अग्नि आलोक
script async src="https://pagead2.googlesyndication.com/pagead/js/adsbygoogle.js?client=ca-pub-1446391598414083" crossorigin="anonymous">

ताजा समाचार – ठंड ने दी दस्तक:राष्ट्रपति मुर्मू ने शनि शिंगणापुर मंदिर में की पूजा, विश्व जलवायु कार्रवाई सम्मेलन में हिस्सा लेने दुबई पहुंचे PM मोदी

Share

 प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 1 दिसंबर को COP-28 के विश्व जलवायु कार्रवाई शिखर सम्मेलन में हिस्सा लेने दुबपहुंचे। उधर तेलंगाना विधानसभा चुनाव की सभी 119 सीटों पर आज मतदान हुआ। राज्य में कुल 3.26 करोड़ रजिस्टर्ड वोटर हैं और 35,655 मतदान केंद्र बनाए गए थे। वहीं प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से प्रधानमंत्री रोजगार मेले के तहत सरकारी विभागों और संगठनों में नवनियुक्त भर्तियों को 51,000 से अधिक नियुक्ति पत्र वितरित करने के कार्यक्रम में हिस्सा लिया।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी दुबई पहुंचे

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी वर्ल्ड क्लाइमेट ऐक्शन समिट (विश्व जलवायु कार्रवाई शिखर सम्मेलन) ‘COP-28’ में भाग लेंगे. गुरुवार को इस सम्मेलन में भाग लेने के लिए वह दुबई (PM Modi in Dubai) पहुंच गए. उनके स्वागत में यहां दुबई में जनसैलाब उमड़ पड़ा. पीएम मोदी के स्वागत के दौरान भारतीय प्रवासियों के सदस्यों ने ‘सारे जहां से अच्छा’ गाया, ‘भारत माता की जय’ और ‘वंदे मातरम’ के नारे लगाए. PM मोदी ने X पर पोस्ट किया ‘COP-28 शिखर सम्मेलन में भाग लेने के लिए दुबई पहुंच गया हूं. शिखर सम्मेलन की कार्यवाही की प्रतीक्षा कर रहा हूं, जिसका उद्देश्य एक बेहतर ग्रह बनाना है’

दुबई रवाना होने से पहले मोदी ने कहा कि जब क्लाइमेट ऐक्शन की बात आती है, तो भारत ने जो कहा है वह करके दिखाया है. G20 की हमारी अध्यक्षता के दौरान क्लाइमेट हमारी प्राथमिकता में सबसे ऊपर था. प्रधानमंत्री तीन अन्य हाई लेवल कार्यक्रमों में भी भाग लेंगे. भारत को क्लाइमेट फंडिंग पर सहमति बनने की उम्मीद है.गौरतलब है कि मोदी जलवायु पर संयुक्त राष्ट्र के ‘कॉन्फ्रेंस ऑफ पार्टीज’ के दौरान शुक्रवार को विश्व जलवायु कार्रवाई शिखर सम्मेलन में भाग लेंगे, जिसे सीओपी-28 के नाम से जाना जाता है. ग्रीनहाउस गैस उत्सर्जन को कम करने और जलवायु परिवर्तन से प्रभावी ढंग से निपटने के तरीकों पर चर्चा करने के लिए कई विश्व नेता जलवायु कार्रवाई शिखर सम्मेलन में भाग लेने वाले हैं. विश्व जलवायु कार्रवाई शिखर सम्मेलन सीओपी 28 का उच्च स्तरीय खंड है.

ठंड ने दी दस्तक: मैदानों में बारिश व पहाड़ों पर बर्फबारी से लुढ़का पारा

 ठंड ने दस्तक दे दी है। वीरवार की सुबह से शाम तक बूंदाबांदी का दौर जारी रहा। वहीं पहाड़ों पर बर्फबारी भी हुई। इससे तापमान लुढ़क गया और जिले में ठंड की शुरुआत हो गई। लोगों ने आलमारी में रखे अपने गर्म कपड़े भी निकाल लिए। वहीं शहर में हुए बूंदाबांदी से कई जगह सड़कों पर फिसलन बढ़ गई। लोग संभलते हुए और ठिठुरते हुए अपने गंतव्य को आते-जाते नजर आए। दिनभर बूंदाबांदी से शहर के बाजार भी सूने नजर आए।
वीरवार अलसुबह से शुरू हुई बारिश के चलते शहर में दिनभर आम जनजीवन प्रभावित रहा। वहीं, जिले के पहाड़ी इलाकों में ताजा हिमपात दर्ज किया गया है। मैदानी इलाके में बारिश होने से लोग ठिठुरते नजर आए। हालांकि सुबह से 10 मिलीमीटर बारिश दर्ज की गई, लेकिन दोपहर करीब 12 बजे तक लगातार हो रही रिमझिम और आंधी तूफान के कारण तापमान में काफी गिरावट देखने को मिली। मैदानी इलाकों में तेज हवाएं और तूफान चलने से कई इलाकों में आंशिक रूप से बिजली सेवा प्रभावित रही। उधर, लगातार बारिश जारी रहने से पहाड़ी इलाकों में कई जगह सड़कों पर फिसलन बढ़ गई है। इससे यातायात आंशिक रूप से प्रभावित रहा। मौसम विभाग के पूर्वानुमान के अनुसार बुधवार की रात से मौसम का मिजाज बदल गया था। वीरवार की सुबह से तेज हवाओं के बीच गरज के साथ बौछार गिरे। बारिश के चलते कई इलाकों में बिजली गुल हुई, जिसे दोपहर बाद मौसम साफ होने के बाद बहाल कर लिया गया है। उधर जिले के पहाड़ी बनी सब डिवीजन के दूर दराज इलाकों में सुबह से ही बारिश का क्रम जारी है। जबकि छत्तरगलां, सरथल, मंदीधार जैसे इलाकों में हल्की बर्फ गिरना भी शुरू हो गई है। इससे निचले इलाकों में भी सर्द हवाओं ने जोर पकड़ लिया।

