अग्नि आलोक
script async src="https://pagead2.googlesyndication.com/pagead/js/adsbygoogle.js?client=ca-pub-1446391598414083" crossorigin="anonymous">

ताजा समाचार -फूड सेफ्टी स्टैंडर्ड एक्ट में बड़ा संशोधन,तीन राज्यों में फैला क्रिप्टोकरेंसी ठगी का नेटवर्क

Share

रोजगार मेला देश भर में 37 स्थानों पर आयोजित किया जाएगा। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज 51,000 से ज्यादा अपॉइंटमेंट लेटर बांटेंगे। नियुक्ति पत्र वितरित करेंगे। पीएम मोदी वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए नवनियुक्त कर्मियों को संबोधित भी करेंगे। इधर, दिल्ली की एयर क्‍वालिटी बद से बदतर होती जा रही है। शनिवार को इसके ‘बेहद खराब’ श्रेणी में पहुंचने की आशंका है। इसकी मुख्य वजह हवा की धीमी गति और तापमान में गिरावट मानी जा रही है। वहीं, ICC वर्ल्ड कप में आज दो मैच खेले जाएंगे। ऑस्ट्रेलिया vs न्यूजीलैंड धर्मशाला में सुबह 10:30 बजे से खेला जाएगा। बांग्लादेश Vs नीदरलैंड्स का मैच कोलकाता में दोपहर 2 बजे से होगा।

संजय 10 नवंबर तक न्यायिक हिरासत में

नई दिल्ली की एक स्पेशल कोर्ट ने आम आदमी पार्टी के सांसद संजय सिंह की न्यायिक हिरासत शुक्रवार को 10 नवंबर तक के लिए बढ़ा दी। सिंह को दिल्ली की विवादित शराब नीति से जुड़े मनी लॉन्ड्रिंग मामले में ED ने गिरफ्तार किया है।

गहलोत के बेटे ने ED से मांगा समय

राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत के बेटे वैभव गहलोत ने विदेशी मुद्रा प्रबंधन अधिनियम (FEMA) मामले में ED के सामने पेश होने के लिए समय मांगा है। उन्होंने एजेंसी को इस संबंध में पत्र लिखा है। सूत्रों के मुताबिक वैभव ने 30 अक्टूबर को पेश होने की बात कही है।

गैंगस्टर केस में मुख्तार को 10 साल की सजा

जेल में बंद मुख्तार अंसारी को गाजीपुर की विशेष कोर्ट ने शुक्रवार को गैंगस्टर के एक और मामले में 10 साल की सजा सुनाई। पांच लाख का जुर्माना भी लगाया। सह आरोपी सोनू यादव को भी पांच साल की सजा हुई। 2009 में शिक्षक कपिलदेव सिंह की हत्या और मीर हसन की हत्या के प्रयास को आधार बनाकर केस दर्ज हुआ था।

भारत में दिखेगा चंद्रग्रहण, मंदिर के पट रहेंगे बंद

आगामी आश्विन शुक्ला पूर्णिमा पर शनिवार का चंद्र ग्रहण भारत में भी दिखेगा। यह चंद्रग्रहण रात में 01:05 मिनट से 02:24 मिनट तक लगेगा। ग्रहण का सूतक शनिवार की शाम को 4:05 मिनट से नौ घंटे पहले शुरू हो जाएंगे। सूतक काल भोजन, शयन और स्पर्श आदि नहीं करना चाहिए। लेकिन रोगी, असक्त, बालक, वृद्ध और असमर्थजनों को कोई प्रतिबंध नहीं है। सभी देव स्थानों के पट शाम के दर्शन के लिए बंद रहेंगे। गर्भवती महिलाओं को चाकू आदि से फल-सब्जी, कैंची से कपड़े आदि नहीं काटने चाहिए। शरद पूर्णिमा व्रत और सत्यनारायण व्रत शनिवार को होगा। व्रत का पारण भी शाम को 4 बजे तक कर लेना चाहिए।

वर्ल्ड कप के सबसे रोमांचक मैच में हारा पाकिस्तान, साउथ अफ्रीका ने बंद किए सेमीफाइनल के रास्ते!

