अग्नि आलोक
script async src="https://pagead2.googlesyndication.com/pagead/js/adsbygoogle.js?client=ca-pub-1446391598414083" crossorigin="anonymous">

ताजा समाचार -कल से शुरू होगा बैंड-बाजा-बरात का सिलसिला,G-20 का वर्चुअल सम्मेलन आज;क्या देश में हो रही अचानक मौतों की जिम्मेदार कोरोना वैक्सीन है?

Share

 उत्तराखंड के उत्तरकाशी की सिलक्यारा सुरंग में फंसे मजदूरों तक एंडोस्कोपिक फ्लेक्सी कैमरा पहुंच गया है। परिजनों ने वीडियो कॉल के जरिए मजदूरों से बात की। 6 इंच की दूसरी पाइपलाइन के जरिए मजदूरों तक खाना पहुंचाया जा रहा है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मंगलवार को एक बार फिर उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से बात की

चार माह बाद कल से शुरू होगा बैंड-बाजा-बरात का सिलसिला, बाजार खुश

बृहस्पतिवार को हजारों युवक-युवतियां परिणय सूत्र में बंधेंगे। इस दिन मुहूर्त निकलवाने की कोई आवश्यकता नहीं होती। कार्तिक मास की देवोत्थान एकादशी (देव प्रबोधिनी) के लिए राजधानी में शादी के मंडप सजने लगे हैं। बृहस्पतिवार को हजारों युवक-युवतियां परिणय सूत्र में बंधेंगे। इस दिन मुहूर्त निकलवाने की कोई आवश्यकता नहीं होती। यह दिन देवों का माना जाता है और उनका दरबार खुला होता है। ऐसे में इस दिन कोई भी कार्य करने में अड़चन नहीं होती। लिहाजा, राजधानी में बैंडबाजे व शादियों के गानों की धुन चारों ओर सुनाई देगी। 

करीब चार माह बाद शादी के शुभ मुहूर्त शुरू हो रहे हैं। एक अनुमान के मुताबिक, बृहस्पतिवार को 10 हजार से अधिक शादियां हो सकती हैं। आषाढ़ माह में अमावस्या के बाद आने वाली भड्डली नवमी को प्रतिवर्ष शादियां बंद हो जाती हैं। धार्मिक मान्यता के अनुसार इस दिन देव सो जाते हैं और कार्तिक माह में अमावस्या के बाद आने वाली देव प्रबोधिनी एकादशी को देव जग जाते हैं। इस कारण चार माह बाद शादियां शुरू होती है। 

ज्योतिषाचार्य दीन बंधु शास्त्री ने बताया कि देवोत्थान पर प्रत्येक काॅलोनी व गांव में दो से तीन शादियां होंगी। इस तरह दस हजार से अधिक शदियां होने का अनुमान है। ज्योतिषाचार्य प्रमोद शास्त्री ने बताया कि 23 नवंबर से 15 दिसंबर तक शादियों को शुभ मुहूर्त है। 15 दिसंबर के बाद तारा डूब जाएगा और एक माह तक शादी नहीं होगी। लिहाजा, 23 नवंबर से 15 दिसंबर के मध्य शादी के लिए 13 मुहूर्त हैं। सितारों की गणना के अनुसार 23, 24, 27, 28 व 29 नवंबर और 3, 4, 7, 8, 9 व 15 दिसंबर को शादी के लिए शुभ दिन है।

पंडित, घोड़ी व बैंड सब बुक
शादी के लिए  घोड़ी, बैंड, टैंट, कैटर्स आदि की बुकिंग काफी पहले हो चुकी है। हालत यह है कि बृहस्पतिवार को न तो राजधानी के कैटर्स खाली हैं और न ही बैंडवाले। इतना ही नहीं विवाह कराने वाले पंड़ितों की बुकिंग भी काफी पहले हो चुकी है। वहीं, आम जनता के साथ-साथ नेताओं के घर इतने निमंत्रण आए हुए हैं कि उनकी समझ मेंं नहीं आ रहा है कि किसके यहां जाएं और किसके यहां अन्य को भेजें।

