अग्नि आलोक
script async src="https://pagead2.googlesyndication.com/pagead/js/adsbygoogle.js?client=ca-pub-1446391598414083" crossorigin="anonymous">

ताजा समाचार -बारिश-बर्फबारी का कहर, जम्मू-यूपी-हरियाणा में 12 की मौत;रिश्वत लेने वाले माननीयों पर मुकदमा चले या नहीं, आज फैसला करेगा सुप्रीम कोर्ट,शहबाज का आत्मनिर्भर पाकिस्तान पर जोर,किसान नेताओं ने 10 मार्च को ‘रेल रोको’ का आह्वान किया

Share

किसान नेताओं ने 10 मार्च को ‘रेल रोको’ का आह्वान किया, छह मार्च से ‘दिल्ली चलो’ आंदोलन.पीएम मोदी की अध्यक्षता में मंत्रिपरिषद की बैठक, ‘विकसित भारत’ को लेकर विजन डॉक्यूमेंट पर हुआ मंथन,आसनसोल सीट से बीजेपी उम्मीदवार पवन सिंह ने लोकसभा चुनाव लड़ने से किया इनकार,दिल्ली में अधिकतम तापमान 26.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया,पीएम मोदी के बाद अमित शाह ने बीजेपी को ‘पार्टी फंड’ के रूप में दो हजार रुपये का दान दिया,जाती ठंड में बारिश-बर्फबारी का कहर, जम्मू-यूपी-हरियाणा में 12 की मौत; दिल्ली का मौसम भी नर्म

जाती ठंड में बारिश और बर्फबारी ने पहाड़ों से मैदानी क्षेत्रों तक कोहराम मचाया है। पहाड़ों पर आंधी के साथ भीषण बारिश और बर्फबारी हो रही है, तो मैदानों में ओलावृष्टि ने मुसीबत बढ़ा दी है। जम्मू-कश्मीर, हरियाणा और यूपी में वर्षा जनित हादसों में 12 लोगों की मौत हो गई। हिमाचल प्रदेश में हिमस्खलन से चिनाब नदी का बहाव रुक गया है। बारिश और बर्फबारी से चार राष्ट्रीय राजमार्ग समेत 500 से अधिक सड़कें बंद पड़ी हैं। भूस्खलन से जम्मू-श्रीनगर हाईवे पर रविवार को दूसरे दिन भी यातायात शुरू  नहीं हो सका। दिल्ली में भी बारिश, बादल और हवाओं के चलते मौसम नर्म बना हुआ है। भारतीय मौसम विभाग के अनुसार, उत्तरी पाकिस्तान और उसके आसपास के क्षेत्र में पश्चिमी विक्षोभ और पंजाब और आसपास के इलाकों में निम्न दबाव का क्षेत्र बना हुआ है। इसके प्रभाव से हिमाचल, लद्दाख और जम्मू-कश्मीर में बारिश और बर्फबारी हुई। दिल्ली में भी बारिश, बादल और हवाओं के चलते मौसम नर्म बना हुआ है। 

उत्तराखंड, यूूपी, बिहार व सिक्किम में तूफान के साथ ओलावृष्टि दर्ज की गई। पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़, दिल्ली, मध्य प्रदेश, पूर्वी राजस्थान, गुजरात, विदर्भ, छत्तीसगढ़, झारखंड, पश्चिम बंगाल व ओडिशा में अलग-अलग स्थानों पर कहीं हल्की तो कहीं मध्यम बारिश हुई।

फसलों को नुकसान, 24 घंटे में मुआवजे का निर्देश
यूपी में खराब मौसम व ओलावृष्टि से सरसों, मटर, मसूर, गेहूं और चना जैसी फसलों को नुकसान हुआ है। सीएम योगी आदित्यनाथ ने इसका सर्वे कर 24 घंटे में मुआवजा देने का निर्देश दिया है। दो मार्च तक 7,020 किसानों ने मुआवजे के लिए आवेदन किया है।यूपी के राहत आयुक्त नवीन कुमार ने बताया कि लखीमपुर खीरी, हरदोई, सीतापुर, गोंडा अयोध्या, और शाहजहांपुर में बिजली गिरने से छह लोगों की मौत हो गई है। फर्रुखाबाद, कन्नौज, मुजफ्फरनगर, जालौन, झांसी, कानपुर देहात, शाहजहांपुर, ललितपुर और सहारनपुर में ओले भी गिरे।

