उत्तराखंड के उत्तरकाशी की सिलक्यारा सुरंग में फंसे मजदूरों तक दूसरी पाइपलाइन पहुंचा दी गई है। दूसरी ‘लाइफ लाइन’ कही जा रही इस पाइपलाइन के जरिए अब दलिया और खिचड़ी भी भेजी जा सकेगी। मजदूरों के ‘लाइव विजुअल्स’ भी देखने को मिल सकते हैं। वहीं, राजस्थान में सत्तारूढ़ कांग्रेस आगामी विधानसभा चुनाव के लिए अपना घोषणापत्र मंगलवार को जारी करेगी। बीजेपी पहले ही घोषणापत्र जारी कर चुकी है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी मंगलवार को बारां जिले के अंता कस्बे और कोटा के दशहरा मैदान में दो जनसभाओं को संबोधित करेंगे। भारतीय फुटबॉल टीम आज एशियाई चैंपियन कतर के खिलाफ 2026 फीफा विश्व कप के दूसरे दौर का क्वालीफायर मैच खेलेगी।
रिश्वत लेकर नौसेना के जवानों की मेडिकल रिपोर्ट होती थी तैयार, आरोपी चिकित्साकर्मी गिरफ्तार

सीबीआई ने आरोपी के ठिकानों पर छापेमारी की और इस छापेमारी में कई आपत्तिजनक दस्तावेज बरामद किए हैं। सीबीआई ने आरोपी को कोर्ट में पेश किया, जहां से आरोपी को 22 नवंबर को पुलिस हिरासत में भेज दिया गया है। भारतीय सेना में भर्ती के लिए कड़े चिकित्सा मानक हैं लेकिन कुछ लोग पैसे के लालच में सेना को कमजोर करने में जुटे हैं। ऐसा ही एक मामले में सीबीआई ने नौसेना के एक चिकित्साकर्मी को गिरफ्तार किया है। दरअसल आरोप है कि नौसेना का यह चिकित्साकर्मी रिश्वत लेकर नौसेना में भर्ती होने वाले जवानों की मेडिकल की कमियों को छिपा लेता था।
क्या है मामला
सीबीआई ने बताया कि आरोपी चिकित्साकर्मी भारतीय नौसेना के मुंबई के कोलाबा में स्थित हॉस्पिटल स्टेशन में तैनात था। आरोपी चिकित्साकर्मी नौसेना में भर्ती होने वाले उम्मीदवारों से 30 हजार रुपये लेकर उन्हें चिकित्सीय जांच में गलत फायदा देता था और उनकी चिकित्सीय कमियों को छिपाकर पॉजिटिव रिपोर्ट जारी करता था। सीबीआई ने आरोपी के ठिकानों पर छापेमारी की और इस छापेमारी में कई आपत्तिजनक दस्तावेज बरामद किए हैं। सीबीआई ने आरोपी को कोर्ट में पेश किया, जहां से आरोपी को 22 नवंबर को पुलिस हिरासत में भेज दिया गया है। फिलहाल सीबीआई मामले में विस्तृत जांच कर रही है।
सांसद-विधायक की मर्जी से नहीं, सलाह से बदलेंगे मंडल अध्यक्ष, 68 नए जिलाध्यक्षों को आंशिक बदलाव की मंजूरी

भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र सिंह चौधरी ने 98 में से 68 संगठनात्मक जिलों में गत दिनों नियुक्त जिलाध्यक्षों को टीम में आंशिक बदलाव करने की हरी झंडी दी। वहीं जिन 30 जिलाध्यक्षों को दूसरी बार मौका मिला है, उन्हें मौजूदा टीम से ही चुनाव कराना होगा। भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र सिंह चौधरी ने कहा कि जिलों में पार्टी के मंडल अध्यक्ष, सांसदों और विधायकों की मर्जी से नहीं बल्कि उनकी रायशुमारी के बाद बदले जाएं। सोमवार को पार्टी के प्रदेश मुख्यालय में आयोजित जिलाध्यक्षों और प्रदेश पदाधिकारियों की बैठक में चौधरी ने कहा कि लोकसभा चुनाव में प्रत्याशी पार्टी नेतृत्व तय करेगा।
10वें दिन पहली बार सुरंग में पहुंचा कैमरा, श्रमिकों के चेहरे पर दिखी खुशी, देखें तस्वीरें

