अग्नि आलोक
script async src="https://pagead2.googlesyndication.com/pagead/js/adsbygoogle.js?client=ca-pub-1446391598414083" crossorigin="anonymous">

ताजा समाचार:’भारत मंडपम’ में ग्लोबल लीडर्स को डिनर कराएंगी राष्ट्रपति मुर्मु

Share

मणिपुर में फिर 2 की मौत: चीन में आईफोन बैन, शेयर गिरे

नई दिल्‍ली में जी20 शिखर सम्मेलन चल रहा है। शनिवार और रविवार को प्रगति मैदान में बने नए कन्वेंशन सेंटर- ‘भारत मंडपम’ में बैठकें होंगी। आज शाम राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु की ओर से राष्ट्राध्यक्षों और अन्य प्रतिनिधियों के लिए डिनर का आयोजन है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शनिवार को ब्रिटेन, जापान, जर्मनी और इटली के नेताओं के साथ द्विपक्षीय बैठकों के अलावा जी20 के सत्रों में शामिल होंगे। सूत्रों के अनुसार, रविवार को वह फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुअल मैक्रों के साथ दोपहर के भोजन पर बैठक करेंगे। 

 आज के प्रमुख इवेंट्स

  1. राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू G20 नेताओं के लिए डिनर होस्ट करेंगी। इसमें विदेशी मेहमानों के अलावा देश के कई बड़े राजनेता शामिल होंगे।
  2. यूरोप दौरे के तीसरे दिन राहुल गांधी फ्रांसीसी सांसदों के साथ बैठक करेंगे। साथ ही लेबर यूनियन के वर्कर्स से भी मिलेंगे।

G20 समिट के लिए कई देशों के राष्ट्राध्यक्ष दिल्ली पहुंचे, US प्रेसिडेंट से PM मोदी की बातचीत

नई दिल्ली स्थित प्रधानमंत्री आवास में बाइडेन और मोदी। दोनों के बीच कई अहम मुद्दों पर बातचीत हुई।

नई दिल्ली स्थित प्रधानमंत्री आवास में बाइडेन और मोदी। दोनों के बीच कई अहम मुद्दों पर बातचीत हुई।

आज से शुरू हो रही G20 समिट के लिए कई देशों के राष्ट्राध्यक्ष दिल्ली पहुंचे। अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडेन ने देर रात PM मोदी से मुलाकात की। भारत और अमेरिका के साथ रिश्ते मजबूत करने पर चर्चा की। वहीं, ब्रिटेन के प्रधानमंत्री ऋषि सुनक ने कहा कि सही वक्त पर सही देश इस मेगा इवेंट को होस्ट कर रहा है। G20 समिट के दौरान प्रधानमंत्री मोदी 15 वर्ल्ड लीडर्स से बाइलेट्रल बातचीत करेंगे।

इधर, समिट से पहले कांग्रेस अध्यक्ष मलिल्कार्जुन खड़गे को G20 डिनर में इनवाइट न करने पर विवाद छिड़ गया। तमिलनाडु के कांग्रेस नेता मोहन कुमार मंगलम ने कहा कि पीएम मोदी ने खड़गे को इसलिए नहीं बुलाया, क्योंकि वे दलित हैं।

 G20 ग्रुप में 19 देश हैं और 20वां यूरोपीय संघ है। इसका सम्मेलन साल में एक बार होता है। इसमें दुनियाभर के आर्थिक मुद्दों के साथ-साथ जलवायु परिवर्तन, स्वास्थ्य, कृषि, ऊर्जा, भ्रष्टाचार और पर्यावरण जैसे मुद्दों पर चर्चा होती है। जो देश इस सम्मेलन की अध्यक्षता करता है, उसका काम किसी विषय को लेकर सभी देशों के बीच आम सहमति बनाना होता है।

जापान के प्रधानमंत्री फुमियो किशिदा भी पत्नी के साथ दिल्ली पहुंचे हैं। G20 समिट के दौरान प्रधानमंत्री मोदी 15 वर्ल्ड लीडर्स से बाइलेट्रल बातचीत करेंगे। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक इनमें से 3 द्विपक्षीय वार्ता उनके आवास पर होंगी।

शुक्रवार शाम मोदी ने मॉरिशस के प्रधानमंत्री प्रविंद कुमार जुगनाथ से मुलाकात की। इसके बाद वो बांग्लादेश की प्रधानमंत्री शेख हसीना से मिले। दोनों के बीच करीब 27 मिनट बातचीत हुई।

बांग्लादेश की प्रधानमंत्री शेख हसीना के साथ मोदी। दोनों नेताओं ने आपसी सहयोग के कई अहम मुद्दों पर बातचीत की।

बांग्लादेश की प्रधानमंत्री शेख हसीना के साथ मोदी। दोनों नेताओं ने आपसी सहयोग के कई अहम मुद्दों पर बातचीत की।