1992 की चैंपियन पाकिस्तान क्रिकेट टीम का वर्ल्ड कप 2023 में खेल लगभग खत्म हो चुका है! साउथ अफ्रीका के खिलाफ मिली रोमांचक हार ने उसके सेमीफाइनल में पहुंचने के दरवाजे बंद कर दिए हैं। अब कोई करिश्मा ही बाबर सेना को नॉकआउट राउंड में एंट्री दिला सकता है। चेपॉक की धीमी पिच पर बल्लेबाजों के खराब प्रदर्शन के चलते पाकिस्तान टॉस जीतकर 46.4 ओवर में 270 रन पर ही सिमट गया। जवाब में साउथ अफ्रीका ने एडन मार्करम की 91 रन की पारी और केशव महाराज (21 गेंद में नाबाद 7 रन) के विनिंग चौके के बूते एक विकेट से रोमांचक जीत दर्ज की। अब छह मैच में पांच जीत के साथ साउथ अफ्रीकी टीम पॉइंट्स टेबल में नंबर वन पोजिशन पर आ चुकी है तो पाकिस्तानी टीम छह मैच में चार हार के साथ छठे नंबर जा चुकी है। साउथ अफ्रीका के लिए चार विकेट लेने वाले तबरेज शम्सी प्लेयर ऑफ द मैच चुने गए।

एचआरटीसी ठेके पर देगा अपने बुकिंग काउंटर, कर्मचारियों की कमी होगी दूर, कमाई भी बढ़ेगी

HRTC will outsource booking counters tenders invited in 27 Dipos

आउटसोर्स पर काउंटर देने के बाद बुकिंग की राशि पर निगम कमीशन देगा। अधिक कमाई के लिए काउंटर संचालक अधिक बुकिंग करेंगे, जिससे निगम की आय बढ़ेगी और इसी से कमीशन का पैसा भी निकल जाएगा।एचआरटीसी के बुकिंग काउंटरों पर ड्यूटी देने वाले चालक-परिचालक अब बसों में सेवाएं देंगे। निगम प्रबंधन ने अपने बुकिंग काउंटर ठेके पर देने की प्रक्रिया शुरू कर दी है। मंडलीय स्तर पर निविदाएं आमंत्रित कर सभी 27 डिपो के प्रमुख काउंटर आउटसोर्स पर देने की योजना है। प्रबंधन का दावा है कि टिकट काउंटर आउटसोर्स करने से कर्मचारियों की कमी दूर होगी और कमाई भी बढ़ेगी। पहले चरण में कोटखाई, ठियोग और रिकांगपिओ काउंटर के टेंडर जारी कर दिए गए हैं। 

पहले चरण में शिमला मंडल के 19 बस अड्डों के टिकट काउंटर ठेके पर देने की प्रक्रिया शुरू कर दी है। अगले चरण में अन्य तीन मंडलों के लिए प्रक्रिया शुरू होगी। मौजूदा समय में टिकट काउंटरों पर निगम कर्मी सेवाएं दे रहे हैं, जिनका वेतन 30 से 60 हजार के बीच है। कर्मचारियों की कमी के कारण निगम कई रूट संचालित नहीं कर पा रहा।

काउंटर आउटसोर्स होने के बाद यह कर्मी बसों के साथ सेवाएं देंगे, जिससे निगम की आय में इजाफा होगा। आउटसोर्स पर काउंटर देने के बाद बुकिंग की राशि पर निगम कमीशन देगा। अधिक कमाई के लिए काउंटर संचालक अधिक बुकिंग करेंगे, जिससे निगम की आय बढ़ेगी और इसी से कमीशन का पैसा भी निकल जाएगा।

स्टाफ की कमी दूर होगी
स्टाफ की कमी दूर करने और आय बढ़ाने के लिए कुछ काउंटर आउटसोर्स किए जा रहे हैं। काउंटरों पर सेवाएं दे रहे कर्मी बसों के साथ चलेंगे। आउटसोर्स काउंटरों से निगम की आय बढ़ेगी। कोटखाई, ठियोग और रिकांगपिओ काउंटर के टेंडर जारी कर दिए गए हैं। – पवन कुमार शर्मा, मंडलीय प्रबंधक, शिमला

