अग्नि आलोक
script async src="https://pagead2.googlesyndication.com/pagead/js/adsbygoogle.js?client=ca-pub-1446391598414083" crossorigin="anonymous">

ताजा समाचार – आज कांपेगी दिल्ली!,सरयू तट पर पहली बार शैव, शाक्त और वैष्णव का संगम,जीडीपी में ‘के-आकार’ में सुधार के दावे मनगढ़ंत,सब्जियों के घटे दाम,अमेरिका ने रचा इतिहास, चांद पर भेजी इंसानी अस्थियां

Share

आज की बड़ी खबरें जिन पर रहेगी लोगों की नजर

आज होगा राष्ट्रीय खेल प्रोत्साहन पुरस्कार’ 2023 समारोह, प्रात: 11 बजे राष्ट्रपति भवन में आयोजित समारोह में खिलाडी राष्ट्रपति से करेंगे पुरस्कार प्राप्त

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा आज रहेंगे उदयपुर दौरे पर, सुबह करीब 11 बजे उदयपुर के नाई गांव पहुंचने का कार्यक्रम, नाई गांव में विकसित भारत संकल्प यात्रा में करेंगे शिरकत

जल संसाधन मंत्री सुरेश सिंह रावत का आज पुष्कर के दौरे पर, कल ही संभाला रावत ने जल संसाधन विभाग का कार्यभार, करेंगे जनता से बात

UDH मंत्री झाबर सिंह खर्रा आज सुबह 11:30 बजे होगी बैठक, आला अधिकारियों साथ आज लेंगे पहली बार बैठक

इसके साथ जान लेते हैं अब तक की बड़ी खबरें कि कब कहां किसने क्या किया…………..

बांग्लादेश के चुनाव में जीत पर PM मोदी ने किया शेख हसीना को फोन, कहा कि मैं बांग्लादेश के लोगों को भी सफल चुनाव के लिए बधाई देता हूं

इजरायल ने लक्षद्वीप को लेकर किया ये बड़ा ऐलान, इजरायल ने कहा है कि वह इस केंद्र शासित प्रदेश में कल से समुद्री पानी को साफ करने के प्रॉजेक्‍ट पर काम करेगा शुरू

बिलकिस बानो केस में बड़ा फैसला, दोषियों को फिर जाना होगा जेल, सुप्रीम कोर्ट ने पलटा गुजरात सरकार का फैसला, कोर्ट ने रद्द की सरकारी सजा माफी, सुप्रीम कोर्ट के फैसले के बाद बोले राहुल गांधी, ‘अहंकारी भाजपा के खिलाफ ये न्याय की जीत

पूर्व सांसद सुब्रमण्यम स्वामी ने मोदी सरकार पर बोला हमला, ‘चीन ने हड़प ली 4064 वर्ग किमी जमीन’ मोदी सरकार इतनी घबराई हुई क्यों है?

कांग्रेस महासचिव मुकुल वासनिक का बयान, जल्द फिर होगी मुलाकात, “आप” को बताया गठबंधन का मजबूत हिस्सा, बीजेपी को देंगे शिकस्त

राजस्थान यूनिवर्सिटी का 78वां स्थापना दिवस समारोह, गवर्नर बोले- उच्च शिक्षा को और विकसित करने पर देना होगा जोर

राजस्थान में भाजपा को बड़ा झटका, मंत्री बनाने के बावजूद नहीं मिली सुरेंद्र पाल टीटी को जीत, सीएम को सौंपा इस्तीफा, नतीजों से कांग्रेस में उत्साह

सलमान खान के फार्महाउस में घुसे दो लोग गिरफ्तार, मुंबई क्राइम ब्रांच ने शुरु की जांच, लॉरेंस बिश्नोई ने दी थी धमकी

 जीडीपी में ‘के-आकार’ में सुधार के दावे मनगढ़ंत, भारत का उत्थान नए वैश्विक दक्षिण के पुनर्जागरण का संकेत