उत्तराखंड में ऊंचाई वाले इलाकों में बारिश और बर्फबारी के आसार
 उत्तराखंड के 2,500 मीटर से अधिक ऊंचाई वाले इलाकों में आज हल्की बारिश के साथ बर्फबारी की संभावना है। मौसम विज्ञान केंद्र की ओर से जारी पूर्वानुमान के अनुसार उत्तरकाशी, रुद्रप्रयाग, चमोली, टिहरी, देहरादून, पौड़ी, बागेश्वर और पिथौरागढ़ जिले के कुछ इलाकों में हल्की बारिश के साथ बर्फबारी हो सकती है। अन्य जिलों में मौसम शुष्क रहेगा। मौसम विज्ञान केंद्र के निदेशक बिक्रम सिंह ने बताया कि मार्च में औसतन इतनी बारिश नहीं होती। पश्चिमी विक्षोभ के तेजी से बढ़ने के चलते इतनी बारिश हुई। बारिश होने की वजह से ही तापमान में गिरावट दर्ज की गई। चार मार्च के बाद प्रदेशभर में मौसम साफ रहेगा।

बदरीनाथ और गंगोत्री हाईवे बंद…
उत्तराखंड में बारिश-बर्फबारी से बदरीनाथ और गंगोत्री हाईवे बंद हो गए हैंै। बदरीनाथ में करीब पांच फुट, हेमकुंड साहिब में छह और केदारनाथ धाम में दो फुट तक बर्फ जमी है।

लाहौल स्पीति में 10 जगह हिमखंड गिरे
हिमाचल प्रदेश में पिछले तीन दिन से मूसलाधार बारिश और भारी बर्फबारी का दौर जारी है। ऊपरी वाले इलाकों में दुश्वारियां बढ़ गई हैं। लाहौल घाटी में 9 और किन्नौर में एक जगह हिमखंड गिरे हैं। लाहौल के जसरथ गांव में दारा झरने के पास हिमखंड गिरने से चिनाब नदी का प्रवाह 12 घंटों से रुका हुआ है। तांदी पुल के समीप तुपचिलिंग गोंपा के नीचे हिमस्खलन से कुछ दुकानें क्षतिग्रस्त हुई हैं। उदयपुर से करीब एक किमी आगे पहाड़ी से भी हिमस्खलन हुआ जिसका मलबा चिनाब नदी में पहुंच गया है। चिनाब नदी का प्रवाह रुकने के चलते प्रशासन स्थिति पर नजर बनाए हुए है। भारी बर्फबारी के चलते हिमाचल के किन्नौर में 101 पर्यटक फंसे हुए हैं। हालांकि, सभी होटलों में सुरक्षित बताए जा रहे हैं। वहीं, जम्मू-कश्मीर के रामबन में केरल के 200 सैलानी भी फंस गए हैं।

खेत में काम करते मां-बेटे की मौत…
हरियाणा के कुरुक्षेत्र जिले के बबीना थाना क्षेत्र में खिड़की विरन गांव में सरसों के खेत में काम करते समय मां सरोज (52) और बेटे रमन सैनी (28) की आकाशीय बिजली की चपेट में आने से मौत हो गई। महिला का पति पास के खेत में काम कर रहा था। उसके शोर मचाने पर आसपास के लोग जमा हुए और मां-बेटे को अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने दोनों को मृत घोषित कर दिया। राज्य के कई क्षेत्रों में शनिवार से ही मौसम खराब बना हुआ है और भारी बारिश और ओलावृष्टि हो रही है।

जम्मू-कश्मीर : रियासी में घर ढहा, छह दबे
जम्मू-कश्मीर के रियासी में भारी बारिश के चलते एक मकान ढह गया। इसके मलबे में एक महिला और तीन बच्चियों समेत छह लोग दब गए। इसमें महिला और तीनों बच्चियों की मौत हो गई, जबकि परिवार के दो बुजुर्ग सदस्य घायल हुए हैं।

कश्मीर का संपर्क कटा, सैलानी रास्ते में फंसे
270 किमी लंबे जम्मू-श्रीनगर राष्ट्रीय राजमार्ग को रामबन जिले में भूस्खलन से बंद करना पड़ा है। इससे कश्मीर का देश के शेष भाग से संपर्क कट गया है। बड़ी संख्या में सैलानी रास्ते में फंसे हैं, इनमें रामबन में केरल के 200 सैलानी भी हैं। हालांकि, सभी सुरक्षित जगहों पर हैं। भारी बारिश की वजह से पंथियाल में जम्मू-श्रीनगर राजमार्ग का एक हिस्सा भी बह गया है। यातायात विभाग ने कहा कि राजमार्ग पर यातायात बहाल करने में समय लगेगा और यात्रियों को इस पर आने से बचना चाहिए।

सदन में भाषण और वोट के लिए रिश्वत लेने वाले माननीयों पर मुकदमा चले या नहीं, आज फैसला करेगा सर्वोच्च अदालत

