अग्नि आलोक
script async src="https://pagead2.googlesyndication.com/pagead/js/adsbygoogle.js?client=ca-pub-1446391598414083" crossorigin="anonymous">

ताजा समाचार -भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच ICC वर्ल्ड कप का फाइनल मुकाबला आज

Share

मेजबान भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच ICC वर्ल्ड कप का फाइनल मुकाबला आज खेला जाएगा। अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और ऑस्ट्रेलियाई उप प्रधानमंत्री रिचर्ड मार्ल्स के मौजूद रहने की उम्मीद है। एक लाख 32 हजार दर्शकों की क्षमता वाले स्टेडियम में मैच दोपहर दो बजे शुरू होगा। भारतीय वायु सेना की ‘सूर्यकिरण’ एयरोबेटिक्स टीम रविवार को मैच से पहले एक एयर शो भी करेगी। भारतीय टीम ने टूर्नामेंट में अब तक अपने सभी 10 मुकाबले जीते हैं।

जीई एयरोस्पेस का एचएएल के साथ समझौता, हल्के लड़ाकू विमान के लिए बनाए जाएंगे जेट इंजन

GE Aerospace signs agreement with HAL, jet engines will be made for light fighter aircraft

अमेरिकी कंपनी जीई एयरोस्पेस ने हिंदुस्तान एरोनॉटिक्स लिमिटेड (एचएएल) के साथ मिलकर भारतीय वायु सेना के लड़ाकू जेट विमानों के लिए इंजन बनाने के समझौते पर हस्ताक्षर किए हैं। कैबिनेट की सुरक्षा समिति (सीसीएस) ने इस साल 30 अगस्त को एलसीए मार्क-2 लड़ाकू विमान के निर्माण की मंजूरी दी थी। 

भारत में रक्षा क्षेत्र को मजबूती देने के लिए हल्के लड़ाकू विमान(एलसीए) मार्क2 और पहले दो स्वदेशी उन्नत मध्यम दर्जे के लड़ाकू विमान (एएमसीए) का इंजन का उत्पादन अब देश में ही होगा। रक्षा अनुसंधान एवं विकास संगठन के प्रमुख डॉ, समीर वी कामत ने शनिवार को बताया कि अमेरिकी कंपनी जीई एयरोस्पेस और हिंदुस्तान एरोनॉटिक्स लिमिटेड मिलकर इनके इंजन का निर्माण करेंगे। अमेरिका से इसकी सभी मंजूरी मिल गई है।

भारत के स्वदेशी लड़ाकू विमान विनिर्माण में जीई की भागीदारी अमेरिकी कंपनी जीई ने 1986 में एफ404 इंजन के साथ भारत के हल्के लड़ाकू विमान के विकास के लिए हिंदुस्तान एरोनॉटिक्स लिमिटेड के साथ काम करना शुरू किया।

अमेरिकी कंपनी जीई एयरोस्पेस ने हिंदुस्तान एरोनॉटिक्स लिमिटेड (एचएएल) के साथ मिलकर भारतीय वायु सेना के लड़ाकू जेट विमानों के लिए इंजन बनाने के समझौते पर हस्ताक्षर किए हैं। कैबिनेट की सुरक्षा समिति (सीसीएस) ने इस साल 30 अगस्त को एलसीए मार्क-2 लड़ाकू विमान के निर्माण की मंजूरी दी थी। यह विमान चरणबद्ध तरीके से मिराज 2000, जगुआर और मिग-29 लड़ाकू विमान का स्थान लेगा। एलसीए मार्क2 का निर्माण 2027 तक कर लिया जाएगा।

फुट ओवरब्रिज बनने में देरी जान जोखिम में डालकर पार करना पड़ेगा ट्रैक

रेलवे स्टेशन ऊना पर किसी भी वक्त बड़ा हादसा पेश आ सकता है। इसका कारण है रेलवे स्टेशन पर फुट ओवरब्रिज के निर्माण में देरी और लूप लाइन का न होना है।

दरअसल ऊना रेलवे स्टेशन पर लंबे समय फुट ओवरब्रिज का निर्माण किया जा रहा है, लेकिन अभी तक पूरा नहीं हो पाया है। रेलवे स्टेशन पर लूप लाइन भी नहीं बिछाई जा सकी है, जबकि दूसरे प्लेटफार्म को बनाए लंबा समय बीत चुका। हालांकि दूसरे प्लेटफार्म से ट्रेनों का संचालन नहीं हो पा रहा। ऐसे में ट्रेनों में सफर करने वाले यात्रियों को मध्य लाइन से स्टेशन की ओर ट्रैक पार करना पड़ रहा है। मौत को दावत देता ऐसा मंजर उस समय भी होता है जब दोपहर 01:15 बजे मध्य लाइन पर सहारनपुर अंबाला से आकर ट्रेन खड़ी होती है।

इसी दौरान अंब अंदौरा की ओर से सुपरफास्ट वंदे भारत एक्सप्रेस यहां दोपहर 1:30 बजे के करीब पहुंचना होता है। इस बीच करीब 01:15 बजे मध्य लाइन पर खड़ी अंबाला सहारनपुर ट्रेन से यात्री पटरी पर ही उतर जाते हैं और सामान सिर पर उठाकर ट्रैक पार कर प्लेटफॉर्म तक पहुंचते हैं। इस दौरान पटरी से प्लेटफॉर्म पर चढ़ने में भी यात्रियों को काफी मशक्कत करनी पड़ती है। इस दौरान सुपरफास्ट ट्रेन के आने का समय हो जाता है, जिससे किसी भी समय अनहोनी का खतरा बना हुआ है। ऐसा ही हाल जनशताब्दी एक्सप्रेस के समय भी रहता है। यहां पर क्रॉसिंग लाइन पर यात्रियों को उतरना पड़ रहा है, जिससे हादसा होने का जोखिम रहता है। मगर रेलवे बोर्ड स्टेशन पर लूप लाइन का निर्माण करने के लिए गंभीर नजर नहीं आ रहा है।

‘आज Ro-Hit फाइनल, शमी होंगे प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट’, पढ़ें टीम इंडिया के नाम आपके संदेश

भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच एकदिवसीय क्रिकेट विश्व कप का फाइनल रविवार को अहमदाबाद में खेला जाएगा। देशभर में टीम इंडिया की जीत के लिए दुआओं का दौर शुरू हो चुका है। लोग टीम इंडिया की मौजूदा फॉर्म को देखते हुए उसकी जीत को लेकर आश्वस्त हैं। हालांकि, वे ऑस्ट्रेलिया की चुनौती को आसान नहीं मान रहे। इस दौरान अमर उजाला ने भी अपने पाठकों से फाइनल मुकाबले से पहले भारतीय टीम को शुभकामनाएं देने को कहा। इस दौरान लोगों ने बढ़चढ़ कर इसमें हिस्सा लिया। कुछ पाठकों ने भरोसा जताया कि कल का मुकाबला  Ro-Hit फाइनल होगा और मोहम्मद शमी प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट होंगे। आइए पढ़ते हैं लोगों के संदेश…