बारिश से किसानों ने राहत महसूस की
कंडी इलाकों में किसानों ने बारिश से राहत महसूस की है। किसानों की मानें तो इलाके में कई स्थानों पर नमी के अभाव के कारण किसान गेहूं की बुआई नहीं कर पा रहे थे। अब बारिश के बाद मौसम साफ होते ही वह लोग बुआई के काम में लग जाएंगे। कंडी क्षेत्र के किसान अरुण शर्मा ने बताया कि खेती में नमी कम थी, इसलिए गेहूं की बुआई नहीं कर पा रहे थे। अब बारिश हो गई है। सबकुछ ठीक रहा तो एक सप्ताह में गेहूं की बुआई कर देंगे। सिंचाई के साधन न होने के चलते कई किसान गेहूं की बुआई नहीं कर पा रहे थे। ऐसे में यह बारिश गेहूं की बुआई करने वाले किसानों के लिए लाभदायक है।

यूपी के आक्रोशित शिक्षक आज करेंगे विधानसभा का घेराव, तदर्थ मामले पर निदेशालय पर धरना देने की घोषणा

UP teachers in anger: Will surround the assembly tomorrow

संघ की ओर से हाल ही में माध्यमिक शिक्षा निदेशालय पर दो दिन धरना दिया गया था और विभिन्न मुद्दों पर विधानसभा घेराव का एलान किया था।यूपी के शिक्षक अलग-अलग मुद्दों पर आक्रोशित हैं। इसके लिए शिक्षकों के विभिन्न गुट विधानसभा और निदेशालय का घेराव करेंगे। साथ ही यूपी के सभी बीआरसी पर प्राथमिक शिक्षकों द्वारा धरना दिया जाएगा। 

उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षक संघ (चंदेल गुट) की ओर से एक दिसंबर को विधान सभा घेराव की घोषणा की गई है। इस क्रम में कई जिलों से पदाधिकारी व शिक्षक लखनऊ आने की तैयारी में थे। कुछ जिलों में पुलिस ने उन्हें नजरबंद कर लिया है। हालांकि इसके बाद भी संघ विधानसभा घेराव पर अड़ा है।

संघ की ओर से हाल में माध्यमिक शिक्षा निदेशालय पर दो दिन धरना दिया गया था। वहीं शिक्षकों के विभिन्न मुद्दों पर विधानसभा घेराव का ऐलान किया था। इसमें तदर्थ शिक्षकों को विनियमित करने, एनपीएस घोटाले की सीबीआई जांच कराने, पुरानी पेंशन की बहाली प्रमुख मांग है।

संघ के प्रांतीय संयोजक आईटी सेल संजय द्विवेदी ने बताया कि घेराव को देखते हुए बस्ती, संत कबीर नगर, सिद्धार्थनगर, मेरठ, मथुरा, कन्नौज, गाजीपुर, अंबेडकर नगर, वाराणसी आदि जिलों के जिलाध्यक्ष व मंत्री को पुलिस ने घर में नजरबंद कर लिया है। पुलिस शिक्षकों को जिलों से लखनऊ आने से रोक रही है। इसके बाद भी आंदोलन को सफल बनाने के लिए शिक्षक अड़े हैं और शुक्रवार को विधानसभा घेरेंगे।

तदर्थ शिक्षकों के मुद्दे पर निदेशालय घेरेगा शिक्षक संघ
प्रदेश के सहायता प्राप्त माध्यमिक विद्यालयों में तदर्थ शिक्षकों की सेवा समाप्त करने के विरोध में उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षक संघ शिक्षा निदेशक (माध्यमिक) का घेराव करेगा। उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षक संघ के प्रादेशिक उपाध्यक्ष डॉ. आरपी मिश्र ने बताया कि शासन ने 25 वर्षों से अधिक की सेवा कर रहे शिक्षकों की एकाएक सेवा समाप्त करने का निर्णय ले लिया। इसके विरोध में संघ के अध्यक्ष सुरेश कुमार त्रिपाठी की अगुवाई में शिक्षा निदेशक (माध्यमिक) के पार्क रोड कार्यालय पर धरना दिया जाएगा। माध्यमिक शिक्षा निदेशक के माध्यम से मुख्यमंत्री को तदर्थ शिक्षकों की सेवा बहाली के लिए ज्ञापन भेजा जाएगा।

सभी बीआरसी पर भी शिक्षकों का धरना आज
विशिष्ट बीटीसी शिक्षक वेलफेयर एसोसिएशन की ओर से बेसिक शिक्षकों के रियल टाइम उपस्थिति के विरोध में शुक्रवार को प्रदेश के सभी ब्लॉक संसाधन केंद्र पर {बीआरसी } पर धरना दिया जाएगा। इसके बाद बीईओ के माध्यम से मुख्यमंत्री को इससे संबंधित ज्ञापन भेजा जाएगा। एसोसिएशन के प्रदेश अध्यक्ष संतोष तिवारी ने कहा कि वर्तमान में महानिदेशक स्कूल शिक्षा रोज नए प्रयोग कर रहे हैं। इससे शिक्षा व्यवस्था पटरी से उतर गई है।

