अग्नि आलोक
script async src="https://pagead2.googlesyndication.com/pagead/js/adsbygoogle.js?client=ca-pub-1446391598414083" crossorigin="anonymous">

ताजा समाचार -विपक्ष-रहित संसद,आईपीएल 2024 के लिए खिलाड़ियों की नीलामी आज,विपक्षी गठबंधन इंडिया की बैठक आज, चीन में भूकंप के जोरदार झटके, 95 की मौत

Share

संसद में हंगामा करने वाले विपक्षी सांसदों पर बड़ा ऐक्‍शन हुआ है। राज्यसभा और लोकसभा में आज कुल 78 विपक्षी सांसदों को निलंबित कर दिया गया है। लोकसभा में हंगामे पर आसन ने सख्त कार्रवाई करते हुए 33 सांसदों को निलंबित कर दिया जबकि राज्यसभा में सभापति ने 45 विपक्षी सांसदों को सस्पेंड कर दिया।संसद का शीतकालीन सत्र: सरकार लोकसभा में पेश कर सकती है दूरसंचार विधेयक,एक देश, एक चुनाव: पूर्व राष्ट्रपति राम नाथ कोविंद की अध्‍यक्षता में बनी समिति की बैठक,I.N.D.I.A गठबंधन की बैठक के लिए दिल्ली पहुंचने लगे विपक्षी नेता, एमपी की 16वीं विधानसभा का पहला सत्र, झारखंड विधानसभा का शीतकालीन सत्र आज से, उधर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अपने संसदीय क्षेत्र वाराणसी के दौरे पर हैं। आज उन्‍होंने बरकी ग्राम सभा में ‘विकसित भारत संकल्प यात्रा’ कार्यक्रम में भाग लिया। पीएम मोदी ने काशी और पूर्वांचल को 19,155 करोड़ की 37 परियोजनाओं का तोहफा दिया।

1989 की तरह लोकसभा से सामूहिक इस्तीफा दे सकते हैं विपक्षी सांसद, इंडिया की बैठक में चर्चा संभव

MPs Suspension Row All opposition MPs may resign from Lok Sabha like 1989 discussion in India meeting today

जनता दल (यू) के मुख्य राष्ट्रीय प्रवक्ता केसी त्यागी कहते हैं कि अगर सहमति बनी तो लोकसभा से सामूहिक इस्तीफा जैसा कदम भी उठाया जा सकता है। हालांकि अभी इस मुद्दे पर विचार नहीं हुआ है, लेकिन जिस तरह सरकार विपक्ष के नेताओं और सांसदों को निशाना बना रही है, उसका जवाब किसी बड़े राजनीतिक कदम से ही देना होगा।

 स्मार्ट इंडिया हैकथॉन के प्रतिभागियों से आज बात करेंगे पीएम मोदी, 12 हजार से अधिक प्रतिभागी लेंगे भाग

PM Narendra Modi will talk to participants of Smart India Hackathon today

अखिल भारतीय तकनीकी शिक्षा परिषद (एआईसीटीई) के अध्यक्ष प्रोफेसर टीजी सीताराम और उपाध्यक्ष प्रोफेसर अभय जेरे ने बताया कि  शिक्षा मंत्रालय का इनोवेशन सेल और एआईसीटीई मिलकर स्मार्ट इंडिया हैकथॉन 2023 का आयोजन कर रहा है। प्रोफेसर सीताराम ने कहा कि स्मार्ट इंडिया हैकथॉन सिर्फ एक प्रतिस्पर्धा नहीं है। 

प्रतियोगिता में 23 मंत्रालयों की 231 दिक्कतों का समाधान के अलावा तकनीक भी ईजाद की जाएगी। इसमें 12 हजार प्रतिभागी शामिल हो रहे हैं। प्रत्येक विजेता टीम को प्रति प्रॉब्लम स्टेटमेंट एक लाख रुपये के नकद पुरस्कार से सम्मानित किया जाएगा,जबकि कुल पुरस्कार राशि 2 करोड़ रुपये से अधिक है।

अखिल भारतीय तकनीकी शिक्षा परिषद (एआईसीटीई) के अध्यक्ष प्रोफेसर टीजी सीताराम और उपाध्यक्ष प्रोफेसर अभय जेरे ने बताया कि  शिक्षा मंत्रालय का इनोवेशन सेल और एआईसीटीई मिलकर स्मार्ट इंडिया हैकथॉन 2023 का आयोजन कर रहा है। प्रोफेसर सीताराम ने कहा कि स्मार्ट इंडिया हैकथॉन सिर्फ एक प्रतिस्पर्धा नहीं है। यह युवा इनोवेटर्स को उद्यमी बनने और अपना स्टार्टअप शुरू करने के लिए एक मंच प्रदान करता है। पिछले पांच संस्करणों से 100 से अधिक स्टार्टअप निकले हैं, जिनके प्रोटोटाइप विभिन्न मंत्रालयों और डीआरडीओ, इसरो जैसे संगठनों में लागू किए जा रहे हैं।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से वर्चुअल माध्यम से बात करने का मौका
पिछले संस्करण से कई स्टार्टअप भी निकले हैं। कुंजप्रीत अरोड़ा नामक छात्र ने अपने स्टार्टअप ”एंगिरस” की स्थापना की है।  इसका मकसद दुनिया भर में सरकारी और निजी संगठनों को नॉन रीसाईकलेबल वेस्ट से पर्यावरण अनुकूल निर्माण सामग्री जैसे ईंट और पेवर ब्लॉक बनाने में मदद करना है। इसी तरह वर्ष 2019 संस्करण के विजेता दिशांत दीपेन शाह ने सर्जरी के लिए चिकित्सा पेशेवरों द्वारा अनुशंसित एक्सकैलिबर लेप्रोस्कोपिक उपकरण डिजाइन किए हैं।
एआईसीटीई अध्यक्ष फरीदाबाद से करेंगे आगाज : फरीदाबाद स्थित मानव रचना इंटरनेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ रिसर्च एंड स्टडीज में एआईसीटीई अध्यक्ष प्रोफेसर टीजी सीताराम और उपाध्यक्ष डॉ. अभय जेरे कार्यक्रम का उद्घाटन करेंगे। जबकि शाम को ग्रैंड फिनाले में भाग लेने वाले छात्रों को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से वर्चुअल माध्यम से बात करने का मौका मिलेगा।

