अग्नि आलोक
script async src="https://pagead2.googlesyndication.com/pagead/js/adsbygoogle.js?client=ca-pub-1446391598414083" crossorigin="anonymous">

ताजा समाचार -पर्यटकों से गुलजार होने लगी मनाली,नीदरलैंड्स को हराकर ऑस्ट्रेलिया ने रिकॉर्ड बुक तहस-नहस कर दिया

Share

दिल्ली की तुलना में 15% सस्ती होगी नोएडा एयरपोर्ट से यात्रा

Travel to Noida Airport will be 15% cheaper than Delhi

वैट के कारण यात्रियों को 10 से 15 फीसदी तक लाभ मिलेगा। दिल्ली में हवाई जहाज के ईंधन पर वैट 25 फीसदी है जबकि यूपी ने इसे एक प्रतिशत कर रखा है। 

नाेएडा अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे से सफर करने वाले यात्रियों को दिल्ली के बजाय कम पैसे खर्च करने होंगे। वैट के कारण यात्रियों को 10 से 15 फीसदी तक लाभ मिलेगा। दिल्ली में हवाई जहाज के ईंधन पर वैट 25 फीसदी है जबकि यूपी ने इसे एक प्रतिशत कर रखा है। इससे न सिर्फ घरेलू बल्कि अंतरराष्ट्रीय उड़ान में फायदा लाभ मिलेगा। 

एक अनुमान के मुताबिक, यदि दिल्ली से लखनऊ के लिए हवाई यात्रा का टिकट 3500 रुपये का है तो वह यूपी से 2800 रुपये में मिल सकेगा। इसके अलावा एयरपोर्ट के शुरू होने के छह साल बाद यहां से 1.04 लाख करोड़ रुपये सालाना आमदनी होगी। इससे यूपी सरकार और नोएडा-ग्रेनो व यमुना प्राधिकरण को भी मुनाफा होगा। इसके साथ ही हर साल पांच फीसदी की बढ़ोतरी भी होगी।

अधिकारियों के अनुसार, छह साल तक निर्माणकर्ता कंपनी अपनी लगाई गई राशि वसूलेगी। इसके बाद हर साल 1.04 लाख करोड़ रुपये हर साल आमदनी होगी। यह आमदनी एयरपोर्ट में सभी अंशधारकों में निवेश के अनुसार बंटेगी। इसमें 37.5 फीसदी यूपी सरकार, 37.5 फीसदी नोएडा प्राधिकरण, 12.5 फीसदी यमुना प्राधिकरण और 12.5 प्रतिशत ग्रेनो प्राधिकरण को मिलेगी। दिल्ली एयरपोर्ट से प्रतिदिन 2072 फ्लाइट उड़ान भरती हैं, जबकि नोएडा इंटरनेशनल हवाई अड्डे पर छह रनवे तैयार हो रहे हैं। यहां से पहले दिन 65 उड़ान भरी जाएंगी। 

अरब देश की प्रशंसा करने पर इस्राइल के पूर्व पीएम ने की एनएसए की आलोचना, कहा- कतर खुद हमारा दुश्मन है

Israel Hamas War: Former PM criticized NSA for praising Arab country, said- Qatar itself is our enemy

रिपोर्ट में आगे कहा गया है कि माना जाता है कि कतर उन नागरिकों की रिहाई सुनिश्चित करने पर काम कर रहा है, जिन्हें हमास ने 7 अक्तूबर को दक्षिणी इस्राइल पर अपने घातक हमले के दौरान बंधक बना लिया था। 

स्राइल और हमास के युद्ध के बीच राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार(एनएसए) तजाही हनेग्बी का बयान सामने आया, जहां उन्होंने आतंकवादी समूह हमास पर चल रहे युद्ध के बीच कतर को उसके महत्वपूर्ण राजनयिक प्रयासों के लिए धन्यवाद दिया।

वहीं अब इस्राइली पूर्व प्रधानमंत्री नफ्ताली बेनेट ने एनएसए के इस बयान की अलोचना की है। उन्होंने कतर को देश का दुश्मन बताया है और कहा है कि कतर इन राजनयिक संबंधों के लिए महत्वपूर्ण भागीदार नहीं है।

