अग्नि आलोक
script async src="https://pagead2.googlesyndication.com/pagead/js/adsbygoogle.js?client=ca-pub-1446391598414083" crossorigin="anonymous">

ताजा समाचार:मणिपुर में एक और गैंगरेप,अक्षय को थप्पड़ मारने वाले को 10 लाख इनाम,नूंह हिंसा के आरोपियों का पुलिस एनकाउंटर,राजस्थान में महिलाओं को फ्री स्मार्टफोन

Share

संसद के मॉनसून सत्र का आज आखिरी दिन है। दोनों पक्षों की ओर से हंगामे के चलते इस सत्र में ज्यादा कामकाज नहीं हो सका। हालांकि, सरकार ने जरूरी व‍िधेयक दोनों सदनों से पारित करा लिए। वहीं, ऑस्ट्रेलिया के सिडनी में शुक्रवार से मालाबार एक्सरसाइज शुरू हो रही है। इसमें QUAD के चारों देश- भारत, अमेरिका, ऑस्ट्रेलिया और जापान की नौसेनाएं शामिल होंगी। भारतीय नौसेना की ओर से स्वदेशी युद्धपोत INS सह्याद्री और INS कोलकाता इस अभ्यास में हिस्सा लेंगे। उधर, सुप्रीम कोर्ट आज बिहार के पूर्व सांसद आनंद मोहन सिंह की समयपूर्व रिहाई को चुनौती देने वाले मारे गए आईएएस अधिकारी जी. कृष्णैया की विधवा की याचिका पर सुनवाई करेगा।

आज के प्रमुख इवेंट्स

  1. संसद के मानसून सत्र का आखिरी दिन। PM मोदी सदन में स्पीच दे सकते हैं।
  2. हॉकी के एशियन चैंपियंस ट्रॉफी का सेमीफाइनल मुकाबला भारत और जापान के बीच होगा। दोनों टीमें हॉकी के इतिहास में 35वीं बार आमने-सामने होंगी।

अविश्वास प्रस्ताव पर 2 घंटे बोले PM; विपक्ष के वॉकआउट के बाद मणिपुर का जिक्र किया

संसद में विपक्ष के अविश्वास प्रस्ताव पर PM मोदी ने 2 घंटे 12 मिनट जवाब दिया। PM ने कहा कि अविश्वास प्रस्ताव हमारे लिए हमेशा शुभ रहा है। ये इंडिया गठबंधन नहीं, घमंडिया गठबंधन है। स्पीच शुरू होने के 1 घंटा 32 मिनट बाद उन्होंने मणिपुर का जिक्र किया। इससे ठीक पहले ही विपक्षी सांसदों ने सदन से वॉकआउट किया था। विपक्ष की अनुपस्थिति में भी मोदी 40 मिनट बोले।

PM ने कहा कि मणिपुर में अदालत का एक फैसला आया, हम जानते हैं। उसके पक्ष-विपक्ष में जो स्थितियां बनी, उसमें हिंसा का दौर शुरू हुआ। नार्थ ईस्ट हमारे जिगर का टुकड़ा है। यहां की समस्याएं कांग्रेस की देन हैं। मणिपुर हिंसा के दोषियों को सजा दिलवाने के लिए केंद्र-राज्य मिलकर प्रयास कर रहे हैं। यहां फिर शांति का सूरज उगेगा।

 विपक्ष मणिपुर हिंसा को लेकर प्रधानमंत्री के बयान की मांग कर रहा था। इसलिए अविश्वास प्रस्ताव लाया गया था। हालांकि अविश्वास प्रस्ताव गिर गया। करीब 6 हजार 4 सौ शब्दों की स्पीच में मोदी ने सबसे ज्यादा 50 बार कांग्रेस का नाम लिया। वहीं 18 बार मणिपुर कहा। उन्होंने एक बार भी राहुल और सोनिया का नाम नहीं लिया।

मणिपुर में मैतेई महिला से 3 मई को गैंगरेप, 9 अगस्त को FIR; पीड़ित बोली- मेरा घर फूंका
मणिपुर के चुराचांदपुर की एक मैतेई महिला ने कुकी समुदाय के लोगों पर गैंगरेप का आरोप लगाया है। घटना 3 मई की है, पुलिस ने 9 अगस्त को FIR दर्ज की है। महिला ने पुलिस को बताया कि उपद्रवियों ने उसके घर में आग लगा दी थी। विरोध करने पर गैंगरेप किया। समाज के डर से उसने अब तक अपने साथ हुई हैवानियत के बारे में किसी से बात नहीं की।

 मणिपुर में 3 मई से कुकी और मैतेई समुदाय के बीच जारी हिंसा में अब तक 150 से ज्यादा मौतें हो चुकी हैं। वहीं हजार से ज्यादा लोग घायल हुए हैं। 65 हजार से ज्यादा लोग बेघर हुए हैं। राज्य के 40 विधायकों ने PM मोदी को लेटर लिखकर 6 मांगें रखी हैं। इनमें मणिपुर में NRC लागू करना, उग्रवादियों से हथियार वापस लेना और शांति वार्ता की पहल शामिल है।

पीड़ित महिला ने बताया कि गैंगरेप के बाद किसी तरह वह अपनी जान बचाकर राहत कैंप पहुंची। घटना के बाद से वह कैंप में ही रह रही थी। महिला का कहना है कि समाज के डर से उसने अब तक अपने साथ हुई हैवानियत के बारे में किसी से बात नहीं की।

जब उसने देखा कि महिलाएं अपने साथ हुए अत्याचार पर बात कर रही हैं तो उसमें हिम्मत आई। बुधवार (9 अगस्त) को पीड़ित महिला ने बिष्णुपुर पुलिस स्टेशन में FIR दर्ज कराई। पीड़ित की उम्र 37 साल है।