इन विषयों पर प्रतियोगिता
प्रतियोगिता में टीम अंतरिक्ष प्रौद्योगिकी, स्मार्ट शिक्षा, आपदा प्रबंधन, रोबोटिक्स और ड्रोन, विरासत और संस्कृति आदि सहित विभिन्न विषयों पर नवोन्मेषी समाधान प्रदान करने के लिए काम करेंगी। इसके अलावा जिन प्रॉब्लम स्टेटमेंट पर प्रतिभागी काम कर रहे हैं उनमें बंदरगाह क्षेत्रों में चलने वाले जहाजों और अतिक्रमण वाले इलाकों में आने वाली चुनौतियों और समस्याओं का ड्रोन आधारित निगरानी प्रणाली के माध्यम से समाधान देना, एआई/एमएल का उपयोग करके पीआईबी की विभिन्न क्षेत्रीय भाषाओं के लिए प्रेस विज्ञप्ति के वीडियो वर्जन तैयार करना, वाटर फुटप्रिंट की गणना करने के लिए डिजिटल टेक्नोलॉजी का उपयोग करना आदि शामिल हैं।

पिछले संस्करण के मुकाबले सात गुना अधिक आवेदक 
हैकथॉन 2023 के लिए  50 हजार से अधिक आवेदन मिले थे, जोकि पहले संस्करण की तुलना में लगभग सात गुना अधिक हैं। देश भर के 48 विभिन्न नोडल सेंटरों पर आयोजित होने वाले ग्रैंड फिनाले में 12,000 से अधिक प्रतिभागी और 2500 से अधिक सलाहकार (मेंटोर) भाग लेंगे।  प्रतिभागी टीमें 25 केंद्रीय मंत्रियों और राज्य सरकारों के 51 विभागों द्वारा पोस्ट की गई 231 (176 सॉफ्टवेयर और 55 हार्डवेयर) समस्या विवरणों (प्रॉब्लम स्टेटमेंट) का नवोन्मेषी समाधान निकालेंगी। ग्रैंड फिनाले के लिए कुल 1282 टीमों को शॉर्टलिस्ट किया गया है।

गोवा मुक्ति दिवस आज, नौसेना ने उपहार में दिया आईएनएस मोरमुगाओ मॉडल

Navy gifts 30-foot long INS Mormugao model to Goa on eve of Liberation Day

भारतीय नौसेना ने सोमवार को गोवा मुक्ति दिवस की पूर्व संध्या पर राज्य सरकार को देश के नवीनतम स्वदेशी स्टील्थ-गाइडेड मिसाइल विध्वंसक आईएनएस मोरमुगाओ का एक मॉडल उपहार में दिया।अधिकारियों ने कहा कि 30 फुट लंबे मॉडल को वास्को शहर में प्रदर्शन के लिए रखा जाएगा। सभा को संबोधित करते हुए, सावंत ने कहा कि इस युद्धपोत की स्वदेशी सामग्री 75 प्रतिशत है, जो विध्वंसक के पूर्ववर्ती वर्ग से एक महत्वपूर्ण उछाल है।

मुख्यमंत्री प्रमोद सावंत वास्को के मोरमुगाओ बंदरगाह पर आयोजित समारोह में पश्चिमी नौसेना कमान के फ्लैग ऑफिसर कमांडिंग इन चीफ वाइस एडमिरल दिनेश के त्रिपाठी के साथ उपस्थित थे।

अधिकारियों ने कहा कि 30 फुट लंबे मॉडल को वास्को शहर में प्रदर्शन के लिए रखा जाएगा। सभा को संबोधित करते हुए, सावंत ने कहा कि इस युद्धपोत की स्वदेशी सामग्री 75 प्रतिशत है, जो विध्वंसक के पूर्ववर्ती वर्ग से एक महत्वपूर्ण उछाल है। सावंत ने जोर देकर कहा, ‘आईएनएस मोरमुगाओ में मेक इन इंडिया की सच्ची भावना और आत्मनिर्भर भारत बनने का हमारा प्रयास है। गोवा के साथ जहाज का जुड़ाव राज्य के बढ़ते समुद्री योगदान और भारत की तकनीकी शक्ति का प्रतीक है।  

18 दिसंबर को पूरे हुए ऑपरेशन विजय को 61 साल
सीएम ने कहा, ’18 दिसंबर को ऑपरेशन विजय के 61 साल पूरे हो गए। आज गोवा मुक्ति दिवस की पूर्व संध्या भी है।’ ‘ऑपरेशन विजय’ नामक सैन्य कार्रवाई कोड के बाद पुर्तगाली शासन से आजादी की याद में 19 दिसंबर को गोवा मुक्ति दिवस मनाया जाता है।