दिवाली के दिन से सुरंग में फंसे 41 मजदूरों को निकालने के लिए बचाव अभियान आज 10वें दिन भी जारी है। मंगलवार का दिन मजदूरों के लिए एक और राहत लेकर आया।
दिवाली के दिन से सुरंग में फंसे 41 मजदूरों को निकालने के लिए बचाव अभियान आज 10वें दिन भी जारी है। मंगलवार का दिन मजदूरों के लिए एक और राहत लेकर आया। दिल्ली से एंडोस्कोपिक कैमरे मंगाए गए थे जिन्हें आज मंगलवार को पाइप से भीतर पहुंचाया गया। इस दौरान कैमरे से टनल के भीतर फंसे हुए सभी 41 मजदूर दिखाई दिए। सभी सुरक्षित हैं।
वहीं, जब कैमरा अंदर भेजकर मजदूरों से संवाद किया गया तो हो नहीं पाया, लेकिन साफ देखा जा सकता है कि टीम की आवाज सुनकर दसवें दिन श्रमिकों के चेहरे पर खुशी दिखाई दी। अब उनमें भी उम्मीद जग गई है कि उन्हें जल्द ही बाहर निकाल लिया जाएगा।

सोमवार देर शाम टीम ने छह इंच का दूसरा फूड पाइप मजदूरों तक पहुंचा दिया। देर शाम इसी पाइप से उन्हें खाने के लिए खिचड़ी और मोबाइल चार्ज करने के लिए चार्जर भेजे गए थे।

आज एसजेवीएन की ड्रिल मशीन सुरंग के ऊपर पहुंचेगी, 24 घंटे में इंस्टॉल होगी। आरवीएनएल की ड्रिल मशीन भी सुरंग के ऊपर जाएगी। रोबोट को चलाने का प्रयास किया जाएगा, ताकि मजदूरों तक पहुंच और आसान हो।
आज फुटबॉल में चमत्कार की उम्मीद, कतर के खिलाफ फीफा विश्व कप क्वालिफायर में उतरेगा भारत
भारतीय टीम ने चार साल पहले एशियाई चैंपियन कतर को गोलरहित ड्रॉ पर रोका था और इस मुकाबले में यह टीम के लिए प्रेरणा का काम करेगा। भारत ने 2022 विश्वकप के दूसरे दौर के क्वालिफायर में 10 सितंबर, 2019 को कतर को गोलरहित ड्रॉ पर रोककर फुटबॉल जगत को आश्चर्यचकित कर दिया था।
भारतीय फुटबॉल टीम 2026 फीफा विश्व कप क्वालिफायर के दूसरे दौर के मुकाबले में मंगलवार (21 नवंबर) को भुवनेश्वर में कतर के खिलाफ मैदान में उतरेगी। ग्रुप ए में भारत के सामने यह सबसे कठिन चुनौती है। ऐसे में टीम इंडिया के खिलाड़ियों से चमत्कारिक प्रदर्शन की उम्मीद है। क्वालिफायर के पहले मैच में कुवैत को 1-0 से हराने के बाद भारतीय टीम का हौसला बढ़ा हुआ है। भारत घरेलू मैदान पर कतर को कड़ी टक्कर देने की उम्मीद करेगा लेकिन मेहमान टीम प्रबल दावेदार के रूप में शुरुआत करेगी।
भारतीय टीम ने चार साल पहले एशियाई चैंपियन कतर को गोलरहित ड्रॉ पर रोका था और इस मुकाबले में यह टीम के लिए प्रेरणा का काम करेगा। भारत ने 2022 विश्वकप के दूसरे दौर के क्वालिफायर में 10 सितंबर, 2019 को कतर को गोलरहित ड्रॉ पर रोककर फुटबॉल जगत को आश्चर्यचकित कर दिया था। कतर उस समय जबरदस्त फॉर्म में था और उसने 2019 की शुरुआत में एशिया कप का खिताब जीता था। उस मुकाबले में करिश्माई भारतीय कप्तान सुनील छेत्री अस्वस्थ होने के कारण मैदान पर नहीं उतरे थे लेकिन मंगलवार को कलिंगा स्टेडियम में वह अपना कौशल दिखाने के लिए उत्सुक होंगे।