देशभर में 38 लाख शादियों से बाजार में आएंगे 4.74 लाख करोड़ रुपये
कनफेडरेशन ऑफ ऑल इंडिया ट्रेडर्स (कैट) ने मंगलवार को दावा किया कि बृहस्पतिवार से शुरू हो रहे शादियों के सीजन के दौरान देशभर में 13 दिनों में करीब 38 लाख शादियों से बाजार में 4.74 लाख करोड़ रुपये आएगे। 

शादियों के सीजन के मद्देनजर देश का व्यापारिक समुदाय उपभोक्ताओं की मांग को पूरा करने के लिए पूरी तरह से तैयार है। पिछले साल इसी अवधि में लगभग 32 लाख शादियां हुईं थीं और 3.75 लाख करोड़ रुपये का व्यापार होने का अनुमान लगाया गया था। 

लिहाजा, इस साल छह लाख अधिक शादी और एक लाख करोड़ रुपये से अधिक का व्यापार होेने का अनुमान है। कैट के महामंत्री प्रवीन खंडेलवाल व अन्य पदाधिकारियों ने संवाददाता सम्मेलन में बताया कि विभिन्न राज्यों के 30 विभिन्न शहरों को प्रमुख वितरण केंद्र के रूप में जाना जाता है। इन शहरों के प्रमुख व्यापारी संगठनों से बात करने के बाद यह अनुमान लगाया गया है कि देशभर में शादियों के इस सीजन में इस साल लगभग 38 लाख शादियां होंगी। 

खरीदारी और विभिन्न सेवाओं के मामले में लगभग 4.74 लाख करोड़ का व्यापार होने का अनुमान है। जबकि दिल्ली में इस सीजन में चार लाख से अधिक शादियां और लगभग 1.25 लाख करोड़ रुपये का कारोबार होने की संभावना है। 

PM मोदी की अध्यक्षता में G-20 का वर्चुअल सम्मेलन आज; रूस के राष्ट्रपति और चीनी प्रधानमंत्री भी लेंगे भाग

PM Modi will preside over virtual conference of G-20 to be held today, Putin and Li Qiang will participate

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा जी-20 नेताओं के डिजिटल शिखर सम्मेलन की मेजबानी करने से एक दिन पहले भारत ने मंगलवार को कहा कि यह बैठक दिल्ली घोषणापत्र (Delhi Declaration) के क्रियान्वयन पर चर्चा करने, महत्वपूर्ण चुनौतियों पर सहयोग बढ़ाने और वैश्विक शासन में कमियों को दूर करने का अवसर देगी। 

रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन और चीनी पीएम ली कियांग बुधवार को भारत की अध्यक्षता में वर्चुअल जी-20 शिखर सम्मेलन में भाग लेंगे। नई दिल्ली में विदेश मंत्रालय ने कहा, जी-20 वर्चुअल शिखर सम्मेलन भारत की अध्यक्षता में सितंबर में समूह के वार्षिक सम्मेलन में तय किए गए नतीजों और कार्रवाई बिंदुओं को आगे बढ़ाएगा। इसमें रूस-यूक्रेन युद्ध और इस्राइल-हमास संघर्ष के प्रभाव पर भी चर्चा की जाएगी। 

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा जी-20 नेताओं के डिजिटल शिखर सम्मेलन की मेजबानी करने से एक दिन पहले भारत ने मंगलवार को कहा कि यह बैठक दिल्ली घोषणापत्र (Delhi Declaration) के क्रियान्वयन पर चर्चा करने, महत्वपूर्ण चुनौतियों पर सहयोग बढ़ाने और वैश्विक शासन में कमियों को दूर करने का अवसर देगी। 

शिखर सम्मेलन पर एक संवाददाता सम्मेलन को संबोधित करते हुए भारत के जी-20 शेरपा अमिताभ कांत ने कहा कि नौ और 10 सितंबर को हुए शिखर सम्मेलन की सफल मेजबानी के बाद परिस्थितियां बदली हैं। नई दिल्ली घोषणापत्र को सर्वसम्मति से स्वीकार किए जाने के बाद से दुनिया ने एक के बाद एक कई घटनाएं देखी हैं और कई नई चुनौतियां सामने आई हैं।

