आज विजयादशमी है। जगह-जगह रावण, कुंभकर्ण और मेघनाद का पुतला दहन होगा। रावण दहन के चलते देर रात तक ट्रैफिक डायवर्जन रहेगा। वहीं, मुंबई में शिवसेना के उद्धव गुट और शिंदे गुट मंगलवार को दशहरा रैलियों के जरिए शक्ति प्रदर्शन करेंगे। दिल्ली-NCR में एयर क्वालिटी का लेवल गिरता जा रहा है। मंगलवार की सुबह AQI ‘बहुत खराब’ कैटेगरी में आने की संभावना है। PM 2.5 313 तक पहुंच जाएगा। उधर, ICC वर्ल्ड कप में आज साउथ अफ्रीका की टीम बांग्लादेश के खिलाफ उतरेगी। मुकाबला दोपहर 2 बजे से मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में खेला जाएगा।
- बंगाल की खाड़ी से उठा चक्रवाती तूफान
- बंगाल की खाड़ी के ऊपर बना गहरे दबाव का क्षेत्र सोमवार शाम चक्रवात में तब्दील हो गया। हालांकि, इसका भारतीय तट पर कोई बड़ा प्रभाव नहीं पड़ेगा। भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने यह जानकारी दी। इस चक्रवाती तूफान को ‘हामून’ नाम से जाना जाएगा जो ईरान ने दिया है। ओडिशा सरकार ने सभी जिलाधिकारियों को किसी भी आपात स्थिति से निपटने के लिए तैयार रहने का निर्देश दिया है। उसने भारी बारिश होने की सूरत में प्रशासन से निचले इलाकों से लोगों को निकालने को भी कहा है।
- नेपालियों को पासपोर्ट, चार कर्मचारी अरेस्ट
- सीबीआई ने फर्जी दस्तावेजों के आधार पर नेपाली नागरिकों को पासपोर्ट जारी करने के आरोप में कोलकाता स्थित क्षेत्रीय पासपोर्ट कार्यालय के चार कर्मचारियों को गिरफ्तार किया है। अधिकारियों ने बताया कि गिरफ्तार आरोपियों में तीन वरिष्ठ पासपोर्ट सहायक और एक स्टेनोग्राफर है। कोर्ट ने आरोपियों को 25 अक्टूबर तक जांच एजेंसी की हिरासत में भेज दिया है।
बाबर ‘तोप’, शाहीन ‘मिसाइल’ टांय-टांय फिस्स, अफगानिस्तान ने पाकिस्तान को हराकर रचा इतिहास
पाकिस्तान ने लगातार दो जीत के साथ वर्ल्ड कप 2023 की शुरुआत की थी। फिर टीम को भारत के खिलाफ अहमदाबाद में हार मिली। बाबर आजम की सेना बेंगलुरू होते हुए चेन्नई पहुंच गई है लेकिन हार का सिलसिला खत्म नहीं हुआ है। टीम को टूर्नामेंट के अपने 5वें मुकाबले में अफगानिस्तान के खिलाफ 8 विकेट की करारी हार मिली है। अफगानिस्तान ने पहली बार वनडे में पाकिस्तान पर जीत हासिल की। पाकिस्तान ने टॉस जीतकर पहले खेलते हुए 282 रन बनाए। अफगानिस्तान ने बिना किसी परेशानी के 49वें ओवर में लक्ष्य हासिल कर लिया और मुकाबले में 8 विकेट से जीत हासिल की। यह पाकिस्तान की लगातार तीसरी हार है। वहीं अफगानिस्तान ने टूर्नामेंट में दूसरी जीत हासिल कर ली है।
दिल्ली: पूर्व भारतीय क्रिकेटर बिशन सिंह बेदी की बेटी अंकिता बेदी ने कहा, ‘अंतिम संस्कार कल दोपहर 2 बजे लोधी श्मशान घाट पर होगा।’ बिशन सिंह बेदी का आज 77 वर्ष की आयु में निधन हो गया।
रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह असम और अरुणाचल प्रदेश की अपनी दो दिवसीय यात्रा के दौरान तेजपुर के मेघना स्टेडियम में सेना के जवानों द्वारा प्रस्तुत एक संगीतमय शाम में शामिल हुए।
गुजरात के पालनपुर में निर्माणाधीन पुल का एक हिस्सा गिर गया।
जमीन पर कब्जे का दर्द: रणविजय की अपहरण कर की गई थी हत्या, पत्नी रेखा आज भी लड़ रही न्याय की लड़ाई