राइड विद प्राइड टैक्सी बुकिंग भी आउटसोर्स
राजधानी शिमला में चलने वाली एचआरटीसी की राइड विद प्राइड टैक्सी सेवा की टिकट बुकिंग भी आउटसोर्स की जा रही है। शिमला लोकल डिपो के तहत संजौली, लक्कड़ बाजार, सीटीओ, हाईकोर्ट और शिमला क्लब से टैक्सी की टिकट बुकिंग निजी हाथों में सौंपने की योजना है।

एफएसएसए में बड़ा संशोधन, दो धाराओं में कैद की खत्म, अधिकतम जुर्माना राशि बढ़ाई

Union Government amendment in Food Safety and Standards Act

धारा 61 के तहत गलत जानकारी देने पर और आरोप सिद्ध होने पर तीन माह की कैद और दो लाख रुपये तक जुर्माने का प्रावधान था। अब इसमें संशोधन करते हुए कैद का प्रावधान खत्म कर दिया गया है। फूड सेफ्टी स्टैंडर्ड एक्ट-2006 यानि एफएसएसए में बड़ा संशोधन हुआ है। एक्ट की तीन धाराओं को संशोधित करते हुए कारोबारियों को बड़ी राहत प्रदान की है। दो धाराओं में संशोधन करते हुए कैद की सजा को समाप्त कर दिया है। जबकि जुर्माना बढ़ाया गया है। जबकि एक धारा में कैद की सजा को आधा किया गया है। इस संशोधन के बाद एक्ट की तीन धाराएं काफी हद तक लचीली बनाई गई हैं।

हालांकि अभी तक यह साफ नहीं हो पाया है कि यह अधिसूचना कब से लागू होगी। एफएसएसए 2006 की धारा 59 (1) के तहत असुरक्षित खाने की बिक्री करने और आरोप सिद्ध होने पर छह महीने कैद और एक लाख रुपये तक जुर्माने का प्रावधान था। अब इसमें संशोधन करते हुए तीन माह कैद और तीन लाख रुपये तक जुर्माना कर दिया है।

धारा 61 के तहत गलत जानकारी देने पर और आरोप सिद्ध होने पर तीन माह की कैद और दो लाख रुपये तक जुर्माने का प्रावधान था। अब इसमें संशोधन करते हुए कैद का प्रावधान खत्म कर दिया गया है। जबकि जुर्माना बढ़ाकर 10 लाख रुपये तक कर दिया गया है। धारा 63 के तहत बिना फूड लाइसेंस कारोबार करने पर छह माह कैद और पांच लाख रुपये तक जुर्माना का प्रावधान था। इसमें संशोधन करते हुए अब जुर्माना बढ़ाकर 10 लाख रुपये तक किया गया है।

बता दें कि खाद्य सुरक्षा विभाग समय-समय पर मिलावट व अन्य चीजों की आशंका पर दुकानाें समेत अन्य जगहों से जांच के लिए सैंपल भरते हैं। ताकि बाजार में उपभोक्ताओं को गुणवता आधारित खाद्य सामग्री मिले। सैंपल को जांच के लिए लैब भेजा जाता है। लैब रिपोर्ट में मानकों के अनुरूप सैंपल न होने पर नियमानुसार कार्रवाई अमल पर लाई जाती है। यह कार्रवाई एफएसएसए 2006 के प्रावधानों के अनुसार होती है, लेकिन अब तीन धाराओं में बड़ा संशोधन किया गया है।

एफएसएसए-2006 की तीन धाराओं में संशोधन की अधिसूचना के बारे में पता चला है। हालांकि संशोधित धाराएं कब से लागू होंगी, यह अभी तक साफ नहीं हो पाया है। – एलडी ठाकुर, सहायक आयुक्त, खाद्य सुरक्षा अधिकारी मंडी।

कर्मचारी भी बन गए ठगों के एजेंट, जीपीएफ निकालकर वापस किए लोगों के दो करोड़

Cryptocurrency fraud case: Employees also became agents of swindlers, people returned Rs 2 crore by withdrawin

प्रदेश पुलिस की ओर से गिरफ्तारियां और मामलों की परतें खुलने के बाद ये कर्मचारी एजेंट सकते में पड़ गए। पुलिस के डर से इन कर्मचारियों ने अपना जीपीएफ निकाला और लोगों के करीब दो करोड़ रुपये लौटाए हैं।  