उन्होंने कहा कि बैठक का मुख्य एजेंडा विकास होगा, जबकि नेता कई अन्य मुद्दों पर भी चर्चा कर सकते हैं।  उन्होंने कहा, ”यह डिजिटल शिखर सम्मेलन न केवल घोषणाओं के कार्यान्वयन पर चर्चा का अवसर देगा, बल्कि लीडर्स को उन महत्वपूर्ण चुनौतियों पर विचारों को साझा करने और सहयोग बढ़ाने का मौका भी देगा जिनका हम सामना कर रहे हैं। कांत ने कहा कि प्रधानमंत्री बुधवार शाम साढ़े पांच बजे से शुरू होने वाले शिखर सम्मेलन की अध्यक्षता करेंगे।”

बांके बिहारी कॉरिडोर के लिए कल पीएम मोदी कर सकते हैं बजट का एलान, पहले चरण में चाहिए 300 करोड़

The way for the corridor is clear, PM may announce the budget on 23rd

बजट मंजूरी के बाद ही प्रशासन जमीन अधिग्रहण से लेकर आगे की अन्य कार्रवाई की ओर कदम बढ़ा सकेगा। 

बांके बिहारी कॉरिडोर का रास्ता साफ होने के बाद अब प्रशासन बजट की ओर टकटकी लगाए हुए है। बजट की मंजूरी के बाद ही प्रशासन जमीन अधिग्रहण से लेकर आगे की अन्य कार्रवाई की ओर कदम बढ़ा सकेगा। प्रशासनिक सूत्रों के अनुसार, 300 करोड़ रुपये का बजट जमीन अधिग्रहण के लिए चाहिए। इसके बाद 505 करोड़ रुपये कॉरिडोर निर्माण के लिए चाहिए। 

इसके बाद वर्तमान बांके बिहारी मंदिर के जीर्णोद्धार पर करीब 100 करोड़ रुपये खर्च होने का आकलन लगाया जा रहा है। प्रशासन को अंदेशा है कि पूरे प्रोजेक्ट में करीब एक हजार करोड़ रुपये का खर्च आएगा। संभव है कि पीएम मोदी राज्य सरकार की मदद करते हुए केंद्र सरकार से इस प्रोजेक्ट के लिए विशेष बजट का ऐलान कर दें।

दरअसल, 23 नवंबर को पीएम नरेंद्र मोदी मथुरा में ब्रज रज उत्सव में मीराबाई की 525 वीं जयंती के मौके पर शिरकत करने आ रहे हैं। इससे पूर्व इलाहाबाद हाईकोर्ट में बांके बिहारी कॉरिडोर प्रकरण में प्रतिदिन सुनवाई हुई और 20 नवंबर को फैसला सुनाए जाने की तिथि तय हुई। तिथि नियत होने के बाद संभावना जताई गई थी कि फैसला कॉरिडोर में पक्ष में आएगा तो पीएम खुद इसके बजट का एलान ब्रज रज के मंच से कर सकते हैं।

सांसद हेमा मालिनी बोलीं- कॉरिडोर बनने से भक्तों को सहज होंगे दर्शन, पयर्टन को मिलेगा बढ़ावा
सांसद हेमामालिनी ने इलाहाबाद हाईकोर्ट द्वारा बांकेबिहारी कॉरिडोर के निर्माण का रास्ता साफ करने पर खुशी जाहिर की है। उन्होंने मंगलवार को कहा कि कॉरिडोर के बनने से रास्ते चौड़े और साफ हो जाएंगे, जिससे लाखों श्रद्धालुओं को ठाकुर बांकेबिहारी के अच्छी तरह से बिना किसी अड़चन के दर्शन होंगे। कॉरिडोर बनने से ठाकुरजी के सहज ही दर्शन हों सकेंगे। इतना ही नहीं बांकेबिहारी कॉरिडोर सुंदर बनेगा, जो कि भक्तों के लिए बहुत ही दर्शनीय होगा।