  • भारतीय टीम ने पिछले 10 मैचों में अच्छा प्रदर्शन किया है। उम्मीद है कि हम आज भी अच्छा प्रदर्शन करेंगे और वर्ल्ड कप जीतने में कामयाब रहेंगे। साथ ही ऑस्ट्रेलिया से 2003 फाइनल का बदला भी लेंगे। भारतीय टीम को हार्दिक शुभकामनाएं। – अमित सिंह
  • ईश्वर भारतीय टीम को इस विश्व कप में सफलता प्रदान करे। – हरिओम सोनी 
  • विनर अपनी मेहनत में मग्न होता है वह दुनिया से काफी अलग होता है…! शुभकामनाएं! – प्रमोद नारा
  • जय हो, विजय हो! आप विश्व कप जीतकर देश की आन बान शान बढ़ाएं। – नीरज कुमार
  • शुभकामनाएं एवं आशीर्वाद! ईश्वर की असीम कृपा की असीमित छाया अपनी भारतीय टीम पर सफल बनी रहे। – बीके झा
  • भारतीय टीम विश्व विजेता बनेगी। 140 करोड़ भारतीयों के सम्मान और विश्वास की आस्था का प्रश्न है, जिस पर भारतीय टीम हर हालत में खरी उतरेगी। जय भारत जय हिंद! – पवन कुमार श्रीवास्तव 
  • 12 साल पुराना प्रदर्शन दोहरा दो, तिरंगा फिर से लहरा दो। – विनय गुप्ता
  • हार्दिक शुभकामनाएं! कुछ कर दिखाना है क्योंकि विश्व कप लाना है। – विजय कुमार पांडे
  • टीम इंडिया और मोहम्मद शमी को बधाई। मेरे पसंदीदा खिलाड़ी विराट कोहली और कप्तान रोहित शर्मा हैं। – फुरकान सिद्दीकी 
  • भारतीय टीम को शुभकामनाएं और 12 साल का इंतजार खत्म कर विश्व कप लाने की अग्रिम शुभकामनाएं।- अर्जुन पारीक
  • बहुत-बहुत बधाई हो टीम इंडिया और मैं भगवान से यही प्रार्थना करूंगा कि सम्पूर्ण भारत इसकी खुशी मनाए और हम जीतें Best of luck भारत। – अनुशील
  • एक बार फिर विराट कोहली रन बनाएंगे और भारतीय टीम 2011 अंदाज में जीत का जश्न मनाएगी। – पवन कुमार
  • हिंदुस्तान जिंदाबाद था, जिंदाबाद है और जिंदाबाद रहेगा। भारत माता की जय। बस शुरुआत में सौ रन के अंदर तीन विकेट ना हों तो भारत को कोई नहीं रोक सकता। सौ रन के अंदर तीन आउट हो गए तो फिर इंडिया को मेरे राम बचाएंगे। कुलदीप की जगह अश्विन अन्ना को जरूरत खिलाइए। वो चैम्पियन हैं। ऑस्ट्रेलिया के पांच बल्लेबाज तो लेफ्टी हैं। – विशाल ठाकुर
  • बेस्ट विशेज फॉर टीम इंडिया। 2003 का बदला और 11 साल बाद ट्रॉफी देश में होनी चाहिए। – नितिन सारस्वत
  • भारतीय टीम विश्व विजेता बने। मैं इसके लिए भगवान से प्रार्थना करता हूं। – सुरेंद्र सिंह
  • अकल्पनीय प्रदर्शन टीम इंडिया 👍👍👍 🏆🏆🏆। – पुष्पेंद्र सिंह
  • भारतीय टीम खास करेगी। विराट कोहली को विश्वकप जीत की अग्रिम हार्दिक शुभकामनाएं। – शोभित सोनी
  • टीम अच्छा खेली। उम्मीद है कि एक बड़ी उपलब्धि के साथ ये विश्व कप जीतेंगे। बेस्ट ऑफ लक टीम इंडिया। अच्छा खेलें और विश्व कप जीतें। – आशीष सक्सेना
  • हमारा हिंदुस्तान जीतेगा। – अंसार अली
  • टीम इंडिया को विश्व कप के लिए मेरी शुभकामनाएं। – वीके निगम, कानपुर
  • टीम इंडिया को विश्व कप के फाइनल के लिए हार्दिक शुभकामना। – दया यादव
  • कल Ro-Hit फाइनल होगा। – निखिल कुमार
  • मोहम्मद शमी प्लेयर ऑफ द मैच। प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट। – मोहम्मद मुर्शाद
  • हमें आप पर गर्व है टीम इंडिया। यह भारत की अब तक की सर्वश्रेष्ठ टीम है। फाइनल के लिए बेस्ट ऑफ लक। हमें लगता है कि आप ऑस्ट्रेलिया को हरा देंगे। कल टीम इंडिया दोबारा इतिहास रचेगी। किंग कोहली, रो-हिट, बूम-बूम बुमराह, मोहम्मद शमी और सभी खिलाड़ियों को फाइनल के लिए शुभकामनाएं। – शाजी हसन
  • आपकी जीत पूरे भारत की जीत। दिल खोल के खेलो। भारत को आप पर नाज है। जय हिंद। – केवल बुधानी, रामनगर, उत्तराखंड   
  • ऑल द बेस्ट टीम इंडिया। आप लोगों ने करोड़ों दिल जीते हैं। टीम और देश के लिए अपना श्रेष्ठ दीजिए। – कौशिक जी
  • हे बाबा महाकाल! आप हमारी भारतीय क्रिकेट टीम को विश्व चैंपियन बना दीजिए। यही मेरी आपसे हमारी भारतीय क्रिकेट टीम के लिए प्रार्थना है। जय हिंद, जय महाकाल। – अभिषेक शुक्ला
  • भारतीय के सभी सम्मानित खिलाड़ियों के लिए साधुवाद/धन्यवाद/और मेरी तरफ से ढेर सारी शुभकामनाएं! – भूपेन्द्र कुमार, प्रधानाचार्य, वीसलपुर, पीलीभीत
  • जय हो टीम इंडिया, विजयी भव:। – रवि कुमार
  • हमारी ईश्वर से प्रार्थना है कि इस बार भारत क्रिकेट विश्व कप जीत जाए। सभी खिलाड़ियों भाइयों को शुभकामनाएं। – राम निवास, पीलीभीत 
  • सभी क्रिकेट प्रेमी चाहते हैं कि एक बार और विश्व कप भारत का हो और ऐसा होगा भी। मैं टीम से बोलना चाहता हूं कि वर्ल्ड कप अपना कर लो। धोनी का बहुत बड़ा फैन हूं। रोहित, गिल, विराट, अय्यर, केएल राहुल, सूर्यकुमार, जडेजा, कुलदीप, शमी, बुमराह, सिराज… सभी अच्छा परफॉर्म करना प्लीज़। – सचिन कुशवाहा
  • रोहित देश की इज्जत आपके हाथ में है। हमको आपसे कप की सौ फीसदी उम्मीद है। ट्रॉफी लाने के लिए अग्रिम शुभकामनाएं। जय हिंद, जय भारत। – विवेक कुमार 
  • मेरे प्यारे सभी खिलाड़ियों, आप जी-जान लगाकर खेलना। ये कप जीतना है। पूरा हिंदुस्तान आपके साथ है। अल्लाह, हमारे हिंदुस्तान को जीतना है। दुआ कबूल करना। हिंदुस्तान के शेरों जीतकर आना। हमारी भीगी आंखें आपकी जीत की खुशी में इंतजार कर रही हैं। उठा अपनी सर-बुलंदी को, पूरी दुनिया कहे कि ये है असली हिंदुस्तान। जय हिंद। – शमशेर अली 
  • मैं अपने प्रियतम देश भारत की टीम को आगामी वर्ल्ड कप जीत की बहुत-बहुत शुभकामनाएं देता हूं। – शानू मलिक 
  • संपूर्ण भारतीय टीम के प्रत्येक खिलाड़ी की मेहनत कल रंग लाने वाली है। आशा ही नहीं, अपितु पूर्ण विश्वास है कि कल होने वाले विश्व कप फाइनल मैच में भारतीय टीम विजय प्राप्त करेगी। हार्दिक बधाई। – अमित सिंह
  • 140 करोड़ लोगों की दुआ और आप सभी खिलाड़ियों की मेहनत जरूर करोड़ों भारतीयों को फिर से दिवाली मनाने का अवसर देगी और वर्ल्ड कप हिंदुस्तान का ही होगा। – प्रभात कुमार 
  • टीम इंडिया को वर्ल्ड कप फाइनल के लिए बेस्ट ऑफ लक। आप अपने स्किल्स दिखाएं और गर्व के साथ ट्रॉफी लेकर आएं। द अनस्टॉपेबल- ट्रॉफी इज योर्स। – प्रिंस जैन
  • टीम इंडथ्या को बधाई। भारत ने श्रेष्ठ प्रदर्शन किया और काबिल-ए-गौर तरीके से फाइनल में पहुंचे। अच्छी बल्लेबाजी और गेंदबाजी ने हमारी टीम को जीत दिलाई। फाइनल के लिए शुभकामनाएं। – मनोज तिवारी 
  • विश्व कप जीतने पर आप सबको बधाई भारत। बधाई हम सबकी प्रिय प्लेइंग-11। बधाई प्रिय कप्तान रोहित शर्मा जी। बधाई क्रिकेट प्रेमियों। – अभिषेक कुमार
  • भारतीय क्रिकेट टीम के सभी सदस्यों को विश्व कप फाइनल में जीत की अग्रिम शुभकामनाएं और बधाई आप सदैव स्वस्थ और प्रसन्न रहे हर हर महादेव 🔱🚩🙏 – आशू कुमार
  • श्री वृन्दावन बिहारी लाल की कृपा भारतीय क्रिकेट टीम पर रहेगी जिससे कल टीम विश्वकप विजेता बन देश का नाम रोशन करेगी। – रानू पंडित
  • हम होंगे कामयाब हमारी भारतीय टीम विश्व कप फाइनल को भी जीतेगी इस बार मन में है विश्वास। ढेर सारी शुभकामनाएं। – हरीश कुकरेती

म्यांमार के शरणार्थी बोले- भारत लग रहा अपने जैसा, पांच हजार से ज्यादा शरणार्थी रह रहे शिविरों में

Myanmar Refugees says India looks like itself more than five thousand refugees living in camps

म्यांमार के चिन राज्य की खियानुनपर ने बताया कि उनके गर्भ के नौ माह हो गए हैं। शिविर में उनका और बच्चों का बहुत अच्छी तरह खयाल रखा जा रहा है। शिविर में उनके अलावा 8 गर्भवती महिलाएं हैं, जिनके लिए स्थानीय प्रशासन ने विशेष प्रबंध किए हैं।

शरणार्थी नाम सुनते ही दिमाग में एक तस्वीर बनती है, जहां दीन-हीन अवस्था में बुरे हालात में हजारों लोग जीवन की बुनियादी चीजों के लिए संघर्ष कर रहे होते हैं लेकिन, मिजोरम में रह रहे म्यांमार के शरणार्थी स्थानीय सरकार और गैर-सरकारी संगठनों के आतिथ्य और सेवा का आभार प्रकट करते हुए कहते हैं कि उन्हें कभी यह महसूस नहीं हुआ कि वे अपने देश से बाहर शरणार्थी बनकर रह रहे हैं।

म्यांमार की सेना और सशस्त्र नागरिक संगठन पीपल्स डिफेंस फोर्स (पीडीएफ) के बीच जारी हिंसक संघर्ष के बीच भारत आए 5 हजार से ज्यादा शरणार्थियों को मिजोरम की सरकार और गैर-सरकारी संगठनों से भरपूर मदद मिल रही है। फिलहाल, ये शरणार्थी चंफाई जिले के जोखावथर क्षेत्र में बनाए गए 6 शिविरों में रह रहे हैं। शिविरों में भोजन, पानी, स्वच्छता जैसी बुनियादी चीजों के साथ ही स्वास्थ्य सेवाएं भी मुहैया कराई जा रही हैं।