संसद या विधानसभा में खास तरह का भाषण देने या वोट डालने के बदले में अगर सांसद या विधायक रिश्वत लें तो क्या उन पर मुकदमा नहीं चलाया जा सकता, सोमवार को सुप्रीम कोर्ट के सात जजों की सांविधानिक पीठ इस प्रश्न पर निर्णय देगी। 1998 में पूर्व प्रधानमंत्री पीवी नरसिंह राव मामले में आए एक आदेश पर फिर विचार करते हुए यह निर्णय दिया जाएगा। सांविधानिक पीठ निर्णय लेगी कि मामले में अभियोजन से छूट दी जा सकती है या नहीं? पिछले वर्ष 5 अक्तूबर को चीफ जस्टिस की अध्यक्षता में सात सदस्यों की सांविधानिक पीठ ने सुनवाई पूरी करने के बाद अपना निर्णय सुरक्षित रखा था। पीठ में जस्टिस एएस बोपन्ना, जस्टिस एमएम सुंदरेश, जस्टिस पीएस नरसिम्हा, जस्टिस जेबी पारदीवाला, जस्टिस संजय कुमार और जस्टिस मनोज मिश्रा शामिल हैं।यह मामला फिर तब उठा जब राजनेता सीता सोरेन ने अपने खिलाफ जारी आपराधिक कार्रवाई को अनुच्छेद 194(2) के तहत रद करने की याचिका दायर की। उनका कहना था कि संविधान ने उन्हें अभियोजन से छूट दी है। 

राजनीतिक सदाचार से जुड़े हैं मसले
इससे पहले पांच सदस्यीय पीठ ने केस से जुड़े मसलों को व्यापक जनहित से जुड़ा मानते हुए इसे विचार के लिए सात सदस्यीय पीठ को सौंप दिया था। उस वक्त कहा गया था कि यह मसले राजनीतिक सदाचार से जुड़े हैं। यह भी कहा था कि अनुच्छेद 105 (2) और 194 (2) में संसद और राज्य विधानसभाओं के सदस्यों को छूट का प्रावधान इसलिए दिया गया है, ताकि वे मुक्त वातावरण और बिना किसी परिणाम के डर के अपने दायित्व निभा सकें।  

सीता सोरेन के कारण फिर उठा मामला
सात जजों की पीठ झामुमो के सांसदों के रिश्वत कांड पर आए आदेश पर विचार कर रही है। आरोप था कि सांसदों ने 1993 में नरसिंह राव सरकार को समर्थन देने के लिए वोट दिए थे। 1998 में पांच जजों की पीठ ने फैसला सुनाया था, अब 25 साल बाद फिर से इस पर फैसला सुनाया जाएगा। यह मामला फिर तब उठा जब राजनेता सीता सोरेन ने अपने खिलाफ जारी आपराधिक कार्रवाई को अनुच्छेद 194(2) के तहत रद करने की याचिका दायर की। उनका कहना था कि संविधान ने उन्हें अभियोजन से छूट दी है। सोरेन पर आरोप था कि उन्होंने 2012 में झारखंड में राज्यसभा चुनाव के समय एक खास प्रत्याशी के समर्थन में वोट करने के लिए रिश्वत ली थी।

डॉ. मोहन मंत्रिमंडल के सदस्य आज अयोध्या में करेंगे रामलला के दर्शन, जाने से पहले होगी कैबिनेट बैठक

MP News: Members of Dr. Mohan's cabinet will visit Ramlala tomorrow in Ayodhya, cabinet meeting before leaving

डॉ. मोहन यादव आज अपनी कैबिनेट के साथ सपत्नीक अयोध्या भगवान श्रीराम के दर्शन करने अयोध्या जाएंगे। रविवार को मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने उत्तर प्रदेश से लौटने के बाद भोपाल में मीडिया से चर्चा करते हुए कहा कि सोमवार को कैबिनेट की बैठक के बाद मध्यप्रदेश मंत्रिमंडल के सभी सदस्य सपत्नीक अयोध्या धाम भगवान श्रीराम के दर्शन करने जाएंगे। खराब कालखंड के बाद आज भगवान श्री राम का अद्भुत मंदिर मां सरयू नदी के किनारे जगमगा रहा है। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि भगवान श्री राम और भगवान श्री कृष्ण के जन्म स्थान और बाबा विश्वनाथ के पवित्रधाम से आनंद से सराबोर होकर लौटा हूं। 

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि फरवरी माह में अयोध्या में अधिक भीड़ होने और अन्य व्यस्तताओं के कारण मध्यप्रदेश मंत्रि-मंडल के सदस्यों ने मार्च माह में अयोध्या में भगवान श्री राम के दर्शन करने जाने का निर्णय लिया था। यह हमारी भगवान श्री राम के प्रति श्रद्धा है, हम सनातन संस्कृति को मानने वाले भी हैं। हमारी आस्था का केंद्र आज जब सबकी श्रद्धा के रूप में उभरकर सामने आया है, तो स्वाभाविक रूप से सबकी भावना भी जुड़ गई है। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि 22 फरवरी, 2024 को अयोध्या में भगवान श्री राम की प्राण-प्रतिष्ठा हुई, यह सभी देशवासियों के लिए सौभाग्य की बात है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और अन्य महत्वपूर्ण हस्तियों की उपस्थिति में अयोध्या में भगवान श्रीराम की प्राण-प्रतिष्ठा हुई। मुख्यमंत्री ने सभी प्रदेशवासियों से अपनी सुविधानुसार अयोध्या में भगवान श्री राम के दर्शन करने अवश्य जाने का आव्हान किया।