प्रशासन 300 निर्माणों के सर्वे और कीमत के आकलन में जुटा
इलाहाबाद हाईकोर्ट द्वारा बांके बिहारी कॉरिडोर बनाने का रास्ता साफ करने के बाद प्रशासन अब इसके जमीन अधिग्रहण की दिशा में विचार करने में जुट गया है। 300 के करीब निर्माणों को हटाने के लिए चिह्नित पहले ही किया जा चुका है। मगर, अब फिर प्रशासन एक बार पुख्ता सर्वे कराने और जमीन की एवज में दिए जाने वाले मुआवजे की कीमत तय करने में जुट गया है।

यह पूरा खाका राज्य सरकार को भेजा जाएगा। उसी अनुसार जमीन अधिग्रहण के लिए मुआवजा राशि जारी होगी। बांके बिहारी कॉरिडोर के लिए 5.65 एकड़ जमीन का अधिग्रहण किया जाएगा। स्थानीय लोगों को जमीन देने के लिए मनाना प्रशासन के लिए बड़ी चुनौती है। जमीन अधिग्रहण की प्रक्रिया पूरी होने के बाद ही प्रशासन आगे की दशा में कदम बढ़ाएगा। 

लूट के विरोध पर चाकू मारकर हत्या, दो बेटों का गला रेतकर जान देने का प्रयास

Delhi : Murdered by stabbing for protesting against robbery,

एक युवक बदमाशों की चंगुल से जान बचाकर भाग गया, लेकिन साथी वहीं गिर गया। बदमाशों ने उस पर चाकू से कई वार कर दिए।मंगोलपुरी रेलवे स्टेशन के पास सोमवार रात लूट का विरोध करने पर बदमाशों ने दो युवकों पर चाकू से हमला कर दिया। एक युवक बदमाशों की चंगुल से जान बचाकर भाग गया, लेकिन साथी वहीं गिर गया। बदमाशों ने उस पर चाकू से कई वार कर दिए। 

मंडी से मनाली तक वाहनों को मिलेगी सीएनजी, रुकेगा प्रदूषण

CNG Station: Vehicles will get CNG from Mandi to Manali, pollution will stop.

चंडीगढ़ से लेकर मनाली तक जगह-जगह सीएनजी स्टेशन खोले जा रहे हैं। ऐसे में सीएनजी का इस्तेमाल कर ही वाहन गंतव्य तक पहुंच पाएंगे। इससे प्रदूषण भी नहीं फैलेगा।दिल्ली-चंडीगढ़ से पर्यटन नगरी मनाली आने वाले पर्यटक सीएनजी वाहनों चालकों और मालिकों को अब सीएनजी रिफिल करने की चिंता नहीं रहेगी। इन वाहनों के लिए स्थानीय स्तर पर सीएनजी उपलब्ध रहेगी। चंडीगढ़ से लेकर मनाली तक जगह-जगह सीएनजी स्टेशन खोले जा रहे हैं। ऐसे में सीएनजी का इस्तेमाल कर ही वाहन गंतव्य तक पहुंच पाएंगे। इससे प्रदूषण भी नहीं फैलेगा। मनाली के रांगड़ी में सीएनजी स्टेशन शुरू हो गया है।

मंडी और कुल्लू जिले की सीमा पर झीड़ी में जनवरी 2024 से एक सीएनजी स्टेशन चालू करने का लक्ष्य रखा गया है। इस तरह वाहनों को लगातार फोरलेन में सीएनजी का विकल्प उपलब्ध रहेगा। दिल्ली और चंडीगढ़ से वाहनों को सीएनजी फुल करवा रहे वाहन यहां भी इसी को भरवा पाएंगे। रांगड़ी और झीड़ी के अलावा अन्य जगहों में भी सीएनजी स्टेशन स्थापित करने के लिए भारत सरकार की ओर से अधिकृत नेचुरल गैस वितरण कंपनी गैसोनेट साइट की तलाश कर रही है। ऐसे में फोरलेन हिस्से में जगह-जगह आने वाले दिनों में पेट्रोल पंप के साथ सीएनजी स्टेशन भी देखने को मिलेंगे।