सुभाष दिखाता था सपने, सुखदेव, हेमराज और अभिषेक करते थे पैसों की उगाही, जांच में खुलासा

new revelation in investigation in Cryptocurrency fraud case, Subhash used to show dreams

पुलिस एसआईटी का मानना है कि क्रिप्टोकरेंसी ठगी मामले में सबसे बड़ी भूमिका आरोपी हेमराज, सुखदेव और अभिषेक की रहती थी। लोगों से पैसा उगाही करने का काम इन तीनों का था। 

: तीन राज्यों में फैला क्रिप्टोकरेंसी ठगी का नेटवर्क, 1000 करोड़ रुपये से अधिक का घोटाला

Cryptocurrency fraud network spread in three states, fraud worth Rs 1000 crore

हिमाचल के बाद पंजाब और हरियाणा राज्य की पुलिस भी अलर्ट जारी कर जांच में जुटी है। मंडी, कांगड़ा, हमीरपुर में ठगी के मामले सामने आने के बाद देहरा के विधायक होशियार सिंह ने विधानसभा में इस मामले को प्रमुखता से उठाया था। 

क्रिप्टोकरेंसी ठगी का नेटवर्क हिमाचल ही नहीं, बल्कि पंजाब और हरियाणा में भी फैला है। यह घोटाला एक हजार करोड़ रुपये से ज्यादा का है। हिमाचल के बाद पंजाब और हरियाणा राज्य की पुलिस भी अलर्ट जारी कर जांच में जुटी है। मंडी, कांगड़ा, हमीरपुर में ठगी के मामले सामने आने के बाद देहरा के विधायक होशियार सिंह ने विधानसभा में इस मामले को प्रमुखता से उठाया था। इसके बाद उपमुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने 25 सितंबर को विधानसभा में एसआईटी गठित करने का एलान किया।

हाल ही सीबीआई में सेवाएं देकर लौटे डीआईजी अभिषेक दुल्लर को एसआईटी का प्रमुख बनाया गया। इसके बाद एसआईटी ने हेमराज और सुखदेव ठाकुर को गुजरात से गिरफ्तार किया। दोनों आरोपी मंडी के रहने वाले हैं और ठगी करने के बाद गुजरात में छिपे हुए थे। इन आरोपियों से पूछताछ के बाद ही पुलिस एसआईटी जांच को आगे बढ़ा रही है। पुलिस एसआईटी का मानना है कि ऊना का अभिषेक भी इन आरोपियों का साथी है।

हिमाचल के बाद हरियाणा पुलिस ने शुरू की जांच
क्रिप्टोकरेंसी ठगी मामले में हिमाचल के बाद हरियाणा पुलिस ने भी जांच शुरू कर दी है। पंजाब पुलिस पहले ही इस मामले में आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई कर रही है। तीनों राज्यों की पुलिस आरोपियों की चेन तोड़ने के लिए आपस में तालमेल बनाकर काम कर रही है। पंजाब में आरोपी सुभाष की छह संपत्तियां हैं। इनको सीज करने की औपचारिकताएं पूरी की जा रही हैं। अब हरियाणा पुलिस जांच आगे बढ़ा रही है। हिमाचल, पंजाब और हरियाणा की सरकारें लोगों से क्रिप्टोकरेंसी और लोन का झांसा देने वाली कंपनियों के बहकावे में न आने की अपील कर रही हैं।

ये कंपनियां लोगों को अपने जाल में फंसाने के लिए लुभावने सपने दिखाती हैं। बाद में यह कंपनियां फरार हो जाती है। ऐसे में लोगों की जिंदगीभर की कमाई डूब जाती है। हिमाचल प्रदेश में भी क्रिप्टोकरेंसी ठगी के मामले में ऐसी ही हुआ है। अब जब सबकुछ लुट गया तो लोग पुलिस से शिकायत कर पैसा वापस दिलवाने की गुहार लगा रहे हैं। हिमाचल पुलिस की ओर से गिरफ्तार 9 आरोपियों की हिमाचल के अलावा बाहरी राज्यों में भी संपत्तियां हैं। ऐसे में हिमाचल पुलिस ने संपत्तियों की जांच के लिए बाहरी राज्यों की पुलिस से जानकारी मांगी है।