वित्तमंत्री निर्मला सीतारमण ने G20 देशों के वित्त मंत्रियों, IMF प्रमुख क्रिस्टालिना जॉर्जीवा और WTO चीफ नगोजी ओकोन्जो-इवेला के लिए डिनर होस्ट किया।

वित्तमंत्री निर्मला सीतारमण ने G20 देशों के वित्त मंत्रियों, IMF प्रमुख क्रिस्टालिना जॉर्जीवा और WTO चीफ नगोजी ओकोन्जो-इवेला के लिए डिनर होस्ट किया।

कनाडा के प्रधानमंत्री जस्टिन ट्रूडो भी 8 सितंबर की रात भारत पहुंचे। जस्टिन के साथ उनके बड़े बेटे जेवियर भी भारत आए हैं।

कनाडा के प्रधानमंत्री जस्टिन ट्रूडो भी 8 सितंबर की रात भारत पहुंचे। जस्टिन के साथ उनके बड़े बेटे जेवियर भी भारत आए हैं।

सऊदी अरब के फाइनेंस मिनिस्टर मोहम्मद अब्दुल्लाह अब्दुल अजीज अल जदान नई दिल्ली पहुंचे। क्राउन प्रिंस मोहम्मद बिन सलमान (MBS) इस समिट के लिए भारत नहीं आए हैं।

सऊदी अरब के फाइनेंस मिनिस्टर मोहम्मद अब्दुल्लाह अब्दुल अजीज अल जदान नई दिल्ली पहुंचे। क्राउन प्रिंस मोहम्मद बिन सलमान (MBS) इस समिट के लिए भारत नहीं आए हैं।

यूरोपीय यूनियन की प्रेसिडेंट उर्सला वॉन डेर लिन भी भारत पहुंचीं। नई दिल्ली में उन्हें कॉमर्स एंड इंडस्ट्री में मिनिस्टर ऑफ स्टेट अनुप्रिया पटेल ने रिसीव किया।

यूरोपीय यूनियन की प्रेसिडेंट उर्सला वॉन डेर लिन भी भारत पहुंचीं। नई दिल्ली में उन्हें कॉमर्स एंड इंडस्ट्री में मिनिस्टर ऑफ स्टेट अनुप्रिया पटेल ने रिसीव किया।

इंटरनेशनल मॉनेटरी फंड की मैनेजिंग डायरेक्टर क्रिस्टलिना जिर्योजिवा भी भारत पहुंच चुकी हैं।

इंटरनेशनल मॉनेटरी फंड की मैनेजिंग डायरेक्टर क्रिस्टलिना जिर्योजिवा भी भारत पहुंच चुकी हैं।

दिल्ली पहुंचने के बाद न्यूज एजेंसी ANI से बातचीत में ब्रिटिश PM ने कहा- G20 भारत के लिए बहुत बड़ी कामयाबी है। सही वक्त पर सही देश इस मेगा इवेंट को होस्ट कर रहा है। उम्मीद है कि दो दिन की समिट के दौरान कई मुद्दों पर विचार होगा और बड़े फैसले लिए जाएंगे।

दिल्ली पहुंचने के बाद न्यूज एजेंसी ANI से बातचीत में ब्रिटिश PM ने कहा- G20 भारत के लिए बहुत बड़ी कामयाबी है। सही वक्त पर सही देश इस मेगा इवेंट को होस्ट कर रहा है। उम्मीद है कि दो दिन की समिट के दौरान कई मुद्दों पर विचार होगा और बड़े फैसले लिए जाएंगे।

तस्वीर अमेरिका के जॉइंट बेस एंड्रयूज की है, जहां से अमेरिकी राष्ट्रपति जर्मनी रवाना हुए। वो जर्मनी से भारत पहुंच चुके हैं।

तस्वीर अमेरिका के जॉइंट बेस एंड्रयूज की है, जहां से अमेरिकी राष्ट्रपति जर्मनी रवाना हुए। वो जर्मनी से भारत पहुंच चुके हैं।

G20 की बैठकों में शामिल होने भारत पहुंचे राष्ट्राध्यक्ष

जापान के प्रधानमंत्री फुमियो किशिदा पत्नी के साथ नई दिल्ली पहुंचे।

जापान के प्रधानमंत्री फुमियो किशिदा पत्नी के साथ नई दिल्ली पहुंचे।

अर्जेंटीना के राष्ट्रपति अल्बर्टो फर्नांडीज 8 सितंबर को सुबह भारत पहुंचे।

अर्जेंटीना के राष्ट्रपति अल्बर्टो फर्नांडीज 8 सितंबर को सुबह भारत पहुंचे।

नई दिल्ली पहुंची इटली की प्रधानमंत्री जॉर्जिया मेलोनी ने बच्चों का सांस्कृतिक नृत्य देखा।

नई दिल्ली पहुंची इटली की प्रधानमंत्री जॉर्जिया मेलोनी ने बच्चों का सांस्कृतिक नृत्य देखा।