SBI Report Claims of K-shaped improvement in GDP fabricated India

एसबीआई ने सोमवार को एक शोध रिपोर्ट में कहा, भारत में महामारी के बाद अर्थव्यवस्था में ‘के-आकार’ में सुधार को लेकर किए जाने वाले दावे दोषपूर्ण, पूर्वाग्रह से ग्रसित और मनगढ़ंत हैं। रिपोर्ट में कहा गया है कि यह चुनिंदा तबकों के हितों को बढ़ावा देने वाली भी है, जिनके लिए भारत का बेहतरीन उत्थान अप्रिय है। देश का यह उल्लेखनीय उत्थान नए वैश्विक दक्षिण के पुनर्जागरण का संकेत देता है।अर्थव्यवस्था के विभिन्न समूहों की असमान वृद्धि है। कुछ क्षेत्र बहुत तेजी से बढ़ते हैं, जबकि अन्य क्षेत्रों में गिरावट जारी रहती है या उन्हें संघर्ष करना पड़ता है।

अर्थव्यवस्था में के-आकार के सुधार का मतलब
अर्थव्यवस्था के विभिन्न समूहों की असमान वृद्धि है। कुछ क्षेत्र बहुत तेजी से बढ़ते हैं, जबकि अन्य क्षेत्रों में गिरावट जारी रहती है या उन्हें संघर्ष करना पड़ता है।

अचल संपत्तियों में निवेश आय में असमानता घटी
रिपोर्ट के मुताबिक, कोरोना के बाद भारतीय परिवार अपनी बचत को अचल संपत्ति सहित विभिन्न भौतिक संपत्तियों में नए सिरे से लगा रहा है। लोगों के आयकर रिटर्न आंकड़े बताते हैं, 2014-22 के दौरान व्यक्तिगत आय असमानता 0.472 से घटकर 0.402 रह गई है।

सब्जियों के घटे दाम, प्याज-टमाटर की कीमतें घटने से थालियां 5 फीसदी तक सस्ती

CRISIL Report claims Due to reduced prices of vegetables onion and tomato prices

प्याज व टमाटर की कीमतें घटने से दिसंबर, 2023 में आम आदमी की थालियां 5 फीसदी तक सस्ती हुई हैं। क्रिसिल मार्केट इंटेलिजेंस एंड एनालिटिक्स रिसर्च की सोमवार को जारी ‘राइस रोटी रेट’ रिपोर्ट के मुताबिक, घर में बनी शाकाहारी थाली की लागत पिछले महीने 3 फीसदी तक घटी है। मांसाहारी थाली की कीमत में 5 फीसदी की गिरावट आई है। रिपोर्ट के मुताबिक, त्योहारी सीजन के बाद घर की रसोई में इस्तेमाल होने वाली सब्जियों की कीमतें घटी हैं। मासिक आधार पर दिसंबर में प्याज के दाम 14 फीसदी घटे हैं, जबकि टमाटर में 3 फीसदी गिरावट आई है।रिपोर्ट के मुताबिक, ब्रॉयलर की कीमत मासिक आधार पर 5-7 फीसदी घटी है। इससे मांसाहारी थाली की लागत अधिक तेजी से घटी है। मांसाहारी थाली की लागत में ब्रॉयलर की हिस्सेदारी 50 फीसदी होती है।

इसलिए, मांसाहारी थाली में तेज गिरावट
रिपोर्ट के मुताबिक, ब्रॉयलर की कीमत मासिक आधार पर 5-7 फीसदी घटी है। इससे मांसाहारी थाली की लागत अधिक तेजी से घटी है। मांसाहारी थाली की लागत में ब्रॉयलर की हिस्सेदारी 50 फीसदी होती है।

ऐसे तय होती है लागत
थाली तैयार करने की औसत लागत की गणना उत्तर, दक्षिण, पूर्व व पश्चिम भारत में थाली की कीमतों के आधार पर होती है। इससे पता चलता है कि थाली की कीमत में बदलाव अनाज, दाल, ब्रॉयलर, सब्जियां, मसाले, खाद्य तेल व रसोई गैस के दाम के आधार पर आता है।

शाकाहारी थाली एक साल पहले की तुलना में 12 फीसदी महंगी
रिपोर्ट के मुताबिक, शाकाहारी थाली की कीमत सालाना आधार पर 12 फीसदी बढ़ी है। हालांकि, मांसाहारी थाली की लागत में चार फीसदी की गिरावट आई है। शाकाहारी थाली महंगी होने की वजह प्याज व टमाटर की कीमतों में क्रमश: 82 फीसदी व 42 फीसदी की वृद्धि है। शाकाहारी थाली में 9 फीसदी की हिस्सेदारी रखने वालीं दालें भी एक साल पहले से 24 फीसदी महंगी। इसके उलट, ब्रॉयलर के दाम सालाना आधार पर 15 फीसदी घटे हैं, जिससे मांसाहारी थाली सस्ती हुई है।