  नोएडा में डिजिटल अरेस्ट कर ठगी की पहली वारदात, इंजीनियर युवती से ऐंठ लिए 11 लाख

Digital Arrest: First incident of fraud by digital arrest in Noida

साइबर जालसाजों ने आईटी इंजीनियर युवती को आठ घंटे तक डराकर-धमकाकर घर में अकेले रहने पर मजबूर कर दिया। 

इस दौरान पीड़िता को परिजनों या दोस्तों से बात करने की इजाजत नहीं दी गई। आरोपियों ने मनी लॉन्ड्रिंग केस में फंसाने की धमकी देकर उससे 11.11 लाख रुपये की ठगी कर ली। युवती की शिकायत पर केस दर्ज कर साइबर क्राइम थाने ने मामले की जांच शुरू की। पुलिस पड़ताल में डिजिटल अरेस्ट कर वारदात का खुलासा हुआ।

सेक्टर-34 स्थित धवलगिरी अपार्टमेंट निवासी आईटी इंजीनियर सीजा टीए के पास 13 नवंबर को अंजान नंबर से फोन आया था। फोन करने वाले ने खुद को टेलीकॉम रेगुलेटरी ऑफ इंडिया (ट्राइ) का कर्मचारी बताया। कॉल करने वाले ने कहा कि युवती के आधार कार्ड का इस्तेमाल कर सिम कार्ड खरीदा गया है जिसका प्रयोग मनी लॉन्ड्रिंग में हुआ है। 

उसे बताया गया कि सिम का इस्तेमाल कर दो करोड़ रुपये निकाले गए हैं। कॉलर ने आगे की जांच का हवाला देते हुए कॉल ट्रांसफर कर दिया। इसके बाद स्काइप कॉल कर कथित रूप से एक तरफ मुंबई पुलिस, दूसरी तरफ क्राइम ब्रांच और कस्टम के अधिकारी बन युवती को डराया धमकाया गया। 

करीब आठ घंटे तक स्काइप कॉल से युवती की निगरानी कर बंधक बनाए रखा गया। इस दौरान युवती से कई तरह के सवाल पूछे गए। किसी से बात करने की अनुमति नहीं दी गई। जालसाजों ने आठ घंटे बाद खाते में 11.11 लाख रुपये ट्रांसफर कराने के बाद कॉल डिस्कनेक्ट कर दिया। इस मामले में साइबर क्राइम थाने में पिछले सप्ताह मुकदमा दर्ज किया गया था। साइबर क्राइम थाने की प्रभारी निरीक्षक रीता यादव के मुताबिक जालसाजों ने पुलिस की वर्दी पहन कर स्काइप कॉल कर युवती को डराया था। 

क्या है डिजिटल अरेस्ट
डिजिटल अरेस्ट में मोबाइल या लैपटॉप से स्काइप पर वीडियो कॉलिंग कर या अन्य एप के जरिये किसी पर नजर रखी जाती है। उसे डरा धमका कर वीडियो कॉलिंग से दूर नहीं होने दिया जाता है। यानी वीडियो कॉल के जरिये आरोपी को उसके घर में या जहां वो है वहीं एक तरह से कैद कर दिया जाता है। इस दौरान पीड़ित न तो वह किसी से बात कर सकता है और न कहीं जा सकता है। 

एप डाउनलोड कराकर भी रखी जाती है निगरानी
डिजिटल अरेस्ट का इस्तेमाल साइबर जालसाज करते हैं। जालसाज पुलिस क्राइम ब्रांच, सीबीआई, ईडी के अधिकारी बनकर एप डाउनलोड कराकर वर्चुलअ जांच का झांसा देते हैं। पीड़ित से पुलिस के अंदाज में पूछताछ की जाती है। जिसके बाद मनी लॉंड्रिंग, मानव तस्करी, हवाला कारोबार से लेकर ड्रग्स तस्करी में शामिल होने का आरोप लगाकर लाखों की वसूली की जाती है। आरोपी न तो किसी से मदद मांग सकता है और न किसी को अपनी कहानी बता पाता है। उसे जो निर्देश मिलते हैं, उसी के हिसाब से काम करता है।

17 दिन तक  डिजिटल में रही थी फरीदाबाद की छात्रा
नोएडा में सामने आए पहले मामले से पहले फरीदाबाद में भी ऐसा मामला सामने आया था। इसमें जालसाजों ने छात्रा को एप के माध्यम से 17 दिन तक डिजिटल अरेस्ट रखा था। छात्रा को मानव तस्करी के मामले में फंसाने का डर दिखाया गया था और स्काइप एप से लॉगआउट नहीं होने दिया गया था।

 

राष्ट्रपति मुर्मू ने शनि शिंगणापुर मंदिर में की पूजा, केरल में इस्राइली महिला की पति ने की हत्या

Big News President Murmu worshiped in Shani Shingnapur temple, husband killed Israeli woman kerala

मुर्मू महाराष्ट्र के चार दिवसीय दौरे पर हैं। इससे पहले दिन में, उन्होंने पुणे के खडकवासला में राष्ट्रीय रक्षा अकादमी (एनडीए) के 145वें कोर्स की पासिंग आउट परेड की समीक्षा की और मार्चिंग दल में महिला कैडेटों के पहले बैच की भागीदारी पर खुशी व्यक्त की।  

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने गुरुवार को यहां से करीब 120 किलोमीटर दूर अहमदनगर जिले में प्रसिद्ध शनि शिंगणापुर मंदिर का दौरा किया और पूजा-अर्चना की। महाराष्ट्र के राज्यपाल रमेश बैस, राज्य मंत्री राधाकृष्ण विखे पाटिल भी मौजूद थे। 