भारतीय नौसेना ने गोवा की आजादी में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। सावंत ने कहा, गोवा ऑपरेशन पहली बार था जब नौसेना त्रि-सेवा अभियानों के एक हिस्से के रूप में शामिल हुई थी। भारतीय नौसेना के P15B वर्ग के स्टील्थ, गाइडेड मिसाइल विध्वंसक जहाज का दूसरा युद्धपोत, INS मोरमुगाओ को 18 दिसंबर, 2022 को मुंबई के नौसेना डॉकयार्ड में कमीशन किया गया था। जहाज को 17 सितंबर, 2016 को लॉन्च किया गया था और गोवा मुक्ति दिवस के अवसर पर 19 दिसंबर, 2021 को इसका समुद्री परीक्षण शुरू हुआ।


युवक की हत्या कर शव खेत में दबाया, मिट्टी में सने मिले मांस के लोथड़े, दोस्त के खिलाफ मुकदमा दर्ज

A young man was murdered in Farrukhabad, his body was buried in the field, case registered against his friend

 एएसपी ने खुलासे के लिए एसओजी प्रभारी अमित गंगवार व सर्विलांस प्रभारी सहित एसओ को लगाया है। पुलिस ने मामले में दो युवकों को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है। एएसपी डॉ. संजय कुमार ने बताया कि हरिनंदन का शव खेत दबा मिला। उसकी हत्या में दोस्त नंदराम के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर उसकी तलाश की जा रही है। 

 उत्तर भारत में शीतलहर…कश्मीर और हिमाचल में जमने लगे झरने-तालाब, तापमान में तेज गिरावट जारी

Weather update Today cold wave in North India minimum temperature falls ponds freezing in Kashmir Himachal

राजस्थान भी भीषण शीतलहर की चपेट में है। तापमान में भारी गिरावट दर्ज की गई है। सीकर के फतेहपुर में न्यूनतम तापमान गिरकर 3.9 डिग्री सेल्सियस तक आ गया है। जम्मू-कश्मीर, हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड के ऊंचाई वाले इलाकों में पिछले कुछ दिनों से जारी भारी बर्फबारी से पूरा उत्तर भारत भीषण सर्दी की चपेट में है। सर्दी के चलते पहाड़ों से लेकर रेगिस्तानी राज्य राजस्थान में शीतलहर से जनजीवन बुरी तरह से अस्तव्यस्त हो गया है। राजस्थान भीषण शीतलहर की चपेट में है। तापमान में भारी गिरावट दर्ज की गई है। सीकर के फतेहपुर में न्यूनतम तापमान गिरकर 3.9 डिग्री सेल्सियस तक आ गया है। इसके अलावा, चुरू, सीकर और अलवर में क्रमश: 6.4 डिग्री, 6.5 डिग्री और 6.8 डिग्री सेल्सियस न्यूनतम तापमान रिकॉर्ड किया गया। मौसम विभाग के मुताबिक, राज्य के ज्यादातर शहरों में न्यूनतम तापमान 10 डिग्री से नीचे ही बना हुआ है।

वहीं, ओडिशा भी शीतलहर की चपेट में है और राज्य के ज्यादातर इलाकों में न्यूनतम तापमान गिरकर 10 डिग्री सेल्सियस से नीचे आ गया है। मौसम विभाग के मुताबिक, कंधमाल जिले के जी उदयगिरी और सुंदरगढ़ जिले के किरी सबसे ठंडा रहा और इन दोनों शहरों में न्यूनतम तापमान 8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। इसके अलावा, कोरापाट, क्योंझर, दरिंगबाड़ी, फुलबनी, अंगुल, रानीताल, भद्रक और राउरकेला जिलों में भी 10 डिग्री से कम तापमान रिकॉर्ड किए गए। राजधानी भुवनेश्वर और कटक में भी कड़ाके की ठंड पड़ रही है और न्यूनतम तापमान 13 डिग्री तक आ गया है।

कुल्लू में पेयजल आपूर्ति बाधित
हिमाचल प्रदेश में कड़ाके की ठंड के चलते कुल्लू में पेयजल स्रोत जमने लगे हैं। इससे ग्रामीण क्षेत्रों में 30 पेयजल योजनाओं पर असर पड़ा है और सुबह के समय पानी की आपूर्ति ठप पड़ रही है। धूप लगने के बाद सप्लाई सुचारु हो रही है। पेयजल योजनाओं में पानी की आपूर्ति पर भी करीब 50 फीसदी तक असर पड़ा है। कुल्लू, मनाली, बंजार सहित अन्य इलाकों की ग्रामीण क्षेत्रों की पेयजल योजनाओं पर कड़ाके की ठंड के चलते असर हुआ है। ये सारे क्षेत्र पर्यटन वाले हैं और बर्फबारी देखने के लिए बड़ी संख्या में सैलानी यहां आते हैं।