अफ्रीकन यूनियन के चेयरपर्सन अजाली असौमानी भी भारत पहुंच चुके हैं।

अफ्रीकन यूनियन के चेयरपर्सन अजाली असौमानी भी भारत पहुंच चुके हैं।

हमें चुनौतीपूर्ण समय में अध्यक्षता मिली
समिट शुरू होने से एक दिन पहले G20 शेरपा अमिताभ कांत ने कहा- भारत को इस संगठन की अध्यक्षता चुनौतीपूर्ण समय में मिली है। दुनिया आर्थिक मंदी के दौर से गुजर रही है।

कांत ने आगे कहा- भारत ने महसूस किया कि हमें अपनी अध्यक्षता ‘वसुधैव कुटुंबकम’- दुनिया एक परिवार है की थीम के साथ शुरू करनी चाहिए। प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि भारत की अध्यक्षता समावेशी, निर्णायक और महत्वाकांक्षी होनी चाहिए। हम इस पर खरे उतरे हैं।

ओमान के सुल्तान और प्रधानमंत्री हैथम बिन तारिक को केंद्रीय राज्य मंत्री अश्विनी चौबे ने रिसीव किया।

ओमान के सुल्तान और प्रधानमंत्री हैथम बिन तारिक को केंद्रीय राज्य मंत्री अश्विनी चौबे ने रिसीव किया।

तस्वीर पुतिन की जगह G20 समिट में शामिल होने के लिए नई दिल्ली पहुंचे रूस के विदेश मंत्री सर्गेई लावरोव की है।

तस्वीर पुतिन की जगह G20 समिट में शामिल होने के लिए नई दिल्ली पहुंचे रूस के विदेश मंत्री सर्गेई लावरोव की है।

चीन के प्रधानमंत्री भी आएंगे
चीन के प्रधानमंत्री ली कियांग भी कुछ देर में नई दिल्ली पहुंचेंगे। रूस के राष्ट्रपति व्लादिमिर पुतिन और चीन के राष्ट्रपति शी जिनिपिंग G20 समिट में शामिल होने के लिए भारत नहीं आ रहे हैं। पुतिन की जगह उनके विदेश मंत्री सर्गेई लावरोव रूस का प्रतिनिधित्व करेंगे।

बांग्लादेश की प्रधानमंत्री शेख हसीना, अर्जेंटीना के राष्ट्रपति अल्बर्टो फर्नांडीज आज सुबह भारत पहुंचे। वहीं, मॉरिशस के प्रधानमंत्री प्रविंद जुगनौथ ​​​​​और नाइजीरिया के राष्ट्रपति अहमद तिनुबु भी पहले आ चुके हैं। राष्ट्रपति अहमद तिनुबु का स्वागत मराठी धुनों के साथ किया गया। वो G20 के गेस्ट के तौर पर शामिल होने के लिए पहुंचे हैं। ​

G20 समिट के लिए भारत पहुंची बांग्लादेश की प्रधानमंत्री शेख हसीना, उन्हें कपड़ा राज्य मंत्री दर्शना जारदोश ने रिसीव किया।

G20 समिट के लिए भारत पहुंची बांग्लादेश की प्रधानमंत्री शेख हसीना, उन्हें कपड़ा राज्य मंत्री दर्शना जारदोश ने रिसीव किया।

तस्वीर भारत मंडपम की है, जहां G20 समिट का आयोजन होगा।

तस्वीर भारत मंडपम की है, जहां G20 समिट का आयोजन होगा।

G20 समिट 9-10 सितंबर को नई दिल्ली के भारत मंडपम में आयोजित हो रहा है। इसको लेकर दिल्ली में कड़ी सुरक्षा व्यवस्था की गई है।

G20 समिट 9-10 सितंबर को नई दिल्ली के भारत मंडपम में आयोजित हो रहा है। इसको लेकर दिल्ली में कड़ी सुरक्षा व्यवस्था की गई है।

G20 से जुड़े दूसरे अहम ​​अपडेट्स

  • G20 समिट के डिनर के लिए पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह और एचडी देवेगौड़ा को भी न्योता भेजा गया है। देवेगौड़ा ने खराब स्वास्थ्य का हवाला देते हुए कार्यक्रम में शामिल होने से इनकार कर दिया।
  • भारत आने से पहले स्पेन के राष्ट्रपति पेड्रो सांचेज कोरोना संक्रमित हो गए। उनकी जगह वाइस प्रेसिडेंट नादिया कैल्विनो सांतामारिया और विदेश मंत्री जोस मैनुअल अल्बेरेस समिट में शामिल होंगे।
  • चीन और यूरोपियन यूनियन ने अफ्रीकन यूनियन को G20 में शामिल करने के लिए भारत का समर्थन किया है।
  • भारतीय वायुसेना ने चीन-पाकिस्तान बॉर्डर पर चल रही त्रिशूल एक्सरसाइज को रोक दिया है। राफेल, सुखोई, मिग, मिराज और चिनूक जैसे फाइटर्स को G20 समिट की सुरक्षा में तैनात कर दिया गया है।