इस्राइली मीडिया के अनुसार इससे पहले, बुधवार को, कतर के प्रधानमंत्री मोहम्मद बिन अब्दुलरहमान बिन जसीम अल थानी ने कहा कि हमास द्वारा बंधक बनाए गए बंधकों की रिहाई के लिए बातचीत जारी थी और इसके सकारात्मक परिणाम हो सकते हैं।

रिपोर्ट में आगे कहा गया है कि माना जाता है कि कतर उन नागरिकों की रिहाई सुनिश्चित करने पर काम कर रहा है, जिन्हें हमास ने 7 अक्तूबर को दक्षिणी इस्राइल पर अपने घातक हमले के दौरान बंधक बना लिया था। आतंकवादी बंधकों को लेकर गाजा में वापस घुस गए और तब से उन्हें हमास-नियंत्रित क्षेत्र में बंदी बना रखा है।

कतर को बताया हितधारक
मीडिया रिपोर्ट की मानें तो इस्राइली एनएसए तजाही हनेग्बी ने कतर के महत्वपूर्ण राजनयिक प्रयासों के लिए उसकी प्रशंसा की। उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर अपने आधिकारिक हैंडल पर पोस्ट किया, ‘मुझे यह कहते हुए खुशी हो रही है कि कतर मानवीय समाधानों की सुविधा में एक आवश्यक पार्टी और हितधारक बन रहा है।’

पूर्व पीएम बेनेट ने साधा एनएसए पर निशाना
कतर की प्रशंसा पर एनएसए पर निशाना साधते हुए, बेनेट ने अपने एक्स हैंडल से पोस्ट किया, ‘इजरायल की सरकार एक गंभीर नैतिक और व्यावहारिक गलती कर रही है। कतर मानवीय और राजनयिक गतिविधियों के लिए एक महत्वपूर्ण भागीदार नहीं है।’ कतर खुद दुश्मन है।

पूर्व पीएम ने आगे पोस्ट किया, ‘कतर हमास-आईएसआईएस आतंकी समूह को फंड देता है’, उन्होंने आगे कहा कि इस्राइल का घोषित लक्ष्य हमास को नष्ट करना है। वहीं, कतर का लक्ष्य बिल्कुल विपरीत उसको बचाना है।’ 

भाजपा महामंत्री की हिदायत- संगठन के कामकाज में दिलचस्पी दिखाएं सांसद और विधायक

BJP held Awadh region meeting for election strategy

नैमिषारण्य में भाजपा के अवध क्षेत्र की बैठक में सांसदों और विधायकों को पार्टी के कामकाज में दिलचस्पी लेने के निर्देश दिए गए। उन्हें मतदाता बढ़ाने से लेकर संगठन के कार्यक्रमों में सक्रिय रहने को कहा गया। 

हिमाचल में आम आदमी ही नहीं, आईएएस, आईएफएस, एचएएस अधिकारियों को भी चूना लगा गए शातिर

Cryptocurrency fraud case: Not only common man, IAS, IFS, HAS officers also cheated

अधिकारियों और कर्मचारियों ने शातिरों के झांसे में आकर जीवन भर की पूंजी निवेश करने में लगा दी। अब पैसा दोगुना तो दूर जमा कराई गई राशि वापस नहीं मिल रही है।क्रिप्टोकरेंसी के नाम पर ठगी करने वाले आरोपियों के झांसे में कई आईएएस, आईएफएस और एचएएस अधिकारी भी आए हैं। कई कर्मचारी भी हैं। इन अधिकारियों और कर्मचारियों को भी कुल रकम का दोगुना किए जाने का झांसा दिया गया। अधिकारियों और कर्मचारियों ने शातिरों के झांसे में आकर जीवन भर की पूंजी निवेश करने में लगा दी। अब पैसा दोगुना तो दूर जमा कराई गई राशि वापस नहीं मिल रही है। मंडी, हमीरपुर और कांगड़ा में सैकड़ों लोगों ने शातिरों के कहने पर पैसा निवेश किया है। सूत्रों की मानें तो अधिकारी अपनी लिखित शिकायत पुलिस को देने में हिचकिचा रहे हैं। पुलिस एसआईटी की ओर से जब मामले में गिरफ्तारियां होनी शुरू हुई तो अधिकारियों के पैरों तले जमीन खिसक गई। एसआईटी की जांच में सामने आया है कि पूरे प्रदेश में हजारों लोग इस झांसे में फंसे हैं। इधर पुलिस का साफ कहना है कि निवेशकों को पैसा नहीं दिलाया जा सकता है।