सुनील छेत्री और भारतीय टीम के अन्य खिलाड़ी – फोटो : सोशल मीडिया
भारत के कई खिलाड़ी चोटिल
सुनील छेत्री की मौजूदगी के बाद भी इस बात की संभावना कम है कि भारतीय टीम कतर से ज्यादा आक्रमण करेगी। अफगानिस्तान के खिलाफ चार गोल दागने वाले कतर के स्टार स्ट्राइकर अल्मोइज अली को रोकना भारतीय टीम के लिए सबसे बड़ी चुनौती होगी। अनवर अली की गैरमौजूदगी में भारतीय रक्षा पंक्ति पहले ही थोड़ी कमजोर है। भारतीय कोच इगोर स्टिमेच को इस अहम मुकाबले में अली के अलावा जैक्सन सिंह की भी सेवाएं नहीं मिलेगी। अली मोहन बागान के एएफसी कप के मैच के दौरान चोटिल हुए जबकि केरल ब्लास्टर के खिलाड़ी जैक्सन इंडियन सुपर लीग में मुंबई एफसी के खिलाफ मैच में चोटिल हो गए।
2027 एएफसी एशियाई कप पर भी नजर
मध्यपंक्ति में सहल अब्दुल समद और मनवीर सिंह पर कतर की अग्रिम पंक्ति की धार कुंद करने के साथ भारतीय अग्रिम पंक्ति के लिए मौके बनाने की चुनौती होगी। भारत और कतर के अलावा ग्रुप ए में कुवैत और अफगानिस्तान की टीमें हैं। ग्रुप में शीर्ष दो स्थान पर रहने वाली टीमें फीफा विश्व कप क्वालिफायर के तीसरे दौर के साथ 2027 एएफसी एशियाई कप के लिए अपनी जगह पक्की करेगी। भारतीय टीम फीफा विश्व कप क्वालिफायर के तीसरे दौर में एक बार भी नहीं पहुंची है और कुवैत पर टीम की 1-0 से जीत के बाद यह उम्मीदें जाग गई हैं।
गोलकीपर गुरप्रीत पर होगी बड़ी जिम्मेदारी
गोलकीपर गुरप्रीत सिंह ने 2019 में कतर के खिलाफ उस मैच में टीम का नेतृत्व किया था और कलिंगा स्टेडियम में कतर को गोल करने से रोकने का दारोमदार एक बार फिर से उन पर होगा। विश्व रैंकिंग में 61 वें स्थान पर काबिज कतर ने दोहा में 16 नवंबर को अपने शुरुआती मुकाबले में अफगानिस्तान को 8-1 के बड़े अंतर से रौंदा है। टीम की कोशिश भारत के खिलाफ इस लय को जारी रखने की होगी।
भारत बनाम कतर हेड टू हेड
भारत और कतर के बीच अब तक तीन मुकाबले खेले गए हैं। कतर ने दो मैच अपने नाम किए हैं। एक मुकाबला ड्रॉ रहा है।
राष्ट्रपति चुनाव से पहले ट्रंप ने उम्र को बनाया मुद्दा! बाइडन के जन्मदिन पर जारी की अपनी स्वास्थ्य रिपोर्ट