ब्रसेल्स में राहुल बोले- भारत में गांधी-गोडसे विजन की लड़ाई

कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने यूरोप दौरे पर ब्रसेल्स में कहा कि भारत में इस वक्त महात्मा गांधी और नाथूराम गोडसे के विजन के बीच लड़ाई चल रही है। अल्पसंख्यक, दलित, आदिवासी और निचली जातियां पर हमला किया जा रहा है। इसके अलावा उन्होंने कहा कि I.N.D.I.A अलायंस को लेकर प्रधानमंत्री डरे हुए हैं, इसीलिए वो देश का नाम तक बदलना चाहते हैं।

 ये राहुल का साल का तीसरा विदेश दौरा है। इससे पहले वे मार्च में ब्रिटेन और जून में अमेरिका दौरे पर गए थे। वहां भी उन्होंने देश की मौजूदा सरकार पर निशाना साधा था। 1 जून को राहुल ने वॉशिंगटन डीसी के प्रेस क्लब में मीडिया को संबोधित किया था। उन्होंने कहा था कि 1947 के बाद मानहानि मामले में सबसे बड़ी सजा मुझे मिली, क्योंकि मैंने संसद में अडाणी का मुद्दा उठाया था।

I.N.D.I.A अलायंस से सरकार घबराई इसलिए देश का नाम बदलना चाहती है
कांग्रेस नेता बोले- I.N.D.I.A अलायंस को लेकर सरकार घबराई हुई है। हम भारत की आवाज हैं। इसे लेकर प्रधानमंत्री डरे हुए हैं इसीलिए वो देश का नाम बदलना चाहते हैं। यह पूरा मुद्दा अडाणी पर मेरी प्रेस कॉन्फ्रेंस के बाद हुआ, जिससे देश का ध्यान भटकाया जा सके।

बेल्जियम के प्रेस क्लब में सवालों के जवाब देते राहुल गांधी।

बेल्जियम के प्रेस क्लब में सवालों के जवाब देते राहुल गांधी।

राहुल गांधी के संबोधन की कुछ और खास बातें…

  • भारत के नेचर को बदलने की कोशिश की जा रही है। कई लोग वापस गरीबी में धकेल दिए गए है। भारत में पिछले 40 साल में सबसे ज्यादा बेरोजगारी है।
  • सरकार ने G20 के लिए मल्लिकार्जुन खड़गे को न्योता नहीं दिया। इससे साबित होता है कि वो देश की 60% जनता का नेतृत्व करने वालों को महत्व नहीं देते हैं। यह सरकार की सोच को भी दर्शाता है।
  • G20 की अध्यक्षता मिलना देश के लिए अच्छी बात है।
  • कश्मीर भारत का अभिन्न अंग है। हमारे अलावा इससे किसी और का कुछ लेना-देना नहीं है।
  • हम रूस-यूक्रेन जंग पर देश के रुख का समर्थन करते हैं। रूस से हमारे अच्छे रिश्ते हैं। विपक्ष भी इस मुद्दे पर वही स्टैंड लेता जो सरकार ने लिया है।
  • भारत एक बड़ा देश है। हमारे कई देशों के साथ संबंध और पार्टनरशिप है। भारत का हक है कि वो जिससे चाहे उससे रिश्ते रख सकता है।
गुरुवार रात यूरोपीय यूनियन के सांसदों के साथ राहुल गांधी।

गुरुवार रात यूरोपीय यूनियन के सांसदों के साथ राहुल गांधी।

कांग्रेस नेता राहुल गांधी इन दिनों यूरोप दौरे पर हैं। गुरुवार को उन्होंने ब्रसेल्स में यूरोपीय यूनियन के सांसदों से मुलाकात की। राहुल की इन सांसदों से मुलाकात को एल्विना एल्मेत्सा ने होस्ट किया। उनके साथ पियरे लारोतुरो भी थे।

ये राहुल का इस साल का तीसरा विदेश दौरा है। इससे पहले वे मार्च में ब्रिटेन और जून में अमेरिका दौरे पर गए थे। राहुल का ये दौरा ऐसे समय हो रहा है जब देश की राजधानी दिल्ली में G20 समिट हो रही है। वो समिट खत्म होने के बाद भारत लौटेंगे। वहीं, भारत जोड़ो यात्रा का एक साल पूरा होने पर कई कार्यक्रमों का आयोजन किया जा रहा है। राहुल इन कार्यक्रमों में शामिल नहीं होंगे।

बीते 9 साल में राहुल की 22 विदेश यात्राएं विवादित और सोशल मीडिया पर चर्चा में रही हैं। इनमें एक जर्मनी का वह दौरा भी जिसमें उन्होंने संसद में PM मोदी को गले लगाने का राज खोला था।

मणिपुर में हिंसा से फिर 2 की मौत, 50 घायल; सेना की वर्दी पहनकर उग्रवादियों ने हमला किया