लिस का काम शातिरों को पकड़कर सलाखों के पीछे डालना है। पुलिस एसआईटी से मिली जानकारी के मुताबिक मंडी जिले के कई लोगों ने अपनी जमीन तक बेचकर क्रिप्टो करेंसी में पैसा लगाया है। कइयों ने लोन तक लिए हैं। अब ये लोग अपने आप को ठगा सा महसूस कर रहे हैं। पुलिस की पकड़ में आए सुखदेव ने सैकड़ों लोगों को क्रिप्टो करेंसी के नाम पर निवेश करवाया है। बाद में उन्हें मूलधन भी वापस नहीं मिल पाया। लोगों को उसने लुभावने सपने दिखाए और उनकी धनराशि को 11 महीने में डबल करने का झांसा दिया। ग्रामीणों को भरोसा दिलासा दिया कि वह स्थानीय हैं और कहीं भाग कर नहीं जा रहा है। उल्लेखनीय है कि पुलिस एसआईटी ने 7 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। यह एक आर्गेनाइज गैंग की तरह काम कर रहे थे। इन लोगों ने अपने रिश्तेदारों, परिवार के सदस्यों से भी निवेश करवाया। मामले में अभी तक 1 लाख लोगों ने 2.5 लाख आईडी के जरिये की ट्रांजेक्शन की है।

पुलिस एसआईटी को अनिल और अभिषेक की तलाश

क्रिप्टोकरेंसी ठगी मामले में पुलिस की एसआईटी को हमीरपुर के अनिल और ऊना निवासी अभिषेक की तलाश है। पुलिस इन्हें पकड़ने के लिए जगह-जगह दबिश दे रही है। अभी तक ये दोनों आरोपी पुलिस के हत्थे नहीं चढ़े हैं। आरोप है कि ये दोनों लोगों को विश्वास में लेकर पैसा डबल किए जाने का झांसा देकर मुख्य सरगना सुभाष से मिलाते थे। पुलिस ने इस मामले में 9 लोगों को गिरफ्तार किया है।

डिजिटल समेत अन्य रिकॉर्ड भी नष्ट करते रहे आरोप

इसमें दो आरोपी सुखदेव और हेमराज न्यायिक हिरासत में चल रहे हैं जबकि अन्य सात पुलिस रिमांड में है। पुलिस एसआईटी इन आरोपियों से पूछताछ करने में जुटी है। पुलिस एसआईटी इन आरोपियों से पूछताछ के बाद ही जांच को आगे बढ़ा रही है। यह घोटाला एक हजार करोड़ रुपये से ज्यादा का बताया जा रहा है। क्रिप्टोकरेंसी के नाम पर ठगी करने वाले आरोपियों की लंबी चेन है। एसआईटी ने आरोपियों की एक करोड़ की संपत्ति को सीज कर दिया है जबकि पांच करोड़ की संपत्ति को और सीज किया जाना है। एसआईटी इसके दस्तावेज तैयार करने में लगी है। यह आरोपी तीन सालों में करोड़ रुपये के घोटाले को अंजाम देने में सफल रहे। आरोपी इतने शातिर हैं कि उन्होंने निवेशकों का दबाव बढ़ते देख नई-नई कंपनियां बनाईं। ये डिजिटल समेत अन्य रिकाॅर्ड भी नष्ट करते रहे।

आठ जिलों में फैला नेटवर्क, 2,300 करोड़ का निवेश, 1,000 करोड़ की ठगी

हिमाचल प्रदेश में क्रिप्टोकरेंसी से ठगी का नेटवर्क कांगड़ा, मंडी, ऊना, चंबा, हमीरपुर, बिलासपुर, सोलन और सिरमौर जिले में फैला हुआ है। लोगों की शिकायतों के आधार पर अब तक 1000 करोड़ रुपये की ठगी की शिकायतें आ चुकी हैं। पुलिस आरोपियों पर 400 करोड़ की देनदारियों की बात कह चुकी है। अब तक की जांच में ढाई लाख फर्जी आईडी बनाई गई थी जिससे इन पैसों का लेन-देन हुआ। इसमें एक लाख आईडी हिमाचल के लोगों की बनाई गई हैं।