डॉक्टर डॉ. ब्रूस ने कहा कि ट्रंप की हाल में की गई जांच रिपोर्ट पहले से कई ज्यादा पॉजिटिव आई है।उन्होंने व्यस्त रहने के बावजूद बेहतर आहार और दैनिक शारीरिक व्यायाम जारी रखा। इससे उनका वजन भी कम हुआ, जो काफी सकारात्मक हैं। अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने सोमवार को अपने डॉक्टर का एक पत्र जारी किया है, जिसमें कहा गया है कि उनकी शारीरिक और मानसिक स्थिति एकदम सही है। खास बात यह है कि पत्र राष्ट्रपति जो बाइडन के 81वें जन्मदिन के मौके पर साझा किया गया है।
सोशल मीडिया पर साझा किया पोस्ट
डोनाल्ड ट्रंप के सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर पोस्ट किए गए पत्र में उनके दावों की पुष्टि करने के लिए कोई विवरण नहीं था, जैसे- वजन, रक्तचाप, कोलेस्ट्रॉल या किसी परीक्षण के परिणाम। पर न्यू जर्सी के डॉक्टर डॉ. ब्रूस ए. एरोनवाल्ड, जो साल 2021 से ट्रंप के डॉक्टर हैं, उन्होंने बताया कि पूर्व राष्ट्रपति की स्वास्थ्य रिपोर्ट सामान्य हैं।
जांच रिपोर्ट पहले से कई ज्यादा अच्छी
उन्होंने कहा कि ट्रंप की हाल में की गई जांच रिपोर्ट पहले से कई ज्यादा अच्छी आई है। उन्होंने व्यस्त रहने के बावजूद बेहतर आहार और दैनिक शारीरिक व्यायाम जारी रखा। इससे उनका वजन भी कम हुआ, जो काफी सकारात्मक कदम हैं।
डोनाल्ड ट्रंप एकदम सही
डॉक्टर का कहना है कि 77 साल के डोनाल्ड ट्रंप एकदम सही हैं और आने वाले वर्षों के लिए एक स्वस्थ सक्रिय जीवनशैली का आनंद लेना जारी रखेंगे।
अगले साल होने हैं राष्ट्रपति चुनाव
गौरतलब है, अगले साल अमेरिका में राष्ट्रपति चुनाव होने हैं। हाल ही में एक रिपोर्ट सामने आई थी, जिसमें बताया गया था कि आने वाले चुनाव में पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और सबसे बुजुर्ग राष्ट्रपति जो बाइडन को एक बार फिर आमने सामने देखे जा सकते हैं।
चलाई गईं 16 पूजा स्पेशल ट्रेनें, छठ पूजा से लौटने वालों को मिलीं 9000 सीटें, यहां कराएं बुकिंग

पूर्वांचल और बिहार से दिल्ली और मुंबई की तरफ लौटने वाले लोगों के लिए रेलवे ने बड़ी राहत दी है। 16 पूजा स्पेशल ट्रेन इस मौके पर चलाई जा रही हैं। पढ़िए पूरी लिस्ट…
सीएम योगी ने कहा : राजस्थान सरकार ने रामनवमी पर कर्फ्यू लगाया, यूपी में कांवड़ यात्रा पर तिनका नहीं हिलता

भरतपुर जिले की नगर विधानसभा सीट पर उन्होंने कहा कि यदि यहां भाजपा का विधायक होता तो गाड़ी में गोमांस नहीं मिलता। फर्क महसूस हो गया होगा कि कांग्रेस रूपी समस्या के सामने आपको कमल रूपी समाधान वाले बटन को दबाकर राजस्थान में भाजपा सरकार बनानी है।
भारत-ऑस्ट्रेलिया के बीच बैठक, चीन को बताया खतरा, कहा-चुनौतियों से मिलकर निपटेंगे

भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच सोमवार को दूसरी टू प्लस टू मंत्रिस्तरीय वार्ता में दोनों देशों ने सूचना आदान-प्रदान और समुद्री क्षेत्र में जागरूकता में सहयोग को और बढ़ाने के महत्व को भी रेखांकित किया।
मेवाड़-बागड़ की सियासी जंग में दोनों सीपी जोशी की प्रतिष्ठा दांव पर, जानें क्या हैं समीकरण
राजसमंद जिले की नाथद्वारा सीट पर विधानसभा स्पीकर सीपी जोशी का मुकाबला मेवाड़ राजपरिवार के भाजपा प्रत्याशी विश्वराज सिंह से है। 2008 के विधानसभा चुनाव में सीपी जोशी एक वोट से चुनाव हारने के कारण वह मुख्यमंत्री बनने से रह गए थे।
खंडहर, मलबे और अंधेरे में गाजा, पहचानना भी हुआ मुश्किल

पिछले तीन वर्षों में करीब एक दर्जन बार मैंने इस इलाके की यात्रा की है। पर अब इसे मुश्किल से पहचाना जा सकता है। घरों की दीवारें या छतें या दोनों गायब हैं और बहुत से घर ताश के पत्तों की तरह एक-दूसरे पर पड़े हुए हैं।
भारतमाला परियोजना की लागत दोगुनी, सरकारी बॉन्ड की खरीदारी सात साल के उच्च स्तर पर
खंडहर, मलबे और अंधेरे में गाजा, पहचानना भी हुआ मुश्किल