महिला ने बिष्णुपुर पुलिस थाने में FIR दर्ज कराई।

महिला ने बिष्णुपुर पुलिस थाने में FIR दर्ज कराई।

महिला ने पुलिस को क्या बताया
FIR के मुताबिक महिला ने बताया- 3 मई की शाम करीब 6:30 बजे कुकी समुदाय के लोगों ने मेरे गांव में हमला कर दिया। वे लोगों के घर जला रहे थे। भीड़ ने मेरे घर में भी आग लगा दी। मैं जान बचाने के लिए अपने दो बेटों, भतीजी और भाभी के साथ घर से भागी।

मैंने अपनी भतीजी को अपनी पीठ पर बिठाया और अपने दोनों बेटों को साथ लेकर दौड़ना शुरू किया। मेरी भाभी भी अपनी पीठ पर एक बच्चा लेकर मुझसे आगे दौड़ रही थीं। सड़क पर दौड़ते हुए मैं लड़खड़ाकर गिर गई। ये देख भाभी पीछे लौट आईं, उन्होंने भतीजी को मेरी पीठ से उठाया। वे मुझे संभालने लगीं, लेकिन मेरे अनुरोध करने पर वो भतीजी और मेरे दोनों बेटों को लेकर वहां से भाग गईं।

जब तक मैं वहां से उठ पाती, पांच-छह लोगों ने मुझे पकड़ लिया। वे गालियां दे रहे थे और मुझे पीटने लगे। मैंने विरोध किया तो उन्होंने मुझे जमीन पर पटक दिया और मेरे साथ गैंगरेप किया।

किसी तरह वहां से मैं अपनी जान बचाकर भागी, लेकिन मेरी तबीयत खराब रहने लगी। मुझे आत्महत्या के ख्याल आने लगे थे। इसके बाद मैं इंफाल में क्षेत्रीय आयुर्विज्ञान संस्थान गई, लेकिन शर्म की वजह से डॉक्टर से मिले बिना ही वापस लौट आई।

मैं मंगलवार (8 अगस्त) को इंफाल के जेएनआईएमएस अस्पताल गई। जहां डॉक्टरों ने मेरा इलाज किया और उनकी सलाह पर मुझे पुलिस के पास जाने की हिम्मत मिली। मुझे अहसास हुआ कि मैं बिना किसी गलती के इस जघन्य अपराध से गुजरी हूं। मेरे साथ दुर्व्यवहार, यौन और शारीरिक उत्पीड़न करने वाले दोषियों को सख्त सजा मिलनी चाहिए।

मणिपुर हिंसा में मारे गए कुकी-जो समुदाय के लोगों के शव इंफाल में रखे हैं।

मणिपुर हिंसा में मारे गए कुकी-जो समुदाय के लोगों के शव इंफाल में रखे हैं।

इससे पहले 19 जुलाई को मणिपुर से एक वीडियो वायरल हुआ था। इसमें कुछ लोग दो महिलाओं को निर्वस्त्र करके ले जाते और उनसे अश्लील हरकतें करते नजर आ रहे थे। महिलाओं को निर्वस्त्र घुमाने की घटना 4 मई को राजधानी इंफाल से लगभग 35 किलोमीटर दूर कांगपोकपी जिले में हुई थी। मामले में FIR 18 मई को दर्ज की गई। वीडियो वायरल होने के बाद आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया।

4 मई को ही कांगपोकपी जिले के कोनुंग ममांग इलाके में दो अन्य लड़कियों का रेप कर हत्या कर दी गई थी। यह जगह कांगपोकपी से 40 किलोमीटर दूर है। पीड़ितों के साथ काम करने वाले एक शख्स ने बताया कि एक लड़की की उम्र 21 और दूसरी की 24 साल थी।

हिंसा में 150 से ज्यादा लोग जान गंवा चुके हैं
मणिपुर में 3 मई से कुकी और मैतेई समुदाय के बीच जारी हिंसा में अब तक 150 से ज्यादा लोगों की मौत हो चुकी है। वहीं 1000 से ज्यादा लोग घायल हुए हैं। 65,000 से अधिक लोग अपना घर छोड़ चुके हैं। आगजनी की 5 हजार से ज्यादा घटनाएं हुई हैं। 6 हजार मामले दर्ज हुए हैं।

नूंह हिंसा के आरोपियों से पुलिस की मुठभेड़; भाजपा और AAP नेताओं को हिंसा प्रभावित इलाकों में जाने से रोका

नूंह के नल्हड़ मेडिकल कॉलेज में भर्ती हिंसा का आरोपी, पुलिस मुठभेड़ में इसके पैर पर गोली लगी है।

नूंह के नल्हड़ मेडिकल कॉलेज में भर्ती हिंसा का आरोपी, पुलिस मुठभेड़ में इसके पैर पर गोली लगी है।

हरियाणा के नूंह में पुलिस और दंगाइयों के बीच मुठभेड़ हुई। इसमें हिंसा के 2 आरोपियों को अरेस्ट किया गया है। मुठभेड़ के दौरान एक आरोपी के पैर में गोली लगी है। उधर,भाजपा प्रदेश अध्यक्ष सहित BJP के कई नेता नूंह पहुंचे। पर पुलिस ने उन्हें हिंसा प्रभावित इलाकों में नहीं जाने दिया। वहीं AAP नेताओं को गुरुग्राम में रोक दिया गया।

अब तक हिंसा में शामिल 188 लोगों की गिरफ्तारी की जा चुकी है। अरावली की पहाड़ियों में छिपे आरोपियों को पकड़ने के लिए पुलिस ड्रोन की मदद ले रही है। नूंह में 31 जुलाई को हिंसा हुई थी, शहर में आज रात 12 बजे तक इंटरनेट बैन और कर्फ्यू है, जो बढ़ भी सकता है।

पुलिस सूत्रों के मुताबिक, सूचना मिली थी कि 2 दंगाई राजस्थान के रास्ते तावड़ू से होते हुए नूंह आ रहे हैं। इसके बाद पुलिस टीम ने उन्हें तावड़ू के पहाड़ी में रोकने की कोशिश की। आरोपियों ने पुलिस पर फायरिंग शुरू कर दी।

