अग्नि आलोक
script async src="https://pagead2.googlesyndication.com/pagead/js/adsbygoogle.js?client=ca-pub-1446391598414083" crossorigin="anonymous">

ताजा समाचार -तीनों राज्यों में सरकार गठन को लेकर हलचल तेज,पटना में पूर्वी क्षेत्रीय परिषद की बैठक आज

Share

 अमेरिका ने संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद में इजराइल-हमास संघर्ष पर एक प्रस्ताव के मसौदे पर वीटो कर दिया। आज WHO भी गाजा की स्वास्थ्य स्थिति को लेकर इमरजेंसी मीटिंग करेगा। इधर आज से राजधानी दिल्ली में खेलो इंडिया पैरा गेम्स शुरू हो रहे हैं। ये गेम्स 17 दिसंबर तक चलेंगे। वहीं दिल्ली-एनसीआर में प्रदूषण अभी भी बेहद खराब स्थिति में बना हुआ है। मौसम विभाग का कहना है कि फिलहाल इसमें राहत के आसार नहीं हैं। दिल्ली और राजस्थान की पुलिस ने संयुक्त ऑपरेशन करके गोगामेड़ी हत्याकांड के एक शूटर को पकड़ा है और उसे लेकर दिल्ली पहुंची।

तीनों राज्यों में सरकार गठन को लेकर हलचल तेज, आज जयपुर पहुंचेंगे पर्यवेक्षक

Rajasthan Election News new government in Rajasthan observers in Jaipur today

विधायकों को जयपुर में ही रहने के आदेश नड्डा ने दिए हैं। ऐसा पहली बार हुआ यह पहला मौका है, जब सरकार गठन से पहले भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा ने विधायकों के साथ बात की। इससे पहले कभी ऐसा नहीं हुआ था। राजस्थान का अगला मुख्यमंत्री कौन होगा, इसका जवाब सोमवार को विधायक दल की बैठक के बाद मिल जाएगा। हालांकि इससे पहले भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा ने शनिवार को नवनिर्वाचित भाजपा विधायकों के साथ वर्चुअल बैठक की। करीब 25 मिनट चली इस बैठक को काफी अहम माना जा रहा है। नड्डा ने तीस-तीस विधायकों के समूह से अलग-अलग बात की है।

सूत्रों ने बताया कि विधायकों को जयपुर में ही रहने के आदेश नड्डा ने दिए हैं। ऐसा पहली बार हुआ यह पहला मौका है, जब सरकार गठन से पहले भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा ने विधायकों के साथ बात की। इससे पहले कभी ऐसा नहीं हुआ था। बताया जा रहा है कि नड्डा ने विधायकों से पार्टी के आगामी कार्यक्रमों और विकसित भारत संकल्प यात्रा को लेकर भी बात की। भाजपा अध्यक्ष नड्डा ने विधायकों को विकसित भारत संकल्प यात्रा की तैयारियां 17 दिसंबर तक पूरी करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा, सभी विधायक अपने-अपने विधानसभा क्षेत्र में रूट लाइन तय करें।

आज पहुंचेंगे पर्यवेक्षक
विधायक दल की बैठक के लिए पर्यवेक्षक बनाए गए राजनाथ सिंह, विनोद तावडे और सरोज पांडेय रविवार को जयपुर पहुंचेंगे। पर्यवेक्षक राजनाथ सिंह, विनोद तावडे और सरोज पांडेय रविवार को पार्टी कार्यालय में विधायकों के साथ चर्चा करेंगे। इस दौरान सभी विधायकों से वन-टु-वन चर्चा भी की जा सकती है। विधायकों के लिए दोपहर के भोजन का इंतजाम भी पार्टी कार्यालय में ही किया जाएगा। इसके बाद बैठक का दौर फिर शुरू हो सकता है।

असम की एक किराना दुकान में बम, इलाके में दहशत; मणिपुप में हथियार और विस्फोटक बरामद