लेह में पारा माइनस 10 डिग्री से नीचे पहुंचा
मौसम विज्ञान केंद्र श्रीनगर के अनुसार 21 दिसंबर तक मौसम लगभग साफ रहेगा, लेकिन 22 और 23 दिसंबर को मौसम का मिजाज फिर बदल सकता है। इस दौरान कुछ पर्वतीय क्षेत्रों में बर्फबारी हो सकती है। इसके बाद 28 दिसंबर तक मौसम साफ रहेगा। बर्फबारी और कड़ाके ठंड से पारा लगातार नीचे गिर रहा है। लेह में बीती रात न्यूनतम तापमान माइनस 10.4 डिग्री सेल्सिय दर्ज किया गया। गुलमर्ग में यह माइनस 8.0 डिग्री, पहलगाम में माइनस 5.8, कुपवाड़ा में यह माइनस 2.2 डिग्री सेल्सियस रहा। राजधानी श्रीनगर दिनभर मौसम साफ रहा। कई जिलों में बर्फबारी के बाद रात के तापमान में सुधार हुआ है। श्रीनगर में दिन का तापमान 11 डिग्री और बीती रात का न्यूनतम तापमान 0.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। जम्मू में दिन का तापमान 21.0 और बीती रात का न्यूनतम तापमान 6.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

छात्रों के समान अंक आने पर ड्रॉ से होगा दाखिला, प्रक्रिया की करनी होगी वीडियोग्राफी

Delhi Nursery Admission Admission will be done through draw if students have equal marks

शिक्षा निदेशालय ने सभी स्कूलों को आदेश दिया है कि उन्हें ड्रॉ की प्रक्रिया की वीडियोग्राफी करनी होगी। इसमें छात्र का चयन निष्पक्ष होकर किया गया है, इसका सबूत रहेगा। 

चीन में भूकंप के जोरदार झटके, 95 की मौत, 200 से अधिक घायल, रिक्टर स्केल पर 6.2 रही तीव्रता

रिक्टर स्केल पर भूकंप की तीव्रता 6.2 आंकी गई है। भूकंप के कारण अब तक 95 लोगों की मौत हो गई है। भूकंप चीन के उत्तर-पश्चिमी प्रांत गासु में आया है। भूकंप की गहराई 10 किलोमीटर है। भूकंप के कारण हुए नुकसान के कारण बचाव दल घटना स्थल पर पहुंच गया है।चीन में सोमवार देर शात भूकंप के झटके महसूस किए गए। रिक्टर स्केल पर भूकंप की तीव्रता 6.2 आंकी गई है। भूकंप के कारण अब तक 95 लोगों की मौत हो गई है। वहीं, 200 लोग घायल हो गए हैं। भूकंप चीन के उत्तर-पश्चिमी प्रांत गासु में आया है। भूकंप की गहराई 10 किलोमीटर है। भूकंप के कारण हुए नुकसान के कारण बचाव दल घटना स्थल पर पहुंच गया है।

क्यों आता है भूकंप?
पृथ्वी के अंदर 7 प्लेट्स हैं, जो लगातार घूमती रहती हैं। जहां ये प्लेट्स ज्यादा टकराती हैं, वह जोन फॉल्ट लाइन कहलाता है। बार-बार टकराने से प्लेट्स के कोने मुड़ते हैं। जब ज्यादा दबाव बनता है तो प्लेट्स टूटने लगती हैं। नीचे की ऊर्जा बाहर आने का रास्ता खोजती हैं और डिस्टर्बेंस के बाद भूकंप आता है।  

जानें क्या है भूंकप के केंद्र और तीव्रता का मतलब?
भूकंप का केंद्र उस स्थान को कहते हैं जिसके ठीक नीचे प्लेटों में हलचल से भूगर्भीय ऊर्जा निकलती है। इस स्थान पर भूकंप का कंपन ज्यादा होता है। कंपन की आवृत्ति ज्यों-ज्यों दूर होती जाती हैं, इसका प्रभाव कम होता जाता है। फिर भी यदि रिक्टर स्केल पर 7 या इससे अधिक की तीव्रता वाला भूकंप है तो आसपास के 40 किमी के दायरे में झटका तेज होता है। लेकिन यह इस बात पर भी निर्भर करता है कि भूकंपीय आवृत्ति ऊपर की तरफ है या दायरे में। यदि कंपन की आवृत्ति ऊपर को है तो कम क्षेत्र प्रभावित होगा।

कैसे मापा जाता है भूकंप की तीव्रता और क्या है मापने का पैमाना?
भूंकप की जांच रिक्टर स्केल से होती है। इसे रिक्टर मैग्नीट्यूड टेस्ट स्केल कहा जाता है। रिक्टर स्केल पर भूकंप को 1 से 9 तक के आधार पर मापा जाता है। भूकंप को इसके केंद्र यानी एपीसेंटर से मापा जाता है। भूकंप के दौरान धरती के भीतर से जो ऊर्जा निकलती है, उसकी तीव्रता को इससे मापा जाता है। इसी तीव्रता से भूकंप के झटके की भयावहता का अंदाजा होता है।

देश में चीनी उत्पादन 11% घटा, यूपी में बढ़ा, इस्मा ने कहा- देर से काम शुरू होने से कम हुआ उत्पादन

Sugar production in country decreased by 11% but increased in UP

भारतीय चीनी मिल संघ (इस्मा) के बयान के मुताबिक, चालू विपणन वर्ष 2023-24 में 15 दिसंबर तक चीनी उत्पादन 74.05 लाख टन तक रहा। एक साल पहले की समान अवधि में यह 82.95 लाख टन था। इस अवधि में चालू कारखानों की संख्या पिछले साल की तरह 497 ही है।

शुद्ध प्रत्यक्ष कर संग्रह 21 फीसदी बढ़कर 13.70 लाख करोड़ रुपये, बजट अनुमान का 75 फीसदी