मुर्मू महाराष्ट्र के चार दिवसीय दौरे पर हैं। इससे पहले दिन में, उन्होंने पुणे के खडकवासला में राष्ट्रीय रक्षा अकादमी (एनडीए) के 145वें कोर्स की पासिंग आउट परेड की समीक्षा की और मार्चिंग दल में महिला कैडेटों के पहले बैच की भागीदारी पर खुशी व्यक्त की। 

केंद्रीय मंत्री प्रधान ने ओडिशा के एनआईटी-राउरकेला में केंद्रीय विद्यालय का उद्घाटन किया

केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने गुरुवार को एक केंद्रीय विद्यालय (केवी) का उद्घाटन किया और ओडिशा में एनआईटी-राउरकेला परिसर में 250 करोड़ रुपये की छह परियोजनाओं की आधारशिला रखी।

परियोजनाओं में एक हजार बिस्तरों वाला लड़कों का छात्रावास, 500 बिस्तरों वाले तीन लड़कियों के छात्रावास, एक सीवेज उपचार संयंत्र और एक संकाय आवासीय परिसर शामिल हैं। प्रधान ने कहा, राउरकेला में दो केवी थे, लेकिन आज शहर को तीसरा केवी मिल गया। 

एनआईटी-राउरकेला की उपलब्धियों के बारे में बोलते हुए उन्होंने कहा, ‘यह हमारे देश का गौरव और हमारे राज्य की पहचान है। ओडिशा के तीन हजार सहित भारत और विदेश के आठ हजार से अधिक छात्र इस संस्थान में पढ़ रहे हैं।’ 

मंत्री ने छात्रों और शिक्षकों से देश की भलाई के लिए काम करने का आह्वान किया। उन्होंने कहा, एनआईटी-राउरकेला को अधिक धन सृजन करने वाले पैदा करने चाहिए क्योंकि यह देश को आगे ले जाएगा और 2047 तक एक विकसित राष्ट्र बनने में मदद करेगा। 

एनआईटी राउरकेला के निदेशक के उमामहेश्वर राव ने कहा कि राष्ट्रीय शिक्षा नीति (एनईपी) का एक प्राथमिक उद्देश्य सभी समुदायों और अन्य सामाजिक-आर्थिक रूप से वंचित समूहों के बच्चों के लिए शिक्षा तक पहुंच में किसी भी असमानता को खत्म करना है।  उन्होंने कहा, ‘इस दिशा में, एनआईटी राउरकेला, केंद्रीय विद्यालय के माध्यम से सभी को उच्च गुणवत्ता वाली शिक्षा प्रदान करने का लक्ष्य रख रहा है।’ 

छात्रा का यौन उत्पीड़न करने के आरोप में ओडिशा का स्कूल शिक्षक गिरफ्तार

ओडिशा पुलिस ने गुरुवार को एक अंग्रेजी माध्यम स्कूल के एक शिक्षक को हिरासत में लिया। संबलपुर शहर में कक्षा-9 की एक छात्रा का कथित तौर पर यौन उत्पीड़न करने का मामला सामने आया है। 

पुलिस के अनुसार, शिक्षक ने कथित तौर पर पीड़ित सहित कुछ छात्रों को कक्षा में आने के लिए कहा। कुछ मिनट बाद, उसने पीड़िता और उसके एक दोस्त को छोड़कर बाकी सभी को बाहर जाने के लिए कहा। बाद में, शिक्षक ने पीड़ित के दोस्त से उसकी पानी की बोतल लाने को कहा। पुलिस ने कहा कि कक्षा में केवल पीड़िता के साथ, आरोपी ने कथित तौर पर लड़की का यौन उत्पीड़न किया।

प्रिंसिपल ने पुलिस को किया सूचित
जब उसकी सहपाठी वापस आई तो पीड़िता ने आपबीती बताई। घर पहुंचने पर पीड़िता ने अपने माता-पिता को घटना के बारे में बताया, जिसके बाद उन्होंने मामला प्रिंसिपल के सामने उठाया, जिन्होंने बाद में पुलिस को सूचित किया। 

उन्होंने कहा, ‘हमने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई है। कानून अपना काम करेगा।’ संबलपुर सदर उप-कलेक्टर पुष्पांजलि पांडा ने भी मामले की जांच के लिए पुलिस के साथ स्कूल का दौरा किया। पांडा ने कहा, ‘स्कूल प्राधिकारियों और अभिभावकों दोनों ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई है। कानूनी कार्रवाई शुरू की जाएगी।’ 

घटना के संबंध में आईपीसी और POCSO अधिनियम की संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया है। संबलपुर सदर एसडीपीओ पीके साहू ने कहा कि शिक्षक को हिरासत में ले लिया गया है और आगे की जांच जारी है।

असम के विपक्षी दलों की दो दिवसीय बैठक शुरू
अगले साल होने वाले लोकसभा चुनाव के लिए रणनीति बनाने के लिए असम की 15 विपक्षी पार्टियों का दो दिवसीय सम्मेलन गुरुवार को डिब्रूगढ़ में शुरू हुआ। असम कांग्रेस के अध्यक्ष भूपेन कुमार बोरा ने कहा कि बैठक में अगले साल के आम चुनावों के लिए राज्य-विशिष्ट सामान्य न्यूनतम कार्यक्रमों पर चर्चा हुई।

असम कांग्रेस के अध्यक्ष भूपेन कुमार बोरा ने कहा कि बैठक में अगले साल के आम चुनावों के लिए राज्य-विशिष्ट सामान्य न्यूनतम कार्यक्रमों पर चर्चा हुई। बोरा ने कहा कि भारतीय राष्ट्रीय विकासात्मक समावेशी गठबंधन (INDIA) की तर्ज पर गठित यूनाइटेड विपक्षी फोरम असम (UOFA) दो दिवसीय बैठक में भाजपा के खिलाफ आरोप पत्र को भी अंतिम रूप देगा।