गर्भवती महिलाओं के लिए विशेष व्यवस्था
म्यांमार के चिन राज्य की खियानुनपर ने बताया कि उनके गर्भ के नौ माह हो गए हैं। शिविर में उनका और बच्चों का बहुत अच्छी तरह खयाल रखा जा रहा है। शिविर में उनके अलावा 8 गर्भवती महिलाएं हैं, जिनके लिए स्थानीय प्रशासन ने विशेष प्रबंध किए हैं। डॉक्टरों और नर्स शिविर का नियमित दौरा कर रहे हैं। जरूरी दवाएं दीं जा रही हैं। इसके अलावा गर्भवती महिलओं को अलग से राशन और भोजन भी दिया जाता है। असल में जोखावथर में सितंबर 2021 मे म्यांमार से आए शरणार्थियों के लिए शिविर बनाया गया था। जब म्यांमार के सैन्य शासन ने चुनी हुई लोकतांत्रिक सरकार का तख्तापलट किया था।

10 दलों के प्रतिनिधि ने राज्यपाल से की मुलाकात, बोले- पीएम के हस्तक्षेप से ही होगी शांति

Representatives of 10 parties met the Governor Manipur Violence

कांग्रेस नेता एवं पूर्व मुख्यमंत्री ओकराम इबोबी सिंह के नेतृत्व में 10 दलीय प्रतिनिधिमंडल ने शुक्रवार शाम राज्यपाल को एक ज्ञापन सौंपा। इसमें कहा गया है कि केंद्र विशेष तौर पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के हस्तक्षेप के बिना राज्य में शांति बहाल नहीं की जा सकती।

दस राजनीतिक दलों के एक प्रतिनिधिमंडल ने शनिवार को मणिपुर की राज्यपाल अनुसुइया उइके से मुलाकात की और उनसे राज्य में शांति बहाली तथा हालात सामान्य करने के लिए संघर्षरत दो समुदायों के बीच शांति वार्ता की पहल का अनुरोध किया। राजभवन ने एक बयान में यह जानकारी दी।

संघर्ष का स्थायी समाधान
कांग्रेस नेता एवं पूर्व मुख्यमंत्री ओकराम इबोबी सिंह के नेतृत्व में 10 दलीय प्रतिनिधिमंडल ने शुक्रवार शाम राज्यपाल को एक ज्ञापन सौंपा। इसमें कहा गया है कि केंद्र विशेष तौर पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के हस्तक्षेप के बिना राज्य में शांति बहाल नहीं की जा सकती। ज्ञापन में दो समुदायों के बीच शांति वार्ता के लिए तत्काल पहल की मांग की गई ताकि जारी संघर्ष का स्थायी समाधान निकाला जा सके। इससे पहले मणिपुर में कुकी-जो जनजातीय समूह के प्रमुख संगठन ‘आईटीएलएफ’ने बुधवार को उन क्षेत्रों में ‘स्व-शासित अलग प्रशासन’ स्थापित करने की धमकी दी थी जहां इन जनजातियों का बहुल्य है। इस धमकी के बाद ही प्रतिनिधिमंडल ने राज्यपाल से मुलाकात की।

भारी मात्रा में हथियार और गोला-बारूद बरामद
मणिपुर में पिछले 24 घंटों में केंद्रीय सुरक्षा बलों ने तलाशी अभियान’ में हथियारों, गोला-बारूद का जखीरा बरामद किया। बिष्णुपुर के तहत गांव में एक स्थान पर मैगजीन के साथ दो एसएलआरएस, गोला बारूद के साथ एक कार्बाइन, चार ग्रेनेड, और विस्फोटक सामग्री जब्त की गई। शुक्रवार को इसके अलावा शुक्रवार को एक एके-56 राइफल, एक 9 एमएम पिस्तौल, दो ग्रेनेड, मोर्टार बरामद किया गया। पुलिस ने राज्य के विभिन्न जिलों से निषेधाज्ञा उल्लंघन में 1135 लोगों को हिरासत में लिया।

हर साल धूल नष्ट कर रही 10 लाख वर्ग किमी उपजाऊ जमीन, दुनिया को आर्थिक नुकसान, जानिए कैसे

UNCCD Report Dust destroying 10 lakh square km fertile land every year causing economic loss to the world

वायुजनित धूल मानव स्वास्थ्य के लिए गंभीर रूप से खतरनाक  है। 10 माइक्रो मीटर से बड़े कण सांस लेने योग्य नहीं होते हैं। इनके कारण त्वचा और आंखों में ज्वलन के साथ नेत्र संक्रमण के लिए संवेदनशीलता बढ़ जाती है। 

हवा में मौजूद धूल और रेत एक बड़ी समस्या बन चुकी हैं। हर साल 200 करोड़ टन धूल और रेत हमारे वातावरण में प्रवेश कर रही है। इसके कारण हर साल लगभग 10 लाख वर्ग किलोमीटर उपजाऊ जमीन नष्ट हो रही है। तादाद में यह कितनी ज्यादा है, इसका अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि इस धूल और रेत का कुल वजन गीजा के 350 महान पिरामिडों के बराबर है। यूएन कन्वेंशन टू कॉम्बैट डेजर्टिफिकेशन (यूएनसीसीडी) रिपोर्ट में यह जानकारी मिली है।

रिपोर्ट के अनुसार धूल और रेत भरे तूफानों की करीब 25 फीसदी घटनाओं के लिए इंसानी गतिविधियों जिम्मेदार हैं। इनमें खनन और जरूरत से ज्यादा की जा रही पशु चराई के साथ भूमि उपयोग में आता बदलाव, अनियोजित कृषि, जंगलों का होता विनाश, जल संसाधनों का तेजी से किया जा रहा दोहन जैसी गतिविधियां शामिल है।

दुनिया को आर्थिक नुकसान
यूएनसीसीडी ने यह भी चेताया है कि धूल और रेत भरे अंधड़ से न केवल भूमि की उत्पादकता पर असर पड़ रहा है। साथ ही दुनिया को कृषि और आर्थिक रूप से भी भारी नुकसान उठाना पड़ रहा है। यह चेतावनी उज्बेकिस्तान के समरकंद में चल रही यूएनसीसीडी की पांच दिवसीय बैठक के दौरान सामने आई है। 13 से 17 नवंबर 2023 के बीच आयोजित इस बैठक का मकसद दुनिया भर में भू-क्षरण को पलटने की दिशा में हुई हालिया प्रगति का जायजा लेना है।

स्वास्थ्य के लिए भी खतरनाक
वायुजनित धूल मानव स्वास्थ्य के लिए गंभीर रूप से खतरनाक  है। 10 माइक्रो मीटर से बड़े कण सांस लेने योग्य नहीं होते हैं। इनके कारण त्वचा और आंखों में ज्वलन के साथ नेत्र संक्रमण के लिए संवेदनशीलता बढ़ जाती है। अस्थमा, ट्रेकाइटिस, निमोनिया, एलर्जिक राइनाइटिस और सिलिकोसिस जैसे श्वसन विकारों से जुड़ी तकलीफ होती है।

अब तक 42 लाख वर्ग किमी जमीन इसकी भेंट चढ़ी
यूएनसीसीडी केआंकड़ों से पता चला है कि दुनिया में हर साल करीब 10 लाख वर्ग किमी उपजाऊ जमीन नष्ट हो रही है। 2015 से 2019 के आंकड़ों के विश्लेषण से पता चला कि अब तक करीब 42 लाख वर्ग किमी जमीन इसकी भेंट चढ़ चुकी है, जो करीब पांच मध्य एशियाई देशों के कुल क्षेत्रफल के बराबर है।

भारत में करीब 50 करोड़ लोग कर रहे सामना
एशिया-पैसिफिक क्षेत्र के लिए बनाए संयुक्त राष्ट्र आर्थिक और सामाजिक आयोग एक रिपोर्ट में खुलासा किया गया है कि भारत में करीब 50 करोड़ से ज्यादा लोग आंधियों के कारण होने वाले स्वास्थ्य और आर्थिक नुकसान को झेलने के लिए मजबूर हैं।

सबसे भयावह दृश्यों में से एक
यूएनसीसीडी के कार्यकारी सचिव इब्राहिम थियाव कहते हैं कि आकाश को धूमिल करते रेत और धूल के विशाल बादलों द्वारा दिन को रात में बदलते देखना प्रकृति के सबसे भयावह दृश्यों में से एक है। यह एक ऐसी घटना है जो उत्तरी और मध्य एशिया से लेकर उप-सहारा अफ्रीका तक हर जगह कहर बरपाती है। इन्हें इंसानी प्रयासों से कम भी किया जा सकता है।

राहुल के आरोपों पर ओवैसी का वार, पूछा- क्या उन्होंने चुनाव हारने के लिए स्मृति ईरानी से पैसे लिए

Amar ujala Exclusive interview with asaduddin owaisi Telangana Assembly Election

हैदराबाद शहर की मलकपेट विधानसभा सीट के पलटन क्षेत्र में ओवैसी सुबह-सुबह प्रचार के लिए निकले। डोर-टू-डोर कैंपेन के दौरान ही उन्होंने कई मुद्दों पर अपने अंदाज में बात की। तेलंगाना की राजनीति में ऑल इंडिया मजलिस-ए-इत्तेहादुल मुस्लिमीन यानी एआईएमआईएम के मुखिया असदुद्दीन ओवैसी की खास भूमिका है। हैदराबाद शहर की मलकपेट विधानसभा सीट के पलटन क्षेत्र में ओवैसी सुबह-सुबह प्रचार के लिए निकले। डोर-टू-डोर कैंपेन के दौरान ही उन्होंने कई मुद्दों पर अपने अंदाज में बात की। वोट बांटने के लिए चुनाव लड़ने और भाजपा की बी-टीम होने के आरोपों पर वह कहते हैं, कांग्रेसी भी हमारे राज्य में आए और राहुल गांधी के नेतृत्व में कांग्रेस 500 सीटों पर चुनाव लड़ी और 50 छोड़कर सब हार गई, क्या उन्होंने भाजपा से पैसे लिए थे? असदुद्दीन ओवैसी की अमर उजाला संवाददाता नितिन यादव से बातचीत के प्रमुख अंश-