52 साल बाद अमेरिका ने रचा इतिहास, चांद पर भेजी इंसानी अस्थियां, मिशन को लीड कर रहा ये भारतीय

Moon Mission After 52 years America created history sent human remains to moon this Indian leading mission

अमेरिका ने 52 साल चांद पर जाने का सपना पूरा किया। अमेरिका दुनिया के पहले प्राइवेट मून मिशन के तहत पेरेग्रीन लैंडर वन का सफलता पूर्वक प्रक्षेपण करने वाला देश बना। एस्ट्रोबोटिक नामक कंपनी ने इस मिशन को विकसित किया है।इस मिशन को भारतवंशी वैज्ञानिक लीड कर रहे हैं। पेरेग्रीन लैंडर पर नासा का सिर्फ यंत्र लगा है। इसके साथ ही यान अपने साथ कई वैज्ञानिक पेलोड के अलावा मानव अस्थियां भी लेकर जा चुका है।  

 इस मिशन को भारतवंशी वैज्ञानिक लीड कर रहे हैं।  पेरेग्रीन लैंडर पर नासा का सिर्फ यंत्र लगा है। इसके साथ ही यान अपने साथ कई वैज्ञानिक पेलोड के अलावा मानव अस्थियां भी लेकर जा चुका है। इस मिशन का भारत से गहरा नाता है। 

23 फरवरी को चांद पर उतर सकता है दुनिया का पहला लैंडर
बताया जा रहा है कि 23 फरवरी को दुनिया का पहला कमर्शियल लैंडर चांद पर उतर सकता है। वैज्ञानिकों के मुताबिक चांद के दक्षिण ध्रुव पर इसके लैंड करने की वैज्ञानिकों ने उम्मीद जताई है। वहीं नासा के वैज्ञानिकों ने बताया कि उन्होंने भारत की चंद्रयान-3 की सफलता और रूस के लूना मिशन की विफलता दोनों देखी हैं। इस मिशन को  एस्ट्रोबोटिक टेक्नोलॉजी में मिशन निदेशक शरद भास्करन लीड कर रहे हैं। 

चांद पर जाएंगी इंसानी अस्थियां 
रिपोर्ट के मुताबिक इस मून मिशन में 20 पेलोड चांद पर भेजे जाएंगे। इनमें से पांच नासा के रहेंगे, जबकि15 पेलोड अलग-अलग प्राइवेट कंपनियों के हैं। इस मिशन की सबसे अजब-गजब बात ये हैं कि इसमें मानव अस्थियों को चांद पर भेजा जा रहा है। एलिसियम स्पेस और सेलेस्टिस नाम की दो प्राइवेट कंपनियां इन अस्थियों को भेज रही हैं। 

मानव अस्थियों के अलावा चांद पर कुछ चुनिंदा इंसानों के डीएनए सैंपल भी भेजे जा रहे हैं. सीएनएन के मुताबिक, पूर्व अमेरिकी राष्ट्रपति जॉर्ज वॉशिंगटन, ड्वाइट आइजनहॉवर और जॉन एफ. कैनेडी के डीएनए सैंपल भी शामिल हैं। कुल मिलाकर डीएनए सैंपल के 265 कैप्सूल चांद पर भेजे जाएंगे।

बता दें कि जिन लोगों के डीएनए सैंपल भेजे जा रहे हैं, उनमें एस्ट्रोनॉट फिलिप चेपमैन भी शामिल हैं।  चेपमैन अपोलो मिशन के तहत चांद पर भेजने के लिए चुने गये थे।  हालांकि, ये मिशन लॉन्च नहीं हुआ और  2021 में चेपमैन की मौत हो गई।

कौन हैं भास्करन
दरअसल, लिंक्डइन प्रोफाइल के मुताबिक, पिट्सबर्ग, पेंसिल्वेनिया में एस्ट्रोबोटिक टेक्नोलॉजी इंक में भास्करन एक मिशन निदेशक हैं। वह 7 साल और 7 महीने से इस कंपनी के साथ जुड़े हैं। इससे पहले उन्होंने लॉकहीड मार्टिन के साथ 25 साल तक काम किया था।