गिरफ्तार आरोपियों के नाम गावरका निवासी मुनफेद और सैकुल हैं। दोनों के पास से अवैध कट्‌टा, कारतूस और बाइक बरामद की गई है। पुलिस प्रवक्ता कृष्ण कुमार ने बताया कि दोनों तरफ से 4 से 5 राउंड फायर हुए। एनकाउंटर करीब एक घंटे तक चला।

हिंसा के बाद से बड़ी संख्या में लोग अरावली की पहाड़ियों में छिपे हुए हैं। जिनकी पुलिस की टीमें पहाड़ी में लगातार तलाश कर रही हैं।

हिंसा के बाद से बड़ी संख्या में लोग अरावली की पहाड़ियों में छिपे हुए हैं। जिनकी पुलिस की टीमें पहाड़ी में लगातार तलाश कर रही हैं।

अरावली की पहाड़ियों में छुपे दंगाई, ड्रोन से सर्च
नूंह में 31 जुलाई को हुई हिंसा में शामिल संदिग्ध लोग अरावली की पहाड़ियों में छिपे हुए हैं। आरोपियों को पकड़ने के लिए STF और पुलिस टीमों ने ड्रोन की मदद ली है, जिसके जरिए उनके ठिकानों को तलाश करने के बाद आरोपियों को हिरासत में लिया जा रहा है। पुलिस पहाड़ियों में छिपे 8 लोगों को गिरफ्तार कर चुकी है।

बताया जा रहा है कि सर्च ऑपरेशन के बाद से ही आस-पास के गांवों के काफी लोग अरावली की पहाड़ियों में जाकर छिप गए। कई दिनों से इन पहाड़ियों में छिपे हुए हैं। इनमें कुछ ऐसे लोग भी शामिल हैं, जो खुद को बेकसूर बताते हैं। अभी तक हिंसा में शामिल 188 लोगों की गिरफ्तारी हो चुकी है।

नूंह में हुई हिंसा के दौरान 31 जुलाई को दंगाइयों ने बहुत सारे वाहनों को भी फूंक दिया था।

नूंह में हुई हिंसा के दौरान 31 जुलाई को दंगाइयों ने बहुत सारे वाहनों को भी फूंक दिया था।

ब्रजमंजल यात्रा पर पथराव के बाद हुई थी हिंसा
31 जुलाई को नूंह में विश्व हिंदू परिषद की तरफ से ब्रजमंडल यात्रा निकाली गई थी। यात्रा दोपहर के समय जब नूंह के तिरंगा पार्क के पास पहुंची तो पथराव हो गया। इसके बाद हिंसा फैल गई और उसकी चपेट में पड़ोसी जिले गुरुग्राम, पलवल, फरीदाबाद और रेवाड़ी भी आ गए।

हिंसा के कारण होमगार्ड के दो जवानों सहित 6 लोगों की मौत हो गई थी। 9 जिलों में धारा 144 और नूंह में कर्फ्यू लगाया गया था। इसके साथ ही अभी तक अकेले नूंह में ही 57 FIR दर्ज हो चुकी है, जिसमें 188 लोगों को गिरफ्तार किया जा चुका है। नूंह में अभी भी 11 अगस्त की रात 12 बजे तक नेट बंद और कर्फ्यू लागू है।

नेताओं को नहीं मिल रही एंट्री
नूंह में हालात धीरे-धीरे सामान्य होते जा रहे है। नूंह में दंगा प्रभावित इलाकों का सबसे पहले कांग्रेस का प्रतिनिधि मंडल दौरा करने के लिए मंगलवार को निकला था। लेकिन हालात को देखते हुए कांग्रेस नेताओं को नूंह में एंट्री नहीं दी। इसके बाद बुधवार को आम आदमी पार्टी और भाजपा का प्रतिनिधि मंडल भी पहुंचा था। यहां आप के प्रतिनिधि मंडल को सोहना में रोक दिया गया था। जबकि भाजपा के प्रदेशाध्यक्ष ओमप्रकाश धनखड़ 5 नेताओं के साथ नूंह के सर्किट हाउस तक पहुंचे थे।

राज्यसभा में चुनाव आयुक्त की नियुक्ति से जुड़ा बिल पेश; विपक्ष ने कहा- यह SC के आदेश को कमजोर करने की कोशिश
केंद्र सरकार ने राज्यसभा में चुनाव आयुक्त की नियुक्ति से जुड़ा बिल पेश किया है। इसके मुताबिक चुनाव आयोग के सदस्यों की नियुक्ति एक कमेटी करेगी। जिसमें प्रधानमंत्री, लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष और एक कैबिनेट मिनिस्टर शामिल होंगे। राज्यसभा में कांग्रेस और आप सहित अन्य विपक्षी दलों ने बिल का विरोध किया है। इनका कहना है कि ये सुप्रीम कोर्ट के आदेश को कमजोर करने की कोशिश है।

 मुख्य चुनाव आयुक्त और चुनाव आयुक्त की नियुक्ति को लेकर फिलहाल देश में कोई कानून नहीं है। नियुक्ति की पूरी प्रकिया केंद्र के हाथ में है। मार्च 2023 में सुप्रीम कोर्ट ने आदेश दिया था कि PM, लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष और CJI का पैनल राष्ट्रपति को चुनाव आयुक्त के नाम की सिफारिश करेगा। ये प्रोसेस तब तक लागू रहेगा, जब तक संसद कोई कानून नहीं बना लेती।

राजस्थान में महिलाओं को फ्री स्मार्टफोन; CM गहलोत ने बिजली पर फ्यूल सरचार्ज माफ किया