 आनंद मोहन को क्षमादान पर आज सुप्रीम कोर्ट करेगा सुनवाई, 30 साल पुराने हत्याकांड से जुड़ा है मामला

Supreme Court hearing in Anand Mohan Case today know all updates in hindi

पूर्व सांसद आनंद मोहन को हत्या के मामले में मिली उम्रकैद की सजा में बिहार सरकार की ओर से दिए गए क्षमादान के खिलाफ दायर याचिका पर सुप्रीम कोर्ट सोमवार को सुनवाई करेगा। आनंद को 1994 के गोपालगंज के जिलाधिकारी जी कृष्णैया हत्याकांड में 2007 में ट्रायल कोर्ट से फांसी की सजा मिली थी जिसे पटना हाईकोर्ट ने 2008 में उम्रकैद में बदल दिया था। सुप्रीम कोर्ट ने 2012 में इस सजा की पुष्टि की थी। पिछले साल अप्रैल में बिहार सरकार ने 14 साल की जेल की सजा पूरी होने के बाद उन्हें रिहा कर दिया था।आनंद को 1994 के गोपालगंज के जिलाधिकारी जी कृष्णैया हत्याकांड में 2007 में ट्रायल कोर्ट से फांसी की सजा मिली थी जिसे पटना हाईकोर्ट ने 2008 में उम्रकैद में बदल दिया था। सुप्रीम कोर्ट ने 2012 में इस सजा की पुष्टि की थी। पिछले साल बिहार सरकार ने उन्हें रिहा कर दिया था।

70,000 करोड़ के निवेश से 20 लाख रोजगार की उम्मीद

PM Mitra 20 lakh employment expected from investment of Rs 70,000 crore

देश में पीएम मित्र के विकास से बड़े पैमाने पर प्रत्यक्ष विदेशी निवेश आने की संभावना है। इन पार्कों के बनने से 70,000 करोड़ रुपये का निवेश आएगा। उद्योग के जानकारों का कहना है कि इससे 20 लाख लोगों को रोजगार मिलने की उम्मीद है। ये पार्क तमिलनाडु, तेलंगाना, गुजरात, कर्नाटक, मध्य प्रदेश, उत्तर प्रदेश और महाराष्ट्र में बनाए जा रहे हैं। सात पीएम मेगा इंटीग्रेटेड टेक्सटाइल रीजन एंड अपैरल (पीएम मित्र) पार्क विकसित करने की महत्वाकांक्षी योजना में तेजी लाई जा रही है। हाल में प्रधानमंत्री ने भी इस पर जोर दिया।सात पीएम मेगा इंटीग्रेटेड टेक्सटाइल रीजन एंड अपैरल (पीएम मित्र) पार्क विकसित करने की महत्वाकांक्षी योजना में तेजी लाई जा रही है। हाल में प्रधानमंत्री ने भी इस पर जोर दिया।

हर पार्क के लिए 500 करोड़
केंद्र ने हर पार्क को स्थापित करने के लिए स्पेशल पर्पज व्हीकल के तहत 500 करोड़ रुपये की मदद देगी। परियोजना के तहत, राज्य सरकारें जहां पार्क स्थापित किए जा रहे हैं, उन्हें कम से कम 1,000 एकड़ की बाधा-मुक्त देंगी। सभी उपयोगिताओं, विश्वसनीय बिजली आपूर्ति, और पानी की उपलब्धता और कचरा निपटान प्रणाली की सुविधा भी दी जाएगी।

यूपी में 21 ओबीसी, 18 सवर्ण, 12 दलित उम्मीदवार उतार साधा जातीय समीकरण, उप-जातियों का भी बनाया बैलेंस

BJP Equally managed OBC General and Dalit candidates in UP creates balance lok sabha Election

आगामी लोकसभा चुनाव में भाजपा हिंदुत्व-राष्ट्रवाद के साथ सामाजिक समीकरण साधने पर भी पूरा जोर दे रही। इसका सबसे बड़ा उदाहरण उत्तर प्रदेश है, जहां शनिवार को जारी 51 उम्मीदवारों की सूची में पार्टी ने न सिर्फ सबसे अधिक ओबीसी को टिकट दिए, बल्कि ओबीसी में शामिल 10 जातियों को प्रतिनिधित्व दिया है।पहली सूची में पार्टी ने ओबीसी के 21, अगड़े वर्ग के 18 और दलित बिरादरी के 12 उम्मीदवारों को टिकट दिए हैं। पहली सूची के बाद अब सबकी निगाहें बुधवार को होने वाली पार्टी की केंद्रीय चुनाव समिति की बैठक पर टिकी हैं। 