चकेरी के गणेशपुर गांव निवासी रेखा राजपूत ने बताया कि उन्होंने अपने पति रणविजय को 9 जुलाई 2018 को खो दिया था। उनका शव दोस्त के किचन के कवर्ड में 11 जुलाई 2018 को बोरा, पन्नी और चद्दर में लिपटा मिला था। इसे भी ठिकाने लगाने की तैयारी थी। जमीनी विवाद में किसान बाबू सिंह यादव के पहले की कई बार खून बह चुका है, इसमें महिलाओं का सिंदूर भी उजड़ा। वहीं, मासूमों के सिर से पिता का साया उठ गया। जमीनी विवाद की इस कड़ी में चकेरी में हुए ऐसे अपहरण और हत्याकांड की दास्तां हैं, जिसके घाव आज भी ताजा हैं। इस दर्द, संघर्ष भरी हकीकत में तमाम मुसीबतों को झेलते हुए तीन मासूमों को पालने के साथ रेखा राजपूत लड़ रहीं हैं। उन्होंने अपने पति रणविजय को 9 जुलाई 2018 को खो दिया था। उनका शव दोस्त के किचन के कवर्ड में 11 जुलाई 2018 को बोरा, पन्नी और चद्दर में लिपटा मिला था। इसे भी ठिकाने लगाने की तैयारी थी।
स्वीडन की नाटो सदस्यता के पक्ष में तुर्किये, संसद में पेश किया प्रोटोकॉल, नेपाल में आया भूकंप

नेपाल के काठमांडू में मंगलवार तड़के भूकंप के झटके महसूस किए गए। एनसीएस के मुताबिक, सुबह 4.17 मिनट पर भूंकप आया, जिसकी तीव्रता 4.1 आंकी गई है।
तुर्किये के राष्ट्रपति रजब तैयब एर्दोआन ने उत्तर अटलांटिक संधि संगठन (नाटो) में स्वीडन को शामिल किए जाने के संबंध में देश की संसद में अनुमोदन के लिए एक ‘प्रोटोकॉल’ पेश किया है। राष्ट्रपति कार्यालय ने सोमवार को यह जानकारी दी। अमेरिका ने इस प्रस्ताव का स्वागत किया है। एर्दोआन स्वीडन की नाटो सदस्यता के अनुमोदन में देरी कर रहे थे। उन्होंने स्टॉकहोम पर कुर्द आतंकियों और अन्य समूहों के प्रति नरम रवैया अपनाने का आरोप लगाया था।
राष्ट्रपति एर्दोआन इन समूहों को सुरक्षा के लिए खतरा मानते हैं। इसके अलावा स्वीडन में पिछले कुछ महीनों से विरोध प्रदर्शन भी जारी हैं। इसमें कुरान को जलाने वाले इस्लाम विरोधी कार्यकर्ताओं को प्रमुखता दी जा रही है। इससे भी तर्किये नाराज था।
नेपाल में भूकंप
नेपाल के काठमांडू में मंगलवार तड़के भूकंप के झटके महसूस किए गए। एनसीएस के मुताबिक, सुबह 4.17 मिनट पर भूंकप आया, जिसकी तीव्रता 4.1 आंकी गई है।
पूर्व पुलिस अधिकारी ने बिल्डिंग से कूदकर की आत्महत्या, जांच में जुटी पुलिस

मुंबई पुलिस ने बताया कि माटुंगा पुलिस स्टेशन में वैकल्पिक विवाद समाधान (एडीआर) के तहत मामला दर्ज किया गया था। आगे की जांच चल रही है।
आरपीएफ जवान ने जानबूझकर ट्रेन में की थी चार लोगों की हत्या, मानसिक रूप से नहीं था कमजोर

राजकीय रेलवे पुलिस (जीआरपी) की ओर से दायर आरोप पत्र में इसका खुलासा किया गया है। घटना के वक्त कहा जा रहा था कि आरोपी जवान का मानसिक संतुलन ठीक नहीं था, जिसके चलते उसने ऐसा किया।
छात्रों का क्रमिक अनशन शुरू, छात्र संघ चुनाव कराने की कर रहे हैं मांग

एएमयू छात्रों ने 48 घंटे में चुनाव तिथि घोषित न होने पर क्रमिक अनशन की धमकी दी थी। 48 घंटे पूरे होने पर बाब-ए-सैयद पर छात्रों का अनशन शुरू हो गया है।
‘रेस इप्सा लोकुटर’ सिद्धांत के लिए ‘रेस’ का होना जरूरी, अदालत ने मेडिकल लापरवाही मामले में सुनाया फैसला