राजस्थान के CM अशोक गहलोत ने इंदिरा गांधी स्मार्टफोन स्कीम का उद्धाटन किया। इसके तहत पहले फेज में 40 लाख महिलाओं को मुफ्त स्मार्टफोन दिए जाएंगे। दूसरी तरफ 200 यूनिट से ज्यादा बिजली खपत वाले कंज्यूमर्स का फ्यूल सरचार्ज पूरी तरह माफ करने का ऐलान भी हुआ है। इसके बदले राज्य सरकार बिजली कंपनियों को 2500 करोड़ देगी। पहले 200 यूनिट तक फ्यूल सरचार्ज माफ था।

स्मार्टफोन योजना के तहत पहले फेज में 40 लाख और दूसरे फेज में 80 लाख फोन बांटे जाने हैं। फ्यूल सरचार्ज माफ होने से आम बिजली कंज्यूमर का हर महीने कम बिजली बिल आएगा। अभी 200 यूनिट से ज्यादा बिजली खपत के बाद हर यूनिट पर औसतन 30 से 70 पैसे प्रति यूनिट का फ्यूल सरचार्ज वसूला जाता है।

अलग-अलग फेज में मोबाइल दिए जाएंगे। पहले फेज में 40 लाख महिलाओं को मोबाइल बांटने का लक्ष्य रखा है। वहीं, अगले फेज में 80 लाख मोबाइल दिए जाएंगे।

बिरला सभागार में मोबाइल लेने पहुंची लाभार्थी लड़कियों ने बताया- मोबाइल से पढ़ाई करने में मदद मिलेगी। कॉलेज के सभी मैसेज मिल पाएंगे। हमारे डाउट्स क्लीयर हो पाएंगे।

ग्रामीण महिलाओं को बहुत सपोर्ट मिलेगा। सरकार की योजनाओं के बारे में भी पता चलेगा। आज से ही जिला स्तर पर भी स्मार्टफोन बांटने की शुरुआत हुई है।

जयपुर के बिरला सभागार में मोबाइल बांटने के लिए अलग-अलग क्षेत्रों के काउंटर बनाए गए।

जयपुर के बिरला सभागार में मोबाइल बांटने के लिए अलग-अलग क्षेत्रों के काउंटर बनाए गए।

ये रेवड़ियां नहीं हैं- गहलोत

गहलोत ने कहा यह स्मार्टफोन महिलाओं को मजबूत सशक्त बनाएगा और यह महिला सशक्तिकरण का प्रतीक है। मोदी और बीजेपी के लोग कहते हैं कि रेवड़ियां बांट रहे हैं। ये रेवड़ियां नहीं है, यह महिला सशक्तिकरण के लिए दिया है।

उन्होंने कहा कि 2030 तक राजस्थान देश के टॉप राज्यों की श्रेणी में आकर खड़ा हो जाए इसके लिए हम सब से सुझाव लेंगे। साल 2030 में कौन मुख्यमंत्री रहेगा यह अलग बात है लेकिन हमें प्रदेश के अग्रणी पंक्ति में लाकर खड़ा करना है।

‘मणिपुर जल रहा केंद्र को परवाह नहीं’

गहलोत ने कहा हम 2 अक्टूबर को अहिंसक क्रांति के लिए एक बड़ी रैली करेंगे। जिससे देश में प्रेम और भाईचारे का मैसेज जाए। उन्होंने कहा कि गुजरात में शराबबंदी केवल नाम मात्र की है, देश में सबसे ज्यादा अगर शराब पी जाती है तो गुजरात में पी जाती है। गहलोत ने पीएम और केंद्र पर निशाना साधते हुए कहा कि देश में क्या हो रहा है इसकी उन्हें परवाह नहीं है।

मणिपुर में क्या हो रहा है केंद्र को परवाह नहीं है। एक राज्य 3 महीने से जल रहा है ,पार्लियामेंट चल नहीं पा रही है क्या कुछ नहीं हो रहा है देश में। इस माहौल को ठीक करने की जिम्मेदारी हर भारतवासी की है।

मोबाइल पर आएगा मैसेज
इस योजना के तहत पहले चरण में जिन 40 लाख महिलाओं को फोन बांटे जाएंगे, उनकी कैटेगरी निर्धारित कर ली गई है। डिपार्टमेंट ऑफ इन्फॉर्मेशन एंड टेक्नोलॉजी (डीओआईटी) की तरफ से इन महिलाओं को उनके जनाधार से लिंक मोबाइल नंबरों पर मैसेज भेजने शुरू कर दिए हैं।

जिन महिलाओं के पास मोबाइल पर मैसेज आए हैं, वह अपने नजदीक के शिविर में जाकर मोबाइल ले सकती है। ये शिविर हर जिले में ये सरकारी स्कूलों, कॉलेजों, सामुदायिक केन्द्र और राजीव गांधी सेवा केन्द्र पर लगाए जाएंगे।

जोधपुर में डीआरडीए हॉल से मौजूद लाभार्थियों ने वर्चुअली सीएम से बात की। इस दौरान उन्हें स्मार्टफोन भी दिए गए।

जोधपुर में डीआरडीए हॉल से मौजूद लाभार्थियों ने वर्चुअली सीएम से बात की। इस दौरान उन्हें स्मार्टफोन भी दिए गए।

मोबाइल फोन लेने के लिए जयपुर के बिरला सभागार में महिलाओं और युवतियों की भीड़ है।

मोबाइल फोन लेने के लिए जयपुर के बिरला सभागार में महिलाओं और युवतियों की भीड़ है।

दौसा में महिलाएं लिस्ट में अपना नाम जांचने के लिए परेशानी होती दिखीं। कार्यक्रम स्थल पर आई महिलाओं ने एंट्री को लेकर पुलिस से धक्का-मुक्की हुई।

दौसा में महिलाएं लिस्ट में अपना नाम जांचने के लिए परेशानी होती दिखीं। कार्यक्रम स्थल पर आई महिलाओं ने एंट्री को लेकर पुलिस से धक्का-मुक्की हुई।