आप अलग-अलग राज्यों में चुनाव लड़ते हैं लेकिन अपने राज्य में 119 में से केवल 9 सीट पर ही लड़ रहे हैं। क्यों?
यह किसी पार्टी का अपना मामला है। हम जानते हैं कि हमारी पार्टी के लिए क्या बेहतर है। हमने अपनी मजबूत सीटों पर प्रत्याशी लड़ाए हैं और बाकी पर चाहते हैं कि प्रदेश और समाज की बेहतरी के लिए काम करने वाले लोग जीतें।

आप सत्ताधारी दल बीआरएस को समर्थन दे रहे हैं?
हमने किसी को समर्थन नहीं दिया। कुछ सीटों पर उनके और हमारे प्रत्याशी आमने-सामने भी हैं। हम चाहते हैं कि जनता हमारे नौ प्रत्याशियों को जिताकर भेजे और बाकी सीटों पर दोबारा केसीआर को मौका दें। हम क्षेत्रीय दल हैं, किसी के बीच की फुटबॉल नहीं बनना है। हम अपने लोगों का लाभ चाहते हैं।

आप पर बी टीम होने का आरोप लगता रहा है, यहां क्या बीआरएस की बी टीम हैं।
यह हमारा घर है। यहां हमारे लोग हैं। यहां हमारे पास सबसे ज्यादा लोग हैं फिर बी टीम क्या होती है।

लोग यह भी कहते हैं कि आप सत्ता के साथ रहते हैं, पहले कभी कांग्रेस के साथ रहे और अब सत्ताधारी बीआरएस के साथ हैं।
हमारी पार्टी तेलंगाना के गठन के खिलाफ थी। हमें लगता था कि इससे सांप्रदायिक शक्तियां धुव्रीकरण कराने की मंशा से माहौल बिगाड़ सकती हैं। कांग्रेस राज्य में बेहतर सरकार नहीं दे पाई। बीआरएस सरकार में साढ़े नौ साल में प्रदेश के विकास की अनेक योजनाएं चलीं। कोई सांप्रदायिक बवाल नहीं हुआ। ऐसे में खुद बांटनें की राजनीति करने वाले हम पर कैसे सवाल उठा सकते हैं।

क्या आप इंडिया गठबंधन के हिस्सा बनेंगे।
हम क्यों जाएं उनके पास। राहुल गांधी एक सभा में कहते हैं कि उनके दरवाजे हमारे लिए बंद हैं। वो कौन हैं दरवाजा बंद करने वाले। हमारे लिए जनता के दरवाजे खुले हैं। वह दिन कभी न आए कि मैं उनके घर या दरवाजे पर जाऊं।

अपने राज्य को छोड़कर राजस्थान क्यों चले गए ?
वहां पर लोगों के लिए काम नहीं हो रहा है। न सड़कें हैं, न ड्रेनेज सिस्टम है। हम लोगों को बताने जा रहे हैं कि बेहतर लोगों को चुनिए। राजस्थान में बताइए कि अल्पसंख्यकों के लिए वहां क्या बजट है। कितने स्कूल, कॉलेज खोले गए।

कांग्रेस और राहुल गांधी आप पर हमलावर हैं। राहुल ने कहा कि आप भाजपा से पैसे लेते हैं?
राहुल गांधी को पॉलिटिकल इमनेशिया नामक बीमारी है जिसका इलाज दुनिया का कोई डॉक्टर नहीं कर सकता है। वह गुरूर में रहते हैं। वह कांग्रेस के 2019 में अध्यक्ष रहे। पांच सौ सीटों पर लड़े और पचास छोड़कर सब हार गए, तो क्या उन्होंने भाजपा से पैसे लिए थे। वह खुद अमेठी से चुनाव हार गए तो क्या उन्होंने स्मृति ईरानी से पैसे लिए थे। कांग्रेस ने बिहार में हमारे चार एमएलए खरीद लिए और महाराष्ट्र में भाजपा ऐसा करती है, तो हल्ला मचाते हैं।

आरोप तो यह है कि आप वोट बांटने के लिए दूसरे राज्यों में चुनाव लड़ते हैं।
वह भी तो चुनाव लड़ने के लिए हमारे राज्य में आए। वह भी अमेठी से बाहर निकले हैं। वह नेहरू-गांधी परिवार से हैं, तो क्या वह बड़े और हम छोटे हो गए। गुजरात से निकलकर नरेंद्र मोदी प्रधानमंत्री बन गए, तो फिर हम क्यों नहीं अपने राज्य से बाहर जाकर चुनाव लड़ सकते।

तो क्या कांग्रेस-भाजपा दोनों एक जैसे हैं?
दोनों बिल्कुल एक जैसे हैं। सबको पता है कि कांग्रेस नेता कमलनाथ ने कहा था, बाबरी मस्जिद को तोड़ने का काम तो ताले खोलकर राजीव गांधी ने किया था। सारे फैसले उनकी सहमति से हुए। हम तो यह बोलेंगे कि प्रधानमंत्री बड़ा दिल करें और जनवरी में राहुल गांधी को भी साथ लेकर जाएं। उन्हें भी हमारी मस्जिद को तोड़ने का क्रेडिट मिलना चाहिए।

योगी आदित्यनाथ ने कहा कि हैदराबाद का नाम बदलकर भाग्यनगर कर देंगे।
कुछ लोग बस बयान देते हैं। जहां उन्होंने प्रचार किया उनके प्रत्याशी जीते ही नहीं। कई राज्यों में ऐसी सीटें हैं, जहां उनके प्रचार का कुछ लाभ नहीं हुआ।

धरती का चक्कर लगाने जितनी यात्रा…लगातार 10 जीत, देखें टीम इंडिया का इस विश्व कप में अब तक का सफर

ऑस्ट्रेलिया की टीम के इस विश्व कप में शुरुआती दो मैच बेहद निराशाजनक रहे थे। टीम को पहले भारत और फिर दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ हार का सामना करना पड़ा था। हालांकि, इसके बाद ऑस्ट्रेलियाई टीम ने जबरदस्त वापसी की और लगातार आठ मैच जीते हैं। 

पहली बार पूरी तरह भारत की मेजबानी मे खेला जा रहा विश्व कप 2023 अपने अंजाम तक पहुंचने वाला है। आज (19 नवंबर) भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में फाइनल खेला जाएगा। इस मैच को लेकर फैंस में काफी उत्सुकता है। टीम इंडिया ने सेमीफाइनल में न्यूजीलैंड को 70 रन से और ऑस्ट्रेलिया ने दूसरे सेमीफाइनल में दक्षिण अफ्रीका को तीन विकेट से हराया था। 44 दिन पहले शुरू हुए इस टूर्नामेंट में अब तक 47 बेहतरीन और रोमांचक मैच खेले जा चुके हैं। यह टूर्नामेंट देश के 10 मैदानों पर खेले गया। जहां भारत ने सबसे ज्यादा नौ वेन्यू पर मैच खेले और सिर्फ हैदराबाद में कोई  मुकाबला नहीं खेला। ऑस्ट्रेलिया ने आठ वेन्यू पर मैच खेले। 

भारतीय खिलाड़ियों ने इस पूरे टूर्नामेंट में सबसे ज्यादा यात्रा की। आठ अक्तूबर को चेन्नई में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ टूर्नामेंट के पहले मैच से अहमदाबाद में फाइनल तक टीम इंडिया करीब 13,535 किलोमीटर की यात्रा कर चुकी है। पृथ्वी का व्यास 12,742 किलोमीटर है। यानी भारतीय टीम ने इस विश्व कप में पृथ्वी के एक चक्कर लगाने से ज्यादा यात्रा कर ली है।  अहमदाबाद में फाइनल के लिए पहुंचने तक भारत ने कुल 11,029 किलोमीटर की यात्रा की। वहीं, इसमें अगर वॉर्म अप मैचों की यात्रा को भी शामिल कर लें यानी भारत ने दो वॉर्म अप मैच के लिए गुवाहाटी से तिरुवनंतपुरम की यात्रा की थी, जिसकी दूरी 2506 किलोमीटर है।

विश्व कप 2023 में भारतीय टीम का प्रदर्शनइसे जोड़कर भारतीय टीम ने 13,535 किलोमीटर की यात्रा की। इसके बावजूद भारतीय टीम किसी मैच में कमजोर या थकी हुई नहीं दिखी और विश्व कप जीतने का जज्बा उनमें कूट-कूटकर भरा हुआ दिखा। भारतीय टीम ने पिछले 44 दिन में इतनी यात्रा के बावजूद लगातार 10 मैच जीते हैं। इस दौरान टीम इंडिया ने लीग राउंड में ऑस्ट्रेलिया, अफगानिस्तान, पाकिस्तान, बांग्लादेश, न्यूजीलैंड, इंग्लैंड, श्रीलंका, दक्षिण अफ्रीका, नीदरलैंड को शिकस्त दी। वहीं, सेमीफाइनल में न्यूजीलैंड को सेमीफाइनल में 70 रन से हराया और चौथी बार फाइनल में जगह बनाई।

ऑस्ट्रेलिया टीम का इस विश्व कप में प्रदर्शन


वहीं, ऑस्ट्रेलिया की टीम के इस विश्व कप में शुरुआती दो मैच बेहद निराशाजनक रहे थे। टीम को पहले भारत और फिर दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ हार का सामना करना पड़ा था। हालांकि, इसके बाद ऑस्ट्रेलियाई टीम ने जबरदस्त वापसी की और लगातार आठ मैच जीते हैं। ऑस्ट्रेलियाई टीम ने लीग राउंड में भारत और दक्षिण अफ्रीका से हारने के बाद श्रीलंका, पाकिस्तान, नीदरलैंड, न्यूजीलैंड, इंग्लैंड, अफगानिस्तान और बांग्लादेश को शिकस्त दी। इसके बाद सेमीफाइनल में दक्षिण अफ्रीका को तीन विकेट से हराकर आठवीं बार फाइनल में जगह बनाई।