सात आरोपियों की भी संपत्ति पर भी जांच की आंच
पुलिस एसआईटी का कहना है कि हाल ही में गिरफ्तार सात आरोपियों की भी प्रापर्टी खंगाली जानी है। सूत्र बताते हैं कि इन आरोपियों ने भी लोगों को ठगकर खूब पैसा बनाया है।

ऐसी कोई भी स्कीम नहीं, जहां तीन गुना हो जाए पैसा : जगत

 ऐसी कोई न तो सरकार की स्कीम है न बैंक की, जिसमें निवेश पर पैसा तीन गुना हो जाए, इसलिए लोगों को मेहनत की कमाई सोच समझ कर निवेश करनी चाहिए। यह बात राजस्व और बागवानी मंत्री जगत सिंह नेगी ने कही। उन्होंने कहा कि क्रिप्टोकरेंसी के नाम पर लोगों को प्रलोभन दिए गए और लोगों ने जीवन भर की कमाई गंवा दी। सरकार ने कड़ी कार्रवाई कर दोषियों के खिलाफ एफआईआर दर्ज करवाई है, कई लोग गिरफ्तार भी हुए हैं, दोषियों की संपत्ति सीज की गई है। केंद्र के कानूनों का अध्ययन कर सीज की गई संपत्ति से प्रभावितों को राहत देना का प्रयास किया जाएगा। नेगी ने कहा कि विधानसभा सत्र के दौरान क्रिप्टोकरेंसी का मुद्दा उठाया गया था, सदन में ही सरकार ने कार्रवाई का आश्वासन दिया, इसके बाद डीआईजी रैंक के अधिकारी की अगुवाई में एसआईटी गठित की, एफआईआर दर्ज हुई और गिरफ्तारियां भी हुईं। नेगी ने कहा कि प्रदेश में प्रोजेक्टों और फोरलेन के लिए भूमि अधिग्रहण हो रहा है, जिन लोगों को पैसा मिल रहा है वह धोखाधड़ी करने वालों के टारगेट पर हैं।

अपनी कमाई ही नहीं, फोरलेन में घर-जमीन उजड़ने का मुआवजा भी क्रिप्टोकरेंसी में लुटाया

People invested the compensation money received in fourlane in cryptocurrency, SIT investigation revealed

11 महीने में पैसा डबल होने के झांसे में आकर लोगों ने इस पैसे का निवेश किया। एसआईटी के मुताबिक यह राशि 10 करोड़ के आसपास बन रही है। 

हिमाचल स्कूल शिक्षा बोर्ड: प्रवेश परीक्षा में फेल अभ्यर्थी भी ले सकेंगे काउंसलिंग में हिस्सा

hpbose: Candidates who fail in the entrance examination will also be able to take part in counselling.

हिमाचल में सरकारी और निजी संस्थानों में रिक्त सीटें भरने के लिए शिक्षा बोर्ड की ओर से काउंसलिंग प्रक्रिया 31 अक्तूबर तक चलेगी। 

सेना प्रमुख ने युवाओं को बताया बहुमूल्य राष्ट्रीय संपत्ति, देश को महान बनाने में योगदान का किया आह्वान

Army Chief calls youth valuable national assets, calls for contribution in making country great

उन्होंने छात्रों को सलाह दी कि जैसे ही वे विभिन्न क्षेत्रों में अग्रणी बनने की यात्रा पर निकलें, उन्हें समाज और राष्ट्र के लिए भी योगदान देना चाहिए। ‘देश के अच्छे नागरिक बनें, जिम्मेदार बनें और दूसरों को सकारात्मक बदलाव लाने के लिए प्रेरित करें।  सेना प्रमुख जनरल मनोज पांडे ने शुक्रवार को कहा कि कोई भी देश अपने युवाओं की दृढ़ता, विश्वास, कड़ी मेहनत और बलिदान के बिना महान नहीं बन सकता। वह यहां सिम्बायोसिस इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट स्टडीज में ‘उभरते भारत के भविष्य के नेतृत्व के लिए अनिवार्यताएं’ विषय पर फील्ड मार्शल एसएचएफजे मानेकशॉ स्मारक व्याख्यान दे रहे थे।