सीकर जिला परिषद सभागार में आयोजित कार्यक्रम में मौजूद छात्राएं। इस दौरान विधायक राजेन्द्र पारीक, कांग्रेस जिलाध्यक्ष सुनीता गठाला, नगरपरिषद सभापति जीवण खां मौजूद रहे।

सीकर जिला परिषद सभागार में आयोजित कार्यक्रम में मौजूद छात्राएं। इस दौरान विधायक राजेन्द्र पारीक, कांग्रेस जिलाध्यक्ष सुनीता गठाला, नगरपरिषद सभापति जीवण खां मौजूद रहे।

चित्तौड़गढ़ के इंदिरा गांधी प्रियदर्शनी ऑडिटोरियम में जुटीं लाभार्थी महिलाएं। यहां भी आज से स्मार्टफोन दिए जाएंगे।

चित्तौड़गढ़ के इंदिरा गांधी प्रियदर्शनी ऑडिटोरियम में जुटीं लाभार्थी महिलाएं। यहां भी आज से स्मार्टफोन दिए जाएंगे।

स्मार्टफोन लेने के लिए ये है प्रक्रिया

  • शिविर में सबसे पहले आईजीएसवाई पोर्टल पर लाभार्थी की ई-केवाईसी की जाएगी। केवाईसी होने के बाद लाभार्थी के मोबाइल फोन पर जनाधार ई-वॉलेट इंस्टॉल किया जाएगा।
  • इसके बाद लाभार्थी के पैन कार्ड की डिटेल आईजीएसवाई पोर्टल पर दर्ज करने के बाद तीन प्रकार के फॉर्म प्रिंट करके उसे दिए जाएंगे।
  • लाभार्थी इन फॉर्म को लेकर मोबाइल सेवा प्रदाता कंपनी के काउंटर पर जाकर सिम और डाटा प्लान का चयन करेगा। इसके बाद मोबाइल कंपनी के काउंटर पर जाकर अपनी इच्छा अनुसार मोबाइल फोन का चयन करेगा।
  • इन सबके बाद भरे हुए फॉर्म को लेकर लाभार्थी अगले काउंटर पर जाएगा, जहां भरे हुए दस्तावेजों को स्कैन कर आईजीएसवाई पोर्टल पर दर्ज किए जाएंगे।
  • यह प्रक्रिया पूरी होते ही लाभार्थी के ई-वॉलेट में 6800 रुपए (6125 रुपए फोन खरीदने और 675 रुपए सिम व डाटा प्लान खरीदने के लिए) ट्रांसफर किए जाएंगे, जिससे वह मोबाइल फोन और सिम कार्ड खरीदेगा।

रजिस्ट्रेशन करवाने के लिए ये दस्तावेज जरूरी

लाभार्थी को शिविर में आते समय अपने साथ अपना जनाधार कार्ड, आधार कार्ड, पैन कार्ड और जनाधार कार्ड में दर्ज मोबाइल नंबर वाला लाना आवश्यक होगा। अध्ययनरत छात्राएं अपने साथ आईडी कार्ड/एनरोलमेंट कार्ड, विधवा नारी को पीपीओ साथ लाना होगा। अगर किसी के पास पैन कार्ड नहीं है, तो उससे मौके पर फार्म-60 भरवाया जाएगा।

.. वित्त मंत्री बोलीं- ₹70/किलो की रेट से बिकेगा टमाटर; नेपाल से टमाटर मंगा रही सरकार
वित्तमंत्री निर्मला सीतारमण ने लोकसभा में बताया कि टमाटर की कीमतें घटाने के लिए सरकार ने नेपाल से टमाटर आयात करना शुरू कर दिया है। शुक्रवार (11 अगस्त) तक वाराणसी और कानपुर में इनकी पहली खेप पहुंच सकती है। उन्होंने कहा कि NCR में 70 रुपए किलो के रेट से टमाटर बेचे जाएंगे।

नेशनल हॉर्टिकल्चरल रिसर्च एंड डेवलपमेंट फाउंडेशन के मुताबिक चीन के बाद भारत दुनिया का दूसरा सबसे बड़ा टमाटर उत्पादक है। भारत करीब करीब 2 करोड़ टन टमाटर का उत्पादन करता है। चीन 5.6 करोड़ टन उत्पादन के साथ टॉप पर है।

​​​ राष्ट्रीय हिंदू परिषद की धमकी- OMG 2 लगाने पर सिनेमा हॉल फूंक देंगे; अक्षय को थप्पड़ मारने वाले को इनाम

अक्षय कुमार स्टारर फिल्म ओह माय गॉड 2 आज रिलीज हो रही है। इसके विरोध में राष्ट्रीय हिंदू परिषद भारत नाम की संस्था ने आगरा में प्रदर्शन किया। संगठन के पदाधिकारियों ने ऐलान किया है कि जो भी व्यक्ति अक्षय कुमार के मुंह पर थप्पड़ मारेगा या उनके चेहरे पर थूकेगा, उसे 10 लाख रुपए का इनाम दिया जाएगा। फिल्म जिस सिनेमाघर में रिलीज होगी, उसमें आग लगाने से भी पीछे नहीं हटेंगे।

फिल्म के कुछ सीन पर संगठन ने आपत्ति जताई है। आरोप है कि इससे हिंदू भावनाएं आहत होंगी। सेंसर बोर्ड ने इस फिल्म को A सर्टिफिकेट दिया है। यानी 18 साल से कम उम्र के लोग इसे नहीं देख सकेंगे। फिल्म पहले से ही विवादों में थी, A सर्टिफिकेट मिलने के बाद विरोध और तेज हो गया है।

अक्षय कुमार की फिल्म ओ माय गॉड 2 (OMG) शुक्रवार (11 अगस्त) को रिलीज हो रही है। इस फिल्म के विरोध में गुरुवार को राष्ट्रीय हिंदू परिषद भारत ने आगरा के फूल सैयद चौराहे पर प्रदर्शन किया। एक्टर अक्षय कुमार के पोस्टर पर पहले कालिख पोती, फिर उसे जला दिया।