ऑस्ट्रेलियाई टीम का इस विश्व कप में प्रदर्शनभारत की तरह ऑस्ट्रेलिया ने भी अपने विश्व कप 2023 सफर की शुरुआत चेन्नई से की थी। इस दौरान टीम ने फाइनल के लिए अहमदाबाद पहुंचने तक कुल 10,099 किलोमीटर की यात्रा की। भारत ने जहां नौ वेन्यू पर नौ लीग मैच खेले, वहीं ऑस्ट्रेलिया ने आठ वेन्यू पर नौ लीग मैच खेले। ऑस्ट्रेलिया को वॉर्म अप मैच के लिए हैदराबाद से तिरुवनंतपुरम की यात्रा करनी पड़ी थी। उसे मिलाकर ऑस्ट्रेलिया ने कुल 11,105 किलोमीटर की यात्रा की। टीम को इतनी यात्रा की वजह से कुछ फिटनेस के मामले भी सामने आए थे। मैक्सवेल भी अनफिट हुए थे, वहीं कुछ खिलाड़ियों को अत्यधिक गर्मी की मार झेलनी पड़ी थी। हालांकि, इन सबके बावजूद कंगारू टीम फाइनल में पहुंचने में कामयाब रही।

विश्व कप 2023 में ऑस्ट्रेलिया के मैच

मैचऑस्ट्रेलिया का स्कोरविपक्षी टीम का स्कोरजीत का अंतर
पहला199201/4 (IND)6 विकेट (IND)
दूसरा 177311/7 (SA)134 रन (SA)
तीसरा215/5209 (SL)5 विकेट
चौथा367/9305 (PAK)62 रन
पांचवां399/890 (NED)309 रन
छठा388383/9 (NZ)5 रन
सातवां286253 (ENG)33 रन
आठवां293/7291/5 (AFG)3 विकेट
नौवां307/2306/8 (BAN)8 विकेट
10वां215/7212 (SA)3 विकेट

इस तरह फाइनल में पहुंचे भारत-ऑस्ट्रेलिया

भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच 20 साल बाद विश्व कप का फाइनल होगा। पिछली बार टीम इंडिया 2003 में सौरव गांगुली की कप्तानी में दक्षिण अफ्रीका जोहानिसबर्ग में हार गई थी। रोहित शर्मा की सेना इस बार उस हार का बदला लेने उतरेगी। भारत ने मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में बुधवार (15 नवंबर) को टूर्नामेंट के पहले सेमीफाइनल में न्यूजीलैंड को 70 रन से हराया था। वह 12 साल बाद फाइनल में पहुंची है। पिछली बार 2011 में महेंद्र सिंह धोनी की कप्तानी में टीम इंडिया चैंपियन बनी थी। वहीं, ऑस्ट्रेलिया ने गुरुवार (16 नवंबर) को कोलकाता के ईडन गार्डन्स में खेले गए दूसरे सेमीफाइनल में दक्षिण अफ्रीका को तीन विकेट से हरा दिया।

IND vs AUS World Cup 2023 Final: Team India and Australia Road To Final All Wins and Stats Distance Travelled

भारत चौथी बार फाइनल में खेलेगा
भारत चौथी बार विश्व कप के फाइनल में पहुंचा है। 1983 में कपिल देव की कप्तानी में वेस्टइंडीज को हराकर पहली बार खिताब जीता था। 2003 में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ फाइनल में हार का सामना करना पड़ा था। तब सौरव गांगुली कप्तान थे। इसके आठ साल बाद 2011 में जब भारत फाइनल में पहुंचा तो उसने श्रीलंका को हराकर दूसरी बार खिताब जीत लिया। दूसरी ओर, कंगारू टीम आठ साल के बाद विश्व कप का फाइनल खेलेगी। वह 1987, 1999, 2003, 2007 और 2015 में चैंपियन बनी थी। ऑस्ट्रेलिया को 1975 और 1996 के फाइनल में हार का सामना करना पड़ा था। उसे पिछली बार 2019 में इंग्लैंड ने सेमीफाइनल में बाहर कर दिया था।

फाइनल में बारिश हुई तो क्या होगा? अहमदाबाद में मैच के दौरान ऐसा रहेगा मौसम का हाल

ind vs aus wc 2023 final ahmedabad weather forecast narendra modi stadium pitch report news in hindi

Ahmedabad Weather Forecast, ODI World Cup Final IND vs AUS 2023: भारतीय बल्लेबाज जबरदस्त फॉर्म में हैं और शीर्ष पांच में से चार ने टूर्नामेंट में शतक बनाए हैं। वहीं, गेंदबाजी में टीम का प्रदर्शन लगातार बेहतरीन होता गया है। मोहम्मद शमी अब तक सबसे ज्यादा 23 विकेट लेने वाले गेंदबाज हैं। 

विश्व कप फाइनल में पहुंचने वाली यह भारत की सबसे उम्रदराज टीम, जानें हर बार कितनी रही औसत आयु

भारतीय टीम चौथी बार विश्व कप के फाइनल में पहुंचा है। इससे पहले 1983 और 2011 में टीम इंडिया चैंपियन बनी थी। वहीं, 2003 के फाइनल में हार का सामना करना पड़ा था।भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच विश्व कप का फाइनल आज (19 नवंबर) खेला जाएगा। दोनों टीमों के बीच यह मुकाबला अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेला जाएगा। टीम इंडिया लगातार 10 मैचों में जीत हासिल कर फाइनल में पहुंची है। वहीं, ऑस्ट्रेलिया ने पिछले आठ मैच लगातार जीते हैं। रोहित शर्मा की टीम में अनुभव और युवा जोश का बेजोड़ मिश्रण है। रविचंद्रन अश्विन सबसे उम्रदराज और शुभमन गिल सबसे युवा खिलाड़ी हैं।

भारतीय टीम चौथी बार विश्व कप के फाइनल में पहुंचा है। इससे पहले 1983 और 2011 में टीम इंडिया चैंपियन बनी थी। वहीं, 2003 के फाइनल में हार का सामना करना पड़ा था। विश्व कप के चारों बार फाइनल में पहुंचने वाली भारतीय टीम यह सबसे उम्रदराज है। 2003 की टीम सबसे युवा थी। हम आपकों चारों टीमों के बारे में यहां बता रहे हैं।

1983 विश्व कप

ind vs aus wc 2023 final Indian team Average age in 1983 2003 2011 and 2023 World Cup

कपिल देव – फोटो : social media

भारतीय टीम पहली बार 1983 में विजेता बनी थी। विश्व कप के तीसरे संस्करण में उसने मजबूत वेस्टइंडीज को फाइनल में हराया था। विंडीज टीम तब 1975 और 1979 में चैंपियन बनी थी। उस टीम के कप्तान कपिल देव थे। उनकी उम्र उस समय 24 साल थी। भारत की उस टीम में सैयद किरमानी और सुनील गावस्कर सबसे उम्रदराज थे। दोनों की उम्र 34-34 साल थी। रवि शास्त्री सबसे युवा थे। उनकी उम्र 21 साल थी।

खिलाड़ीउम्र
कपिल देव24
मोहिंदर अमरनाथन33
कीर्ति आजाद24
रोजर बिन्नी28
सुनील गावस्कर34
सैयद किरमानी34
मदन लाल32
संदीप पाटिल27
बलविंदर संधू27
यशपाल शर्मा29
रवि शास्त्री21
क्रिस श्रीकांत24
सुनील वाल्सन25
दिलीप वेंगसरकर27
टीम की औसत आयु 27 साल 259 दिन

2003 विश्व कप

ind vs aus wc 2023 final Indian team Average age in 1983 2003 2011 and 2023 World Cup

2003 विश्व कप – फोटो : सोशल मीडिया

सौरव गांगुली की कप्तानी में भारतीय टीम 20 साल बाद फाइनल में पहुंची थी। उस समय ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ हार का सामना करना पड़ा था। कंगारू टीम लगातार दूसरी और कुल तीसरी बार चैंपियन बनने में कामयाब हुई थी। भारत का दूसरी बार खिताब जीतने का सपना टूट गया था। भारत के मौजूदा कोच राहुल द्रविड़ तब टीम में विकेटकीपर थे। वह इस बार ऑस्ट्रेलिया को हराकर हिसाब बराबर करना चाहेंगे। उस टीम में तेज गेंदबाज जवागल श्रीनाथ (33 साल 186 दिन) सबसे उम्रदराज और पार्थिव पटेल (17 साल 361 दिन) सबसे युवा खिलाड़ी थे।

खिलाड़ीउम्र
सौरव गांगुली30 साल 240 दिन
राहुल द्रविड़30 साल 53 दिन
मोहम्मद कैफ22 साल 94 दिन
पार्थिव पटेल17 साल 361 दिन
वीरेंद्र सहवाग24 साल 136 दिन
सचिन तेंदुलकर29 साल 315 दिन
युवराज सिंह21 साल 83 दिन
दिनेश मोंगिया25 साल 322 दिन
अजीत अगरकर25 साल 91 दिन
हरभजन सिंह22 साल 245 दिन
जहीर खान24 साल 148 दिन
अनिल कुंबले32 साल 139 दिन
आशीष नेहरा23 साल 310 दिन
जवागल श्रीनाथ33 साल 186 दिन
संजय बांगर30 साल 145 दिन
टीम की औसत आयु26 साल 244 दिन

2011 विश्व कप

ind vs aus wc 2023 final Indian team Average age in 1983 2003 2011 and 2023 World Cup