शरद भास्करन भारतमूल के अमेरिकी नागरिक हैं। उनकी शिक्षा की अगर बात की जाए तो उनके पास टेक्सास यूनिवर्सिटी से मैकेनिकल इंजीनियरिंग में बीएससी की डिग्री है।

क्या है लैंडर का उद्देश्य
नासा के अनुसार उसका उद्देश्य पेरेग्रीन मिशन वन के साथ, ‘चंद्रमा पर पानी के अणुओं को खोजना, लैंडर के चारों ओर विकिरण और गैसों को मापना और चंद्र बाह्यमंडल (चंद्रमा की सतह पर गैसों की पतली परत) का मूल्यांकन करना है।

 

शरद भास्करन भारतमूल के अमेरिकी नागरिक हैं। उनकी शिक्षा की अगर बात की जाए तो उनके पास टेक्सास यूनिवर्सिटी से मैकेनिकल इंजीनियरिंग में बीएससी की डिग्री है।

क्या है लैंडर का उद्देश्य
नासा के अनुसार उसका उद्देश्य पेरेग्रीन मिशन वन के साथ, ‘चंद्रमा पर पानी के अणुओं को खोजना, लैंडर के चारों ओर विकिरण और गैसों को मापना और चंद्र बाह्यमंडल (चंद्रमा की सतह पर गैसों की पतली परत) का मूल्यांकन करना है।

सरयू तट पर पहली बार शैव, शाक्त और वैष्णव का संगम, 127 संप्रदाय और 13 अखाड़े होंगे शामिल

Ayodhya Ram Mandir Confluence of Shaiva, Shakta and Vaishnav for the first time on the banks of Saryu

सरयू का किनारा पहली बार शैव, शाक्त और वैष्णव के महामिलन का साक्षी बनेगा। 22 जनवरी को रामलला की प्राण प्रतिष्ठा समारोह में चार हजार से अधिक संत, महंत, श्रीमहंत और महामंडलेश्वर शामिल होंगे। महाकुंभ और श्री काशी विश्वनाथ धाम के लोकार्पण के बाद यह पहला मौका होगा, जब 127 संप्रदाय और 13 अखाड़े (सात संन्यासी, तीन वैरागी और तीन सिख अखाड़े) एक मंच पर मौजूद होंगे।महाकुंभ और श्री काशी विश्वनाथ धाम के लोकार्पण के बाद यह पहला मौका होगा, जब 127 संप्रदाय और 13 अखाड़े (सात संन्यासी, तीन वैरागी और तीन सिख अखाड़े) एक मंच पर मौजूद होंगे। 

राममंदिर लोकार्पण और रामलला की प्राण प्रतिष्ठा समारोह का आयोजन न भूतो, न भविष्यति की तर्ज पर किया जा रहा है। पूरब, पश्चिम, उत्तर और दक्षिण भारत के सभी मठ-मंदिरों को निमंत्रण भेजे गए हैं। साधु-संतों के ठहरने के लिए छोटी छावनी सहित तीन क्षेत्रों में कमरों को तैयार कराया जा रहा है। संतों के आमंत्रण की जिम्मेदारी अखिल भारतीय संत समिति के पास है। समिति के महामंत्री स्वामी जितेंद्रानंद सरस्वती ने बताया कि यह पहला मौका होगा, जब अयोध्या में एक साथ शैव, शाक्त, वैष्णव सहित 127 संप्रदाय और 13 अखाड़ों के संत, महंत, श्रीमहंत और महामंडलेश्वर शामिल होंगे। समारोह में देशभर से 4000 संतों के अयोध्या आने की उम्मीद है।

ये अखाड़े होंगे शमिल

  • संन्यासी अखाड़ा : जूना, आवाहन, अग्नि, महानिर्वाणी, अटल, निरंजनी और आनंद
  • सिख अखाड़ा : निर्मल पंचायती, बड़ा उदासीन और नया उदासीन
  • वैरागी अखाड़ा : निर्वाणी, निर्मोही व दिगंबर

एक निमंत्रण पर एक को ही प्रवेश
संतों को निमंत्रण पत्र के साथ एक पत्र भी भेजा गया है। इसमें कहा गया है कि एक निमंत्रण पर एक व्यक्ति को ही प्रवेश मिलेगा। सुरक्षाकर्मी भी बाहर रहेंगे। संत अपना आधार कार्ड साथ रखेंगे।