Suspected crude bomb hurled at shop in Kokrajhar of Assam Big News in hindi

कोकारझार जिले के अलावा, अमस के ही शिवसागर जिले के तिनसुकिया इलाके में भी शाम को एक आवासीय इमारत में विस्फोट हो गया। पुलिस को संदेह है कि सिलेंडर फटने के कारण विस्फोट हुआ है। विस्फोट में तीन लोग घायल हो गए। हालांकि, पुलिस मामले की जांच कर रही है कि विस्फोट किस वजह से हुआ। 

पटना में पूर्वी क्षेत्रीय परिषद की बैठक आज

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह रविवार को पटना में पूर्वी क्षेत्रीय परिषद की 26वीं बैठक की अध्यक्षता करेंगे। बैठक में कोदो, कुटकी और बाजरा फसलों का न्यूनतम समर्थन मूल्य रागी के बराबर करने, तलछट प्रबंधन के लिए राष्ट्रीय फ्रेमवर्क जारी करने, क्षेत्रीय परिषदें खनन, कुछ वस्तुओं पर केंद्रीय वित्तीय सहायता, बुनियादी ढांचे का निर्माण, भूमि अधिग्रहण और भूमि हस्तांतरण, जल बंटवारा, राज्य पुनर्गठन और सामान्य हित के अन्य मामलों सहित कई मुद्दों पर चर्चा होने की उम्मीद है। 

ओडिशा में पत्नी की हत्या के बाद पति ने किया आत्मसमर्पण 
पुलिस ने बताया कि ओडिशा के नयागढ़ जिले में एक 35 साल के व्यक्ति ने अपनी पत्नी की हत्या कर दी। पति को संदेह था कि वह किसी के साथ विवाहेतर संबंध में शामिल थी। आरोपी अर्जुन बाघा अपनी पत्नी धारित्री (30) के कटे हुए सिर के साथ खुद बनिगोचा पुलिस थाने पहुंचा और आत्मसमर्पण किया। थाना प्रभारी लक्ष्मण दंडसेना ने बताया कि बिना सिर वाला धड़ भी बरामद कर लिया गया है। मामले की जांच की जा रही है।

असम की एक किराना दुकान में बम
असम पुलिस ने बताया कि कोकारझार जिले में शनिवार शाम एक किराना दुकान में आसामाजिक तत्वों ने बम फेंक दिया, जिस वजह से क्षेत्र में अफरा-तफरी मच गई। हालांकि, बम फटा नहीं और सभी लोग सुरक्षित हैं। घटना करीब रात आठ बजे की है। बम फेंकने की खबर जैसे ही इलाके में फैली, वैसे ही लोग दहशत में आ गए। दुकान के मालिक का कहना है कि किसने यह बम फेंका है, यह वह देख नहीं पाए। 

निर्यात के लिए दी गई ब्याज छूट योजना के वास्तविक लाभार्थियों की पहचान जरूरी
निर्यात क्षेत्रों को दी गई ब्याज छूट योजना के वास्तविक लाभार्थियों की पहचान जरूरी है। यह संभव है कि एमएसएमई के बजाय कुछ बड़ी कंपनियां सबसे अधिक लाभ उठा रही हैं। वैश्विक व्यापार अनुसंधान पहल (जीटीआरआई) ने कहा, यह पता लगाना भी जरूरी है कि किन उत्पाद समूहों को सबसे अधिक कर्ज मिलता है। इस योजना के माध्यम से छोटी फर्मों की सहायता करने में बैंकों की भी जांच की जानी चाहिए।