शीर्ष अदालत ने एक महिला को राहत नहीं देने वाले उपभोक्ता आयोग के एक फैसले को बरकरार रखते हुए आदेश में कहा कि ‘रेस इप्सा लोकुटर’ सिद्धांत वहां लागू होता है जहां परिस्थितियां यह संकेत करती हैं कि जिस पर आरोप लगा है उसने लापरवाही बरती है।
एएमयू रजिस्ट्रार को कुत्ते के काटने का वीडियो वायरल, इंतजामिया ने बताया फर्जी

प्रॉक्टर प्रो. वसीम अली ने कहा कि पिछले दिनों पैरामेडिकल कॉलेज के कार्यक्रम में कुलसचिव गए थे, जहां नए फर्नीचर पर बैठकर उसका निरीक्षण कर रहे थे। वहां की फोटो सोशल मीडिया पर वायरल कर दी गई। प्रॉक्टर प्रो. वसीम अली ने कहा कि पिछले दिनों पैरामेडिकल कॉलेज के कार्यक्रम में कुलसचिव गए थे, जहां नए फर्नीचर पर बैठकर उसका निरीक्षण कर रहे थे। वहां की फोटो सोशल मीडिया पर वायरल कर दी गई। उन्होंने कहा कि इस तरह की हरकत करने वाले के खिलाफ कार्रवाई होगी।
छत्तीसगढ़ चावल घोटाला: छापे में मिले एक करोड़, ईडी का दावा- 175 करोड़ ली गई रिश्वत, ताकतवर लोगों को हुआ भुगतान

आरोप लगाया गया था कि छत्तीसगढ़ राज्य राइस मिलर्स एसोसिएशन के पदाधिकारियों ने छत्तीसगढ़ राज्य विपणन संघ लिमिटेड (मार्कफेड) के अधिकारियों के साथ मिलीभगत की और विशेष प्रोत्साहन का दुरुपयोग करने और रिश्वत में करोड़ों कमाने की साजिश रची।
प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने सोमवार को चुनावी राज्य छत्तीसगढ़ में एक और घोटाले का आरोप लगाया। ईडी ने दावा किया कि प्रदेश मार्कफेड के एक पूर्व प्रबंध निदेशक और स्थानीय राइस मिलर्स एसोसिएशन के एक पदाधिकारी ने ताकतवर लोगों के लिए 175 करोड़ रुपये की रिश्वत ली। पिछले कुछ महीनों के दौरान ईडी ने राज्य में कोयला लेवी, शराब शुल्क और अवैध ऑनलाइन सट्टेबाजी एप घोटाले का खुलासा करने का दावा किया है।
राज्य में मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के नेतृत्व वाली कांग्रेस की सरकार है। ईडी ने आरोप लगाया है कि इन सभी मामलों में स्थानीय राजनेताओं और नौकरशाहों की सांठगांठ के माध्यम से करोड़ों रुपये की रिश्वत ली गई थी। एजेंसी ने अब तक इन उपर्युक्त मामलों में कई आईएएस अधिकारियों, एक पुलिस अधिकारी और कुछ अन्य लोगों को गिरफ्तार किया है।
नवीनतम कस्टम राइस मिलिंग विशेष प्रोत्साहन घोटाला में ईडी ने एक बयान में आरोप लगाया कि उसने 20 और 21 अक्तूबर को मार्कफेड के पूर्व प्रबंध निदेशक मनोज सोनी, छत्तीसगढ़ राइस मिलर्स एसोसिएशन के कोषाध्यक्ष रोशन चंद्राकर और पदाधिकारियों, जिला विपणन अधिकारियों और कुछ अन्य के परिसरों पर तलाशी अभियान चलाया। इस दौरान विभिन्न आपत्तिजनक दस्तावेज, डिजिटल उपकरण और 1.06 करोड़ रुपये की बेहिसाबी नकदी बरामद की गई।
विशेष भत्ता 40 से बढ़ाकर 120 रुपये किया
शिकायत में आरोप लगाया गया था कि छत्तीसगढ़ राज्य राइस मिलर्स एसोसिएशन के पदाधिकारियों ने छत्तीसगढ़ राज्य विपणन संघ लिमिटेड (मार्कफेड) के अधिकारियों के साथ मिलीभगत की और विशेष प्रोत्साहन का दुरुपयोग करने और रिश्वत में करोड़ों कमाने की साजिश रची।ईडी की जांच में यह भी पता चला कि विशेष भत्ता 40 रुपये से बढ़ाकर 120 रुपये प्रति क्विंटल करने के बाद 500 करोड़ रुपये के भुगतान जारी किए गए, जिससे 175 करोड़ रुपये की रिश्वत मिली, जिसे रोशन चंद्राकर ने एमडी मार्कफेड की सक्रिय सहायता से एकत्र किया था।
बरेली का पांचवीं पास शातिर: सॉफ्टवेयर इंजीनियर महिला से ठगे 5.82 लाख रुपये, अब तक की एक करोड़ से ज्यादा की ठगी