ये तस्वीरें में पिछले चार महीने से जारी हिंसा की अलग-अलग घटनाओं की है।

ये तस्वीरें में पिछले चार महीने से जारी हिंसा की अलग-अलग घटनाओं की है।

मणिपुर में ​​​​​​फिर से हुई हिंसा में दो लोगों की मौत हो गई और 50 लोग घायल हो गए। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, सेना की वर्दी पहने उग्रवादियों ने एक समुदाय पर हमला किया। इसी के बाद हिंसा भड़क उठी। इस बीच केंद्र ने हिंसा पर काबू पाने के लिए जम्मू-कश्मीर में ड्यूटी कर रहे 2 हजार जवानों को मणिपुर में फिर से तैनात किया है।

 मणिपुर में कुकी और मैतेई समुदाय के बीच 3 मई से जारी हिंसा में 160 से ज्यादा मौतें हो चुकी हैं। केंद्र ने सुप्रीम कोर्ट को बताया है कि मणिपुर में 6523 FIR दर्ज की गई हैं। इनमें से 19 केस महिलाओं और बच्चों की हिंसा से जुड़े हैं। राज्य में हुई हिंसा मामलों की जांच CBI ने 53 अफसर कर रहे हैं। इनमें 29 महिलाएं शामिल हैं।

पैलेल में आंसू गैस के गोले दागे
जैसे ही फायरिंग की खबर फैली, कमांडो वर्दी पहने मीरा पैबिस और अरामबाई तेंगगोल मिलिशियामेन सहित मैतेई समुदाय लोगों की भीड़ ने सुरक्षा चौकियों को तोड़ने और पैलेल की ओर बढ़ने की कोशिश की।
लेकिन असम राइफल्स के जवानों ने उन्हें रोक लिया।रोके जाने पर, भीड़ में शामिल कुछ हथियारबंद लोगों ने, जो पुलिस की वर्दी पहने हुए थे, फायरिंग शुरू कर दी। इसमें सेना का एक मेजर गोली लगने से घायल हो गया। घटना में तीन अन्य पुलिसकर्मी भी घायल हो गए। सुरक्षा बलों ने भी जवाबी कार्रवाई की। क्रास फायरिंग में एक व्यक्ति की मौत हो गई।

घायल मेजर को बाद में हेलिकॉप्टर से लीमाखोंग के सैनिक अस्पताल में ले जाया गया।

हालात काबू करने के लिए असम राइफल्स के जवानों ने आंसू गैस के गोले दागे। इसमें करीब 45 महिलाएं और कुछ जवान घायल हो गए। दूसरी तरफ भीड़ को काबू करने के लिए इंफाल से पैलेल जा रहे RAF कर्मियों के दल को स्थानीय लोगों और मीरा पैबिस के लोगों ने थौबल में रोक दिया।

पांच जिलों में कर्फ्यू जारी
बुधवार को हजारों प्रदर्शनकारी बिष्णुपुर जिले के फौगाकचाओ इखाई में इकट्ठा हुए थे। वे सभी तोरबुंग में अपने सूने पड़े घरों तक पहुंचने के लिए सेना के बैरिकेड्स को तोड़ने की कोशिश कर रहे थे। लेकिन सुरक्षा सूत्रों ने बताया कि भीड़ आदिवासियों पर हमला करने के अलावा उनके घरों में तोड़फोड़ करना चाहती थी।

इसके बाद एहतियात के तौर पर मणिपुर के सभी पांच घाटी जिलों में कर्फ्यू लगा दिया गया था।

3 मई को मणिपुर में जातीय हिंसा भड़कने के बाद से राज्य में अब तक 160 से अधिक लोग मारे गए हैं। मणिपुर की आबादी में मैतेई लोगों की संख्या लगभग 53 प्रतिशत है और वे ज्यादातर इंफाल घाटी में रहते हैं, जबकि नागा और कुकी सहित आदिवासी 40 प्रतिशत हैं और ज्यादातर पहाड़ी जिले में रहते हैं।

चीन में आईफोन पर लगा बैन, एपल कंपनी का मार्केट कैप 17 लाख करोड़ गिरा

चीन ने आईफोन के इस्तेमाल पर रोक लगा दी है। हालांकि, यह नियम केवल सरकारी अधिकारियों पर लागू है। इसकी जानकारी चीन के बाहर आते ही एपल कंपनी के शेयरों में लगातार दूसरे दिन गिरावट आई। पिछले दो दिनों में कंपनी के शेयर करीब 6% टूटे है। दो दिन की इस गिरावट से एपल का मार्केट कैप करीब 17 लाख करोड़ रुपए घट गया।

 चीन को डर है कि आईफोन के जरिए उनके देश की जासूसी हो सकती है। ऐसे में चीन ने अमेरिकी कंपनी एपल सहित दूसरे देशों के डिवाइस के यूज पर रोक लगा दी है। तीन महीने पहले रूस ने अमेरिका पर आईफोन से जासूसी करने का आरोप लगाया था। हालांकि, एपल ने सभी आरोपों को खारिज किया था।