संत परपंराओं का भी संगम समारोह में हरियाणा की कई संत परंपराओं का संगम दिखाई देगा। इनमें महानिर्वाणी अखाड़ा, दसनामी, जूना, उदासीन अखाड़ा, सरस्वती योग तीर्थ, आर्य समाजी, नामधारी मुखी परंपराओं के संतों को भी निमंत्रण दिया गया है। मध्य प्रदेश के 121 साधु संतों को निमंत्रण मिला है। इनमें सीहोर के कथा वाचक पंडित प्रदीप मिश्रा, बागेश्वर धाम के धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री, रावतपुरा सरकार, पंडोखर सरकार, करुणाधाम के सुदेश शांडिल्य और गुफा मंदिर के महंत चंद्रमादास के नाम प्रमुख हैं।

भुवनेश्वर जा रही फ्लाइट की कोलकाता में अपातकालीन लैंडिंग, तकनीकी खराबी के चलते लिया फैसला

Odisha bound flight returns to Kolkata airport after technical issue Big news in hindi

ओडिशा की राजधानी भुवनेश्वर जा रहा एक विमान तकनीकी खराबी के चलते वापस कोलकाता हवाईअड्डा लौट आया। विमान के सवार यात्रियों का दावा है कि विमान में कुछ फटने की आवाज आई थी, जिसके बाद यह आपातकालीन लैंडिंग का फैसला लिया गया। कोलकाता से हवाई जहाज ने 5.10 बजे उड़ान भरी थी।विमान के सवार यात्रियों का दावा है कि विमान में कुछ फटने की आवाज आई थी, जिसके बाद यह आपातकालीन लैंडिंग का फैसला लिया गया। कोलकाता से हवाई जहाज ने 5.10 बजे उड़ान भरी थी।

आज कांपेगी दिल्ली! कड़ाके की ठंड और कोहरे के बीच होगी बारिश की एंट्री

पहाड़ों पर बर्फबारी से दिल्ली समेत पूरे उत्तर भारत में ठंड कहर बनकर टूटी है। अब दिल्ली-एनसीआर के लोगों को ठंड की दोहरी मार का सामना करना पड़ेगा। आज बारिश के बाद दिल्ली-एनसीआर का मौसम और ठंडा होने वाला है। आईएमडी के एक अधिकारी ने बताया, ‘दिल्ली के कुछ हिस्सों में मंगलवार में दिन के वक्त ज्यादा ठंड रहने और उसके बाद कम होने की संभावना है।’ मौसम विभाग ने मंगलवार को आसमान में बादल छाए रहने और हल्की बारिश या बूंदाबांदी की संभावना जताई है। अधिकतम और न्यूनतम तापमान क्रमशः 15 डिग्री सेल्सियस और 7 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने की संभावना है।

मौसम विभाग के पूर्वानुमान के अनुसार मंगलवार को आंशिक बादल रहेंगे। सुबह के समय हल्का कोहरा रह सकता है। बूंदाबांदी हो सकती है। अधिकतम तापमान 15 और न्यूनतम तापमान 7 डिग्री के आसपास रह सकता है। इसके बाद मौसम साफ हो जाएगा। 10 और 11 जनवरी को आसमान साफ रहेगा। अधिकतम तापमान 17 से 18 और न्यूनतम तापमान 7 से 8 डिग्री रह सकता है। वहीं, 12 और 13 जनवरी को आंशिक रूप से बादल छाए रहेंगे। सुबह के समय हल्के से मध्यम कोहरा रह सकता है। अधिकतम तापमान 18 से 19 डिग्री और न्यूनतम तापमान 6 से 7 डिग्री रह सकता है। वहीं, 14 जनवरी को आसमान साफ रहेगा और अधिकतम तापमान 19 और न्यूनतम तापमान 6 डिग्री तक रह सकता है।

सोमवार महीने का सबसे ठंडा दिन रहा

राष्ट्रीय राजधानी में सोमवार महीने का सबसे ठंडा दिन रहा और न्यूनतम तापमान सामान्य से दो डिग्री कम 5.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने यह जानकारी दी।आईएमडी के मुताबिक, दिल्ली में सोमवार का तापमान नैनीताल के समान रहा। नैनीताल में न्यूनतम तापमान 5.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। पिछले साल 15 दिसंबर को राष्ट्रीय राजधानी में न्यूनतम तापमान सामान्य से चार डिग्री कम 4.9 डिग्री दर्ज किया गया था, जो पूरे मौसम में अब तक सबसे कम तापमान रहा। आईएमडी ने बताया कि दिल्ली में सोमवार को अधिकतम तापमान सामान्य से एक डिग्री कम 17.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। आईएमडी के मुताबिक, आर्द्रता का स्तर 84 प्रतिशत से 100 प्रतिशत के बीच रहा।