Net direct tax collection increased by 21 percent to Rs 13.70 lakh crore

केंद्रीय प्रत्यक्ष कर बोर्ड (सीबीडीटी) ने एक बयान में कहा, चालू वित्त वर्ष 2023-24 के दौरान प्रत्यक्ष करों से 18.23 लाख करोड़ रुपये जमा होने की उम्मीद है। इसमें व्यक्तिगत आयकर और कॉरपोरेट कर शामिल हैं। 2023-24 में 17 दिसंबर 2023 तक 2.25 लाख करोड़ रुपये से ज्यादा के रिफंड जारी किए जा चुके हैं। 

दक्षिण एशिया में वाहनों को कबाड़ में बदलने का हब बन सकता है भारत, 1,000 केंद्रों की जरूरत

India can become a hub for converting vehicles into scrap in South Asia

डिजीईएलवी वाहनों की जीवन अवधि खत्म होने वाला प्रमाणपत्र जमा करने का एक मंच है। पुराना वाहन जमा करने का प्रमाणपत्र रखने वाला कोई भी व्यक्ति इस मंच के जरिये अपने प्रमाणपत्र को बेच सकता है। जमा प्रमाणपत्र (सीडी) उस समय जारी किया जाता है,

केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी ने कहा, भारत दक्षिण एशिया में वाहनों को कबाड़ में बदलने का केंद्र बन सकता है। इसके लिए देश में वाहनों को कबाड़ में बदलने वाले 1,000 केंद्रों और 400 स्वचालित फिटनेस जांच केंद्रों की जरूरत है। केंद्रीय मंत्री ने वाहनों की उपयोगिता अवधि का प्रमाणपत्र जमा करने वाले मंच ‘डिजीईएलवी’ की शुरुआत करते हुए कहा, सड़क परिवहन मंत्रालय ने अब तक देशभर में 85 वाहन कबाड़ केंद्र खोलने की मंजूरी दी है। इन केंद्रों की संख्या में अब तेजी से बढ़ोतरी की जरूरत है। 

डिजीईएलवी मंच शुरू, वाहनों को मिलेगा जीवन प्रमाणपत्र
डिजीईएलवी वाहनों की जीवन अवधि खत्म होने वाला प्रमाणपत्र जमा करने का एक मंच है। पुराना वाहन जमा करने का प्रमाणपत्र रखने वाला कोई भी व्यक्ति इस मंच के जरिये अपने प्रमाणपत्र को बेच सकता है। जमा प्रमाणपत्र (सीडी) उस समय जारी किया जाता है, जब कोई उपयोगकर्ता आरवीएसएफ में अपने वाहन को कबाड़ में बदलने के लिए जमा करता है।

पैदा होंगी नौकरियां
गडकरी ने कहा, संसाधनों के अनुकूलतम उपयोग वाली (सर्कुलर) अर्थव्यवस्था बेहद अहम है। इससे देश में नौकरियां पैदा होने जा रही हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अगस्त, 2021 में राष्ट्रीय वाहन कबाड़ नीति जारी करते हुए कहा था, इससे खस्ताहाल और प्रदूषण फैलाने वाले वाहनों को चरणबद्ध ढंग से हटाने में मदद मिलेगी। साथ ही, एक ‘सर्कुलर’ अर्थव्यवस्था को बढ़ावा मिलेगा।

विश्व बैंक की रिपोर्ट- प्रवासियों से धन पाने में भारत शीर्ष पर बरकरार, मिले 125 अरब डॉलर,

World Bank report says India remains on top in receiving money from migrants

विश्व बैंक ने अपनी रिपोर्ट में कहा, मध्य पूर्व और उत्तरी अफ्रीका में लगातार दूसरे वर्ष प्रवासियों की ओर से भेजे जाने वाले धन में गिरावट देखी गई है। यूरोप और मध्य एशिया में भी प्रवाह 1.4 फीसदी घटा है, जबकि 2022 में तेजी दर्ज की गई थी।भारत ने प्रवासियों से धन पाने में इस साल भी दुनिया में अपना शीर्ष स्थान बरकरार रखा है। इस दौरान प्रवासी भारतीयों ने देश में अनुमानित 125 अरब डॉलर की रकम भेजी है। विश्व बैंक की प्रवासन एवं विकास रिपोर्ट के मुताबिक, अमेरिका के श्रम बाजार में सख्ती और यूरोप में रोजगार वृद्धि की वजह से प्रवासियों ने भारत में अनुमान से भी अधिक धन भेजा है।

रिपोर्ट में सबसे ज्यादा धन प्राप्त करने वाले भारत की महत्वपूर्ण स्थिति पर खास जोर दिया गया है। इसके मुताबिक, दक्षिण एशियाई क्षेत्र की बात करें तो प्रवासियों की ओर से भारत में भेजे जाने वाली राशि में उल्लेखनीय वृद्धि हुई है। इसने दक्षिण एशियाई देशों को मिलने वाली रकम बढ़ाने में सकारात्मक योगदान दिया है, जिससे समग्र रूप से दक्षिण एशियाई देशों में 2023 में भेजी गई राशि में 7.2 फीसदी की बढ़ोतरी देखी गई है। रिपोर्ट में कहा गया है कि 2023 में निम्न एवं मध्य आय वाले देशों (एलएमआईसी) में प्रवासियों की ओर से भेजी जाने वाली राशि में निरंतर वृद्धि हो रही है। हालांकि, बीतेे वर्षों की तुलना में रफ्तार धीमी है। 