एपल का तीसरा सबसे बड़ा बाजार चीन है। इसका पिछले साल के कुल राजस्व 394 बिलियन डॉलर में 18% हिस्सा था। चीन में एपल के सबसे ज्यादा प्रोडक्ट भी मैन्युफैक्चर किए जाते हैं। सरकारी कर्मचारियों पर प्रतिबंध से चीन में आईफोन की बिक्री 5% तक कम हो सकती है।

चीन में सरकारी अधिकारियों के आईफोन इस्तेमाल पर रोक
दो दिन पहले वॉल स्ट्रीट जर्नल ने अपनी एक रिपोर्ट में बताया था कि चीन ने अमेरिकी कंपनी एपल सहित दूसरे देशों के डिवाइस के यूज पर रोक लगा दी है। हालांकि, यह रोक केवल सरकारी अधिकारियों पर लागू होगी। अधिकारियों से कहा गया है कि वह ऑफिस में इन डिवाइसों को न लाएं और न ही काम के लिए यूज करें।

चीन की सरकार ने अधिकारियों को देश में बने फोन को इस्तेमाल करने के लिए कहा है। रिपोर्ट के अनुसार, चीन ने एपल के अलावा अन्य फोन मैन्युफैक्चरर का नाम नहीं लिया है। अभी तक एपल ने इसके बारे में कोई भी प्रतिक्रिया नहीं दी है। वहीं, चीन की सरकार ने भी इस पाबंदी के बारे में ऑफिशियल तौर कोई भी जानकारी नहीं दी है।

एपल के ‘वंडरलस्ट’ इवेंट से पहले लगाया प्रतिबंध
चीन ने सरकारी अधिकारियों के आईफोन इस्तेमाल करने पर यह प्रतिबंध ऐसे समय में लगाया है, जब कंपनी 12 सितंबर को कैलिफोर्निया में वंडरलस्ट इवेंट करने वाली है। इस इवेंट में एपल आईफोन 15 सीरीज के साथ एपल वॉच सीरीज 9 और एपल वॉच अल्ट्रा 2 को भी लॉन्च कर सकता है। पूरी खबर पढ़ने के लिए क्लिक करें…

एपल का 'वंडरलस्ट' इवेंट 12 सितंबर को होगा।

एपल का ‘वंडरलस्ट’ इवेंट 12 सितंबर को होगा।

रूस आईफोन से अमेरिका पर जासूसी करने आरोप लगा चुका है
तीन महीने पहले रूस ने अमेरिका पर आईफोन से जासूसी करने का आरोप लगाया था। हालांकि, एपल ने सभी आरोपों को खारिज किया था। एपल ने कहा था, ‘हमने कभी भी किसी देश की सरकार के साथ मिलकर फोन में छेड़छाड़ नहीं की है और न ही कभी करेंगे।’

18% आईफोन मैन्युफैक्चरिंग को भारत शिफ्ट कर सकता है एपल
एपल 2025 तक 18% ग्लोबल आईफोन मैन्युफैक्चरिंग को भारत शिफ्ट करने पर विचार कर रहा है। बैंक ऑफ अमेरिका की रिपोर्ट के अनुसार, भारत सरकार की प्रोडक्शन-लिंक्ड इन्सेंटिव स्कीम (PLI) एपल को देश में मैन्युफैक्चरिंग कैपेसिटी बढ़ाने के लिए प्रोत्साहित कर रही है।

बैंक ऑफ अमेरिका ने अपने रिपोर्ट में कहा है कि सरकार की PLI स्कीम केवल एपल की नहीं, बल्कि इंडिया की मदद कर सकती है। यह स्कीम वित्त वर्ष 2026 तक मोबाइल फोन का डोमेस्टिक प्रोडक्शन 3 गुना बढ़ाकर 126 अरब डॉलर और निर्यात 5 गुना बढ़ाकर 55 अरब डॉलर करने के लक्ष्य को पूरा करने में मदद कर सकती है।

जियो पॉलिटिकल टेंशन और कोरोना महामारी के बाद एपल समेत अन्य अमेरिकी टेक दिग्गज भी चीन के बाहर अपनी मैन्युफैक्चरिंग फैसिलिटी के विस्तार पर काम कर रहे हैं।

सात विधानसभा सीटों पर हुए उपचुनाव के नतीजे घोषित, BJP ने 3 सीटें जीतीं

उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने बागेश्वर उपचुनाव में जीत के बाद पार्वती दास को शुभकामनाएं दीं।

उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने बागेश्वर उपचुनाव में जीत के बाद पार्वती दास को शुभकामनाएं दीं।

देश के 6 राज्यों की 7 विधानसभा सीटों पर हुए उपचुनाव के नतीजे आ गए हैं। इनमें त्रिपुरा की दो और उत्तराखंड की एक सीट पर भाजपा ने जीत दर्ज की है। केरल की पुथुप्पली सीट कांग्रेस के खाते में गई। वहीं, बंगाल की एक सीट पर TMC ने जीत हासिल की। इसके अलावा UP की घोसी सीट में समाजवादी पार्टी के सुधारक सिंह ने जीत हासिल की और झारखंड में I.N.D.I.A अलायंस की ओर से JMM को जीत मिली।