पीड़िता ने बताया कि इंस्टाग्राम के जरिये उसकी दोस्ती एक युवक से हुई। आरोपी ने खुद को यूनाइटेड किंगडम (यूके) में चर्म रोग का डॉक्टर बताया। आरोपी ने उसे वहां से लैपटॉप, आईफोन, विदेशी मुद्रा के अलावा कई अन्य कीमती सामान भेजने की बात की।
भारत यूरोपीय संघ का 10वां सबसे बड़ा व्यापारिक भागीदार है, जिसका यूरोपीय संघ के कुल माल व्यापार में 2 प्रतिशत योगदान है। यूरोपीय संघ और भारत के बीच सेवाओं का व्यापार 2022 में €45 बिलियन से अधिक हो गया। प्रदेश सरकार ने भेजा रिमाइंडर, सड़कों के लिए केंद्र से मांगे 52 करोड़

लोक निर्माण विभाग ने पुलों के निर्माण के लिए 97 करोड़ रुपये जबकि सड़कों को ठीक करने के लिए 52 करोड़ रुपये मांगे हैं।
आरोपियों की 500 करोड़ की संपत्ति सीज करने की तैयारी

हिमाचल में आरोपी कब से लोगों को फंसाने का जाल बुन रहे थे? कितने लोगों को अब तक ठगा है और इन आरोपियों की कहां-कहां संपत्ति है?
क्रिप्टोकरेंसी ठगी मामले में एसआईटी आरोपियों की 500 करोड़ की संपत्ति को सीज करने की तैयारी में है। हाल ही में एसआईटी ने आरोपियों की एक करोड़ की संपत्ति को सीज कर दिया है। एसआईटी आरोपियों की आय से अधिक संपत्तियों के दस्तावेज तैयार कर रही है। हिमाचल के अलावा इन आरोपियों की राज्यों में कहां-कहां संपत्तियां हैं। हिमाचल पुलिस इसका रिकाॅर्ड भी खंगाल रही है।
यह घोटाला एक हजार करोड़ रुपये से ज्यादा हो सकता है।मुख्य आरोपी सुभाष और जिला ऊना का अभिषेक पुलिस की पकड़ से बाहर है। आरोपी अभिषेक को पकड़ने के लिए पुलिस दो बार ऊना में दबिश दे चुकी है। लेकिन आरोपी हत्थे नहीं चढ़ा है। हिमाचल पुलिस आरोपियों से पूछताछ कर जांच को आगे बढ़ रही है। वहीं पुलिस मुख्यालय की ओर से जारी व्हाट्सएप नंबर पर भी ठगी की शिकायतें मिल रही हैं।
कई आरोपियों का था मल्टी लेवल मार्केटिंग का अनुभव
क्रिप्टोकरेंसी ठगी मामले में सीबीआई हिमाचल पुलिस से जानकारियां साझा कर रही है। हिमाचल में आरोपी कब से लोगों को फंसाने का जाल बुन रहे थे? कितने लोगों को अब तक ठगा है और इन आरोपियों की कहां-कहां संपत्ति है? इस पूरे गिरोह का पर्दाफाश करने के लिए सीबीआई और हिमाचल पुलिस की एसआईटी में एक-दूसरे से जानकारियां साझा कर रही हैं। हिमाचल में छापे के बाद सीबीआई के अधिकारी हिमाचल से अहम सबूत साथ लेकर गए हैं।
वहीं, हिमाचल में क्रिप्टोकरेंसी फ्रॉड को बेहद सुनियोजित तरीके से अंजाम दिया गया। जांच में सामने आया है कि यह ठगी मल्टी लेवल मार्केटिंग (एमएलएम) से जुड़ा है। घोटाले में संलिप्त कुछ आरोपियों को विभिन्न कंपनियों के एमएलएम से जुड़े बिजनेस में काम करने का अनुभव था। ऐसे में उन्हें मालूम था किस तरह से लोगों को लालच देकर चेन को आगे बढ़ाना है। यही कारण रहा कि चंद सालों में करोड़ रुपये के घोटाले को अंजाम देने में आरोपी सफल रहे। आरोपी इतने शातिर हैं कि उन्होंने निवेशकों का दबाव बढ़ते देख नई-नई कंपनियां बनाईं तथा डिजिटल सहित अन्य रिकाॅर्ड भी नष्ट करते रहे।