कम आय वाले देशों में 3.8 फीसदी वृद्धि
रिपोर्ट के मुताबिक, प्रवासी नागरिकों ने 2023 में निम्न एवं मध्य आय वाले देशों में अनुमानित 699 अरब डॉलर की रकम भेजी है। यह एक साल पहले की तुलना में करीब 3.8 फीसदी अधिक है। उन्नत अर्थव्यवस्थाओं और खाड़ी सहयोग परिषद (जीसीसी) देशों के लचीले श्रम बाजारों ने प्रवासियों की घर पैसे भेजने की क्षमता का समर्थन करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है।

इन देशों में गिरावट
विश्व बैंक ने अपनी रिपोर्ट में कहा, मध्य पूर्व और उत्तरी अफ्रीका में लगातार दूसरे वर्ष प्रवासियों की ओर से भेजे जाने वाले धन में गिरावट देखी गई है। यूरोप और मध्य एशिया में भी प्रवाह 1.4 फीसदी घटा है, जबकि 2022 में तेजी दर्ज की गई थी।

लगातार ऊंची बनी है धन भेजने की लागत
विश्व बैंक के प्रेषण मूल्य डाटाबेस से पता चलता है कि प्रवासियों की अपने देश में धन भेजने की लागत लगातार ऊंची बनी हुई है। 2023 की दूसरी तिमाही तक 200 डॉलर भेजने की औसत लागत 6.2 फीसदी रही। बैंक धन भेजने के लिए 12.1 फीसदी की औसत लागत के साथ सबसे महंगा माध्यम बने हुए हैं।

भारतीय अर्थव्यवस्था में भरोसा कायम 
विश्व बैंक ने कहा कि प्रवासियों से धन पाने में भारत का सबसे आगे रहना इस बात का संकेत है कि प्रवासी भारतीयों का अपने देश की अर्थव्यवस्था भरोसा बना हुआ है। रिपोर्ट में कहा गया है कि वैश्विक स्तर पर महंगाई और कम विकास संभावनाओं के कारण 2024 में प्रवासियों की वास्तविक आय में गिरावट का जोखिम बना हुआ है।

विपक्षी गठबंधन इंडिया की बैठक आज, 

अगले साल लोकसभा चुनाव की तैयारियों और रणनीति बनाने के लिए विपक्षी गठबंधन इंडिया की बैठक आज दिल्ली के अशोका होटल में होगी। सीट बंटवारा, न्यूनतम साझा कार्यक्रम, हाल के विधानसभा चुनावों में झटके के बाद भाजपा से मुकाबला करने के लिए संयुक्त रणनीति गठबंधन के सामने मुख्य चुनौतियां हैं। बैठक में इन मुद्दों पर विचार-विमर्श किए जाने की संभावना है।इंडिया गठबंधन के घटक दलों के तमाम बड़े नेता बैठक में भाग लेने के लिए दिल्ली पहुंच चुके हैं। सोमवार को दिल्ली पहुंचने के बाद पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने कहा कि इंडिया गठबंधन के प्रधानमंत्री पद के उम्मीदवार का फैसला 2024 के चुनावों के बाद किया जाएगा।

इंडिया गठबंधन के घटक दलों के तमाम बड़े नेता बैठक में भाग लेने के लिए दिल्ली पहुंच चुके हैं। सोमवार को दिल्ली पहुंचने के बाद पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने कहा कि इंडिया गठबंधन के प्रधानमंत्री पद के उम्मीदवार का फैसला 2024 के चुनावों के बाद किया जाएगा। उन्होंने विश्वास जताया कि भाजपा को हराने के लिए गठबंधन सीट-बंटवारे समेत सभी मुद्दों को सुलझा लेगा।

चुनाव की तैयारियों में लगी हुई हैं समितियां
वहीं, बिहार के उप-मुख्यमंत्री और राजद नेता तेजस्वी यादव ने कहा कि गठबंधन को लेकर पहले गठित की गईं समितियां पर्दे के पीछे काम कर रही हैं। वे चुनाव की तैयारियों में लगी हुई हैं। 

खिलाड़ियों की नीलामी आज, 10 टीमों के पास कुल 77 जगह खाली

आईपीएल की नीलामी पहली बार विदेश में होगी। मल्लिका सागर आईपीएल में बोली लगवाने वाली पहली महिला होंगी। वह ह्यूज एडमीड्स की जगह लेंगी। उन्होंने महिला प्रीमियर लीग की भी बोली लगवाई थी।आईपीएल 2024 की मिनी बोली में देश और विदेश के कई क्रिकेटरों की किस्मत खुलने जा रही है। दुबई में मंगलवार (19 दिसंबर) को होने वाली बोली में 10 टीमें 262.95 करोड़ रुपये की राशि दांव पर लगाएंगी। इस राशि के दम पर ये टीमें बोली के लिए उपलब्ध 333 क्रिकेटरों में से 77 उपलब्ध स्थानों को भरने की कोशिश करेंगी। निगाहें गुजरात टाइटंस पर होंगी। उसे मुंबई इंडियंस चले गए हार्दिक पंड्या की जगह भरनी है। सबसे ज्यादा राशि भी 38.15 करोड़ रुपये उसके पास बची है।

सबसे ज्यादा 12 स्थान कोलकाता नाइटराइडर्स को भरने हैं। उसके पास गुजरात के बाद सबसे ज्यादा 32.7 करोड़ रुपये बचे हैं। 10 टीमों में सबसे कम राशि लखनऊ के पास 13.2 करोड़ रुपये बची है, जबकि उसे छह स्थान भरने हैं।