पहली सूची में पार्टी ने ओबीसी के 21, अगड़े वर्ग के 18 और दलित बिरादरी के 12 उम्मीदवारों को टिकट दिए हैं। पहली सूची के बाद अब सबकी निगाहें बुधवार को होने वाली पार्टी की केंद्रीय चुनाव समिति की बैठक पर टिकी हैं। उम्मीद है कि पार्टी इस बैठक में अपने हिस्से की बाकी बची 24 सीटों में से ज्यादातर पर एक नाम पर सहमति बना लेगी। सबसे ज्यादा दिलचस्पी पीलीभीत, सुल्तानपुर, कैसरगंज बदायूं और रायबरेली सीट को लेकर है। देखना होगा कि इन सीटों पर पार्टी वरुण गांधी, मेनका गांधी, बृजभूषण शरण सिंह और संघमित्रा मौर्या पर फिर भरोसा जताती है या नहीं। रायबरेली में पार्टी अपना उम्मीदवार तय करने से पहले यह जानना चाहती है कि इस सीट पर गांधी परिवार का कोई सदस्य मैदान में उतरता है या नहीं।

वर्ग ही नहीं, सभी जातियों पर ध्यान
पार्टी ने ओबीसी को दिए 21 टिकटों में इस वर्ग की दस जातियों को प्रतिनिधित्व दिया है। इनमें लोधी, कुर्मी बिरादरी के चार-चार, जाट बिरादरी के तीन, गुर्जर-निषाद, तेली बिरादरी से दो-दो और कश्यप, कुशवाहा, यादव, सैनी बिरादरी सेे एक-एक उम्मीदवार बनाए गए हैं।

इसी तरह, 12 दलितों में पांच पासी, एक पाल, एक कोरी, एक धानुक और दो जाटव और दो खटीक प्रत्याशियों पर दांव लगाया गया है। जिन 18 अगड़ों को टिकट दिया गया है, उनमें ब्राह्मण बिरादरी से 10, राजपूत से सात और पारसी से एक उम्मीदवार है।

न उम्र का बंधन न तीसरी बार टिकट से इन्कार
जीत को पहली प्राथमिकता देने की रणनीति के तहत तमाम आशंकाओं को पीछे छोड़ते हुए पार्टी ने उम्र और लगातार तीन चुनाव लड़ने वालों को टिकट देने में कोई कोताही नहीं बरती है। टिकट पाने वालों में 75 साल से अधिक उम्र की हेमामालिनी के अलावा 70 से अधिक उम्र वाले कई नेता शामिल हैं। पहली सूची में ऐसे 28 सांसद हैं, जो लगातार तीसरी बार चुनाव लड़ेंगे।

कर्नाटक के मंगलुरु में समुद्र तट पर घूमने गए तीन युवक डूबे; मिजोरम में चार ड्रग्स तस्कर गिरफ्तार

Three Youths washed away into sea at Panambur beach in Mangaluru Karnataka News Updates in Hindi

कर्नाटक के मंगलुरु में रविवार को पनाम्बूर समुद्र तट पर घूमने आए तीन युवक लापता हो गए हैं। माना जा रहा है कि वे समुद्र में डूब गए हैं। युवकों की पहचान मिलन (20), लिखित (18) और नागराज (24) के रूप में हुई है। तीनों मंगलुरु शहर में अलग-अलग निजी कंपनियों में काम कर रहे थे। पनाम्बूर पुलिस के मुताबिक, घटना रविवार शाम छह बजे की है। सूचना मिलने पर पुलिस ने स्थानीय मछुआरों और अन्य बचावकर्मियों की मदद से सर्च ऑपरेशन शुरू किया।

नौसेना मेस में कुर्ता-पायजामा में नजर आए सैन्य अफसर
भारतीय नौसेना की मेस में रविवार को भारतीय संस्कृति की झलक देखने को मिली। भारतीय नौसेना प्रमुख एडमिरल आर हरि कुमार, वाइस चीफ वाइस एडमिरल दिनेश त्रिपाठी और अन्य नौसेना अधिकारी रविवार को कुर्ता-पायजामा पहनकर मेस पहुंचे।  गौरतलब है कि पिछले महीने रक्षा मंत्रालय ने मेस में कुर्ता-पायजामा ड्रेस कोड लागू िकया था, जिसकी झलक रविवार को देखने को मिली। 

ओडिशा के कटक में तस्करों से बचाए गए 351 कछुए, तीन गिरफ्तार
ओडिशा के कटक जिले में राजस्व खुफिया निदेशालय (डीआरआई) ने 351 कछुओं को तस्करी से बचाया है। बताया जा रहा है कि इन्हें पश्चिम बंगाल से बंगलूरू ले जाया जा रहा था। उधर, वन विभाग ने कुछओं की तस्करी के आरोप में तीन लोगों को गिरफ्तार किया है। डीआरआई के मुताबिक, एक गुप्त सूचना पर कार्रवाई करते हुए टीम ने मुंगुली टोल गेट पर एक वाहन को रोका, जिसमें प्रतिबंधित भारतीय टेंट कछुओं के बच्चे थे। कुछओं को बचाने के बाद इन्हें वन विभाग को सौंप दिया गया है।