महिला कांग्रेस की कार्यवाहक अध्यक्ष नेटा डिसूजा ने कहा, “सुप्रीम कोर्ट ने आज हम महिलाओं के विश्वास को बरकरार रखा… जो सजा सुनाई गई उससे देश की महिलाएं बहुत खुश हैं। किसी भी बलात्कारी के लिए जेल की सलाखें ही सही जगह है… 21 सालों से बिलकिस बानो ये जंग लड़ रही थी… इस देश की करोड़ों महिलाएं उनके साथ हैं…”

कौन थे केके नायर? जिन्होंने राम मंदिर के लिए जवाहर लाल नेहरू का नहीं माना आदेश

राम मंदिर को लेकर अयोध्या ही नहीं, बल्कि पूरा देश उत्सव की तैयारी कर रहा है। 22 जनवरी को रामलला अपने गर्भगृह में विराजमान हो जाएंगे। ऐसे में आइए हम आपको कुछ अनछुए पहलुओं से रूबरू कराते हैं, जिसमें एक ऐसी घटना है, जो उस समय काफी चर्चा में रही थी।

बिहार के शिक्षा मंत्री चंद्रशेखर के बयान पर बिहार सरकार में मंत्री तेज प्रताप यादव ने कहा, …सबसे बड़ा धर्म इंसानियत होनी चाहिए और उसी का अनुसरण करना चाहिए। धर्म पर कुछ कहने से पहले ऐसे बयानों से बचना चाहिए… “

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री मनसुख मांडविया ने कहा, “देश की 140 करोड़ की जनता के स्वास्थ्य को सुनिश्चित करना हमारी जिम्मेदारी है… स्वास्थ्य हमारे लिए केवल देश के परिपेक्ष्य का हिस्सा नहीं है… विश्व हमारा परिवार है, ये हमारा संस्कार है… हमनें जो ज्ञान दिया है हम उसका पेटेंट नहीं करवाते हैं… हमने दुनिया की सेवा की है… कोरोना काल के दौरान हमारे पास अवसर था… हमारे यहां सस्ती दवाईयां होती हैं क्योंकि हमारे पास 15,000 से अधिक फार्मा कंपनियां हैं… “

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बांग्लादेश की प्रधानमंत्री शेख हसीना से बात की और संसदीय चुनावों में लगातार चौथे कार्यकाल के लिए उनकी जीत पर बधाई दी। पीएम मोदी ने ट्वीट किया और लिखा, “मैं चुनावों के सफल आचरण के लिए बांग्लादेश के लोगों को भी बधाई देता हूं। हम बांग्लादेश के साथ अपनी स्थायी और जन केंद्रित साझेदारी को और मजबूत करने के लिए प्रतिबद्ध हैं।”

भाजपा नेता शहजाद पूनावाला ने कहा, “INDIA गठबंधन में भ्रम दिखाई देता है… इस प्रकार का भ्रम इसलिए है क्योंकि ये फोटो में तो हाथ से हाथ मिलाते हैं लेकिन दिल से दिल नहीं मिल पाते हैं। कुछ दिनों पहले भगवंत मान कह रहे थे कि एक थी कांग्रेस। उसके बाद पवन खेड़ा कह रहे हैं कि एक था जोकर… ये दोनों मिलकर एक बात कहेंगे कि एक था INDI गठबंधन क्योंकि AAP का जन्म ही कांग्रेस पार्टी को समाप्त करके हुआ है, चाहें वो पंजाब हो या दिल्ली। अब जिस पार्टी ने उन्हें(कांग्रेस) समाप्त किया है क्या वे उसे टिकट दे पाएंगे?”

Ramswaroop Mantri

Recent posts

script async src="https://pagead2.googlesyndication.com/pagead/js/adsbygoogle.js?client=ca-pub-1446391598414083" crossorigin="anonymous">

प्रमुख खबरें

चर्चित खबरें