इन खिलाड़ियों पर नजर
आईपीएल के इतिहास में पहली बार विदेशी धरती पर होने वाली बोली में शार्दुल ठाकुर, हर्षल पटेल, मिचेल स्टार्क, पैट कमिंस, रचिन रवींद्र जैसे कैप्ड क्रिकेटरों के अलावा यूपी के समीर रिजवी, महाराष्ट्र के अर्शिन कुलकर्णी, मुंबई के मुशीर खान जैसे अनकैप्ड युवा क्रिकेटरों पर पैसा बरसने की उम्मीद है।

सभी 10 टीमों की क्या हो सकती रणनीति: 

IPL Auction 2024 in dubai Preview players list slot purse money mallika sagar IPL first female auctioneer

चेन्नई की निगाह शार्दुल पर
चेन्नई सुपरकिंग्स के पास 31.4 करोड़ रुपये की राशि शेष है। बेन स्टोक्स की गैरमौजूदगी में धोनी की टीम शार्दुल ठाकुर पर 10 करोड़ तक की राशि लगा सकती है। अंबाती रायुडू के स्थान को भरने के लिए मनीष पांडे पर दांव लगाया जा सकता है। जोस हेजलवुड भी उसके राडार में रहेंगे। हालांकि, मार्च-अप्रैल में नहीं खेलेंगे। हेजलवुड मई में ही टीम से जुड़ सकते हैं।

दिल्ली का हर्षल पर रहेगा फोकस
दिल्ली कैपिटल्स के पास 28.95 करोड़ की राशि शेष है। ये टीम हर्षल पटेल के अलावा शार्दुल ठाकुर, जोश इंग्लिस, वानिंदु हसरंग के अलावा स्थानीय क्रिकेटर प्रियांश राणा पर दांव लगा सकती है। साथ ही यूपी टी-20 लीग में शानदार प्रदर्शन करने वाले समीर रिजवी और स्वास्तिक चिकारा भी उसकी निगाह में रहेंगे।

गुजरात की निगाह ऑलराउंडरों पर
गुजरात टाइटंस के पास 38.15 करोड़ की राशि शेष है। हार्दिक की जगह भरने के लिए गुजरात शार्दुल, रचिन रविंद्र, डेरिल मिचेल, अजमतुल्लाह ओमरजई जैसे ऑलराउंडरों पर दांव लगा सकती है।

IPL Auction 2024 in dubai Preview players list slot purse money mallika sagar IPL first female auctioneer

केकेआर का दांव तेज गेंदबाजों पर
केकेआर के पास 32.7 करोड़ की राशि शेष है। उसे तेज गेंदबाजों की जरूरत है। ऐसे में मिचेल स्टार्क, पैट कमिंस, हर्षल पटेल और रचिन रविंद्र पर उसकी निगाह रहेगी।

लखनऊ की निगाह कोएत्जी और मदुशंका पर
लखनऊ के पास सबसे कम 13.15 करोड़ रुपये शेष हैं। उसे भी तेज गेंदबाज की जरूरत है। ऐसे में गेराल्ड कोएत्जी, दिलशान मदुशंका, स्टार्क, हेजलवुड भी उसके राडार में रहेंगे। दक्षिण अफ्रीकी नांद्रे बर्गर पर भी दांव लग सकता है। रेलवे के 12 गेंद में 50 रन बनाने वाले आशुतोष शर्मा पर भी उसका दांव रहेगा।

मुंबई अनकैप्ड पर लगाएगी दांव
मुंबई इंडियंस के पास 17.75 करोड़ रुपये की राशि शेष है। उसकी निगाह में अनकैप्ड भारतीय क्रिकेटर रहेंगे। इनमें स्पिनर मानव सुतार, दर्शन मिसाल के अलावा वानिंदु हसरंगा और रेलवे के आशुतोष शर्मा पर भी दांव लगेगा।

हैदराबाद को चाहिए विदेशी तेज गेंदबाज
सनराइजर्स हैदराबाद के पास 34 करोड़ बचे हैं। उसे विदेशी तेज गेंदबाज की जरूरत है। ऐसे में स्टार्क, हेजलवुड, कमिंस पर उनकी बोली लग सकती है।

आरसीबी को भी चाहिए विदेशी तेज गेंदबाज
आरसीबी के पास 23.25 करोड़ रुपये की राशि शेष है। उसने विदेशी गेंदबाज को लेने के लिए 10.75 करोड़ के हर्षल को रिलीज किया है। आरसीबी के सीईओ मो बाबाट हैं, ऐसे में ऑस्ट्रेलियाई तेज गेंदबाजों के अलावा इंग्लैंड के गस एटकिंस, रीस टोप्ले भी निगाह में रहेंगे।

IPL Auction 2024 in dubai Preview players list slot purse money mallika sagar IPL first female auctioneer

उमेश पर लगेगा का पंजाब का दांव
पंजाब किंग्स के पास 29.10 करोड़ की राशि शेष है। उन्हें भारतीय तेज गेंदबाज की जरूत है। ऐसे में उमेश यादव, शार्दुल ठाकुर, हर्षल पटेल के अलावा उनके राडार में रचिन रविंद्र रहेंगे।

राजस्थान की निगाह में युवा क्रिकेटर
राजस्थान रॉयल्स के पास 14.5 करोड़ की राशि शेष है। यह टीम भी भी घरेलू लीगों में शानदार प्रदर्शन करने वाले युवा क्रिकेटरों पर दांव लगाएगी।

IPL Auction 2024 in dubai Preview players list slot purse money mallika sagar IPL first female auctioneer