असम जातीय परिषद (एजेपी) के अध्यक्ष लुरिनज्योति गोगोई, जो यूओएफए के सचिव भी हैं, उन्होंने कहा, ‘असम में मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा एक परिवार केंद्रित सरकार चला रहे हैं। पुराने भाजपा सदस्य सरकार के कामकाज से खुश नहीं हैं।’ 

उन्होंने कहा कि राज्य के 15 राजनीतिक दल पहले दिन की बैठक के बाद बहुत सकारात्मक थे क्योंकि उन्हें लगा कि इससे पार्टियों को भाजपा के खिलाफ रणनीति बनाने के लिए एक मंच मिलेगा। 

केरल के कोल्लम में इस्राइली महिला की पति ने चाकू से गोदकर की हत्या

कोडालीमुक्कू में 36 वर्षीय एक इजरायली महिला की उसके पति ने कथित तौर पर चाकू मारकर हत्या कर दी। केरल के कोल्लम जिले का क्षेत्र, पुलिस ने गुरुवार को कहा। 
मृतक की पहचान सत्व के रूप में हुई है, जिसे गुरुवार को उसके मलयाली पति कृष्णचंद्रन ने बेरहमी से मार डाला था। 

कोल्लम पुलिस अधिकारियों ने बताया कि पीड़िता का पति किसी प्रकार की बीमारी से पीड़ित था, उसने उस पर कई बार चाकू से वार किया और बाद में आत्महत्या करने की कोशिश की।  उन्होंने कहा, ‘आत्महत्या के प्रयास के बाद, आरोपी गंभीर रूप से घायल हो गया और उसे तिरुवनंतपुरम मेडिकल कॉलेज अस्पताल में भर्ती कराया गया।

हालांकि, पत्नी ने चोटों के कारण दम तोड़ दिया और अस्पताल में उसे मृत घोषित कर दिया गया।’ आईपीसी की धारा 302 के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है और पुलिस मामले की आगे की जांच कर रही है। मामले में विस्तृत जानकारी की प्रतीक्षा है। 

थानों और चौकियों की नए सिरे से तय होंगी सीमाएं, पुलिस मुख्यालय प्लान तैयार करने में जुटा

The boundaries of police stations and posts in Himachal will be decided afresh, police headquarters is busy in

हिमाचल प्रदेश पुलिस मुख्यालय की ओर से इसके लिए आबादी, क्षेत्रफल, अपराध दर, पर्यटकों की संख्या को ध्यान में रखा जा रहा है। पुलिस मुख्यालय का मानना है कि शहरों में लगातार आबादी बढ़ रही है।  राज्य सरकार पुलिस थानों का पुनर्गठन करने जा रही है। हिमाचल प्रदेश पुलिस मुख्यालय की ओर से इसके लिए आबादी, क्षेत्रफल, अपराध दर, पर्यटकों की संख्या को ध्यान में रखा जा रहा है। पुलिस मुख्यालय का मानना है कि शहरों में लगातार आबादी बढ़ रही है। कई क्षेत्र ऐसे हैं, जहां अपराध दर ज्यादा है। कई थानों और चौकियों में शिकायत दर्ज करवाने के लिए लोगों को काफी दूरी तय करनी पड़ती है।

एसआईटी तैयार कर रही एक और चार्जशीट, 16 एजेंटों के नाम शामिल

Cryptocurrency fraud case: SIT is preparing another charge sheet, names of 16 agents included

 एसआईटी की ओर से चार्जशीट के लिए कानूनी राय लेने के लिए मामला अभियोजन विभाग को भेजा जाना है। इन एजेंटों ने हिमाचल और बाहरी राज्यों के लोगों को ठगकर करोड़ों की संपत्तियां बनाई हैं।क्रिप्टोकरेंसी ठगी मामले में एसआईटी एक और चार्जशीट तैयार कर रही है। यह आरोपपत्र 16 एजेंटों के खिलाफ तैयार किए जा रहे हैं। एसआईटी की ओर से चार्जशीट के लिए कानूनी राय लेने के लिए मामला अभियोजन विभाग को भेजा जाना है। इन एजेंटों ने हिमाचल और बाहरी राज्यों के लोगों को ठगकर करोड़ों की संपत्तियां बनाई हैं। इनकी संपत्तियों को सीज करने की प्रक्रिया चल रही है। इन एजेंटों में हिमाचल के अलावा हरियाणा के एजेंट शामिल हैं। 

भूस्खलन से बंद नहीं होगा एनएच-5, निगुलसरी में बनेगी तीन किलोमीटर वैकल्पिक सड़क

NH5 will not be closed due to landslide, three kilometer alternative road will be built in Nigulsari

किन्नौर, लाहौल-स्पीति और शिपकी ला दर्रे को जोड़ने वाली सड़क पर 12 महीने आवाजाही बहाल रखने के लिए वैकल्पिक मार्ग बनेगा। सामरिक महत्व के कालका-शिमला-रामपुर-शिपकी ला राष्ट्रीय राजमार्ग 05 पर अब किन्नौर के निगुलसरी में भूस्खलन होने के बावजूद वाहनों की आवाजाही सुचारू रहेगी। किन्नौर, लाहौल-स्पीति और शिपकी ला दर्रे को जोड़ने वाली सड़क पर 12 महीने आवाजाही बहाल रखने के लिए वैकल्पिक मार्ग बनेगा। निगुलसरी के पास भूस्खलन प्रभावित क्षेत्र के लिए 3 किलोमीटर लंबी वैकल्पिक सड़क बनाने को लेकर लोक निर्माण विभाग ने प्रस्ताव तैयार किया है। नई सड़क बनने से एनएच बंद होने पर भी न तो सेब की आपूर्ति प्रभावित होगी और न ही सैलानियों की आवाजाही रुकेगी।