वैश्विक व्यापार अनुसंधान पहल (जीटीआरआई) ने शनिवार को कहा, सरकार ने रुपया निर्यात कर्ज की सुविधा को 30 जून तक बढ़ा दिया है। सब्सिडी योजना के तहत 2,500 करोड़ रुपये के अतिरिक्त आवंटन को मंजूरी दी गई है। यह योजना एक अप्रैल, 2015 को शुरू की गई थी और इसकी अवधि 31 मार्च, 2020 तक ही रखी गई थी। बाद में कोरोना के समय इसे एक साल के लिए और फिर बाद में इसकी तारीख और बढ़ा दी गई थी। जीटीआरआई के सह-संस्थापक अजय श्रीवास्तव ने कहा, क्या कुछ वस्तुओं, जैसे कम मात्रा, उच्च मूल्य वाले सामान को बाहर रखा जाना चाहिए, जिनका दुरुपयोग होने की आशंका है। इसकी पूरी सच्चाई विस्तृत अध्ययन से ही सामने आ सकती है।

मणिपुर : महिला की हत्या में 9 के खिलाफ आरोपपत्र दाखिल
सीबीआई ने मणिपुर में जातीय हिंसा के दौरान 55 वर्षीय नगा महिला की हत्या के मामले में नौ लोगों के खिलाफ आरोपपत्र दायर किया है। उसे राज्य के केइबी गांव में 15 जुलाई को उग्र भीड़ ने मार डाला था। राज्य सरकार के अनुरोध पर केंद्रीय जांच ब्यूरो ने इंफाल पूर्व के लमलाई पुलिस स्टेशन में दर्ज मामला अपने हाथ में ले लिया था। सीबीआई प्रवक्ता ने बताया कि आरोप था कि 15 जुलाई को एक महिला को हथियारबंद बदमाशों सहित लगभग सौ लोगों की भीड़ ने सावोमबंग गेट से अपहरण कर लिया। उसे कार से केइबी गांव की ओर ले जाया गया। बाद में उसी दिन महिला का शव बरामद किया गया था। 

केरल : शोक संदेश पोस्ट करने के बाद युवक ने की आत्महत्या
अलुवा के एक 28 वर्षीय व्यक्ति ने अपने इंस्टाग्राम पेज पर अपने लिए शोक संदेश पोस्ट करने के बाद आत्महत्या कर ली। अजमल शरीफ का शव अपने घर के एक कमरे के अंदर लटका हुआ पाया गया। अच्छी नौकरी नहीं मिलने से वह अवसाद में था। अजमल के इंस्टाग्राम पेज पर 14 हजार से ज्यादा फॉलोअर्स हैं। आत्महत्या से पहले अजमल ने अपनी तस्वीर के कैप्शन में रिप अजमल शरीफ 1995-2003 लिखकर इंस्टाग्राम पोस्ट डाला था।

शिवसागर जिले में भी विस्फोट
कोकारझार जिले के अलावा, अमस के ही शिवसागर जिले के तिनसुकिया इलाके में भी शाम को एक आवासीय इमारत में विस्फोट हो गया। पुलिस को संदेह है कि सिलेंडर फटने के कारण विस्फोट हुआ है। विस्फोट में तीन लोग घायल हो गए। हालांकि, पुलिस मामले की जांच कर रही है कि विस्फोट किस वजह से हुआ। 

मणिपुर में बड़े पैमाने पर हथियार और विस्फोटक बरामद
असम राइफल और थौबल पुलिस के साझा अभियान में शनिवार को बड़े पैमाने पर हथियार और विस्फोटक बरामद हुआ। असम राइफल के अधिकारियों ने एक बयान जारी कर बताया कि सलाम पतोंग और मोइदांगपोक में युद्ध जैसे हथियारों के भंडार मिले हैं। अधिकारियों ने बताया कि सुरक्षा बलों ने गुप्त सूचना के आधार पर इलाके को घेरकर गहन तलाशी अभियान चलाया। तलाशी के दौरान सुरक्षा बलों को दो घातक हथियार, एक दर्जन हथगोले, 40 मिमी के तीन गोले, आंसू गैस के गोले, दो रेडियो सेट और दो आर्मिंग रिंग बरामद हुए