इससे हिमाचल में भी सीएनजी आधारित वाहनों का इस्तेमाल बढ़ सकता है। बता दें कि दिल्ली-चंडीगढ़ के अधिकतर वाहन सीएनजी किट से लैस रहते हैं, पूर्व में हिमाचल में सीएनजी न मिलने पर इन्हें पेट्रोल ईंधन इस्तेमाल करना पड़ता था, लेकिन अब सीएनजी की उपलब्धता होने पर इसकी खपत होगी। वर्तमान में हिमाचल में सीएनजी वाहन की संख्या शून्य के बराबर है। यहां अधिकतर एलएमवी पेट्रोल और डीजल ईंधन आधारित ही इस्तेमाल किया जा रहे हैं। हालांकि इलेक्ट्रिक वाहनों की तरफ भी रुझान बढ़ रहा है।

मनाली में बना भारत का सबसे ऊंचे स्थल का सीएनजी स्टेशन
मनाली के रांगड़ी में बना सीएनजी स्टेशन समुद्र तल से ऊंचाई के मामले में भारत का सबसे ऊंचा स्टेशन है। यह खिताब फिलहाल मनाली के नाम आ गया है। यहां सीएनजी स्टेशन ने सीएनजी भरने का काम भी शुरू हो गया है। शुरुआती दौर में बाहरी राज्यों से आ रहे वाहन यहां सीएनजी भरवा रहे हैं।

Three Youth Congress workers arrested by Kerala police custody in fake voter ID case

मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, राज्य के मुख्य निर्वाचन अधिकारी के निर्देशों पर मामला दर्ज किया गया था। उन्हें शिकायत मिली थी की युवा कांग्रेस के संगठनात्मक चुनाव में फर्जी मतादाता पहचान पत्र का इस्तेमाल किया गया था। मामले की जांच के लिए आठ सदस्यीय विशेष जांच दल का गठन किया गया है। 

केरल पुलिस ने युवा कांग्रेस के तीन कार्यकर्ताओं को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने बताया कि तीनों कार्यकर्ता फर्जी मतदाता पहचान पत्र का इस्तेमाल करते हुए पकड़े गए हैं। पुलिस ने कहा कि उनके पास लैपटॉप, मोबाइल फोन और फर्जी चुनाव फोटो पहचान पत्र भी जब्त किए गए हैं। बता दें, हाल ही में युवा कांग्रेस ने अपने संगठनात्मक चुनाव की घोषणा की थी। घोषणा के दो दिन बाद ही फर्जी मतदाता पहचान पत्र के इस्तेमाल के आरोप सामने आए। 

मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, राज्य के मुख्य निर्वाचन अधिकारी के निर्देशों पर मामला दर्ज किया गया था। उन्हें शिकायत मिली थी की युवा कांग्रेस के संगठनात्मक चुनाव में फर्जी मतादाता पहचान पत्र का इस्तेमाल किया गया था। मामले की जांच के लिए आठ सदस्यीय विशेष जांच दल का गठन किया गया है। आरोपी कार्यकर्ताओं के नाम अभि विक्रम, फेनी और बिनिल बीनू है। मामले में भारतीय दंड संहिता की कई धाराओं के तहत एफआईआर दर्ज की गई है।

सड़क हादसे में बिखरा परिवार, कार ने स्कूटी में टक्कर मारी तो पिता और दो मासूम बेटों की मौत, महिला भर्ती

family riding a scooty was hit by car from behind in Delhi Rajouri Garden

दिल्ली के राजौरी गार्डन थाना इलाके में एक स्कूटी सवार परिवार को कार ने पीछे से टक्कर मार दी। हादसे में सभी लोग घायल हैं। सभी घायलों को घटना के बाद अस्पताल में भर्ती किया गया है। राजौरी गार्डन में सोमवार देर रात तेज रफ्तार कार एक स्कूटी को टक्कर मारकर काफी दूर तक घसीटकर ले गई। हादसे में स्कूटी सवार फर्नीचर कारोबारी और आठ साल के बेटे की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि गंभीर रूप से घायल पत्नी और आठ माह के बेटे को पास के अस्पताल में भर्ती कराया गया, लेकिन मंगलवार दोपहर इलाज के दौरान आठ माह के बेटे ने भी दम तोड़ दिया। 