मिजोरम में 1.75 करोड़ की ड्रग्स बरामद, चार तस्कर गिरफ्तार
मिजोरम के चम्फाई जिले में भारत-म्यांमार सीमा से सुरक्षाबलों ने संयुक्त अभियान में 1.75 करोड़ की ड्रग्स व विदेशी बीयर के साथ चार लोगों को तस्करी के आरोप में गिरफ्तार किया है। एक अधिकारी ने कहा, गुप्त सूचना पर असम राइफल्स और मिजोरम पुलिस की संयुक्त टीम ने जिले के न्यू ह्रुइकॉन और जोखावथर में दो अलग-अलग अभियान चलाए। इस दौरान जोखावथर से 66.50 लाख की 95 ग्राम हेरोइन और 1.8 करोड़ की 155 ग्राम हेरोइन व विदेशी बीयर की 10 पेटियां बरामद की गईं।

शहबाज ने अर्थव्यवस्था सुधारने और जी-20 में शामिल होने का दिखाया सपना, आत्मनिर्भर पाकिस्तान पर जोर

Pakistan PM Shehbaz Sharif vows to revive economy and secure G20 membership

पाकिस्तान के नवनियुक्त प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ (72) ने बड़े और कड़े कदम उठाने का संकल्प लिया है। रविवार को पीएम नियुक्त होने के बाद उन्होंने जर्जर अर्थव्यवस्था को पटरी पर लाने के लिए प्रणाली में बदलाव की बात कही और देश को वर्ष 2030 तक जी-20 की सदस्यता दिलाने का लक्ष्य रखा। शहबाज ने आतंकवाद को संरक्षण देने के लिए कुख्यात पाकिस्तान से दहशतगर्दी की जड़ें उखाड़ फेंकने का भी एलान किया।

 शहबाज शरीफ के संबोधन में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का असर दिखा। जिस तरह पीएम मोदी भारत को आत्मनिर्भर बनाने, युवाओं को नौकरी देने वाला बनाने पर जोर देते हैं, उसी तरह शहबाज ने भी कहा कि हम पाकिस्तान को आत्मनिर्भर बनाएंगे। 

शहबाज ने मित्र देशों के लिए वीजामुक्त प्रवेश का एलान करते हुए उम्मीद जताई कि इससे देश में व्यापार बढ़ेगा। उन्होंने जर्जर अर्थव्यवस्था को पुनर्जीवित करने का संकल्प लिया, ताकि 2030 तक पाकिस्तान जी-20 का सदस्य बन सके। जी-20 दुनिया की सबसे बड़ी व विकासशील अर्थव्यवस्थाओं का शक्तिशाली अंतरसरकारी मंच है। गत वर्ष भारत इसका अध्यक्ष था। भारत की अध्यक्षता में वैश्विक व्यवस्था के हित में कई अहम फैसले हुए थे, जिनकी दुनियाभर में प्रशांसा हुई।

पीएम मोदी का असर, आत्मनिर्भर पाकिस्तान पर जोर
शहबाज के संबोधन में पीएम नरेंद्र मोदी का असर दिखा। जिस तरह पीएम मोदी भारत को आत्मनिर्भर बनाने, युवाओं को नौकरी देने वाला बनाने पर जोर देते हैं, उसी तरह शहबाज ने भी कहा कि हम पाकिस्तान को आत्मनिर्भर बनाएंगे। हमारी सरकार में रोजगार बढ़ेगा, तरक्की होगी। शहबाज ने यह भी कहा कि उनकी सरकार 5 लाख छात्रों को टेक्नोलॉजी व आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस से जुड़ी स्पेशल ट्रेनिंग देगी। ये छात्र नौकरी लेंगे नहीं, बल्कि नौकरी देंगे।

पीएमएल-एन नेता ने कहा कि वह ऐसे समय में प्रधानमंत्री का पद संभाल रहे हैं, जब देश का बजट घाटा एक  एक लाख करोड़ रुपये हो चुका है। उन्होंने आश्चर्य जताते हुए कहा, हम सैन्य बलों व सरकारी कर्मचारियों का वेतन कैसे देंगे। ऊर्जा क्षेत्र को अरबों रुपये का सिर्फ ब्याज भुगतान करना है और पाकिस्तान इंटरनेशनल एयरलाइंस का घाटा अरबों रुपये हो चुका है। मेरी सरकार इन परिस्थितियों से निपटते हुए देश में निवेश लाने का काम करेगी।