 छह राज्यों की 7 विधानसभा सीटों पर हुए उपचुनाव में BJP के हिस्से में 3, जबकि विपक्षी दलों के खाते में 4 सीटें आई हैं। इस पर कांग्रेस का कहना है कि लोगों ने BJP के विकल्प के रूप में उसे स्वीकार कर लिया है।

. रेप पीड़िता बयान से पलटी, कोर्ट ने फिर भी दुष्कर्मी को 20 साल की सजा सुनाई

राजस्थान की स्पेशल कोर्ट ने एक रेप के केस में पीड़िता और परिवार के बयानों से पलटने के बाद भी दोषी को 20 साल की सजा सुनाई। कोर्ट का कहना है कि DNA रिपोर्ट से साबित होता है कि दोषी ने नाबालिग लड़की से शारीरिक संबंध बनाए थे। इसलिए उसे सजा देना जरूरी।

राजस्थान की स्पेशल कोर्ट ने एक रेप के केस में पीड़िता और परिवार के बयानों से पलटने के बाद भी दोषी को 20 साल की सजा सुनाई। कोर्ट का कहना है कि DNA रिपोर्ट से साबित होता है कि दोषी ने नाबालिग लड़की से पीड़िता के पिता ने जयपुर एक थाने में 23 मार्च 2021 को रिपोर्ट दर्ज कराई। शिकायत में बताया कि उनकी 14 साल की बेटी स्कूल गई, जो 24 घंटे बाद भी नहीं लौटी। इस पर पुलिस ने पीड़िता और आरोपी को एक होटल से पकड़ा। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार करके मेडिकल टेस्ट करवाया। इसमें पाया गया कि आरोपी ने पीड़िता के साथ शारीरिक संबंध बनाए थे। हालांकि, जब कोर्ट में केस आगे बढ़ा तो पीड़िता और उसके माता-पिता अपने बयानों से मुकर गए।

वाराणसी कोर्ट ने ASI को ज्ञानवापी सर्वे के लिए 4 हफ्ते और दिए, 6 अक्टूबर तक मांगी रिपोर्ट

वाराणसी की एक अदालत ने ASI टीम को ज्ञानवापी परिसर का सर्वे करने के लिए 4 हफ्ते का अतिरिक्त समय दिया है। कोर्ट ने ASI से 6 अक्टूबर तक सर्वे रिपोर्ट मांगी है। दरअसल, मुस्लिम पक्ष सर्वे पर बार-बार रोक लगा रहा था। उसका कहना था कि ASI को 2 सितंबर तक ही सर्वे और उसकी रिपोर्ट जमा करने समय था।

 काशी विश्वनाथ ज्ञानवापी केस में 1991 में वाराणसी कोर्ट में पहला मुकदमा दाखिल हुआ था, जिसमें ज्ञानवापी परिसर में पूजा की अनुमति मांगी गई थी। मस्जिद कमेटी इसके खिलाफ हाईकोर्ट पहुंची। 1993 में इलाहाबाद हाईकोर्ट ने यथास्थिति रखने का आदेश दिया था। 2019 में वाराणसी कोर्ट में फिर से इस मामले में सुनवाई शुरू हुई, जो अभी भी जारी है।

कोर्ट के फैसले के बाद ही टीम को अंदर जाने देंगे
अंजुमन कमेटी का कहना था कि कोर्ट के आदेश आने के बाद ही सर्वे की कार्रवाई को आगे बढ़ाया जाएगा। अधिकारियों ने ASI की टीम और मसाजिद कमेटी के पदाधिकारियों से बात की, लेकिन सहमति नहीं बन सकी थी। मसाजिद कमेटी का कहना है कि जिला जज की अदालत ने सर्वे और उसकी रिपोर्ट जमा करने के लिए 2 सितंबर तक की इजाजत दी थी।

सर्वे रिपोर्ट नहीं जमा की गई और जिला जज की अदालत ने 8 सप्ताह का समय और मांगा गया। आज सुनवाई के बाद ही फैसले के आधार पर आगे की कार्रवाई के लिए टीम को प्रवेश करने देंगे। ASI की 30 सदस्यीय टीम ज्ञानवापी परिसर में ही मौजूद रही।

7 सितंबर को भी किया था विरोध
ज्ञानवापी परिसर में सर्वे पर अंजुमन इंतेजामिया मसाजिद कमेटी तीन सितंबर से लगातार अपना विरोध दर्ज करा रही है। ASI की टीम से चार तारीख पर सुनवाई के बाद मुस्लिम पक्ष ने सर्वे नहीं करने की अपील की थी, लेकिन सर्वे जारी रहा। 7 सितंबर गुरुवार को मसाजिद कमेटी के विरोध के बीच ASI की 30 सदस्यीय टीम ज्ञानवापी परिसर में सर्वे नहीं कर सकी।