भारत और ऑस्ट्रेलिया ने इंडो-पैसिफिक सहित कई विषयों पर की चर्चा; म्यांमार की स्थिति पर जताई चिंता

2+2 Dialogue India and Australia Expressed concern over the situation in Myanmar

इस टू प्लस टू वार्ता के दौरान यूक्रेन में युद्ध का जिक्र हुआ, जिसके दुखद मानवीय परिणामों पर गहरी चिंता व्यक्त की। मंत्रियों ने यूक्रेन में व्यापक, न्यायसंगत और शांति के लिए अपना समर्थन दोहराया जो संयुक्त राष्ट्र चार्टर के सभी उद्देश्यों और सिद्धांतों को कायम रखता है।

भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच मंगलवार को भी टू प्लस टू वार्ता जारी रही, इस दौरान म्यांमार की स्थिति चिंता का विषय बनी। उन्होंने संकटों पर काबू पाने के लिए लोकतंत्र की ओर परिवर्तन का आह्वान किया। गौरतलब है कि इस बैठक में रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह और विदेश मंत्री एस जयशंकर मौजूद रहे। साथ ही मंत्रिस्तरीय वार्ता के हिस्से के रूप में ऑस्ट्रेलियाई उप प्रधानमंत्री और रक्षा मंत्री रिचर्ड मार्लेस और विदेश मंत्री पेनी वोंग शामिल थे। इस दौरान इंडो-पैसिफिक, मध्य पूर्व, यूक्रेन के विकास, जैसे कई मुद्दों का भी जिक्र हुआ। 

यूक्रेन युद्ध और दुखद परिणामों पर जताई चिंता
इस टू प्लस टू वार्ता के दौरान यूक्रेन में युद्ध का जिक्र हुआ, जिसके दुखद मानवीय परिणामों पर गहरी चिंता व्यक्त की। मंत्रियों ने यूक्रेन में व्यापक, न्यायसंगत और शांति के लिए अपना समर्थन दोहराया जो संयुक्त राष्ट्र चार्टर के सभी उद्देश्यों और सिद्धांतों को कायम रखता है। 

उन्होंने वैश्विक आर्थिक प्रणाली और खाद्य सुरक्षा पर इस युद्ध के बढ़ते प्रभावों को रेखांकित किया, जिसके परिणाम मुख्य रूप से विकासशील और अल्प-विकसित देशों को प्रभावित कर रहे हैं।

मध्य पूर्व संकट पर हुई बात
इस बैठक में दोनों पक्षों ने 7 अक्तूबर 2023 को इस्राइल के खिलाफ भयानक आतंकवादी हमलों को ध्यान में रखते हुए, पुष्टि की कि वे आतंकवाद के खिलाफ इस्राइल के साथ खड़े हैं और नागरिकों की सुरक्षा सहित अंतरराष्ट्रीय मानवीय कानून का पालन करने का आह्वान किया। 

उन्होंने शेष सभी बंधकों की तत्काल रिहाई का आह्वान किया। मंत्रियों ने गाजा में फलस्तीनी नागरिकों की तत्काल जरूरतों को पूरा करने के लिए मानवीय सहायता पर क्षेत्र में भागीदारों के साथ समन्वय जारी रखने की प्रतिबद्धता जताई। 

मंत्रियों ने मानवीय विराम के लिए समर्थन व्यक्त किया और संघर्ष को फैलने से रोकने, मध्य पूर्व में स्थिरता बनाए रखने और राजनीतिक समाधान और शांति की दिशा में काम करने के लिए क्षेत्र में प्रमुख साझेदारों सहित करीबी राजनयिक समन्वय जारी रखने की प्रतिबद्धता जताई।