नवाज शरीफ को दिया पाकिस्तान निर्माण का श्रेय
शहबाज ने कहा, जब मेरे नेता (नवाज) तीन बार पीएम चुने गए, तो देश में जो विकास हुआ, वह मिसाल है। नवाज वह शख्स हैं, जिन्होंने पाकिस्तान का निर्माण किया है। उन्होंने कहा, इस संसद में ऐसे प्रतिभाशाली लोग बैठे हैं, जो पाकिस्तान की नैया पार लगा सकते हैं।

भाषण के बीच चोर-चोर के नारे
पाकिस्तान तहरीक-ए-इंसाफ (पीटीआई) समर्थित सांसदों के हंगामे व नारेबाजी के बीच नई संसद का सत्र बुलाया गया। जब शहबाज शरीफ ने बोलना शुरू किया, तो पीटीआई समर्थित सदस्यों ने चोर-चोर के नारे लगाने शुरू कर दिए। उन्होंने इमरान के समर्थन में नारेबाजी की। जवाब में पीएमएल-एन के सांसदों ने नवाज जिंदाबाद के नारे लगाए। नवाज शरीफ ने ही पीएम प्रत्याशी शहबाज के पक्ष में पहला मत दिया।

जिनपिंग बोले, और गहरी होगी साझेदारी…
चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग ने दूसरी बार प्रधानमंत्री चुने जाने पर शहबाज शरीफ को बधाई दी। जिनपिंग ने उम्मीद जताई कि शहबाज शरीफ के नेतृत्व में बीजिंग व इस्लामाबाद की रणनीतिक साझेदारी और गहरी होगी। नई सरकार के नेतृत्व में पाकिस्तान बड़ी उपलब्धियां हासिल करेगा। 

वित्त मंत्री आतिशी आज विधानसभा में पेश करेंगी दिल्ली सरकार का बजट, लोकसभा चुनाव के मद्देनजर हो सकते हैं बड़े ऐलान

दिल्ली सरकार का बजट आज विधानसभा में पेश होगा। वित्त मंत्री आतिशी इस बजट को पेश करेंगी। बीते शुक्रवार को इकोनॉमिक सर्वे पेश किया गया था। सूत्रों के मुताबिक, दिल्ली सरकार का बजट रामराज्य की अवधारणा पर रह सकता है। लोकसभा चुनाव के मद्देनजर इस बजट में दिल्ली वालों के कई अहम ऐलान हो सकते हैं।

पीएम मोदी एनटीपीसी की 30,000 करोड़ रुपये की परियोजनाओं का शिलान्यास, उद्घाटन करेंगे

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सोमवार को सार्वजनिक क्षेत्र की बिजली कंपनी एनटीपीसी की 30,023 करोड़ रुपये की विभिन्न परियोजनाओं की नींव रखेंगे और उद्घाटन करेंगे। एनटीपीसी ने एक बयान में कहा कि ये परियोजनाएं टिकाऊ विकास और आर्थिक वृद्धि की दिशा में महत्वपूर्ण बढ़त का प्रतीक हैं। पीएम मोदी तेलंगाना के पेद्दापल्ली जिले में स्थित एनटीपीसी के तेलंगाना अत्याधुनिक तापीय बिजली परियोजना (चरण-1) की इकाई-दो (800 मेगावाट) को देश को समर्पित करेंगे।

भारतीय नौसेना बुधवार को एमएच 60आर सीहॉक हेलीकॉप्टर को अपने बेड़े में शामिल करेगी

भारतीय नौसेना बुधवार को कोच्चि में एमएच 60आर सीहॉक बहु-उद्देश्यीय हेलीकॉप्टरों को अपने बेड़े में शामिल करेगी। नौसेना ने कहा कि यह भारत की रक्षा आधुनिकीकरण की राह में एक ‘’महत्वपूर्ण क्षण’ होगा। आईएनएएस 334 स्क्वाड्रन में इन हेलीकॉप्टर के शामिल होने से हिंद महासागर क्षेत्र में नौसेना की परिचालन क्षमता में उल्लेखनीय वृद्धि होने की उम्मीद है।

किसान नेताओं ने 10 मार्च को ‘रेल रोको’ का आह्वान किया, छह मार्च से ‘दिल्ली चलो’ आंदोलन

किसान नेता सरवन सिंह पंधेर और जगजीत सिंह डल्लेवाल ने किसानों की विभिन्न मांगों को लेकर रविवार को देशभर के किसानों से विरोध प्रदर्शन के लिए छह मार्च को दिल्ली पहुंचने का आह्वान किया। उन्होंने मांगों के समर्थन में 10 मार्च को चार घंटे के देशव्यापी ‘रेल रोको’ अभियान का भी आह्वान किया। दोनों किसान नेताओं ने कहा कि मौजूदा प्रदर्शन स्थलों पर किसानों का आंदोलन तेज किया जाएगा और तब तक जारी रहेगा जब तक सरकार उनकी मांगें पूरी नहीं कर लेती।

सीबीआई ने 20 लाख रुपये की रिश्वतखोरी में छह लोगों को किया गिरफ्तार, NHAI के GM, DGM और एक निजी कंपनी के दो निदेशकों अरेस्ट

