अग्नि आलोक
script async src="https://pagead2.googlesyndication.com/pagead/js/adsbygoogle.js?client=ca-pub-1446391598414083" crossorigin="anonymous">

म. प्र. और छग की लेटेस्ट खबरें…मंडला में तेंदुआ घुसा, टीकमगढ़ में छेड़छाड़ के आरोपी को लोगों ने सरेआम पीटा

Share

मंडला में तेंदुआ घुसा, भानपुर खेड़ा में मचा हड़कंप
मंडला के कान्हा नेशनल पार्क के पास भानपुर खेड़ा इलाके में एक तेंदुआ दिखाई दिया. तेंदुआ सड़क किनारे झाड़ियों में घूमता नजर आया, जिसे लोगों ने वीडियो में कैद किया. यह वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हुआ. तेंदुआ की उपस्थिति से इलाके में हड़कंप मच गया. लोगों ने तुरंत वन विभाग को सूचना दी, जिसने सुरक्षा बढ़ा दी है और स्थानीय लोगों से सतर्क रहने की अपील की है.

रायपुर: मौदहापारा संडे बाजार में पहचान पत्र अनिवार्य, नए नियम लागू
रायपुर के मौदहापारा संडे बाजार में अब सभी व्यापारियों के लिए पहचान पत्र रखना अनिवार्य कर दिया गया है. बाजार संडे को सुबह 10 बजे तक लगाया जा सकता है और इसे रोड़ किनारे मार्किंग के भीतर ही लगाना होगा. नगरीय नियोजन विभाग के अध्यक्ष मनोज वर्मा ने बैठक लेकर यह निर्देश दिए. इसके साथ ही फेरी वालों से अपील की गई कि वे नगर निगम और पुलिस को सहयोग दें.

बिलासपुर: महिला समृद्धि की दुकानों को नगर निगम ने किया सील
बिलासपुर में महिला समृद्धि की दुकानों को नगर निगम की अतिक्रमण दस्ता ने सील कर दिया. कार्रवाई के दौरान कुछ दुकानदारों ने विरोध किया. दुकानदार वर्षों से निगम को किराया नहीं दे रहे थे और कई नोटिस देने के बाद भी भुगतान नहीं किया गया, इसी वजह से आज यह कार्रवाई की गई.

टीकमगढ़: छेड़छाड़ के आरोपी युवक को स्थानीय लोगों ने सरेआम पीटा
टीकमगढ़ के पलेरा में एक युवक को लड़कियों से छेड़छाड़ करने के आरोप में स्थानीय लोगों ने पकड़ा और सरेआम पिटाई की. आरोपी को बाद में पुलिस के हवाले किया गया. बताया जा रहा है कि युवक का नाम फैजल है और वह आए दिन राह चलती लड़कियों को परेशान करता था.

मैहर NH-30: कंटेनर पर फंसे चालक का शव मिला
मैहर में नेशनल हाईवे 30 पर एक चालक का शव मिला. अमरपाटन के पास सड़क किनारे कंटेनर के ऊपर फंसा हुआ पाया गया. चालक पुणे से कंटेनर लेकर नाशिक जा रहा था. घटना का कारण अभी अज्ञात है. सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची. हाईवे पेट्रोलिंग टीम ने घटना की जानकारी पुलिस को दी.

मक्के से भरे ट्रक का कहर! तीन बाइकों को मारी टक्कर, युवक की दर्दनाक मौत

शहर के महिंद्रा शोरूम के सामने तेज रफ्तार मक्के से भरे ट्रक (MP 33 H 1875) ने पीछे से तीन मोटरसाइकिलों को जोरदार टक्कर मार दी. हादसे में एक युवक की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई. प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, शव करीब 100 फीट तक सड़क पर घिसटता रहा. तीन अन्य लोग गंभीर रूप से घायल हुए हैं, जिन्हें तुरंत जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया. टक्कर के बाद चालक ट्रक लेकर फरार हो गया, हालांकि पुलिस ने भुल्लनपुरा बाईपास पर ट्रक पकड़ लिया। आरोपी चालक की तलाश जारी है.

गर्मी से पहले ही मंडीदीप में जल संकट! खाली बर्तन लेकर नगरपालिका पहुंचीं महिलाएं

रायसेन जिले के औद्योगिक नगर मंडीदीप में गर्मी शुरू होने से पहले ही पानी की किल्लत गहराने लगी है. पानी सप्लाई नियमित नहीं होने से नाराज महिलाएं खाली बर्तन लेकर नगरपालिका कार्यालय पहुंच गईं और जमकर नारेबाजी की. कई वार्डों में लोग बूंद-बूंद पानी को तरस रहे हैं. महिलाएं और बच्चे सड़कों पर उतरकर विरोध करते नजर आए. आरोप है कि जल आपूर्ति सुचारू रूप से नहीं की जा रही, जिससे रोजमर्रा की जिंदगी प्रभावित हो रही है. स्थानीय लोगों ने जल्द समस्या समाधान की मांग की है.