म्यांमार के बिगड़ते हालात भी रहे चर्चा का विषय
मंगलवार को जारी इस वार्ता में म्यांमार के हालातों पर मंत्रियों ने चिंता जताई। यहां बिगड़ती स्थिति और क्षेत्रीय सुरक्षा और स्थिरता पर प्रकाश डाला गया। उन्होंने हिंसा को तत्काल रोकने, मनमाने ढंग से हिरासत में लिए गए सभी लोगों की रिहाई, मानवीय सहायता के लिए सुरक्षित पहुंच, बातचीत के माध्यम से संकट का समाधान और संघीय लोकतंत्र की ओर परिवर्तन का आह्वान किया।

उन्होंने म्यांमार में संकट के समाधान में आसियान के नेतृत्व वाले प्रयासों के लिए अपने समर्थन की पुष्टि की और आसियान की पांच सूत्री सहमति के पूर्ण कार्यान्वयन का आह्वान किया।

ऑस्ट्रेलियाई विदेश मंत्री ने जयशंकर को भेंट किया बैट

ऑस्ट्रेलियाई विदेश मंत्री पेनी वोंग ने मंगलवार को दिल्ली में कार्यक्रम में भाग लिया। इस दौरान यहां उन्होंने डिज्नी स्टार और क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया के बीच एक प्रसारण सौदे की घोषणा की। उन्होंने क्रिकेट को एक सेतु बताया और उस समझौते की सराहना की जो उनके देश में खेले जाने वाले सभी अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट को भारत में प्रसारित करने की सुविधा प्रदान करता है।

डिज्नी स्टार ने क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया के साथ सात साल के समझौते के तहत ऑस्ट्रेलिया में खेले जाने वाले सभी पुरुष और महिला अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट मैच को भारत में प्रसारित करने के विशेष अधिकार हासिल कर लिए हैं। वोंग ने कहा, ‘क्रिकेट में, हम भाग्यशाली हैं कि जिस खेल से हम प्यार करते हैं वह एक ऐसा सेतु है जो हमारे दोनों देशों के बीच संबंध और स्नेह को गहरा करता है’।

उन्होंने आगे कहा, ‘हम क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया और स्टार स्पोर्ट्स के बीच इस प्रसारण सौदे को लेकर उत्साहित हैं, जिसके माध्यम से अधिक भारतीय ऑस्ट्रेलिया की महिला और पुरुष बिग बैश लीग टूर्नामेंट देख सकेंगे।’

मनीष सिसोदिया की न्यायिक हिरासत 11 दिसंबर तक बढ़ी

दिल्ली की एक अदालत ने मंगलवार को पूर्व उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया की न्यायिक हिरासत 11 दिसंबर तक बढ़ा दी, जिन्हें अब खत्म हो चुकी उत्पाद शुल्क नीति में कथित अनियमितताओं के सिलसिले में गिरफ्तार किया गया था। सुनवाई के दौरान अदालत ने कहा कि कई दस्तावेज जमा करना लंबित है और आरोपी व्यक्तियों के लिए प्रवर्तन निदेशालय द्वारा दाखिल किया जाना है। साथ ही कोर्ट ने कहा कि मामले की सुनवाई जल्द से जल्द शुरू होनी चाहिए।

उत्तराखंड: उत्तरकाशी सुरंग हादसे में फंसे श्रमिकों के लिए जिस होटल में फंसे लोगों के लिए खाना तैयार किया जा रहा है उसके मालिक अभिषेक रमोला ने बताया, “हमने उनके(श्रमिक) लिए लगभग 150 पैकेट खाना बनाया हैं। सभी डॉक्टर की देखरेख में तैयार किए गए हैं… हमने सभी को आसानी से पचने वाला खाना दिया है।”

क्या देश में हो रही अचानक मौतों की जिम्मेदार कोरोना वैक्सीन है? ICMR ने साफ-साफ बता दी असली वजह