मल्लिका सागर बनाएंगी रिकॉर्ड
आईपीएल की नीलामी पहली बार विदेश में होगी। मल्लिका सागर आईपीएल में बोली लगवाने वाली पहली महिला होंगी। वह ह्यूज एडमीड्स की जगह लेंगी। उन्होंने महिला प्रीमियर लीग की भी बोली लगवाई थी। बेन स्टोक्स, जो रूट, जोफ्रा आर्चर, केदार जाधव, शाकिब अल हसन और लिटन दास जैसे चर्चित खिलाड़ी नीलामी में दिखाई नहीं देंगे।

IPL Auction 2024 in dubai Preview players list slot purse money mallika sagar IPL first female auctioneer

किस टीम के पास कितनी जगह खाली

टीमजगह खालीविदेशी खिलाड़ी की जगह
चेन्नई सुपरकिंग्स63
दिल्ली कैपिटल्स94
गुजरात टाइटंस82
कोलकाता नाइटराइडर्स124
लखनऊ सुपरजाएंट्स62
मुंबई इंडियंस84
पंजाब किंग्स82
रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर63
राजस्थान रॉयल्स83
सनराइजर्स हैदराबाद63
कुल7730

IPL Auction 2024 in dubai Preview players list slot purse money mallika sagar IPL first female auctioneer

आईपीएल 2024 ऑक्शन – फोटो : IPL

किस टीम के पास कितने पैसे बचे?

टीमपर्स में राशि (करोड़ रुपये)
चेन्नई सुपरकिंग्स31.4
दिल्ली कैपिटल्स28.95
गुजरात टाइटंस38.15
कोलकाता नाइटराइडर्स32.7
लखनऊ सुपरजाएंट्स13.15
मुंबई इंडियंस17.75
पंजाब किंग्स29.1
रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर23.15
राजस्थान रॉयल्स14.5
सनराइजर्स हैदराबाद34
कुल262.95

संसद सुरक्षा मामला: नीलम को FIR की कॉपी नहीं देना चाहती पुलिस

संसद सुरक्षा उल्लंघन मामला: दिल्ली पुलिस ने आरोपी नीलम की एफआईआर की कॉपी मांगने की याचिका का विरोध किया। दिल्ली पुलिस ने पटियाला हाउस कोर्ट के समक्ष कहा कि एफआईआर सील कर दी गई है क्योंकि यह बेहद संवेदनशील प्रकृति की है और किसी भी व्यक्ति से उसकी मुलाकात जांच को प्रभावित कर सकती है।

सद में बोलने से डरते हैं शाह: कांग्रेस MP

कांग्रेस सांसद गौरव गोगोई ने कहा, ‘केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह संसद में बोलने से डरते हैं, इसलिए टीवी स्टूडियो में इस मामले (संसद सुरक्षा चूक) पर टिप्पणी कर रहे हैं… देश की राजधानी में इतनी बड़ी घटना हो गई लेकिन संसद में बोलने की बजाय केंद्रीय गृह मंत्री दिख ही नहीं रहे हैं इसका मतलब है कि वे संसद में बोलने में डरते हैं। वे हमारे सांसदों को सदन से निलंबित कर सकते हैं लेकिन हमारी आवाज को नहीं दबा सकते।’

 शिवसेना (UBT) प्रमुख उद्धव ठाकरे ने दिल्ली के मुख्यमंत्री और AAP के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल से दिल्ली में मुलाकात की।शिव सेना (UBT) नेता आदित्य ठाकरे, संजय राउत, प्रियंका चतुर्वेदी और अरविंद सावंत और AAP नेता राघव चड्ढा भी मौजूद हैं।

शिवसेना (UBT) प्रमुख उद्धव ठाकरे ने दिल्ली के मुख्यमंत्री और AAP के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल से दिल्ली में मुलाकात की।शिव सेना (UBT) नेता आदित्य ठाकरे, संजय राउत, प्रियंका चतुर्वेदी और अरविंद सावंत और AAP नेता राघव चड्ढा भी मौजूद हैं।

तमिलनाडु: बारिश के कारण थूथुकुडी शहर के विभिन्न हिस्सों में जलभराव देखा गया। आम जनजीवन प्रभावित हुआ।

दिल्ली शराब घोटाला मामला: केजरीवाल को ED ने नया समन भेजा, 21 दिसंबर को बुलाया

दिल्ली शराब घोटाला मामला में AAP नेता और दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल को ED ने नया समन भेजा, 21 दिसंबर को बुलाया है।

 राज्यसभा से निलंबित कई विपक्षी सांसदों ने संसद के बाहर मकर द्वार पर विरोध प्रदर्शन किया।

कांग्रेस अध्यक्ष और राज्यसभा में विपक्ष के नेता मल्लिकार्जुन खरगे ने कहा, “सबसे पहले घुसपैठियों ने संसद पर हमला किया फिर मोदी सरकार संसद और लोकतंत्र पर हमला कर रही है। निरंकुश मोदी सरकार द्वारा 47 सांसदों को निलंबित करके सभी लोकतांत्रिक मानदंडों को कूड़ेदान में फेंक दिया जा रहा है… विपक्ष-रहित संसद के साथ, मोदी सरकार अब महत्वपूर्ण लंबित कानूनों को कुचल सकती है, किसी भी असहमति को बिना किसी बहस के कुचल सकती है।”

Ramswaroop Mantri

Recent posts

script async src="https://pagead2.googlesyndication.com/pagead/js/adsbygoogle.js?client=ca-pub-1446391598414083" crossorigin="anonymous">

प्रमुख खबरें

चर्चित खबरें