हिंदुस्तान-तिब्बत एनएच-05 से होकर ही सेना की रसद चीन सीमा तक पहुंचती है। भूस्खलन और चट्टानें गिरने से यह सड़क नाथपा और निगुलसरी के पास बार-बार बंद हो रही है। नाथपा के पास प्रभावित सड़क को नाथपा पावर प्रोजेक्ट की सड़क से जोड़कर बाईपास किया जा रहा है। पावर हाउस के पास बैली ब्रिज लगाने का काम 15 दिन में पूरा होने वाला है। निगुलसरी के पास प्रभावित क्षेत्र के लिए छोटा खंबा सड़क से भावानगर शोलडिंग तक वैकल्पिक सड़क बनाने का प्रस्ताव है। प्रदेश सरकार ने इस सड़क के लिए केंद्र सरकार से सहयोग मांगा है। पीडब्ल्यूडी रामपुर मंडल के अधीक्षण अभियंता पासंग नेगी ने बताया कि वैकल्पिक सड़क के निर्माण के लिए प्रस्ताव तैयार कर राष्ट्रीय राजमार्ग विभाग को भेजा है।

सामरिक महत्व की सड़क के लिए केंद्र से मांगा सहयोग
किन्नौर और स्पीति के अलावा शिपकी ला दर्रे पर चीन सीमा को जोड़ने वाले सामरिक महत्व के एनएच-05 को बहाल रखने के लिए नाथपा और निगुलसरी के पास वैकल्पिक सड़क बनाने की योजना है। सेना की रसद भी यहीं से होकर जाती है। इसलिए केंद्र सरकार से सड़क बनाने में सहयोग मांगा है।- जगत सिंह नेगी, बागवानी एवं राजस्व मंत्री

अमृतसर से लाई गई मिटी से बनी पिच पर होगी किक्रेट प्रतियोगिता

नार्थ जोन पुलिस मार्टियर्स टी-20 क्रिकेट प्रतियोगिता 15 दिसंबर के आसपास शुरू होने की है संभावना

कठुआ। जिला स्पोर्ट्स स्टेडियम में हर वर्ष की तरह होने वाले नार्थ जोन पुलिस मार्टियर्स टी-20 क्रिकेट प्रतियोगिता के 12वें संस्करण की तैयारियां शुरू हो गई हैं। इसके लिए स्पोर्ट्स स्टेडियम की पिच को बेहतर बनाने के लिए पड़ोसी राज्य पंजाब के अमृतसर से मिट्टी लाने के अलावा वहीं से पिच क्यूरेटर लाए जा रहे है। इसकी जानकारी शहीद वेल्फेयर कमेटी के अध्यक्ष रविंद्र सलाथिया ने दी है।

जम्मू-कश्मीर पुलिस के सहयोग से करवाए जाने वाले इस महाआयोजन के बारे में सलाथिया ने उम्मीद जताई की प्रतियोगिता का आगाज 15 दिसंबर के आसपास हो सकता है। इसका अंतिम फैसला पुलिस के आला अधिकारियों के साथ बैठक कर किया जाएगा। उन्होंने बताया कि इस क्रिकेट प्रतियोगिता में कई सालों से राष्ट्रीय स्तर के खिलाड़ियों के आने से खेल प्रेमियों में भी इसका अच्छा खास क्रेज है। राज्य में अपनी ही तरह के पहले आयोजन में इस प्रतियोगिता को पूरी तरह से टी-20 पैटर्न पर किया जाता है। इसमें शुरुआती दौर लीग बेस से शुरू होता है। जबकि क्वार्टर फाइनल से प्रतियोगिताओं के मुकाबले नॉक आउट आधार पर होते है।
इस बार कुल 16 टीमें प्रतियोगिता में भाग लेंगी, जिसमें 5 टीमें जम्मू-कश्मीर से और 11 टीमें उत्तर भारत से सम्मिलित होने जा रही हैं। इसके लिए चार पूल बनेंगे और टी-20 फारमेट पर ही मैच खेले जाएंगे। प्रतियोगिता की रोचकता को बढ़ाने के लिए पिछले साल की पुरस्कार राशि को बढ़ाने पर भी विचार विमर्श चल रहा है। उल्लेखनीय है कि पिछले वर्ष विजेता टीम को 3.5 लाख, जबकि उप विजेता टीम को 2.5 लाख रुपये का पुरस्कार दिया गया था। बेस्ट क्रिकेटर के लिए भी अल्टो कार का प्रावधान रखा गया था। वहीं प्रतियोगिता के बेस्ट बॉलर और बेस्ट बैट्समैन को इनाम के तौर पर बाइक दी गई थी।

मंडी विवि में वीसी के पद के लिए 70 आवेदन, कमेटी करेगी छंटनी

Sardar Patel University Mandi 70 candidates apply for vice chancellor

दिसंबर के दूसरे सप्ताह में दोनों विश्वविद्यालयों में नए कुलपतियों की नियुक्ति होने के आसार हैं। कुलपति पद के लिए आवेदन की प्रक्रिया ऑनलाइन रखी गई थी। सरदार पटेल विश्वविद्यालय (एसपीयू) मंडी में कुलपति बनने के लिए हिमाचल सहित बाहरी राज्यों के 70 शिक्षकों ने आवेदन किए हैं। वीरवार शाम पांच बजे तक आवेदन आमंत्रित किए गए थे। हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय (एचपीयू) शिमला के लिए 24 नवंबर तक आवेदन मांगे गए थे। यहां 90 शिक्षक वीसी बनने की दौड़ में हैं।

3 दिसंबर को होटल पीटरहॉफ में होगी कांग्रेस विधायक दल की बैठक

clp meeting will be held at Hotel Peterhof on December 3.