केंद्रीय एजेंसियां भी जांच में जुटीं

पुलिस के अनुसार क्रिप्टोकरेंसी में 2,300 करोड़ का निवेश हुआ है। एसआईटी अब तक एक महिला समेत नौ लोगों को गिरफ्तार कर चुकी है। आरोपियों की एक करोड़ की संपत्ति फ्रीज कर दी है। मुख्य आरोपी सुभाष पुलिस की पकड़ से बाहर है। इसकी मोबाइल लोकेशन दुबई में मिल रही है। केंद्रीय एजेंसियां भी इस मामले की जांच में जुटी है। हालही में सीबीआई ने भी इस मामले को लेकर हिमाचल में छापे मारी की थी। आयकर विभाग भी जांच में जुटा है। प्रवर्तन निदेशालय ने भी मंडी पुलिस को पत्र लिखकर जानकारी मांगी है। 

हजारों युवाओं को मिलेगा शिक्षक बनने का मौका, जेबीटी, शास्त्री और टीजीटी की बैचवाइज भर्ती शुरू

JBT, Shastri and TGT teachers batch wise recruitment Started in himachal

प्रदेश के हजारों युवाओं को दिसंबर में शिक्षक बनने का मौका मिलेगा। जेबीटी, शास्त्री और टीजीटी की बैचवाइज भर्तियों की जिलों में प्रक्रिया शुरू हो गई है।  बाहरी राज्यों से पढ़ाई कर बने शिक्षकों की जांचीं जाएंगी डिग्रियां व सर्टिफिकेट

Degrees and certificates of teachers who have studied from outside states will be checked

हिमाचल प्रदेश के सरकारी स्कूलों में पढ़ाने वाले टीजीटी, सीएंडवी और स्कूल प्रवक्ता न्यू की डिग्रियों और सर्टिफिकेट की जांच की जाएगी। कुछ शिक्षकों की फर्जी डिग्रियां मिलने के बाद उच्च शिक्षा निदेशालय ने इस बाबत निर्देश जारी किए हैं। 

हिमाचल में नए पर्यटक स्थलों की तलाश शुरू, बेरोजगारों को मिलेगा रोजगार

Search for new tourist places begins in Himachal, unemployed will get employment

प्रदेश सरकार ने पांच साल में पांच करोड़ पर्यटकों के आने का लक्ष्य निर्धारित किया है। इस लक्ष्य को पूरा करने के लिए पर्यटन विभाग की ओर से नीति तैयार की जा रही है।

1000 करोड़ रुपये के नुकसान का मामला उठाने पर वन मंत्रालय हरकत में

Forest Ministry Himachal into action on raising issue of loss of Rs 1000 crore

 प्रदेश में वन विभाग को हुए नुकसान का मामला प्रधानमंत्री कार्यालय से उठाने पर केंद्रीय वन मंत्रालय हरकत में आ गया है। प्रधानमंत्री कार्यालय ने वन निगम के उपाध्यक्ष केहर सिंह खाची की चिट्ठी पर संज्ञान लिया है और यह मामला वन मंत्रालय को भेजा है। 

किसानों को झटका, एंटी हेलनेट और पॉलीहाउस आवेदन का पोर्टल बंद

Himachal Agriculture Department: Shock to farmers, anti hailnet, polyhouse application portal closed

कृषि विभाग ने वेबसाइट से एंटी हेलनेट और पॉली हाउस के लिए ऑनलाइन आवेदन करने वाला पोर्टल ही हटा दिया है।  

दशहरा उत्सव पर पर्यटकों से गुलजार होने लगी मनाली, होटलों के 30 से 50 प्रतिशत कमरे पैक

Manali started buzzing with tourists on Dussehra festival, 30 to 50 percent of hotel rooms packed