क्रिकेट विश्व कप 2011 – फोटो : सोशल मीडिया

भारतीय टीम आठ साल बाद एक बार फिर से फाइनल में पहुंची। इस बार अपनी मेजबानी में उसने खिताब जीत लिया। भारत के साथ श्रीलंका और बांग्लादेश ने भी मेजबानी की थी। महेंद्र सिंह धोनी की कप्तानी में टीम इंडिया ने श्रीलंका को फाइनल में हराया था। धोनी की आयु तब 29 साल 216 दिन थी। उस टीम में सबसे उम्रदराज खिलाड़ी सचिन तेंदुलकर (37 साल 290 दिन) और सबसे युवा पीयूष चावला (22 साल 46 दिन) थे।

खिलाड़ीउम्र
महेंद्र सिंह धोनी29 साल 216 दिन
वीरेंद्र सहवाग32 साल 111 दिन
गौतम गंभीर29 साल 117 दिन
विराट कोहली22 साल 95 दिन
सुरेश रैना24 साल 73 दिन
सचिन तेंदुलकर37 साल 290 दिन
युवराज सिंह29 साल 58 दिन
रविचंद्रन अश्विन24 साल 144 दिन
पीयूष चावला22 साल 46 दिन
यूसुफ पठान28 साल 83 दिन
हरभजन सिंह30 साल 220 दिन
जहीर खान32 साल 123 दिन
आशीष नेहरा31 साल 285 दिन
मुनाफ पटेल27 साल 211 दिन
एस श्रीसंत28 साल 2 दिन
टीम की औसत आयु28 साल 193 दिन

ind vs aus wc 2023 final Indian team Average age in 1983 2003 2011 and 2023 World Cup

रोहित शर्मा और शुभमन गिल – फोटो : सोशल मीडिया

2023 विश्व कप
भारत 12 साल बाद फाइनल में पहुंचा है। रोहित शर्मा की कप्तानी में टीम इंडिया खिताबी मुकाबले में पहुंची है। इस टीम में रविचंद्रन अश्विन (36 साल 353 दिन) सबसे उम्रदराज खिलाड़ी हैं। वहीं, शुभमन गिल (23 साल 362 दिन) सबसे युवा खिलाड़ी हैं। इस टीम की औसत आयु 30 साल 146 दिन है। यह विश्व कप के फाइनल में पहुंचने वाली सबसे उम्रदराज टीम है।

खिलाड़ीआयु
रोहित शर्मा36 साल 128 दिन
ईशान किशन25 साल 49 दिन
श्रेयस अय्यर28 साल 273 दिन
विराट कोहली34 साल 304 दिन
केएल राहुल31 साल 140 दिन
शुभमन गिल23 साल 362 दिन
सूर्यकुमार यादव32 साल 356 दिन
रविचंद्रन अश्विन36 साल 353 दिन
रवींद्र जडेजा34 साल 273 दिन
जसप्रीत बुमराह29 साल 273 दिन
कुलदीप यादव28 साल 265 दिन
मोहम्मद शमी33 साल 2 दिन
मोहम्मद सिराज29 साल 176 दिन
प्रसिद्ध कृष्णा27 साल 198 दिन
शार्दुल ठाकुर31 साल 324 दिन
टीम की औसत आयु30 साल 146 दिन

ऑस्ट्रेलिया से दोहरा हिसाब चुकता करने उतरेगा भारत, जानें फ्री में कैसे देखें फाइनल

ind vs aus world cup 2023 final live streaming telecast where how to watch india vs australia match

भारत ने सेमीफाइनल में न्यूजीलैंड को हराकर फाइनल का टिकट कटाया है। वहीं, कंगारू टीम ने दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ जीत हासिल की। अब 20 साल बाद खिताबी मुकाबले में दोनों टीमें एक बार फिर से आमने-सामने होंगी। तब ऑस्ट्रेलिया ने भारत को 125 रन से हराकर खिताब अपने नाम किया था। 

: विश्व कप फाइनल में टॉस हारना भारत के लिए शुभ, जीत की गारंटी 100%; जानें 2003 फाइनल में क्या हुआ था

अहमदाबाद में अब तक इस विश्व कप में कुल चार मैच खेले गए हैं। मौजूदा टूर्नामेंट में इस मैदान पर टॉस ने कोई खास भूमिका नहीं निभाई है। दो मैचों में जहां टॉस जीतने वाली टीम ने जीत हासिल की, वहीं दो मौकों पर टॉस जीतने वाली टीमों को हार का सामना करना पड़ा है। विश्व कप के फाइनल में आज (19 नवंबर) भारत का मुकाबला ऑस्ट्रेलिया से होगा। दोनों टीमों की हालिया प्रदर्शन को देखें तो यह एक ब्लॉकबस्टर मैच साबित हो सकता है। भारतीय टीम लगातार 10 जीत के साथ फाइनल में पहुंची है। वहीं, ऑस्ट्रेलिया ने पिछले आठ मुकाबलों में जीत हासिल की है। टीम इंडिया टूर्नामेंट में एक भी मैच नहीं हारी है। वहीं, कंगारूओं को लीग राउंड में भारत और दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ हार का सामना करना पड़ा था।

भारतीय बल्लेबाज जबरदस्त फॉर्म में हैं और शीर्ष पांच में से चार ने टूर्नामेंट में शतक बनाए हैं। वहीं, गेंदबाजी में टीम का प्रदर्शन लगातार बेहतरीन होता गया है। मोहम्मद शमी अब तक सबसे ज्यादा 23 विकेट लेने वाले गेंदबाज हैं। दूसरी ओर, ऑस्ट्रेलिया को टूर्नामेंट में अलग-अलग समय पर मैच विजेता खिलाड़ी मिलते गए हैं। कुछ मैचों में एडम जम्पा ने जीत दिलाई तो कुछ में डेविड वार्नर और मिचेल मार्श ने टीम की नैया पार लगाई। ग्लेन मैक्सवेल ने भी दो बेहतरीन पारियां खेली हैं।

ind vs aus wc 2023 final ahmedabad weather forecast narendra modi stadium pitch report news in hindi

नरेंद्र मोदी स्टेडियम, अहमदाबाद – फोटो : IPL/BCCI

आईपीएल फाइनल में आई थी बारिश
दुनिया के सबसे बड़े स्टेडियम में 1.3 लाख प्रशंसकों के सामने भारत-ऑस्ट्रेलिया होगा। इससे बेहतर स्क्रिप्ट टूर्नामेंट की नहीं हो सकती थी। यह इस टूर्नामेंट का अब तक सबसे बेहतरीन मैच साबित हो सकता है। पिछली बार जब अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में कोई फाइनल हुआ तो तब बारिश ने बड़ी भूमिका निभाई थी। आईपीएल के खिताबी मुकाबले में चेन्नई सुपरकिंग्स को जीत मिली थी। बारिश के कारण मैच रिजर्व डे पर समाप्त हुआ था। हालांकि, इस बार ऐसी कोई संभावना नजर नहीं आ रही है।

मैच के दौरान कैसा रहेगा मौसम?
मौसम के पूर्वानुमान के अनुसार मैच के दौरान आसमान साफ रहेगा। एक्यूवेदर के अनुसार, बारिश की संभावना बिल्कुल नहीं है। ऐसे में विश्व कप फाइनल में सभी 100 ओवर बिना किसी रुकावट के होने चाहिए। तापमान अधिकतम 33 डिग्री और न्यूनतम 20 डिग्री के आसपास रहने की संभावना है।

ind vs aus wc 2023 final ahmedabad weather forecast narendra modi stadium pitch report news in hindi

रोहित शर्मा – फोटो : सोशल मीडिया

पिच रिपोर्ट
ऐसा माना जा रहा है कि फाइनल मुकाबला नरेंद्र मोदी स्टेडियम की काली मिट्टी वाली पिच पर होगा। इससे स्पिनरों को काफी मदद मिलती है। इसी पिच पर भारत-पाकिस्तान का मुकाबला हुआ था। स्पिनरों को संभलकर खेलने की आवश्यकता होगी।

स्टेडियम का रिकॉर्ड
इस मैदान पर अब तक कुल 32 मैच खेले गए हैँ। 17 बार पहले बल्लेबाजी करने वाली टीम मैच जीती है और 15 मैचों में लक्ष्य का पीछा करने वाली टीम को सफलता मिली है। पलड़ा बराबरी का लग रहा है, लेकिन फाइनल जैसे बड़े दबाव वाले मैच में दोनों कप्तान पहले बल्लेबाजी करना चाहेंगे। इस मैदान पर पहली पारी में औसत स्कोर 237 और दूसरी पारी में 207 रन रहा है।

ind vs aus wc 2023 final ahmedabad weather forecast narendra modi stadium pitch report news in hindi

भारत बनाम ऑस्ट्रेलिया – फोटो : सोशल मीडिया

मैच टाई होने पर क्या होगा?
मैच टाई होने की परिस्थिति में सुपर ओवर होगा। अंपायर तब तक सुपर ओवर करवाएंगे जब तक किसी एक टीम के पक्ष में नतीजा नहीं आ जाए।

अगर बारिश हुई तो क्या होगा?
अगर बारिश के कारण मैच रविवार को पूरा नहीं होता है तो सोमवार को रिजर्व डे के दिन मुकाबला पूरा होगा। अगर मैच दो दिनों के बाद भी रद्द हो जाता है तो आईसीसी के पास एक नियम है। 2019 की तरह इस बार बाउंड्री काउंट नियम नहीं है। उस नियम को खत्म कर दिया गया है। ऐसे में ट्रॉफी उस टीम को मिलेगी जो ग्रुप राउंड के दौरान उच्च स्थान पर रही थी। भारतीय टीम अंक तालिका में पहले और ऑस्ट्रेलिया तीसरे पायदान पर रही है। ऐसे में फायदा टीम इंडिया को होगा।

सचिन के किले को बचाने के लिए मैदान में उतरी कांग्रेस, 11 मंत्रियों के लिए अपनी सीट बचाने की चुनौती