प्रोजेक्ट चीता के तहत दक्षिण अफ्रीका से लाई गई मादा चीता ‘गामिनी’ ने 3 शावकों को दिया जन्म

शाजापुर में भीषण सड़क हादसा, तेज रफ्तार कार अनियंत्रित होकर पिलर से टकराई

शाजापुर में आज सुबह किला रोड़ पर एक तेज रफ्तार कार अनियंत्रित होकर पुराने मुगलकालीन द्वार के सामने एक पिलर से टकरा गई. टक्कर के बाद वाहन सड़क के बीच में रुक गया. हादसे में कार चला रहे युवक टीनू पांचाल चोटें आई हैं. इस दौरान बड़ा हादसा टल गया क्योंकि दिन के वक्त इस इलाके में काफी भीड़ भाड़ रहती है. टक्कर इतनी भीषण थी कि कार का अगला और पिछला दोनों हिस्सा क्षतिग्रस्त हो गया. घटना के तुरंत बाद, आसपास मौजूद लोगों ने वाहन को सड़क के किनारे हटाया ताकि यातायात बाधित न हो.

महाशिवरात्रि पर महाकाल की भक्ति में उमड़ा सैलाब, शीघ्र दर्शन से 62.50 लाख और लड्डू प्रसाद से 1.95 करोड़ की आय

उज्जैन के श्री महाकालेश्वर मंदिर में महाशिवरात्रि पर आस्था का अद्भुत नजारा देखने को मिला. शीघ्र दर्शन सुविधा के तहत करीब 25 हजार श्रद्धालुओं ने भगवान महाकाल के दर्शन किए, जिससे मंदिर समिति को 62.50 लाख रुपये की आय हुई. वहीं शिवनवरात्रि (6 से 16 फरवरी) के दौरान रागी और बेसन के लड्डू प्रसाद की विशेष व्यवस्था की गई. इस अवधि में 410.6 क्विंटल लड्डुओं का विक्रय हुआ, जिससे मंदिर समिति को लगभग 1.95 करोड़ रुपये की आय प्राप्त हुई.

MP Budget 2026: आज पेश होगा 4.70 लाख करोड़ का मेगा बजट, टैबलेट के साथ विधानसभा पहुंचेंगे वित्त मंत्री

मध्यप्रदेश विधानसभा के तीसरे दिन आज राज्य का बजट पेश किया जाएगा. वित्त मंत्री जगदीश देवड़ा सदन में वित्तीय वर्ष 2026-27 का बजट प्रस्तुत करेंगे. खास बात यह है कि वे इस बार भी टैबलेट के जरिए डिजिटल बजट पेश करेंगे. बताया जा रहा है कि इस साल का बजट पिछले साल की तुलना में बड़ा होगा. अनुमान है कि बजट का आकार करीब 4.70 लाख करोड़ रुपये रह सकता है. गौरतलब है कि वित्तीय वर्ष 2025-26 में राज्य का बजट 4.21 लाख करोड़ रुपये था. सरकार ने साल 2028 तक प्रदेश का बजट बढ़ाकर 7.28 लाख करोड़ रुपये तक पहुंचाने का लक्ष्य रखा है. ऐसे में इस बार के बजट में इंफ्रास्ट्रक्चर, कृषि, शिक्षा और सामाजिक योजनाओं पर विशेष फोकस रहने की उम्मीद है.

सीएम मोहन यादव का सुपर बिज़ी डे! विधानसभा से किसान मेले तक और फिर मुंबई क्लाइमेट वीक में करेंगे बड़ा प्रेजेंटेशन

मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव आज बेहद व्यस्त कार्यक्रमों में शामिल रहेंगे. सुबह 9:45 बजे वे विधानसभा पहुंचेंगे. 10 बजे कैबिनेट बैठक में शामिल होंगे और 11 बजे विधानसभा की कार्यवाही में भाग लेंगे. दोपहर 12:50 बजे मुख्यमंत्री कुशाभाऊ ठाकरे हाल पहुंचकर ‘कर्म योगी बने’ शीर्ष समिति की द्वितीय संगोष्ठी में शामिल होंगे. इसके बाद दोपहर 2:30 बजे भोपाल से ग्वालियर रवाना होंगे. ग्वालियर ग्रामीण विधानसभा क्षेत्र के ग्राम कुलैथा में आयोजित किसान मेले में शामिल होकर जनसभा को संबोधित करेंगे. इस दौरान करीब 90 करोड़ रुपये के विकास कार्यों की सौगात देंगे. शाम 4:15 बजे ग्वालियर से मुंबई के लिए रवाना होंगे. मुंबई में आयोजित क्लाइमेट वीक-2026 में विशेष सत्र की अध्यक्षता करेंगे. 17 से 19 फरवरी तक आयोजित इस कार्यक्रम में मध्यप्रदेश की नवकरणीय ऊर्जा और ऊर्जा भंडारण से जुड़े नवाचारों का प्रेजेंटेशन भी किया जाएगा.

Ramswaroop Mantri

Add comment

Recent posts

script async src="https://pagead2.googlesyndication.com/pagead/js/adsbygoogle.js?client=ca-pub-1446391598414083" crossorigin="anonymous">

प्रमुख खबरें

चर्चित खबरें