संगठन के पदाधिकारियों ने ऐलान किया गया कि जो भी व्यक्ति अक्षय कुमार के मुंह पर थप्पड़ मारेगा या उनके चेहरे पर थूकेगा, उसको 10 लाख रुपए का इनाम दिया जाएगा। जिस सिनेमाघर में फिल्म रिलीज होगी, उसमें आग लगाने से भी पीछे नहीं हटेंगे।

फिल्म के कुछ सीन पर संगठन की ओर से आपत्ति जताई गई है। उन्होंने इन सीन को हिंदू भावनाओं को आहत करने वाला बताते हुए हटाने की मांग की है।

यह फुटेज तस्वीर राष्ट्रीय हिंदू परिषद के अध्यक्ष गोविंद पाराशर की है।

यह फुटेज तस्वीर राष्ट्रीय हिंदू परिषद के अध्यक्ष गोविंद पाराशर की है।

फिल्म पर बैन लगाने की मांग
राष्ट्रीय हिंदू परिषद के अध्यक्ष गोविंद पाराशर ने बताया- OMG 2 फिल्म में अक्षय कुमार भगवान शिव के दूत का रोल निभा रहे हैं। इसमें अक्षय ने भगवान शिव के रूप में कई ऐसे काम किए हैं, जो भोलेनाथ की छवि को खराब करते हैं।

भगवान शिव के रूप में अक्षय कुमार दुकान से कचौड़ी खरीदते हैं। गंदे तालाब के पानी में नहाते दिख रहे हैं। इस तरह के सीन को देखकर हिंदुओं की भावनाएं आहत हुई हैं। उन्होंने सेंसर बोर्ड और केंद्र सरकार से फिल्म पर बैन लगाने की मांग की।

उन्होंने चेतावनी दी कि अगर फिल्म पर बैन नहीं लगता, तो हिंदू परिषद इसके विरोध में आंदोलन तेज करेगी। संगठन के अध्यक्ष ने ऐलान किया कि अगर फिल्म रिलीज होती है तो सिनेमा हॉल में जाकर इसका विरोध करेंगे।

राष्ट्रीय हिंदू परिषद के अध्यक्ष गोविंद पाराशर ने अक्षय कुमार के पोस्टर पर कालिख पोतकर विरोध दर्ज कराया।

राष्ट्रीय हिंदू परिषद के अध्यक्ष गोविंद पाराशर ने अक्षय कुमार के पोस्टर पर कालिख पोतकर विरोध दर्ज कराया।

साध्वी ऋतंभरा ने कहा- आस्था से खिलवाड़ बंद हो
OMG 2 के विरोध में साध्वी ऋतंभरा ने वृंदावन में अपने आश्रम वात्सल्य ग्राम के एक कार्यक्रम में कहा- यह तो हिंदू धर्म की शिथिलता है, जिस वजह से बॉलीवुड बार-बार ऐसा दुस्साहस करता है। अगर बॉलीवुड किसी और धर्म के इष्ट पर टिप्पणी करने लगे, तो नारे लगने शुरू हो जाते हैं। पहले भी ऐसा हो चुका है कि फिल्म में देवी-देवताओं का अपमान किया गया है। आस्था के साथ खिलवाड़ नहीं होना चाहिए।

हिंदुओं की आस्था के साथ खिलवाड़ किसी के लिए भी उचित नहीं है। बॉलीवुड अगर ऐसा करता है तो पूरा हिंदू समाज प्रखरता से विरोध करे। भगवान शिव की भक्ति और उनके अलौकिक रूप के साथ कोई खिलवाड़ नहीं होना चाहिए।

वृंदावन के अपने आश्रम वात्सल्य ग्राम में बोलतीं साध्वी ऋतंभरा।

वृंदावन के अपने आश्रम वात्सल्य ग्राम में बोलतीं साध्वी ऋतंभरा।

कल रिलीज होगी फिल्म
फिल्म OMG 2 11 अगस्त को की रिलीज होनी है। सेंसर बोर्ड ने इस फिल्म को A सर्टिफिकेट दिया है। यानी 18 साल से कम उम्र के लोगों के लिए यह फिल्म नहीं है। फिल्म पहले से ही विवादों में थी, वहीं A सर्टिफिकेट मिलने के बाद इसका विरोध और तेज हो गया है।

उज्जैन के महाकाल के पुजारियों ने भी OMG 2 से महाकाल परिसर में फिल्माए गए दृश्यों को हटाने की बात कही है। पुजारियों का कहना है कि इस फिल्म में अश्लील सीन हैं। महाकाल मंदिर के साथ इस तरह के सीन स्वीकार नहीं किए जाएंगे।

दरअसल, फिल्म की कहानी उज्जैन में रहने वाले भगवान शिव के परम भक्त कांति शरण मुद्गल (पंकज त्रिपाठी) के इर्द-गिर्द बुनी गई है। जीवन की मुश्किल परिस्थितियों में कांति के सामने भगवान प्रकट होते हैं और उसके जीवन में आने वाली चुनौतियों को हल करने में उसकी मदद करते हैं।

अमित राय के निर्देशन में बने इस फिल्म से जुड़े निर्माताओं का कहना है कि इस टीजर में अक्षय कुमार को भगवान शिव के नहीं, बल्कि उनके दूत के रूप में दिखाया गया है।

सेक्स एजुकेशन जैसे बोल्ड सब्जेक्ट पर बेस्ड इस फिल्म में अक्षय कुमार, पंकज त्रिपाठी और यामी गौतम लीड रोल में नजर आएंगे। फिल्म 2012 में रिलीज परेश रावल और अक्षय कुमार की फिल्म OMG का यह सीक्वल है। पहले पार्ट में अक्षय कुमार ने श्रीकृष्ण का रोल किया था।

