अग्नि आलोक
script async src="https://pagead2.googlesyndication.com/pagead/js/adsbygoogle.js?client=ca-pub-1446391598414083" crossorigin="anonymous">

एमपी में बंद हो लाड़ली बहना योजना… महिला उद्यमियों की मांग! 

Share

मध्यप्रदेश में बीजेपी को दोबारा सत्ता दिलानेवाली बहुचर्चित लाड़ली बहना योजना को बंद करने की मांग की जा रही है।मध्यप्रदेश महिला उद्यमी संघ यानि मावे ने सरकार से यह मांग‎ की है। महिला उद्यमियों का कहना है कि लाड़ली बहना योजना महिलाओं, युवतियों को मुफ्तखोर बना रही है। सरकार को इसकी जगह महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने की योजना शुरू करनी चाहिए। महिला उद्यमी संघ के तत्वावधान में महिला उद्यमी सम्मेलन भी आयोजित किया गया है जिसमें 200 से ज्यादा महिला उद्यमी शामिल हो रहीं हैं। इस सम्मेलन में सार्क और 9 अफ्रीकन देशों की वुमन डेलीगेट भी शामिल होने आई हैं।

मप्र महिला उद्यमी संघ (मावे) मावे की अध्यक्ष डॉ. अर्चना भटनागर ने कहा कि लाड़ली बहना योजना से महिलाओं की आर्थिक उन्नति संभव नहीं हैं। वे हायलाइड केमिकल्स कंपनी की एमडी भी हैं। गुरुवार को प्रेस को संबोधित करते हुए उन्होंने लाड़ली बहना योजना की बजाए सरकार से महिला उद्यमियों को बढ़ावा देने की योजना बनाने को कहा।

डॉ. अर्चना भटनागर के अनुसार सरकार को ऐसे उद्योगों को सहूलियतें देना चाहिए जो महिलाओं को ज्यादा से ज्यादा नौकरियां दें या उन्हें कारोबारी बनाने में मदद करें। प्रदेश की अन्य प्रमुख महिला उद्यमी सतरूपा राबरा, मोनिका जोली, निशा नायक आदि ने भी इस मांग का समर्थन किया।

महिला उद्यमियोें के मुताबिक महिलाओं को मुफ्तखोर बनाने वाली लाड़ली बहना योजना को बंद कर ऐसी योजना शुरू की जानी चाहिए जिससे महिलाएं आर्थिक रूप से आत्मनिर्भर व सक्षम बन सके। महिला उद्यमियों ने कहा कि सरकार को शहर के मध्य महिला उद्यमियों के लिए कॉमन फेसलिटी सेंटर बनाना चाहिए। यहां महिलाएं अपना कारोबार या दफ्तर चला सके, जहां से खुद का रोजगार खड़ा कर सकें।

मप्र महिला उद्यमी संघ (मावे) के तत्वावधान में भोपाल में शुक्रवार से दो दिवसीय महिला उद्यमी सम्मेलन भी आयोजित किया जा रहा है। खास बात यह है कि केंद्रीय एमएसएमई मंत्रालय भी इसका सहभागी है।

Ramswaroop Mantri

Recent posts

script async src="https://pagead2.googlesyndication.com/pagead/js/adsbygoogle.js?client=ca-pub-1446391598414083" crossorigin="anonymous">

प्रमुख खबरें

चर्चित खबरें