अग्नि आलोक
script async src="https://pagead2.googlesyndication.com/pagead/js/adsbygoogle.js?client=ca-pub-1446391598414083" crossorigin="anonymous">

क्षत्रिय कलोता समाज ने कुलदेवी के अपमान को लेकर इंदौर में किया पुतला दहन

Share

 देपालपुर ।  देश भर में फिल्म ‘काली’ के पोस्टर को लेकर घमासान मचा हुआ है जिसके चलते अपनी कुलदेवी व समाज की आराध्य देवी मानने वाले क्षत्रिय कलोता समाज ने भी अब नाराजगी जाहिर की है जिसके चलते देपालपुर विधानसभा के गोमटगिरी स्थित माँ कालिका मंदिर पर बाइक रैली के रूप में सैकड़ो की संख्या में समाज के लोग एकत्रित होकर विरोध जताते हुए निर्माता का पुतला जलाया और माँ कालिका से निर्माताओं को सद्बुद्धि देने को लेकर पूजन अर्चन भी किया । आपको बता दे देपालपुर विधानसभा क्षत्रिय कलोता समाज का गढ़ है ।

 समाज के लोगों का कहना है कि माँ कालीका उनकी कुलदेवी और आराध्य देवी है ऐसे में वह इस तरह की हरकत कतई भी बर्दाश्त नहीं करेंगे ।

 कलोता समाज के लोग बड़ी संख्या में अलग-अलग क्षेत्रों से बाइक रैली के माध्यम से देपालपुर विधानसभा के गोमटगिरी स्थित कालिका माता मंदिर पर एकत्रित हुए थे । जहां उन्होंने एकत्रित होकर इस तरह की फिल्मों का बहिष्कार करने की बात कही तो साथ ही फ़िल्म काली कि डायरेक्टर लीना मणिमेकलई के खिलाफ कार्यवाही को लेकर थाना प्रभारी रमेश भास्कर को ज्ञापन के माध्यम शासन प्रशासन से कार्रवाई करने की मांग की ।

  क्षत्रिय कलोता समाज के राष्ट्रीय अध्यक्ष सुरेश पटेल, पूर्व जिला संघ अध्यक्ष राधेश्याम पटेल, उमरावसिंह मौर्य, कमल भाईसाहब, शंकर पटेल, भुवान सिंह पंवार, सुभाष पटेल, भेरूसिंह, सुभाष सुनेर, भाजपा नीति विषयक शोध विभाग के नगर सयोजक सुभाष पटेल, मोहन पटेल, नंदू सोलंकी, संदीप पटेल, कैलाश पिछोलिया सहित सैकड़ो की संख्या में कलोता समाज के लोग मौजूद थे ।

Ramswaroop Mantri

Recent posts

script async src="https://pagead2.googlesyndication.com/pagead/js/adsbygoogle.js?client=ca-pub-1446391598414083" crossorigin="anonymous">

प्रमुख खबरें

चर्चित खबरें