अमेरिकी मैगजीन का दावा- बाइडेन एडमिनिस्ट्रेशन के इशारे पर गिरी थी इमरान की सरकार
अमेरिकी मैगजीन ‘द इंटरसेप्ट ने दावा किया है कि अप्रैल 2022 में इमरान खान की सरकार अमेरिकी दबाव के चलते गिराई गई थी। लीक डॉक्यूमेंट के हवाले से किए गए दावे के मुताबिक पिछले साल इमरान सरकार के खिलाफ जो अविश्वास प्रस्ताव लाया गया था, उसके पीछे बाइडेन एडमिनिस्ट्रेशन की नाराजगी थी। इमरान खुद भी सरकार गिरने के पीछे अमेरिका का हाथ होने का दावा करते रहे हैं।

मैगजीन के दावे के मुताबिक बाइडेन एडमिनिस्ट्रेशन की नाराजगी की वजह खान का मॉस्को दौरा था, जो उन्होंने 24 फरवरी 2022 को किया था। इसी दिन रूस ने यूक्रेन पर हमला किया था और जंग आज भी जारी है। खान ने सस्ता क्रूड ऑयल खरीदने के लिए रूस जाकर प्रेसिडेंट व्लादिमिर पुतिन से मुलाकात की थी।

इक्वाडोर के राष्ट्रपति पद के उम्मीदवार की हत्या; फर्नांडो रैली करने के बाद कार में बैठ रहे थे

तस्वीर उस वक्त की है जब फर्नांडो के कार में बैठने के बाद गोलियां चलने लगी।

तस्वीर उस वक्त की है जब फर्नांडो के कार में बैठने के बाद गोलियां चलने लगी।

इक्वाडोर के राष्ट्रपति पद के उम्मीदवार फर्नांडो विलाविसेंशियो की सिर में एक के बाद एक तीन गोलियां मारकर हत्या कर दी गई। हमला तब किया जब वे रैली करने के बाद कार में बैठ रहे थे। इक्वाडोर के राष्ट्रपति गुइलेर्मो लासो ने कहा है कि आरोपियों का बख्शा नहीं जाएगा।

 59 साल के पत्रकार विलाविसेंशियो, 20 अगस्त को होने वाले राष्ट्रपति चुनाव के 8 उम्मीदवारों में से एक थे। उनके कैंपेन मैनेजर ने बताया है कि उन्हें काफी पहले से जान से मारने की धमकियां मिल रही थीं। इक्वाडोर में ड्रग्स का कारोबार और संगठित अपराध तेजी से बढ़ा है। इससे निपटने के लिए राष्ट्रपति लासो को देश के 3 प्रांतो में आपातकाल और नाइट कर्फ्यू लगाने पड़े थे।

इक्वाडोर के राष्ट्रपति पद के उम्मीदवार फर्नांडो विलाविसेंशियो की सिर में एक के बाद एक तीन गोलियां मारकर हत्या कर दी गई। हमला तब किया जब फर्नांडो रैली करने के बाद कार में बैठ रहे थे। फर्नांडो की हत्या की पुष्टि करते हुए इक्वाडोर के राष्ट्रपति गुइलेर्मो लासो ने कहा है कि आरोपियों का बख्शा नहीं जाएगा। उन्होंने सिक्योरिटी ऑफिशियल्स की बैठक बुलाई है।

59 साल के पत्रकार विलाविसेंशियो, 20 अगस्त को होने वाले राष्ट्रपति चुनाव के आठ उम्मीदवारों में से एक थे। सोशल मीडिया पर वायरल वीडियोज में फर्नांडो सुरक्षा कर्मियों से घिरे दिखाई दे रहे हैं। हालांकि, वो जैसे ही कार में बैठते हैं तो गोलियां चलनी शुरू हो जाती हैं। इस अटैक में 2 पुलिस अधिकारियों समेत 9 लोग घायल हुए हैं। फर्नांडो के कैंपेन मैनेजर ने बताया है कि उन्हें काफी पहले से जान से मारने की धमकियां मिल रही थीं। वॉशिंगटन पोस्ट के मुताबिक हमलावर ने लोगों की तरफ ग्रेनेड भी फेंका था, हालांकि ग्रेनेड फटा नहीं।

तस्वीर उस वक्त की है जब गोलियां चलने के बाद लोग खुद को बचाने के लिए जमीन पर लेट गए।

तस्वीर उस वक्त की है जब गोलियां चलने के बाद लोग खुद को बचाने के लिए जमीन पर लेट गए।

18 महीने जेल में रह चुके थे फर्नांडो
रॉयटर्स की रिपोर्ट के मुताबिक पुलिस ने एक हमलावर को पकड़ा था। हालांकि, सिक्योरिटी ऑफिशियल्स की तरफ से की गई गोलीबारी में उसकी मौत हो गई। फर्नांडो के कैंपेन मैनेजर जुकियालांडा ने अंतरराष्ट्रीय संस्थाओं से अपील की है कि वो इक्वाडोर में लगातार बढ़ती हिंसा और नशे की तस्करी पर रोक लगाने के लिए जरूरी कदम उठाएं। जुकियालांडा ने कहा- इक्वाडोर के लोग रो रहे हैं।

राजनीति की वजह से किसी की जान नहीं जानी चाहिए। फर्नांडो इक्वडोर के पूर्व राष्ट्रपति राफेल कोर्रिया के कड़े आलोचक रह चुके हैं। इसके लिए उन्हें 18 महीने जेल में रहना पड़ा था। बाद में वो इक्वाडोर से पड़ोसी देश पेरू चले गए थे।

तस्वीर में इक्वाडोर के राष्ट्रपति पद के उम्मीदवार फर्नांडो विलाविसेंशियो लोगों को संबोधित करते हुए दिखाई दे रहे हैं।

तस्वीर में इक्वाडोर के राष्ट्रपति पद के उम्मीदवार फर्नांडो विलाविसेंशियो लोगों को संबोधित करते हुए दिखाई दे रहे हैं।

तस्वीर में सुरक्षा अधिकारी उस हैंड ग्रेनेड की जांच कर रहे हैं जो आरोपियों ने लोगों के बीच फेका था पर फटा नहीं।