जुलाई महीने में प्राकृतिक आपदा के बाद मनाली का पर्यटन कारोबार ठप हो गया था। मनाली सुनसान हो गई थी। लेकिन अब त्योहारी सीजन ने आपदा के जख्मों पर मरहम लगाने का काम कर दिया है।जुलाई में प्राकृतिक आपदा के बाद ठंडा पड़ा मनाली का पर्यटन कारोबार पटरी पर लौट रहा है। दशहरा सीजन में मनाली पर्यटकों से गुलजार हो गई है। पिछले सप्ताह की तुलना इस सप्ताह पर्यटकों की संख्या में दोगुना बढ़ोतरी दर्ज की जा रही है। होटलों के 30 से 50 प्रतिशत तक कमरे पैक हैं। आने वाले दिनों में पर्यटकों की संख्या में और बढ़ोतरी होने की उम्मीद है। जुलाई महीने में प्राकृतिक आपदा के बाद मनाली का पर्यटन कारोबार ठप हो गया था। मनाली सुनसान हो गई थी। लेकिन अब त्योहारी सीजन ने आपदा के जख्मों पर मरहम लगाने का काम कर दिया है। दशहरा उत्सव शुरू होते ही पर्यटकों की संख्या में भी बढ़ोतरी दर्ज की जा रही है। पर्यटन स्थल पर्यटकों से गुलजार होने लगे हैं।

  

रोहतांग दर्रा में रोज 400 से अधिक वाहन पहुंच रहे हैं। बुधवार को 444 डीजल एयर पेट्रोल के वाहन परमिट लेकर रोहतांग पहुंचे। ग्रीन टैक्स बैरियर के आंकड़ों के अनुसार पिछले सप्ताह 150 से 200 पर्यटक वाहन मनाली पहुंच रहे थे। इन दो दिन से यह आंकड़ा 250 के पार पहुंच रहा है। होटलियर एसोसिएशन के उपाध्यक्ष रोशन ठाकुर का कहना है कि दशहरा में पर्यटक बढ़ गए हैं। होटलों की ऑक्यूपेंसी 30 से 50 प्रतिशत तक पहुंच गई है। आने वाले दिनों के लिए भी अच्छी बुकिंग चल रही है। पर्यटन विकास निगम के उप महाप्रबंधक बीएस ओक्टा ने बताया कि निगम के होटलों के 50 प्रतिशत कमरे पैक हैं। दशहरा उत्सव शुरू होते ही पर्यटकों की संख्या बढ़ गई है। आने वाले वीकेंड में इस संख्या में और बढ़ोतरी होने की उम्मीद है।

होटलों में 20 से 30 प्रतिशत की छूट
दशहरा सीजन को कैश करने के लिए होटल कारोबारी पर्यटकों को छूट दे रहे हैं। कहीं 20 तो कहीं 30 प्रतिशत की छूट चल रही है। पर्यटन निगम भी 20 प्रतिशत की छूट दे रहा है। कई होटलों ने तीन से चार दिन का पैकेज बनाया है।

रोहतांग के लिए पैक जा रही पर्यटन निगम की बस
पर्यटन विकास निगम ने रोहतांग के लिए बस सेवा भी शुरू की है। रोजाना 17 सीटर बस पैक होकर रोहतांग पहुंच रही है। निगम के परिवहन प्रभारी रामपाल ने बताया कि पिछले सप्ताह हालांकि पर्यटकों की संख्या कम थी लेकिन अब दशहरा सीजन में पर्यटक बढ़ गए हैं। हर रोज बस पैक होकर जा रही है। वीकेंड में पर्यटकों की संख्या में और बढ़ोतरी होने की उम्मीद है।

स्विस महिला हत्याकांड : गुरदीप के खाते से मिले डेढ़ करोड़ रुपये, आरोपी का विदेशी कनेक्शन आया सामने

Swiss woman murder case: Rs 1.5 crore found in Gurdeep's account,

पुलिस आरोपी के पास से अब तक 3.60 करोड़ रुपये बरामद कर चुकी है। जांच में पुलिस को आरोपी का विदेशी कनेक्शन मिला है। 

अफगानिस्तान में फिर हिली धरती, 15 दिन के भीतर चौथी बार आया भूकंप, पढ़ें विश्व की प्रमुख खबरें

Earthquake jolts Afghanistan World News In Hindi

 11 अक्तूबर को अफगानिस्तान के हेरात प्रांत में आए 6.1 तीव्रता के शक्तिशाली भूकंप में 4,000 से अधिक लोगों की मौत हुई थी।

अफगानिस्तान में देर रात भूकंप के झटके महसूस किए गए। रिक्टर पैमाने पर भूकंप की तीव्रता 4.3 मापी गई। राष्ट्रीय भूकंप विज्ञान केंद्र ने बताया कि भूकंप 1.09 बजे आया, जिसका केंद्र 150 किलोमीटर की गहराई में था। बता दें, 15 दिन के भीतर चौथी बार अफगानिस्तान की धरती भूकंप से हिली है। 11 अक्तूबर को हेरात प्रांत में आए 6.1 तीव्रता के शक्तिशाली भूकंप में 4,000 से अधिक लोगों की मौत हुई थी।