सीबीआई ने 20 लाख रुपये की रिश्वतखोरी में नेशनल हाइवे अथॉरिटी ऑफ इंडिया (NHAI) के जीएम, डीजीएम और एक निजी कंपनी के दो निदेशकों सहित छह लोगों को गिरफ्तार किया, रिश्वत की रकम समेत 1.1 करोड़ रुपये हुए बरामद।

दिल्ली में छाए बादल तो गाजियाबाद में जोरदार बारिश से बदला मौसम

उत्तर प्रदेश के कई इलाकों में जोरदार बारिश, राजधानी लखनऊ में गिरे ओले

भ्रष्टाचार में डूबी हुई है AAP: बांसुरी स्वराज

नई दिल्ली लोकसभा सीट से टिकट मिलने पर BJP नेता बांसुरी स्वराज ने कहा, “…मैं प्रधानमंत्री, गृह मंत्री, जेपी नड्डा व अन्य की शुक्रगुज़ार हूं… अगर हम मोदी सरकार के कार्यकाल को देखें तो पता चलेगा कि किस प्रकार से भारत की अर्थव्यवस्था पांचवे नंबर आई है… दिल्ली की जनता समझदार और अवगत है। AAP पार्टी सिर से लेकर पांव तक भ्रष्टाचार में डूबी हुई है, दिल्ली की जनता AAP पार्टी से त्रस्त है…

गुजरात के जामनगर में अनंत अंबानी-राधिका मर्चेंट के विवाह पूर्व समारोह के दौरान शाहरुख खान, सलमान खान, आमिर खान, रणबीर कपूर, रणवीर सिंह और दीपिका पादुकोण ने पर्फोर्म किया।

गठबंधन और शीट शेयरिंग को लेकर क्या बोले कांग्रेस नेता जयराम रमेश

कांग्रेस सांसद जयराम रमेश ने कहा, “…मल्लिकार्जुन खरगे और राहुल गांधी भी रैली में मौजूद रहेंगे। यह भारत की रैली होगी… INDIA गठबंधन मजबूत है। NCP(SCP), AAP और DMK के साथ सीट बंटवारे पर बातचीत सकारात्मक दिशा में चल रही है। हमने उत्तर प्रदेश में अपने उम्मीदवार भी घोषित कर दिए हैं। जयंत चौधरी की RLD असली लोकदल नहीं है। असली LD हमारे साथ है…”

हिमाचल प्रदेश: शिमला के मंढोल गांव में भारी बर्फबारी के बाद पूरे क्षेत्र में बर्फ की मोटी चादर बिछ गई।

राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव अपने पुराने अंदाज में दिखे,मोदी के हिंदुत्व पर किया वार

राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव आज अपने पुराने अंदाज में दिखे। ये सच है कि जुवान को शरीर का वह साथ नहीं मिल रहा था जो लाठी घुमावन तेल पिलावन रैली में मिला था। फिर भी लालू यादव ने अपने अंदाज में महागठबंधन से नीतीश कुमार के अलग होने की अंतरकथा को जनता के सामने रख दिया। लालू ने अपने समर्थकों के बीच यह संदेश दिया कि गरीबों की सरकार को षड्यंत्र रच कर गिराया गया। और इस षड्यंत्र की आधारशिला राज्यपाल के यहां रखी गई जहां नरेंद्र मोदी और नीतीश कुमार के बीच बात हुई और महागठबंधन की सरकार को गिरा दिया गया।

वैसे तो हिंदुत्व कार्ड का टैग भाजपा के पास है पर लालू यादव ने भी आज यह कार्ड खेल कर नरेंद्र मोदी के चरित्र को समर्थकों के सामने सवालिया लहजे मे रखते कहा कि नरेंद्र मोदी तो हिंदू ही नहीं है। नरेंद्र मोदी ने अपनी मां के देहावसान के बाद केस दाढ़ी क्यों नहीं छिलवाया? हर हिन्दू अपनी मां के शोक में केस दाढ़ी मुंडवाता है। कोई हिंदू यह-यह काम नहीं कर सकता, जो पीएम मोदी ने किया है।

राजद सुप्रीमो व्यक्तिगत टिप्पणी भी कर गए। लालू यादव ने नरेंद्र मोदी को गैर-हिंदू और नफरती बोल कर अपने एम वाई समीकरण को इनटैक्ट भी रखा। फिर मजाकिया लहजे में कहा कि नरेंद्र मोदी कहता है राम भगवान में प्राण प्रतिष्ठा कर दिया। बताओ कि बिना प्राण प्रतिष्ठा के ही भगवान ही अब तक थे?

Ramswaroop Mantri

Recent posts

script async src="https://pagead2.googlesyndication.com/pagead/js/adsbygoogle.js?client=ca-pub-1446391598414083" crossorigin="anonymous">

प्रमुख खबरें

चर्चित खबरें