11 दिसंबर को सरकार का एक साल पूरा होने पर जिला कांगड़ा के चंबी में आयोजित होने वाले समारोह को लेकर इस दौरान रणनीति बनाई जाएगी।  हिमाचल प्रदेश राजधानी शिमला के होटल पीटरहॉफ में 3 दिसंबर को दोपहर बाद तीन बजे कांग्रेस विधायक दल की बैठक होगी। 11 दिसंबर को सरकार का एक साल पूरा होने पर जिला कांगड़ा के चंबी में आयोजित होने वाले समारोह को लेकर इस दौरान रणनीति बनाई जाएगी। मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू की अध्यक्षता में होने वाली विधायक दल की बैठक में धर्मशाला में 19 दिसंबर से शुरू होने वाले विधानसभा के शीत सत्र को लेकर भी मंथन होगा। बैठक को लेकर संसदीय कार्य मंत्री हर्षवर्धन चौहान की ओर से वीरवार को पार्टी के सभी विधायकों को सूचित कर दिया गया है। सभी विधायकों को बैठक में शामिल होना अनिवार्य किया गया है।

संयुक्त राष्ट्र जलवायु परिवर्तन सम्मेलन में गूंजेगी हिमाचल प्रदेश की आपदा

Himachal Pradesh's disaster will echo in the United Nations Climate Change Conference

भारी बरसात में आई आपदा संयुक्त राष्ट्र जलवायु परिवर्तन सम्मेलन में गूंजेगी। जलवायु परिवर्तन के हिमालयी क्षेत्र पर प्रभाव पर मुख्य सचिव प्रबोध सक्सेना हिमाचल की बात रखेंगे।  

हिमाचल में भारी बरसात में आई आपदा संयुक्त राष्ट्र जलवायु परिवर्तन सम्मेलन में गूंजेगी। जलवायु परिवर्तन के हिमालयी क्षेत्र पर प्रभाव पर मुख्य सचिव प्रबोध सक्सेना हिमाचल की बात रखेंगे। मुख्य सचिव 2 दिसंबर को दुबई के लिए रवाना होंगे। वह वहां पर हिमाचल में नवीकरणीय ऊर्जा उत्पादन पर जलवायु परिवर्तन का प्रभाव विषय पर वक्तव्य पेश करेंगे। दुबई में होने जा रहे सम्मेलन को कॉप 28 नाम दिया गया है। इसका आयोजन 30 नवंबर से 12 दिसंबर के बीच एक्सपो सिटी दुबई में हो रहा है।

मुख्य सचिव सम्मेलन के लिए 2 दिसंबर को जाएंगे और 7 दिसंबर को लौटेंगे। सीएस वहां पर दो विषयों पर बोलेंगे। एक विषय जलवायु परिवर्तन की हिमाचल प्रदेश के लिए संवेदनशीलता पर होगा। इसमें भारी बरसात के बीच हिमाचल में हुए जान-माल के नुकसान पर चर्चा होगी। दूसरा विषय प्रदेश में नवीकरणीय ऊर्जा यानी पनबिजली परियोजनाओं, सोलर प्रणाली आदि पर जलवायु परिवर्तन का पड़ने वाला प्रभाव होगा। मुख्य सचिव प्रबोध सक्सेना ने बताया कि वह दोनों मामलों में हिमाचल प्रदेश की बात रखेंगे।

सिल्क्यारा सुरंग के भीतर कैसे थे हालात, अंदर का वीडियो आया सामने, एक-दूसरे को कर रहे थे मोटिवेट

उत्तरकाशी के सिल्क्यारा सुरंग में 41 मजदूर 17 दिनों तक फंसे थे। मंगलवार को सभी सुरंग से बाहर निकाल लिए गए थे। लोगों के जेहन में सवाल कौंध रहा है कि आखिरी सुरंग में कैसे इतने दिनों तक मजदूर रह लिए, क्योंकि सभी मजदूर जब बाहर आए तो पूरी तरह से फिट और स्वस्थ थे। अब सुरंग के अंदर फंसे मजदूरों का वीडियो सामने आया है। जहां मजदूर फंसे हुए थे।

दिल्ली: सिल्कयारा सुरंग से बचाए गए 41 कर्मचारी दिल्ली हवाई अड्डे पर पहुंचे।

चुनाव से पहले सीट शेयरिंग पर सपा हुई थी खफा, कांग्रेस पड़ी भारी तो क्‍या बदलेंगे सुर?
पांच राज्‍यों में विधानसभा चुनाव से पहले सीट शेयरिंग को लेकर समाजवादी पार्टी (SP) कांग्रेस से खफा हो गई थी। सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने खुलकर कांग्रेस से अपनी नाराजगी जाहिर की थी। उन्‍होंने यह भी कह दिया था कि अगले साल होने वाले लोकसभा चुनाव में वह कांग्रेस को इसका मजा चखाएंगे। इसके बाद सपा ने मध्‍य प्रदेश के साथ-साथ राजस्‍थान में भी कांग्रेस के सामने अपने उम्‍मीदवार उतारकर चुनौती पेश की। दोनों विपक्षी दलों की इस तनातनी ने I.N.D.I.A गठबंधन के भविष्‍य को खतरे में डाल दिया था। सवाल यह है कि अगर मध्‍य प्रदेश सहित अन्‍य राज्‍यों में कांग्रेस ने अच्‍छा प्रदर्शन किया तो सपा का रुख क्‍या होगा? इस सवाल के उठने की बड़ी वजह एग्जिट पोल के नतीजे हैं। ज्‍यादातर एग्जिट पोल में मध्‍यप्रदेश में पेच फंसा दिख रहा है। राजस्‍थान के लिए भी ऐसा ही है। छत्‍तीसगढ़ और तेलंगाना में कांग्रेस का दबदबा दिख रहा है। यानी मोटे तौर पर कह सकते हैं कि एग्जिट पोल का झुकाव कांग्रेस की तरफ है।