पिछले तीन वर्षों में करीब एक दर्जन बार मैंने इस इलाके की यात्रा की है। पर अब इसे मुश्किल से पहचाना जा सकता है। घरों की दीवारें या छतें या दोनों गायब हैं और बहुत से घर ताश के पत्तों की तरह एक-दूसरे पर पड़े हुए हैं।

घरेलू हवाई यात्रियों की संख्या एक दिन में यानी 19 नवंबर को 4,56,910 पर पहुंच गई, जो नया रिकॉर्ड है। आंकड़ों के अनुसार, शनिवार को भी हवाई यात्रियों की संख्या 4,56,748 के ऐतिहासिक स्तर पर पहुंच गई थी।
सेबी प्रमुख माधबी पुरी बुच बोलीं, नुकसान के बावजूद एफएंडओ में निवेशकों की बढ़ती रुचि समझ से बाहर

सेबी प्रमुख ने एशिया के सबसे पुराने शेयर बाजार बीएसई में निवेशक जोखिम बचाव पहुंच मंच शुरू किए जाने के दौरान पूंजी बाजार नियामक के एक हालिया शोध पत्र का जिक्र किया। इसके मुताबिक, एफएंडओ में 45.24 लाख कारोबारियों में से सिर्फ 11 फीसदी ने लाभ कमाया है।
14 कोसी परिक्रमा पथ पर चल पड़े लाखों पग, जयकारों से गूंज रही रामनगरी

आस्था के पथ को नापने के लिए रामनगरी में दोपहर से ही श्रद्धालु जुटने लगे थे। शाम होने तक सरयू घाटों से लेकर मठ-मंदिर भक्तों से गुलजार हो उठे। ट्रेन व बसों समेत ट्रैक्टर-ट्रालियों में श्रद्धालुओं का हुजूम उमड़ने लगा।
पीएम-ईएसी के अस्थायी सदस्य नीलेश शाह बोले, सोना आयात न करते तो पहले ही बन जाते 5 लाख करोड़ डॉलर की जीडीपी

म्यूचुअल फंड उद्योग के दिग्गज शाह ने कहा, अगर वह पैसा सोना खरीदने के बजाय टाटा, अंबानी, बिड़ला, वाडिया और अदाणी जैसे उद्यमियों में निवेश किया गया होता तो कल्पना करें कि हमारी अर्थव्यवस्था का आकार क्या होता? हमारी आर्थिक वृद्धि दर किस स्तर पर होती?
असुरक्षित कर्ज पर सख्ती बढ़ाना सही फैसला, मूडीज ने कहा, बहुत प्रतिस्पर्धी हो गया है भारत का ऋण क्षेत्र

पिछले कुछ वर्षों में भारत का असुरक्षित ऋण सेगमेट बहुत प्रतिस्पर्धी हो गया है। बैंक, एनबीएफसी और फिनटेक कंपनियां आक्रामक रूप से कर्ज बांट रही हैं। पिछले दो वर्षों में व्यक्तिगत ऋण में 24 फीसदी व क्रेडिट कार्ड कर्ज में औसतन 28 फीसदी की वृद्धि हुई है।
कोर्ट का सवाल- तीन साल से क्या कर रहे हैं राज्यपाल, तमिलनाडु में विधेयकाें की मंजूरी में देरी का मामला

मुख्य न्यायाधीश जस्टिस डीवाई चंद्रचूड़ की तीन सदस्यीय पीठ ने अटॉर्नी जनरल (एजी) आर वेंकटरमणी से कहा, राज्यपाल को सरकारों के सुप्रीम कोर्ट जाने का इंतजार क्यों करना चाहिए?
हवा अ
कोर्ट का सवाल- तीन साल से क्या कर रहे हैं राज्यपाल, तमिलनाडु में विधेयकाें की मंजूरी में देरी का मामला

मुख्य न्यायाधीश जस्टिस डीवाई चंद्रचूड़ की तीन सदस्यीय पीठ ने अटॉर्नी जनरल (एजी) आर वेंकटरमणी से कहा, राज्यपाल को सरकारों के सुप्रीम कोर्ट जाने का इंतजार क्यों करना चाहिए?
हवा अब भी बेहद खराब, दिल्ली-NCR के अधिकतर शहरों में एक्यूआई 300 पार; अभी राहत मिलने की उम्मीद नहीं