कांग्रेस में मुख्यमंत्री अशोक गहलोत और पूर्व डिप्टी सीएम सचिन पायलट के बीच कटु स्तर पर पहुंच चुके मनभेदों की छाया चुनाव में भी नजर आ रही है। हालांकि पूर्वी क्षेत्र में चुनावी नतीजों को इस घमासान के असर से बचाने की कोशिशें हुई हैं। ये प्रयास कितने रंग लाते हैं, 3 दिसंबर को पता चलेगा…

मुख्यमंत्री पद को लेकर पांच साल तक अशोक गहलोत और सचिन पायलट के बीच चल रही सियासी जंग पर अभी पूरी तरह खत्म नहीं हुई है। जंग का ही नतीजा रहा है कि कांग्रेस के पोस्टर से पायलट गायब कर दिए गए, जिससे सचिन के प्रभाव वाले कांग्रेस के सबसे मजबूत किले पूर्वी राजस्थान पर पार्टी के लिए सियासी खतरा मंडराने लगा। अब इस किले को सुरक्षित रखने के लिए कांग्रेस मैदान में उतर गई है। राहुल गांधी के हस्तक्षेप के बाद डैमेज कंट्रोल किया गया जा रहा है। कांग्रेस के चुनावी पोस्टर पर पायलट के फोटो की वापसी की गई। तीन दिन पहले ही चुनावी सभा में राहुल गांधी ने गहलोत और पायलट का हाथ मिलवाकर सब ठीक होने का संदेश देने की कोशिश की।

गहलोत ने एक कदम और आगे बढ़कर एक्स पर सचिन के साथ अपनी फोटो जारी कर ‘एक साथ जीत रहे हैं, कांग्रेस फिर से’ का संदेश दिया। इसका असर भी होता नजर आ रहा है। चुनाव से दस दिन पहले तक अपनी टोंक सीट तक सीमित पायलट के 18 नवंबर को अजमेर और अलवर जिले में प्रचार के चार कार्यक्रम लगे। 2018 के चुनाव की बात करें तो पायलट काफी पहले से पूर्वी राजस्थान सहित पूरे प्रदेश में ताबड़तोड़ रैलियां कर रहे थे। ऐसे में चुनाव के अंतिम दौर में अचानक पायलट के लिए भी माहौल को बदलना आसान नहीं होगा। कांग्रेस सियासी समीकरण के लिए राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे से लेकर अन्य नेताओं को भी पूर्वी राजस्थान में उतार रही है।

पूर्वी राजस्थान के 4 जिलों में भाजपा का नहीं खुला था खाता
जयपुर, अलवर, भरतपुर, धौलपुर, करौली, दौसा, सवाईमाधोपुर, टोंक और अजमेर जिले की ज्यादातर सीटों पर पूर्व डिप्टी सीएम सचिन पायलट का प्रभाव माना जाता है।

इसके तीन कारण प्रमुख है

  1. पहला सचिन के पिता स्वर्गीय राजेश पायलट दौसा व भरतपुर से सांसद रह चुके हैं। दूसरा सचिन पायलट खुद भी दौसा, अजमेर से सांसद रहे और अभी टोंक से विधायक हैं। तीसरा इन जिलों की 60 फीसदी से ज्यादा सीटें गुर्जर और मीणा बहुल हैं।
  2. मीणा वोटर कांग्रेस के साथ हैं, जबकि गुर्ज्जर भाजपा के। पिछले चुनाव में सचिन पायलट कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष थे। कांग्रेस के सत्ता में आने पर पायलट के सीएम बनने की उम्मीद थी। 
  3. इसका नतीजा रहा कि पूर्वी राजस्थान के कई जिलों से भाजपा का सफाया हो गया। भरतपुर, करौली, सवाईमाधोपुर, दौसा यानी चार जिलों में भाजपा खाता तक नहीं खोल पाई।

नौ जिलों में 11 मंत्रियों की फंसीं सीटें

  1. राजस्थान के नौ जिलों में सर्वाधिक 66 सीटे हैं, जिनमें से 37 कांग्रेस के पास है। 14 सीटों पर बसपा और निर्दलीयों का कब्जा था। ये सभी फिलहाल कांग्रेस सरकार को अपना समर्थन दे रहे थे।
  2. एक तरह से 51 सीटें कांग्रेस के खाते में थीं, जबकि भाजपा 15 सीटें ही जीत पाई थी।
  3. कांग्रेस ने 11 विधायकों को कैबिनेट और राज्य मंत्री बनाया था। इनमें जयपुर के सिविल लाइंस से प्रताप सिंह खाचरियावास, कोटपुतली से राजेंद्र यादव, सिकराय से ममता भूपेश, लाल सोट से परसादी लाल मीणा, दौसा से मुरारी लाल मीणा, करौली जिले के सपोटरा रमेश मीणा, अलवर ग्रामीण से टीकाराम जूली, बानसूर से शकुंतला रावत, भरतपुर से सुभाष गर्ग, डीग कुम्हेर से विश्वेंद्र सिंह और कामां से जाहिदा शामिल हैं।
  4. ज्यादातर मंत्रियों की सीटें फंसी पड़ी हैं। जनता में इतनी नाराजगी है कि स्थानीय स्तर पर मंत्रियों के खिलाफ उनके सामने विरोध प्रदर्शन और नारेबाजी तक की जा रही है।

किला भेदने के लिए नड्डा से लेकर पीएम मोदी तक जुटे
राजस्थान में पूर्वी इलाका भाजपा के लिए सबसे कमजोर कड़ी है। इसे मजबूत करने के लिए भाजपा लगातार एक के बाद एक कदम उठा रही है। कांग्रेस के इस किले पर कब्जा करने के लिए पिछले एक साल से बीजेपी अध्यक्ष जेपी नड्डा से लेकर पीएम नरेंद्र मोदी तक जुटे हैं। 2023 फरवरी में पीएम मोदी ने दिल्ली मुंबई एक्सप्रेसवे का शुभारंभ किया था। इसके लिए दौसा में कार्यक्रम किया था। साल की शुरुआत में भीलवाड़ा स्थित गुर्जर समाज के देवनारायण मंदिर का पीएम ने दर्शन किया था। भरतपुर में मोदी ने रैली भी की। इस इलाके में पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा, अमित शाह, योगी आदित्यनाथ और स्मृति ईरानी को भी मैदान में उतारा जा चुका है। भाजपा ने गुर्जर आरक्षण को लेकर आंदोलन करने वाले स्वर्गीय किरोड़ी बैंसला के बेटे विजय बैंसला सहित कई सीटों पर गुर्जर समाज के प्रत्याशियों को मैदान में उतारा है।

सचिन पायलट के प्रभाव वाले 9 जिलों की 66 सीटें
जयपुर (19)
अलवर (11)
भरतपुर (7)
धौलपुर (4)
करौली (4)
सवाईमाधोपुर (4)
दौसा (5)
टोंक (4)
अजमेर (8)

फाइनल में क्या होगी भारत की प्लेइंग-11? लाबुशेन को लेकर दुविधा में ऑस्ट्रेलियाभारतीय टीम बल्लेबाजी और गेंदबाजी में शानदार प्रदर्शन कर रही है। हार्दिक पांड्या के चोटिल होने के बाद टीम को एक नया संयोजन मिला और यह उससे ज्यादा बेहतर साबित हुआ। हार्दिक के बाहर होने के बाद शार्दुल को भी अपनी जगह गंवानी पड़ी। 

आज दिया जाएगा सूर्य को संध्या अर्घ्य, जानिए अस्ताचलगामी सूर्य को अर्घ्य देने के नियम

छठ का पहला अर्घ्य षष्ठी तिथि को दिया जाता है। यह अर्घ्य अस्ताचलगामी सूर्य को दिया जाता है। इस समय जल में दूध डालकर सूर्य की अंतिम किरण को अर्घ्य दिया जाता है। माना जाता है कि सूर्य की एक पत्नी का नाम प्रत्यूषा है और ये अर्घ्य उन्हीं को दिया जाता है।

वैदिक पंचांग के अनुसार हर साल कार्तिक माह के शुक्ल पक्ष की षष्ठी तिथि को छठ महापर्व मनाया जाता है, लेकिन इससे दो दिन पहले यानी चतुर्थी तिथि को नहाय-खाय के साथ छठ पूजा की शुरुआत हो जाती है। छठ का पहला अर्घ्य षष्ठी तिथि को दिया जाता है। यह अर्घ्य अस्ताचलगामी सूर्य को दिया जाता है। इस समय जल में दूध डालकर सूर्य की अंतिम किरण को अर्घ्य दिया जाता है। माना जाता है कि सूर्य की एक पत्नी का नाम प्रत्यूषा है और ये अर्घ्य उन्हीं को दिया जाता है। संध्या समय अर्घ्य देने से कुछ विशेष तरह के लाभ होते हैं। इससे नेत्र ज्योति बढ़ती है, लम्बी आयु मिलती है और आर्थिक सम्पन्नता आती है। इस समय का अर्घ्य विद्यार्थी भी दे सकते हैं। इससे उनको शिक्षा में भी लाभ होगा। इस बार छठ का पहला अर्घ्य आज (19 नवंबर को) दिया जाएगा।  