जम्मू-कश्मीर: गुलमर्ग में आज बर्फबारी हुई। लोग बर्फबारी का आनंद लेते दिखे।

राजस्थान का वो एग्जिट पोल जो रवायत बदलने का दे रहा इशारा, कांग्रेस की फिर बन रही सरकार

एग्जिट पोल के रुझान कुछ नेताओं को टेंशन दे रहे होंगे, तो आज कई लोग खुश भी होंगे। कई एग्जिट पोल में कांग्रेस को झटका लगता दिख रहा है। हालांकि एक एजेंसी का एग्जिट पोल कुछ अलग ही कहानी कह रहा है। India TV- CNX के एग्जिट पोल की मानें तो विधानसभा चुनाव में कांग्रेस बंपर जीत के साथ सत्ता में आ सकती है। जी हां, छत्तीसगढ़, तेलंगाना और राजस्थान में भी कांग्रेस सरकार बना सकती है। अशोक गहलोत का ‘जादू’ कहें या कांग्रेस का बढ़ता ग्राफ, इंडिया टीवी का एग्जिट पोल बता रहा है कि राजस्थान में कांग्रेस को स्पष्ट बहुमत मिलने वाला है। यह अपने आप में काफी चौंकाने वाली बात है क्योंकि इस राज्य में पिछले तीन दशकों से रिवाज रहा है कि जनता हर चुनाव में सरकार बदल देती है। लेकिन इस बार ऐसा लग रहा है कि अशोक गहलोत की योजनाओं का असर हुआ है। अगर ये एग्जिट पोल नतीजों में तब्दील होते हैं तो यह जीत न सिर्फ परंपरा बदलेगी बल्कि पूरे उत्तर भारत में ट्रेंड भी सेट होगा। मिजोरम में भी कांग्रेस पार्टी बहुत अच्छा प्रदर्शन करती दिख रही है। वहां भी वह सरकार बना ले तो चौंकाने वाली बात नहीं होगी।

भोपाल, मध्य प्रदेश: एग्जिट पोल पर मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा, “मैंने पहले ही कहा था कि मध्य प्रदेश में कोई कांटे की टक्कर नहीं है। बीजेपी भारी बहुमत से जीतेगी…एग्जिट पोल जो कह रहा है वो लगभग जन भावनाएं हैं और हम बहुमत से जीत रहे हैं”

छत्तीसगढ़ एग्जिट पोल के बीच CM भूपेश बघेल ने दिया ऐसा बयान, बढ़ जाएगी BJP नेताओं की धड़कनें

छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनावों को लेकर जारी एग्जिट पोल में बीजेपी और कांग्रेस के बीच कांटे की टक्कर होने की संभावना जताई गई है। छत्तीसगढ़ के ज्यादातर एग्जिट पोल रिजल्ट में दिखाया गया है कि बीजेपी भी सरकार बना सकती है। हालांकि कुछ एग्जिट पोल में बेहद नजदीकी मुकाबले में कांग्रेस की भी सरकार बनती दिख रही है। ऐसे में छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल का एग्जिट पोल को लेकर बयान आया है। बघेल ने दावा किया है कि छत्तीसगढ़ एग्जिट पोल के रिजल्ट पर ध्यान नहीं दिया जाना चाहिए, हर हाल में कांग्रेस भारी बहुमत के साथ सरकार बनाने जा रही है।

एग्जिट पोल के नतीजे साफ कर रहे हैं 2024 चुनाव की तस्‍वीर, पीएम मोदी के लिए क्‍या हैं 5 मैसेज?

पांच राज्‍यों में हुए विधानसभा चुनाव को अगले साल होने वाले लोकसभा चुनाव का सेमीफाइनल माना जा रहा है। इन राज्‍यों को लेकर आए एग्जिट पोल के नतीजे बीजेपी के लिए उत्‍साहित करने वाले हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और बीजेपी को ये कई तरह का मैसेज भी दे रहे हैं। ज्‍यादातर एक्जिट पोल में मध्‍यप्रदेश और राजस्‍थान में बीजेपी की सरकार बनते दिख रही है। छत्‍तीसगढ़ और तेलंगाना में कांग्रेस का दबदबा देखने को मिला है। मिजोरम में जेपीएम सत्‍ता में आती दिख रही है। एग्जिट पोल के ये अनुमान 3 दिसंबर को असल नतीजों से मेल खाए तो बेहद दिलचस्‍प तस्‍वीर बनेगी। हालांकि, बीजेपी इन आंकड़ों को देखकर बहुत खुश नहीं हो सकती है।

Ramswaroop Mantri

Recent posts

script async src="https://pagead2.googlesyndication.com/pagead/js/adsbygoogle.js?client=ca-pub-1446391598414083" crossorigin="anonymous">

प्रमुख खबरें

चर्चित खबरें