राजधानी
उत्तर कोरिया उपग्रह रॉकेट लॉन्च करने की बना रहा योजना; औपचारिक सूचना की जारी

गौरतलब है कि उसका यह कदम दक्षिण कोरिया की चेतावनियों और प्योंगयांग पर बैलिस्टिक मिसाइल प्रौद्योगिकी का उपयोग करने पर प्रतिबंध लगाने वाले कई संयुक्त राष्ट्र प्रस्तावों के बावजूद उठाया है।
ब्रिक्स वर्चुअल बैठक का आयोजन, इस्राइल-हमास युद्ध पर चर्चा में जिनपिंग भी होंगे शामिल
चीनी विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता हुआ चुनयिंग ने सोमवार को बताया कि दक्षिण अफ्रीका के राष्ट्रपति सिरिल रामाफोसा के निमंत्रण पर चीनी राष्ट्रपति शी जिनपिंग बैठक में शामिल होंगे। इस दौरान वे फलस्तीन-इजरायल मुद्दे पर महत्वपूर्ण टिप्पणी देंगे।
2026 फीफा विश्व कप क्वॉलिफायर: आज भारत बनाम कतर
भुवनेश्वर: भारतीय फुटबॉल टीम 2026 फीफा विश्व कप क्वॉलिफायर के दूसरे दौर के मुकाबले में मंगलवार को कतर के खिलाफ मैदान में उतरेगी। यह ग्रुप-ए में उसके सामने सबसे कठिन चुनौती होगी। भारतीय टीम ने क्वॉलिफायर के पहले मैच में कुवैत को 1-0 से हराया था। वहीं कतर ने अपने शुरुआती मुकाबले में अफगानिस्तान को 8-1 के बड़े अंतर से हराया था। भारत और कतर के अलावा ग्रुप-ए में कुवैत और अफगानिस्तान की टीमें हैं।
णय, सेन करेंगे अगुआई
शेनझेन: वापसी कर रहे एचएस प्रणॉय सहित भारतीय बैडमिंटन खिलाड़ियों को मंगलवार से शुरू हो रहे सत्र के अंतिम बीडब्ल्यूएफ सुपर 750 टूर्नामेंट चीन मास्टर्स से पैरिस ओलिंपिक्स के लिए क्वॉलिफाई करने की दौड़ में जरूरी रैंकिंग्स अंक जुटाने की उम्मीद होगी। पीठ की चोट के बाद वापसी करते हुए प्रणॉय को जापान ओपन सुपर 500 के दूसरे दौर में शिकस्त का सामना करना पड़ा था और वह यहां मेंस सिंगल्स में एक बार फिर शीर्ष भारतीय खिलाड़ी होंगे।
आर्टिकल के खिलाफ HC पहुंचे चीफ सेक्रेटरी
दिल्ली के चीफ सेक्रेटरी नरेश कुमार ने सोमवार को हाई कोर्ट का दरवाजा खटखटाया। उन्होंने कोर्ट से एक ऑनलाइन न्यूज पोर्टल से उस रिपोर्ट को हटाने का अनुरोध किया, जो उन पर द्वारका एक्सप्रेसवे प्रोजेक्ट में घोटाले आरोप लगाती है। रिपोर्ट में कहा गया है कि नरेश के बेटे करण चौहान के एक ऐसे परिवार से संबंध थे, जिसे द्वारका एक्सप्रेसवे के लिए जमीन अधिग्रहीत करने पर बढ़े हुए मुआवजे से लाभ हुआ था।
उत्तरकाशी सुरंग बचाव: 12 नवंबर को सिल्कयारा सुरंग का एक हिस्सा ढह जाने के बाद फंसे हुए 41 श्रमिकों को बचाने के लिए बचाव अभियान जारी है।
सूर्यकुमार यादव नए कप्तान, वर्ल्ड कप के बाद ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ टी-20 सीरीज के लिए भारतीय टीम का ऐलान