अस्ताचलगामी सूर्य को अर्घ्य देने के नियम 
अर्घ्य देने के लिए एक लोटे में जल लेकर उसमें कुछ बूंदें कच्चा दूध मिलाएं। इसी पात्र में  लालचन्दन, चावल, लालफूल और कुश डालकर प्रसन्न मन से सूर्य की ओर मुख करके कलश को छाती के बीचों-बीच लाकर सूर्य मंत्र का जप करते हुए जल की धारा धीरे-धीरे प्रवाहित कर भगवान सूर्य को अर्घ्य देकर पुष्पांजलि अर्पित करना चाहिए। इस समय अपनी दृष्टि को कलश की धारा वाले किनारे पर रखेंगे तो सूर्य का प्रतिबिम्ब एक छोटे बिंदु के रूप में दिखाई देगा एवं एकाग्रमन से देखने पर सप्तरंगों का वलय नजर आएगा। अर्घ्य के बाद सूर्यदेव को नमस्कार कर तीन परिक्रमा करें। टोकरी में फल और ठेकुवा आदि सजाकर सूर्यदेव की उपासना करें। उपासना और अर्घ्य के बाद आपकी जो भी मनोकामना है, उसे पूरी करने की प्रार्थना करें। प्रयास करें कि सूर्य को जब अर्घ्य दे रहे हों, सूर्य का रंग लाल हो। इस समय अगर अर्घ्य न दे सके तो दर्शन करके प्रार्थना करने से भी लाभ होगा।

सूर्य को अर्घ्य देने का फल
सूर्य की पूजा मुख्य रूप से तीन समय विशेष लाभकारी होती है – प्रातः , मध्यान्ह और सायंकाल। प्रातःकाल सूर्य की आराधना स्वास्थ्य को बेहतर करती है। मध्यान्ह की आराधना नाम-यश देती है। सायंकाल की आराधना सम्पन्नता प्रदान करती है। अस्ताचलगामी सूर्य अपनी दूसरी पत्नी प्रत्यूषा के साथ रहते हैं, जिनको अर्घ्य देना तुरंत प्रभावशाली होता है। जो लोग अस्ताचलगामी सूर्य की उपासना करते हैं, उन्हें प्रातःकाल की उपासना भी जरूर करनी चाहिए।  

मंत्र
सूर्य को अर्घ्य देते समय करें इन मंत्रों का जाप करने से पूजा के लाभ में वृद्धि होगी।

 ऊँ ऐही सूर्यदेव सहस्त्रांशो तेजो राशि जगत्पते।
अनुकम्पय मां भक्त्या गृहणार्ध्य दिवाकर:।।

ऊँ सूर्याय नम:, ऊँ आदित्याय नम:, ऊँ नमो भास्कराय नम:। अर्घ्य समर्पयामि।।

19 नवंबर को सूर्य के अस्त होने का समय (Sun Set Time 19 November)
वैदिक पंचांग के अनुसार छठ के तीसरे दिन अस्त होते सूर्य को अर्घ्य दिया जाता है। 19 नवंबर 2023 को शाम 05 बजकर 26 मिनट पर सूर्यास्त होगा।

विश्व कप के लिए वंदे भारत

विश्व कप खिताबी मुकाबले के लिए शनिवार को रेलवे ने चार विशेष ट्रेनें चलाई थीं, इन सभी ट्रेनों की बुकिंग हो गई। अब रेलवे ने रविवार को वंदे भारत विशेष चलाने का फैसला लिया है जो यात्रियों को मुकाबले से पहले अहमदाबाद पहुंचाएगी। ट्रेन क्रमांक 09035 रविवार को मुंबई सेंट्रल से सुबह 05:15 बजे रवाना होकर सुबह 10:40 बजे पहुंच जाएगी। ट्रेन क्रमांक 09036 अहमदाबाद से 20 नवंबर (सोमवार) रात 02:00 बजे रवाना होकर सुबह 07:25 बजे मुंबई पहुंच जाएगी।

ICC क्रिकेट विश्व कप के भारत बनाम ऑस्ट्रेलिया के फाइनल मैच के लिए स्पेशल वंदे भारत ट्रेन मुंबई सेंट्रल रेलवे स्टेशन से अहमदाबाद के लिए रवाना हुई।

क्रिकेट वर्ल्डकप का फाइनल देखेंगे ऑस्ट्रेलियाई डिप्टी पीएम

ऑस्ट्रेलिया के डिप्टी पीएम रिचर्ड मार्ल्स दोनों देशों के बीच ‘2 प्लस 2’ मंत्रिस्तरीय वार्ता के दूसरे संस्करण में भाग लेने के लिए रविवार से भारत की दो दिवसीय यात्रा पर होंगे। रक्षा मंत्रालय ने मार्ल्स की यात्रा की घोषणा करते हुए कहा कि वह रविवार को अहमदाबाद में भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच क्रिकेट विश्व कप का खिताबी मुकाबला भी देखेंगे। सोमवार को दिल्ली में होने वाली वार्ता में शामिल होने के लिए ऑस्ट्रेलियाई विदेश मंत्री पेनी वोंग भी भारत आ रही हैं। रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह और विदेश मंत्री एस. जयशंकर वार्ता में भारतीय प्रतिनिधिमंडल का नेतृत्व करेंगे। रक्षा मंत्रालय ने शनिवार को मार्ल्स की भारत यात्रा के बारे में घोषणा की थी। वह ऑस्ट्रेलिया के रक्षा मंत्री भी हैं। एक बयान में कहा गया, ‘ऑस्ट्रेलियाई उपप्रधानमंत्री और रक्षा मंत्री रिचर्ड मार्ल्स रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह और विदेश मंत्री राजनाथ सिंह के साथ दूसरी भारत-ऑस्ट्रेलिया 2+2 मंत्रिस्तरीय वार्ता की सह-अध्यक्षता करने के लिए 19 से 20 नवंबर तक भारत का दौरा करेंगे।’

कांग्रेस संसदीय दल की अध्यक्ष सोनिया गांधी ने कहा, “टीम इंडिया के खिलाड़ियों, सबसे पहले इस वर्ल्ड कप के दौरान आपके खेल और टीम वर्क के लिए आपको बहुत सारी बधाई। आपने पूरे देश को लगातार खुशी और गौरव के पल दिए हैं। इस विश्व कप के फाइनल मैच तक की आपकी यात्रा में बहुत बड़े संदेश हैं। वो संदेश एकता, कड़ी मेहनत और संकल्प का है। मैं टीम इंडिया के खिलाड़ियों को उनके शानदार प्रदर्शन पर बधाई देना चाहती हूं। आज मुझे पिछले उन दो मौकों की याद आ रही है जब भारत ने विश्व कप की ट्रॉफी जीती थी। पहले 1983 में और फिर 2011 में। उन दोनों अवसरों पर देश सम्मान और खुशी से झूम उठा था। अब फिर से वो अवसर आ गया है। क्रिकेट ने हमेशा हमारे देश को जोड़ने का काम किया है। अब, जब आप फाइनल मैच के लिए तैयार हैं तो पूरा देश आपके साथ खड़ा है और आपकी सफलता की कामना कर रहा है। आपको मेरी हार्दिक शुभकामनाएं। आप में वर्ल्ड चैंपियन बनने की सारी खूबियां हैं। मुझे पूरा विश्वास है टीम इंडिया जीतेगी।”

जहरीली हवा में हुआ सुधार, दिल्ली में सोमवार से खुलेंगे सभी स्कूल, एक हफ्ते तक आउटडोर एक्टिविटी पर रोक

दिल्ली-एनसीआर में जहरीली हवाओं का कहर अब पहले से काफी कम हो गया है। हल्की-हल्की ठंड के बीच दिन में तेज धूप निकलने लगी है। शनिवार को प्रदूषण का स्तर कम होने के बाद ग्रैप-4 की पाबंदियों को भी हटा लिया गया है। लेकिन बीएस-3 और 4 इंजन वाले वाहनों को अभी भी इससे छूट नहीं मिली है। इस बीच दिल्ली सरकार के शिक्षा निदेशालय ने एक आदेश जारी किया है। जिसमें कहा गया है कि सोमवार यानी 20 नवंबर से दिल्ली के सभी सरकारी, सरकारी सहायता प्राप्त और निजी स्कूलों में प्री-स्कूल से बारहवीं कक्षा तक की कक्षाएं फिर से शुरू होगी। हालांकि दिल्ली सरकार के शिक्षा निदेशालय ने असेंबली या अन्य किसी भी तरह की आउटडोर एक्टिविटी पर एक और सप्ताह रोक लगाए रखने का फैसला लिया है। स्कूलों को आउटडोर एक्टिविटी नहीं कराने के निर्देश दिए गए हैं।

ICC विश्व कप फाइनल में टीम इंडिया की जीत के लिए वाराणसी में विशेष आरती की गई।

तिरुचिरापल्ली, तमिलनाडु: ICC विश्व कप फाइनल में टीम इंडिया की जीत के लिए प्रशंसकों ने की विशेष पूजा करवाई।

मध्य प्रदेश विधानसभा चुनाव पर समाजवादी पार्टी सांसद रामगोपाल यादव ने कहा, “…मुझे उम्मीद है कि भाजपा अपने कुकर्मों के चलते हर जगह चुनाव हारेगी।”

27 IT कंपनियों PLI की मंजूरी

दिल्ली: केंद्रीय मंत्री अश्विनी वैष्णव ने कहा, ‘कुछ महीने पहले पीएम मोदी ने आईटी हार्डवेयर के लिए प्रोडक्शन लिंक्ड इंसेंटिव स्कीम (PLI) योजना को मंजूरी दी थी और मुझे यह घोषणा करते हुए बहुत खुशी हो रही है कि 27 कंपनियों को PLI के लिए मंजूरी दे दी गई है।’

भारत राष्ट्र समिति (BRS) की MLC के. कविता तेलंगाना के इतिक्याल में एक रोड शो के दौरान बेहोश हो गईं। उनकी टीम ने कहा, ‘डिहाइड्रेशन के कारण एमएलसी कविता थोड़ी अस्वस्थ हो गईं। थोड़े समय के ब्रेक के बाद, चुनाव अभियान फिर शुरू हो गया।’

Ramswaroop Mantri

Recent posts

script async src="https://pagead2.googlesyndication.com/pagead/js/adsbygoogle.js?client=ca-pub-1446391598414083" crossorigin="anonymous">

प्रमुख खबरें

चर्चित खबरें