छात्रों को संबोधित करते हुए जनरल पांडे ने कहा कि भारत 800 मिलियन युवाओं का देश है, जिनमें से प्रत्येक इस बहुमूल्य राष्ट्रीय संपत्ति के एक महत्वपूर्ण घटक का प्रतिनिधित्व करता है। इससे कोई फर्क नहीं पड़ता कि आने वाले वर्षों में आपकी विशेषज्ञता का क्षेत्र क्या है, मेरी दृढ़ राय है कि आप में से प्रत्येक व्यक्ति कई जिंदगियों को बदलने की क्षमता रखता है। उन्होंने कहा कि कोई भी राष्ट्र अपने युवाओं की दृढ़ता, विश्वास, कड़ी मेहनत और बलिदान के बिना महान नहीं बन सकता।

पांडे ने आगे कहा कि बड़ा लक्ष्य रखें और नए अवसरों का लाभ उठाने के लिए तैयार रहें। अच्छे नागरिक बनने के लिए आत्मविश्वास के साथ आगे बढ़ें। अपने सपने को साकार करें और उभरते भारत की आकांक्षाओं में अपने विशेष तरीके से योगदान दें।

एक दीपावली नवंबर में, दूसरी जनवरी में मनाने की तैयारी,

celebrate two Diwali

एक दीपावली 12 नवंबर की है। दूसरी दीवाली जनवरी में मनेगी। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ और विश्व हिंदू परिषद ने जनवरी में भी दीपावली मनाने की घोषणा की है, क्योंकि जनवरी में अयोध्या में श्रीराम मंदिर का उद्घाटन होना है। 

राम मंदिर के शुभारंभ के दिन संघ व विहिप ने पूरे देश में दीपावली मनाने की घोषणा की है। सभी मंदिरों में पूजा-पाठ के बाद शाम को दीपोत्सव मनाया जाएगा। लोगों से अपने-अपने घरों के सामने कम से कम पांच दीपक जलाने की अपील की गई है, इसकी तैयारियां चल रहीं है। संघ परिवार की ओर से एक जनवरी से जिले भर में अयोध्या से आने वाले अक्षत (चावल) हर घर पहुंचाए जाएंगे। अक्षत देकर मंदिर में दर्शन करने का न्यौता दिया जाएगा। 

अयोध्या दर्शन के लिए ले जाने की व्यवस्था संघ परिवार की ओर से की जाएगी। 22 से 24 जनवरी के मध्य सभी मंदिरों पर अखंड राम चरित मानस पाठ और सुंदर कांड का पाठ होगा। आतिशबाजी भी की जा सकती है। इसके लिए संघ परिवार जिले भर के मंदिरों की सूची तैयार कर रहा है। मंदिरों के संत महंतों की सूची बनाई जा रही है। एक एक मोहल्ले के मंदिरों में संघ परिवार से जुड़े कार्यकर्ताओं की ड्यूटी लगाई जाएगी। संघ के महानगर प्रचारक विक्रांत व कार्यवाह अजय बताते हैं कि इसमें विचार परिवार के सभी लोगों का सहयोग लेकर दीपावली की तरह उत्सव मनाया जाएगा। सभी को जिम्मेदारियां दी जाएंगी।

देश में इस मौके पर दीपावली मनाने क्रम में संगठन व संघ के स्तर से भी तैयारियां चल रही हैं। कुछ जिम्मेदारियां और आने वाली हैं। उसी अनुसार कार्यक्रम तय होंगे। -इंजी.राजीव शर्मा, महानगर अध्यक्ष भाजपा। संघ व विहिप द्वारा मिलकर इस मौके पर उत्सव मनाने की तैयारी है। जनवरी के पहले दिन से अक्षत वितरित कर न्यौता दिया जाएगा। ब्रज प्रांत को सबसे पहले अयोध्या दर्शन कराने की तैयारी है। मंदिर के शुभारंभ के दिन मंदिरों व घरों में दीपावली मनाने की तैयारी है। -मुकेश राजपूत, जिला मंत्री विहिप।

Ramswaroop Mantri

Recent posts

script async src="https://pagead2.googlesyndication.com/pagead/js/adsbygoogle.js?client=ca-pub-1446391598414083" crossorigin="anonymous">

प्रमुख खबरें

चर्चित खबरें