ब्रिटेन में भारतवंशी पीएम के तौर पर ऋषि सुनक का एक वर्ष पूरा
ब्रिटेन में भारतीय मूल के पहले पीएम के रूप में ऋषि सुनक ने बुधवार को एक साल पूरा कर लिया है। उन्होंने अपनी पूर्ववर्ती लिज ट्रस के संक्षिप्त कार्यकाल के बीच अनेक घरेलू और वैश्विक चुनौतियों तथा उथल-पुथल की स्थिति के दौरान प्रधानमंत्री पद संभाला था। सत्तारूढ़ कंजर्वेटिव पार्टी के अध्यक्ष ग्रेग हैंड्स ने सुनक के कार्यकाल को लेकर उनकी प्रशंसा की। 

भारत से आर्थिक व सांस्कृतिक रिश्ते और गहरे करेगा आयरलैंड
उप प्रधानमंत्री माइकल मार्टिन ने कहा है कि आयरिश सरकार इस सप्ताह शुरू की गई अपनी नवीनीकृत एशिया प्रशांत रणनीति के हिस्से के रूप में भारत के साथ अपने मजबूत आर्थिक और सांस्कृतिक संबंधों को और गहरा करना चाहती है। आयरलैंड की एशिया प्रशांत रणनीति में 2025 तक इस क्षेत्र के साथ 100 अरब यूरो के व्यापार का लक्ष्य था, जो समय से दो साल पहले ही पार कर लिया गया है। मार्टिन ने डबलिन में कहा, हमारे (भारत के साथ) मजबूत आर्थिक संबंध हैं, लेकिन मजबूत सांस्कृतिक संबंध भी हैं। हम इसे और भी गहरा करना चाहते हैं।  

लड़कियों के उत्पीड़न के दोषी पूर्व ब्रिटिश पुलिस अधिकारी को उम्रकैद
एक पूर्व ब्रिटिश पुलिस अधिकारी को बुधवार को उम्रकैद की सजा सुनाई गई। लेविड एडवर्ड नाम के पुलिस अधिकारी ने स्नैपचैट पर 10 से 16 वर्ष की 200 से ज्यादा लड़कियों का यौन उत्पीड़न किया। मामले में लोक अभियोजक ने बताया कि अधिकारी किशोर उम्र की   लड़कियों को निशाना बनाकर उन्हें डरा-धमकाकर नग्न तस्वीरें मंगवाता था। उसने कुल 210 लड़कियों से उनकी नग्न तस्वीरें मांगी। पहले वह खुद को एक किशोर बताकर लड़कियों से स्नैपचैट पर दोस्ती करता था। इसके बाद उनसे नग्न तस्वीरों की मांग करता था।  

जापान में लिंग परिवर्तन के लिए अंग हटाने वाला कानून असांविधानिक
जापान की शीर्ष अदालत ने उस कानून को असांविधानिक करार दे दिया, जिसके तहत ट्रांसजेंडर लोगों को आधिकारिक दस्तावेजों में अपना लिंग बदलवाने के लिए अपने प्रजनन अंग हटवाने की जरूरत थी। 15 जजों की वृहद पीठ का यह फैसला 2003 के इस कानून की सांविधानिक वैधता पर पहला फैसला है, जिसके तहत सरकारी मान्यता प्राप्त लिंग परिवर्तन के लिए प्रजनन अंग हटवाना जरूरी था। अंतरराष्ट्रीय अधिकार संगठन व चिकित्सा समूह इस कानून को अमानवीय बताते हुए इसकी निंदा की थी। पीठ ने एक वादी द्वारा पारिवारिक रजिस्ट्री में उसका लिंग पुरुष से बदलकर महिला करने के आग्रह वाली याचिका पर यह फैसला सुनाया। 

सीटीबीटी से रूस के बाहर होने पर रूसी संसद की मुहर
रूसी संसद ने बुधवार को एक नया कानून पारित कर परमाणु हथियार परीक्षणों पर प्रतिबंध लगाने वाली वैश्विक संधि (सीटीबीटी) से रूस का समर्थन वापस ले लिया है। ऊपरी सदन, फेडरेशन काउंसिल ने इस कानून को शून्य के मुकाबले 156 वोटों से मंजूरी दे दी। निचले सदन, ड्यूमा ने भी इसे सर्वसम्मति से पारित कर दिया है। अब यह हस्ताक्षर के लिए राष्ट्रपति पुतिन के पास जाएगा।

