अग्नि आलोक
script async src="https://pagead2.googlesyndication.com/pagead/js/adsbygoogle.js?client=ca-pub-1446391598414083" crossorigin="anonymous">

पश्चिम बंगाल में हिंसा:मुर्शिदाबाद में श्रम मंत्री जाकिर हुसैन पर क्रूड बम से हमला, कोलकाता में BJP के कई बड़े नेताओं पर पथराव

Share

कोलकाता

पश्चिम बंगाल से दो बड़ी खबरें आ रहीं हैं। यहां मुर्शिदाबाद के निमटीटा रेलवे स्टेशन पर अज्ञात हमलावरों ने प्रदेश के श्रम राज्यमंत्री जाकिर हुसैन पर क्रूड बम से हमला कर दिया। इसमें राज्यमंत्री समेत करीब 7 लोग गंभीर रूप से घायल हैं। वहीं, दूसरी ओर कोलकाता के फूल बगान में BJP नेता सुवेंदु अधिकारी, शंकदेब पंडा, शिवाजी सिंहा पर कुछ उपद्रवियों ने पथराव कर दिया। इसमें BJP नॉर्थ कोलकाता के जिलाध्यक्ष शिवाजी सिंहा गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। सुवेंदु अधिकारी और शंकदेब को भी चोट आई है। शिवाजी को अस्पताल में भर्ती किया गया है।

गाड़ी से उतरते ही हमलावरों ने बनाया निशाना
श्रम राज्य मंत्री जाकिर हुसैन कोलकाता के लिए ट्रेन में सवार होने के लिए निमिता स्टेशन पहुंचे थे। जैसे ही वह गाड़ी से उतरकर प्लेटफार्म की तरफ बढ़े अज्ञात हमलावरों ने उनपर बम से हमला कर दिया। इसका एक वीडियो भी अब सामने आ गया है। इस हमले में उनके साथ चल रहे मुर्शिदाबाद के जंगीपुर विधानसभा के विधायक और कुछ अन्य लोग भी गंभीर रूप से घायल हैं। पुलिस ने बताया कि सभी को जंगीपुर सुपरस्पेशियलिटी हॉस्पिटल ले जाया गया, जहां से हुसैन को मुर्शिदाबाद मेडिकल कॉलेज और फिर वहां से कोलकाता रेफर कर दिया गया।

 भाजपा नेताओं ने निंदा की
श्रमराज्य मंत्री पर हुए हमले पर राज्यपाल जगदीप धनकड़, रेल मंत्री पीयूष गोयल, भाजपा के पश्चिम बंगाल प्रभारी कैलाश विजयवर्गीय समेत कई नेताओं ने निंदा की है। मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने भी अधिकारियों से फोन पर बात कर जाकिर का हालचाल पूछा।

Ramswaroop Mantri

Recent posts

script async src="https://pagead2.googlesyndication.com/pagead/js/adsbygoogle.js?client=ca-pub-1446391598414083" crossorigin="anonymous">

प्रमुख खबरें

चर्चित खबरें