अग्नि आलोक
script async src="https://pagead2.googlesyndication.com/pagead/js/adsbygoogle.js?client=ca-pub-1446391598414083" crossorigin="anonymous">

ताजा खबर :CBI-FBI ने किया 40 मिलियन डॉलर के साइबर क्राइम का पर्दाफाश,राहुल-तेजस्वी की वोटर अधिकार यात्रा में आज शामिल होंगे अखिलेश यादव

Share

राहुल गांधी और तेजस्वी यादव की वोटर अधिकार यात्रा के 12वें दिन मां जानकी की धरती सीतामढ़ी पहुंचे हैं. आज सुबह 8:30 बजे वो मां जानकी के मंदिर दर्शन के लिए जाएंगे, इस दौरान प्रियंका गांधी भी मौजूद रह सकती हैं. दिल्ली के उपराज्यपाल की अधिसूचना के खिलाफ वकीलों की हड़ताल गुरुवार और शुक्रवार को भी जारी रहेगी.

  • CBI-FBI ने किया 40 मिलियन डॉलर के साइबर क्राइम का पर्दाफाश, अमेरिकी लोगों को बना रहे थे निशानासीबीआई ने अमेरिका की एफबीआई के साथ मिलकर एक अंतरराष्ट्रीय साइबर अपराध सिंडिकेट का भंडाफोड़ किया है. जिसने तकनीकी सहायता घोटालों के जरिए से अमेरिकी नागरिकों से लगभग 40 मिलियन अमेरिकी डॉलर की धोखाधड़ी की थी.
  • बिहार: राहुल-तेजस्वी की वोटर अधिकार यात्रा में आज शामिल होंगे अखिलेश यादव
  • राहुल गांधी और तेजस्वी यादव बिहार में वोटर अधिकार यात्रा निकाल रहे हैं. बिहार की वोटर लिस्ट रीविजन (SIR) और वोट चोरी को लेकर यह यात्रा निकाली जा रही है. इस यात्रा में आज अखिलेश यादव भी शामिल होंगे.
  • नैनीताल के मल्लीताल में बिल्डिंग में लगी आग, एक की मौत\
  • उत्तराखंड के नैनीताल के मल्लीताल में मोहनको क्षेत्र में एक बिल्डिंग में बुधवार को आग लग गई. आग लगने से एक व्यक्ति की मौत हो गई. राहत और बचाव का कार्य जारी है.
  • US ने छात्रों, एक्सचेंज विज़िटर्स और मीडिया के फिक्स्ड टर्म वीजा का रखा प्रस्ताव
  • अमेरिका ने वीजा को लेकर एक नया प्रस्ताव सामने रखा है. इसके तहत अब छात्रों, एक्सचेंज विज़िटर्स (यानी अदला-बदली कार्यक्रम में आने वाले लोग) और विदेशी मीडिया के लिए वीजा की एक तय समय-सीमा (Fixed Term) होगी. अब इन वीजा धारकों को बिना समय सीमा के नहीं, बल्कि एक निश्चित अवधि के लिए ही वीजा मिलेगा.
  • जम्मू-कश्मीर: किश्तवाड़ में रिहायशी घरों में लगी आग, 7 घायल, 6 घर क्षतिग्रस्त
  • जम्मू – कश्मीर के किश्तवाड़ में आग लगने से 7 लोग घायल हो गए हैं. वहीं, 6 घर क्षतिग्रस्त हो गए हैं.
  • -कश्मीर: किश्तवाड़ में रिहायशी घरों में लगी आग, कई लोग हुए घायल
  • जम्मू-कश्मीर के किश्तवाड़ में रिहायशी घरों में आग लग गई है, इस हादसे में कई लोग घायल हो गए हैं. इसी के बाद घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है.
  • नैनीताल में मल्लीताल में एक इमारत में लगी भीषण आग
  • नैनीताल में मल्लीताल के मोहनको क्षेत्र में एक बहुमंजिला इमारत में भीषण आग लग गई. आग बुझाने की कोशिश जारी है.

जम्मू कश्मीर में सभी स्कूल आज बंद रहेंगे

जम्मू कश्मीर में बाढ़ जैसी स्थिति को देखते हुए सभी स्कूल आज बंद रहेंगे. वहीं बारिश के चलते पंजाब में 30 अगस्त तक सभी स्कूल बंद रहेंगे.

Ramswaroop Mantri

Recent posts

script async src="https://pagead2.googlesyndication.com/pagead/js/adsbygoogle.js?client=ca-pub-1446391598414083" crossorigin="anonymous">

प्रमुख खबरें

चर्चित खबरें