क्या है आपके यहां मौसम का हाल

विश्व कप में रन के अंतर से ऑस्ट्रेलिया ने सबसे बड़ी और वनडे क्रिकेट के इतिहास में दूसरी सबसे बड़ी जीत दर्ज कर ली है। यह ऑस्ट्रेलिया की सबसे बड़ी जीत है, इसके अलावा मुकाबले में और कौन-कौन से रिकॉर्ड्स बने चलिए अंदर जानते हैं….

  • AUS vs NED: एक दो नहीं आधा दर्जन कीर्तिमान, नीदरलैंड्स को हराकर ऑस्ट्रेलिया ने रिकॉर्ड बुक तहस-नहस कर दिया एक दो नहीं आधा दर्जन कीर्तिमान, नीदरलैंड्स को हराकर ऑस्ट्रेलिया ने रिकॉर्ड बुक तहस-नहस कर दिया
  • नई दिल्ली: ऑस्ट्रेलिया ने विश्व कप 2023 के एक मैच में 399 रन का विशाल स्कोर बनाने के बाद नीदरलैंड्स को सिर्फ 90 रन पर समेटते हुए 309 रन से रिकॉर्ड जीत अपने नाम की। मुकाबले में ऑस्ट्रेलिया ने विश्व रिकॉर्ड बना दिया। इस मुकाबले में ग्लेन मैक्सवेल और डेविड वॉर्नर ने भी रिकॉर्ड शतक जड़े। चलिए एक नजर डालते हैं, इस मुकाबले में बने कुछ रिकॉर्ड्स पर…
  • वर्ल्ड कप की सबसे बड़ी जीतवर्ल्ड कप की सबसे बड़ी जीत
  • ऑस्ट्रेलिया के नाम 309 रन की वर्ल्ड कप इतिहास की सबसे बड़ी जीत दर्ज हो गई। इससे पहले भी यह रिकॉर्ड ऑस्ट्रेलिया के ही नाम था।
  • सबसे तेज वर्ल्ड कप शतकसबसे तेज वर्ल्ड कप शतक
  • ग्लेन मैक्सवेल विश्व कप के इतिहास में सबसे तेज शतक लगाने वाले बल्लेबाज बन गए, जिन्होंने सिर्फ 40 गेंद में तिहरा अंक छुआ।
  • वनडे के सबसे महंगे गेंदबाजवनडे के सबसे महंगे गेंदबाज
  • नीदरलैंड्स के बास डी लीड के नाम अब वनडे क्रिकेट के सबसे महंगे गेंदबाज का शर्मनाक रिकॉर्ड दर्ज हो चुका है, उन्होंने 10 ओवर में दो विकेट लेकर 115 रन लुटा दिए।
  • सबसे तेज ऑस्ट्रेलियाईसबसे तेज ऑस्ट्रेलिया
  • मैक्सवेल सिर्फ वर्ल्ड कप के ही नहीं बल्कि वनडे में किसी भी ऑस्ट्रेलियाई बल्लेबाज के सबसे तेज शतक को भी अपना नाम कर बैठे।
  • पार्टनशिप रिकॉर्डपार्टनशिप रिकॉर्ड
  • मैक्सवेल ने पैट कमिंस के साथ सातवें विकेट के लिए 107 रन जोड़े जो विश्व कप में इस विकेट या इससे नीचे किसी विकेट के लिए सबसे बड़ी साझेदारी है।
  • वॉर्नर का छठा वर्ल्ड कप शतकवॉर्नर का छठा वर्ल्ड कप शतक
  • वॉर्नर ने ऑस्ट्रेलिया के लिए सर्वाधिक छह विश्व कप शतक जमा लिए हैं, उन्होंने रिकी पोंटिंग (पांच) को पछाड़ा और सचिन तेंदुलकर की बराबरी की।

Ramswaroop Mantri

Recent posts

script async src="https://pagead2.googlesyndication.com/pagead/js/adsbygoogle.js?client=ca-pub-1446391598414083" crossorigin="anonymous">

प्रमुख खबरें

चर्चित खबरें