वर्ल्ड कप फाइनल में हार के बाद अब भारतीय टीम ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ एक और सीरीज खेलने के लिए पूरी तरह तैयार है। विशाखापत्तनम में 23 नवंबर से शुरू होने जा रही पांच मैच की टी-20 सीरीज के लिए सोमवार देर रात भारतीय स्क्वॉड का ऐलान किया गया। इस सीरीज में वर्ल्ड कप का हिस्सा रहे अधिकतर खिलाड़ियों को आराम दिया गया है। सूर्यकुमार यादव कप्तानी करेंगे तो उपकप्तानी रुतुराज गायकवाड़ को मिली है। आखिरी के दो मुकाबलों में टीम के साथ जुड़ने वाले श्रेयस अय्यर बाद में उपकप्तानी की जिम्मेदारी संभालेंगे।
ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ टी20 सीरीज के लिए भारत की टीम का ऐलान
भारत की टीम: सूर्यकुमार यादव (कप्तान), ऋतुराज गायकवाड़ (उप-कप्तान), इशान किशन, यशस्वी जयसवाल, तिलक वर्मा, रिंकू सिंह, जितेश शर्मा (विकेटकीपर), वाशिंगटन सुंदर, अक्षर पटेल, शिवम दुबे, रवि बिश्नोई, अर्शदीप सिंह, प्रसिद्ध कृष्णा, आवेश खान, मुकेश कुमार।
उत्तरकाशी सुरंग हादसा पर कर्नल दीपक पाटिल ने बताया, “150 एमएम व्यास की पाइपलाइन स्थापित की गई है। हम इससे सुरंग के अंदर फंसे लोगों को खाना, मोबाइल और चार्जर भेजेंगे। हम अंदर वाईफाई कनेक्शन लगाने की भी कोशिश करेंगे। डीआरडीओ के रोबोट भी काम कर रहे हैं…”
पाकिस्तान : प्रवासियों पर कार्रवाई के बाद चार लाख से ज्यादा अफगान लोग लौटे घर
पाकिस्तान में अवैध रूप से रह रहे विदेशियों के खिलाफ कार्रवाई के बाद चार लाख से ज्यादा अफगान नागरिक अपने देश लौट चुके हैं। अधिकारियों ने सोमवार को यह जानकारी दी।अफगानिस्तान में तालिबान नीत सरकार के मुख्य प्रवक्ता जबीहुल्लाह मुजाहिद ने संख्या की पुष्टि करते हुए द एसोसिएटेड प्रेस (एपी) को बताया कि ज्यादातर लोग तोरखम और स्पिन बोलदक की सीमा को पार कर घर लौट रहे हैं। पाकिस्तान में जब अधिकारियों ने राष्ट्रव्यापी कार्रवाई की घोषणा की तो उस समय अनुमानित 17 लाख अफगान लोग देश में रह रहे थे। अधिकारियों ने बिना दस्तावेज के रहे रहे लोगों को 31 अक्टूबर तक देश छोड़ने या फिर गिरफ्तारी का आदेश दिया था।
दिल्ली: चुनाव आयोग से मुलाकात पर AAP के सांसद राघव चड्ढा ने कहा, “पहला दरवाजा चुनाव आयोग का होता है। हमें पूरा विश्वास है कि चुनाव आयोग हमारी शिकायत का संज्ञान लेते हुए उचित से उचित कार्रवाई करेगा। लोक प्रतिनिधित्व अधिनियम, IPC की धाराओं और सूचना प्रौद्योगिकी अधिनियम का उल्लंघन हुआ है। इस उल्लंघन के संदर्भ में आज AAP ने भाजपा के खिलाफ सख्त से सख्त कार्रवाई की मांग की है।”
आरक्षण को लेकर झूठ बोल रही है BJP: ओवैसी
हैदराबाद: AIMIM प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी ने कहा, ‘बीजेपी आरक्षण को लेकर झूठ बोल रही है क्योंकि तेलंगाना और आंध्र प्रदेश में मुसलमानों को जो आरक्षण मिल रहा है वो धर्म के आधार पर नहीं मिल रहा है उनको उनके सामाजिक, शैक्षणिक, पिछड़ेपन के आधार पर आरक्षण मिल रहा है और हर मुसलमान को नहीं मिल रहा। पिछड़ेपन मुसलमानों में एक पिछड़े वर्ग की सूची बनाई गई है उन्हीं को आरक्षण दिया जा रहा है… आखिर बीजेपी को दिक्कत क्या है? क्या वो नहीं चाहते कि भारत मजबूत देश मुल्क बने। ये इनकी नफरत की सियासत है।’