तस्वीर में काशी विश्वनाथ कॉरीडोर से सटा ज्ञानवापी (बाएं) दिख रही है।

तस्वीर में काशी विश्वनाथ कॉरीडोर से सटा ज्ञानवापी (बाएं) दिख रही है।

समय बढ़ाने की याचिका पर हुई सुनवाई
जिलाधिकारी एस राजलिंगम और अपर पुलिस आयुक्त (कानून एवं व्यवस्था) ने एस चनप्पा मौके पर पहुंचे थे। उन्होंने समझाने का प्रयास किया लेकिन दोनों पक्षों की सहमति नहीं बनी। इलाहाबाद हाईकोर्ट के आदेश पर 4 अगस्त से लगातार ज्ञानवापी परिसर में ASI का साइंटिफिक सर्वे का काम चल रहा है।

बेंगलुरु से आई टीम ने (GPR ग्राउंड पेनेट्रेटिंग राडार) सर्वे भी किया है। इस बीच परिसर में कई जगहों का चिह्नांकन किया गया है। अब तक ASI को सर्वे के दौरान कई अहम सुराग मिले हैं, जिसे हिंदू पक्ष अपने दावे की हकीकत बताता रहा है।

अब तक सर्वे में हुए इतने काम
ज्ञानवापी में 27 दिन के सर्वे में ASI टीम के 40 सदस्य शामिल रहे। दीवारों और गुंबद में मिली कलाकृतियों और कारीगरी का आकलन हुआ। टीम ने ज्ञानवापी परिसर में वुजूखाना को छोड़कर पूरे परिसर का सर्वे किया। मस्जिद परिसर की पूरी पैमाइश के बाद केवल GPR सर्वे हुआ।

सदस्यों ने यूनिट के अनुसार, बाहरी दीवार, पश्चिमी दीवार, व्यासजी तहखाना समेत अन्य तहखाने, गुंबद और छतों का गहन अध्ययन किया। इन जगहों से सैंपल जुटाकर लैब में भेजे और प्राचीनता के लिए पुरातन दस्तावेजों से साक्ष्यों का मिलान किया गया है।

खरगे को डिनर का न्योता नहीं, कांग्रेस भड़की

कांग्रेस सूत्रों ने कहा है कि राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु की ओर से शनिवार को दिए जा रहे G20 डिनर में राज्यसभा में विपक्ष के नेता मल्लिकार्जुन खरगे को आमंत्रित नहीं किया गया है। कांग्रेस ने कहा कि खरगे केंद्रीय मंत्री के समकक्ष हैं और संवैधानिक पद पर हैं। कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने शुक्रवार को कहा कि यह इस बात का प्रमाण है कि सरकार देश की 60 फीसदी आबादी का प्रतिनिधित्व करने वाले विपक्ष के नेता को महत्व नहीं देती। अधिकारियों का कहना है कि ममता बनर्जी डिनर में भाग लेंगी। वह दिल्ली में कई दलों के नेताओं से भी मिलेंगे। सूत्रों ने बताया कि कांग्रेस शासित राज्यों कर्नाटक, छत्तीसगढ़ और राजस्थान के मुख्यमंत्रियों के उपस्थित होने की संभावना नहीं है। पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह और एच.डी. देवेगौड़ा डिनर में स्वास्थ्य कारणों से शामिल नहीं होंगे। दोनों ने शामिल होने में असमर्थता के बारे में केंद्र सरकार को सूचित कर दिया है।

ज्ञानवापी में ASI सर्वे की मियाद बढ़ी

वाराणसी के जिला जज की अदालत ने ज्ञानवापी परिसर में सर्वे और उसकी रिपोर्ट तैयार करने के लिए समय सीमा बढ़ाए जाने की भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण (ASI) की अर्जी मंजूर कर ली है। ASI को सर्वे पूरा कर रिपोर्ट पेश करने के लिए और चार हफ्ते का समय दिया गया है। इसी के साथ ज्ञानवापी में दो दिन से बंद सर्वे शनिवार से फिर शुरू हो जाएगा।

  • प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और अमेरिकी राष्ट्रपति जो बिडेन दिल्ली के 7, लोक कल्याण मार्ग पर बातचीत कर रहे हैं। उनकी चर्चाओं में कई तरह के मुद्दे शामिल हैं और इससे भारत और अमेरिका के बीच संबंध और गहरे होंगे: पीएमओप्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और अमेरिकी राष्ट्रपति जो बिडेन दिल्ली के 7, लोक कल्याण मार्ग पर बातचीत कर रहे हैं। उनकी चर्चाओं में कई तरह के मुद्दे शामिल हैं और इससे भारत और अमेरिका के बीच संबंध और गहरे होंगे: पीएमओ

आम आदमी पार्टी (आप) ने आगामी मध्य प्रदेश विधानसभा चुनाव के लिए 10 उम्मीदवारों की पहली सूची जारी की।

Ramswaroop Mantri

Recent posts

script async src="https://pagead2.googlesyndication.com/pagead/js/adsbygoogle.js?client=ca-pub-1446391598414083" crossorigin="anonymous">

प्रमुख खबरें

चर्चित खबरें