डीजे पर नाचते-नाचते रुक गई दिल की धड़कनें, टहलते हुए अचानक मौत, जिम में कसरत करते-करते जिस्म से निकल गई जान… पिछले कुछ दिनों से ऐसे ही अचानक मौत के मामले सामने आ रहे हैं। कोरोना के बाद अचानक हो रही मौतों के लिए क्या कोरोना वैक्सीन जिम्मेदार? इस सवाल का जवाब पूरा देश जानना चाहता है। ICMR ने आज इस सवाल का जवाब पूरे देश के सामने रख दिया है। दरअसल इंडियन काउंसिल ऑफ मेडिकल रिसर्च (ICMR) की ओर से की गई एक स्टडी में यह बात सामने आई है कि देश में कोविड-19 वैक्सीनेशन से देश में अचानक मौत का खतरा नहीं बढ़ा है। स्टडी में यह भी कहा गया है कि कई कारण ऐसे रहे हैं, जिनसे असामयिक मौत की संभावना बढ़ी है। कोविड की वजह से अस्पताल में लंबे समय तक भर्ती रहना, अचानक मौत की फैमिली हिस्ट्री और लाइफस्टाइल में बदलाव जैसे बहुत ज्यादा शारीरिक काम करना और शराब-सिगरेट का सेवन काफी ज्यादा करने जैसे फैक्टर्स सामने आए हैं।

उत्तराखंड: उत्तरकाशी सुरंग हादसे में फंसे हुए श्रमिकों के लिए भोजन तैयार किया जा रहा है।कुक संजीत राणा ने बताया, “उन्हें(श्रमिक) कम मिर्ची, कम मसालेदार और कम तेल वाला खाना दिया जा रहा है… पाइप छोटा है इसलिए इतना खाना दिया जा रहा है जो आसानी से अंदर तक जा सके।”

राजस्थान: जयपुर में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रोड शो किया।

कोलकाता, पश्चिम बंगाल: बंगाल ग्लोबल बिजनेस समिट कार्यक्रम में रिलायंस इंडस्ट्रीज के चेयरमैन मुकेश अंबानी ने कहा, “रिलायंस पश्चिम बंगाल के विकास को गति देने में कोई कसर नहीं छोड़ेगा। रिलायंस ने पश्चिम बंगाल में करीब 45,000 करोड़ रुपये का निवेश किया है। हमारी योजना अगले 3 साल में राज्य में अतिरिक्त 20,000 करोड़ रुपये निवेश करने की है।”

घर से निकलने से पहले होगी सीट बुक… दिल्ली में प्रीमियम बस एग्रीगेटर स्कीम लागू होने का रास्ता साफ

दिल्ली-एनसीआर के लोग जिस तरह लोग अपने मोबाइल से कैब, ऑटो या बाइक टैक्सी बुक कराते हैं, ठीक उसी तरह से जल्द ही दिल्ली में एक जगह से दूसरी जगह आने-जाने के लिए प्रीमियम बस में अपनी सीट भी बुक करा सकेंगे। जी हां, दिल्ली में मोबाइल ऐप आधारित प्रीमियम बस स्कीम लागू होने का रास्ता साफ हो गया है। एलजी वी.के. सक्सेना की मंजूरी के बाद दिल्ली सरकार के परिवहन विभाग ने मंगलवार को इस स्कीम को लागू करने के लिए अधिसूचना जारी कर दी है। इस स्कीम से जुड़कर बसें चलाने के इच्छुक प्राइवेट बस एग्रीगेटर्स लाइसेंस के लिए आवेदन कर सकें, इसके लिए एप्लिकेशन फॉर्म का फॉर्मेट भी जारी कर दिया गया है। जल्द ही लाइसेंस जारी करने की प्रक्रिया शुरू हो जाएगी, जिसके बाद इस स्कीम के तहत दिल्ली में प्रीमियम बसें चलने लगेंगी। इन बसों में लोग आरामदायक तरीके से सफर करके एक जगह से दूसरी जगह जा सकेंगे।

Ramswaroop Mantri

Recent posts

script async src="https://pagead2.googlesyndication.com/pagead/js/adsbygoogle.js?client=ca-pub-1446391598414083" crossorigin="anonymous">

प्रमुख खबरें

चर्चित खबरें