तस्वीर में सुरक्षा अधिकारी उस हैंड ग्रेनेड की जांच कर रहे हैं जो आरोपियों ने लोगों के बीच फेका था पर फटा नहीं।

ड्रग्स और हिंसा से जूझ रहा इक्वाडोर
हाल ही में इक्वाडोर में ड्रग्स का कारोबार और संगठित अपराध तेजी से बढ़ा है। इससे निपटने के लिए राष्ट्रपति लासो को देश के 3 प्रांतो में आपातकाल और नाइट कर्फ्यू लगाने पड़े थे। फर्नांडो से पहले जुलाई में इक्वाडोर के बड़े शहर मांता के मेयर की हत्या कर दी गई थी। वहीं फरवरी में पुर्तो लोपेज शहर के मेयर कैंडिडेट को मार दिया गया था।

इस बीच विपक्ष के नेता राष्ट्रपति लासो को पद से हटाना चाहते थे। इसके उनके खिलाफ महाभियोग भी लाया गया था। अलजजीरा की रिपोर्ट के मुताबिक इसे फर्नांडो की तरफ से पैदा की गई रुकावटों के चलते प्रस्ताव पारित नहीं हो पाया था। राष्ट्रपति ने महाभियोग से बचने के लिए असैंबली भंग कर चुनाव की घोषणा कर दी।

इक्वाडोर साउथ अमेरिका महाद्वीप का देश है…

तेल के सहारे बेहतर की इकोनॉमी विदेशी माफियाओं की भेंट चढ़ी
न्यूयॉर्क टाइम्स की रिपोर्ट के मुताबिक 2005 से 2015 के बीच इक्वाडोर ने तेल से अपनी इकोनॉमी को मजबूत किया था। इससे जुटाया गया पैसा सरकार ने हेल्थ, एजुकेशन और सोशल प्रोग्राम में लगाया। इस दौरान लाखों लोगों को गरीबी से बाहर निकाला गया।

हालांकि, ये बेहतरी जल्द ही विदेशी ड्रग माफिया की भेंट चढ़ गई। सड़कों पर खुलेआम गैंग वॉर होने लगे। इक्वाडोर को लगभग हर रोज कार बॉम्बिंग का सामना करना पड़ता है। स्कूल के बाहर बच्चों को गोली मारने की घटनाएं आम होने लगी हैं।

रूस आज लॉन्च करेगा मून मिशन

रूस शुक्रवार को लगभग 50 वर्षों में चंद्रमा के लिए अपना पहला अंतरिक्ष यान रवाना करेगा। इससे पहले भारत ने चंद्रमा पर सॉफ्ट लैंडिंग की उपलब्धि हासिल करने की कोशिश में चंद्रयान-3 को चंद्रमा पर भेजा है। रूस 1976 के बाद पहली बार चंद्रमा पर अपने ‘लूना-25’ यान को भेजेगा। इस यान का लॉन्च यूरोपीय अंतरिक्ष एजेंसी की मदद के बिना किया जाएगा, जिसने यूक्रेन पर रूस के आक्रमण के बाद मॉस्को के साथ अपना सहयोग समाप्त कर दिया है। (पीटीआई)

पाकिस्तान की नैशनल असेंबली भंग, चुनाव का रास्ता साफ

पाकिस्तान की संसद को औपचारिक रूप से भंग कर दिया गया है। आम चुनाव होने तक देश चलाने के लिए एक कार्यवाहक प्रधानमंत्री नियुक्त करने के प्रयास जारी हैं। मौजूदा सरकार का कार्यकाल निर्धारित अवधि से तीन दिन पहले समाप्त हो गया है। ऐसे में पाकिस्तान के संविधान के अनुसार, 90 दिनों के भीतर आम चुनाव करने होंगे।

‘UPI लाइट’ पर वन टाइम पेमेंट लिमिट बढ़ाने का प्रस्ताव

RBI ने UPI लाइट पर ऑफलाइन माध्यम से वन टाइम पेमेंट लिमिट 200 रुपये से बढ़ाकर 500 रुपये करने का प्रस्ताव किया है। RBI गवर्नर शक्तिकांत दास ने गुरुवार को कहा कि यूपीआई पर छोटे मूल्य के लेनदेन की गति बढ़ाने के लिए सितंबर 2022 में ‘UPI लाइट’ लाया गया था। हालांकि, अब भी कुल भुगतान सीमा 2,000 रुपये ही रहेगी।

मैंने पीएम मोदी का अपमान नहीं किया है। मोदी जी हर बात पर बोलते हैं लेकिन मणिपुर मुद्दे पर वह ‘नीरव’ बैठे हैं, जिसका मतलब ‘चुप बैठना’ है। मेरा इरादा पीएम मोदी का अपमान करने का नहीं था… पीएम मोदी को ऐसा नहीं लगा कि उनका अपमान किया गया है, उनके दरबारियों (दरबारी) को ऐसा लगा और उन्होंने मेरे खिलाफ यह प्रस्ताव लाया। मुझे पता चला कि (मामला) विशेषाधिकार समिति को भेजा गया है और मुझे निलंबित कर दिया गया है

कांग्रेस सांसद अधीर रंजन चौधरी

सुबह करीब 10:30 बजे ट्रैक पर मलबा आ गया। ट्रेनों की आवाजाही रोक दी गई है…आधे घंटे में ट्रैक चालू हो जाएगी: देहरादून और ऋषिकेश के बीच रेलवे ट्रैक पर मलबा आने के कारण हुए अवरुद्ध पर रेलवे अनुभाग अधिकारी रतन सिंह, हरिद्वार, उत्तराखंड

Ramswaroop Mantri

Recent posts

script async src="https://pagead2.googlesyndication.com/pagead/js/adsbygoogle.js?client=ca-pub-1446391598414083" crossorigin="anonymous">

प्रमुख खबरें

चर्चित खबरें