40 फीसदी कमीशन के मामले में कर्नाटक सरकार की जांच पर रोक
कुछ ठेकेदारों की ओर से सरकारी ठेकों में 40 प्रतिशत कमीशन के आरोपों की जांच के लिए हाईकोर्ट के सेवानिवृत्त न्यायाधीश एचएन नागमोहन दास के नेतृत्व में एक सदस्यीय जांच आयोग गठित करने के सरकारी आदेश पर कर्नाटक हाईकोर्ट ने रोक लगा दी। राज्य सरकार ने 2019-20 से 2022-23 के बीच शहरी विकास, जल संसाधन, लघु सिंचाई और ग्रामीण विकास, लोक निर्माण और पंचायत राज विभागों में आवंटित कार्यों में कमीशन के आरोपों की जांच के लिए इस साल 5 अगस्त को आदेश जारी किया था।

न्यायमूर्ति एम नागप्रसन्ना ने कई ठेकेदारों की ओर से दायर याचिका पर सुनवाई की। उन्होंने सरकारी आदेश पर रोक लगाते हुए कहा, जब तक राज्य सरकार विवादित आदेश जारी करने या एक सदस्यीय जांच आयोग गठित करने की अपनी कार्रवाई को उचित नहीं ठहराती, तब तक आगे की सभी कार्यवाही पर रोक रहेगी। उन सभी कार्यों की जांच के लिए एक विशेष जांच सेल का गठन किया है। इसे निक्षेप इंफ्रा प्रोजेक्ट्स और 44 अन्य ठेकेदारों ने याचिका दायर कर चुनौती दी है।

तंबाकू कंपनियों का समर्थन के लिए इन अभिनेताओं को नोटिस
एक अवमानना याचिका का जवाब देते हुए डिप्टी सॉलिसिटर जनरल एसबी पांडे ने इलाहाबाद हाईकोर्ट की लखनऊ पीठ को बताया कि सीसीपीए ने 20 अक्तूबर को तंबाकू कंपनियों का समर्थन करने के लिए शाहरुख खान, अक्षय कुमार और अजय देवगन को नोटिस जारी किया था। बता दें, मामले की अगली सुनवाई 9 मई 2024 को होगी।

पुणे के ओशो आश्रम की जमीन बिक्री का प्रस्ताव रद्द
पुणे में ओशो आश्रम की 3 एकड़ जमीन बेचने का प्रस्ताव मुंबई के जॉइंट चैरिटी कमिश्नर ने रद्द कर दिया है। ओशो इंटरनेशनल फाउंडेशन और बजाज ऑटो के राजीव बजाज में जमीन बेचने के समझौते के तहत बजाज के दिए 50 करोड़ रुपए वापस लौटाने को कहा गया है। वहीं साल 2005 से 2023 तक फाउंडेशन की वित्तीय गतिविधियों की विस्तृत ऑडिट रिपोर्ट बनाने को भी कहा गया है। शहर के पॉश इलाके कोरेगांव स्थित ओशो इंटरनेशनल मेडिटेशन रिसोर्ट (ओशो आश्रम) की जमीन बेचने का विरोध करते हुए ओशो के अनुयायियों ने हस्तक्षेप की मांग की थी। ज्यूरिख से संचालित फाउंडेशन ने दिसंबर 2020 में दावा किया था कि वही आश्रम का मालिक है, इसलिए उसे जमीन बेचने दी जाए। इसके ट्रस्टी मुकेश सादरा व अन्य का कहना था कि कोविड महामारी के दौरान आश्रम की आर्थिक स्थिति बिगड़ी है, संचालन मुश्किल हो गया है, इसलिए धन की जरूरत पूरी करने के लिए जमीन बेचना जरूरी हो गया है। उन्होंने दावा किया था कि महामारी में आश्रम को 3.37 करोड़ रुपए का घाटा हुआ। 

3.30 लाख बुजुर्गों, दिव्यांगों ने घर में मतदान का लाभ उठाया
पिछले 11 विधानसभा चुनावों में कम से कम 3.30 लाख दिव्यांगों और 80 साल या इससे अधिक उम्र के मतदाताओं ने घर पर मतदान की सुविधा का लाभ उठाया है। सूत्रों ने शनिवार को यह जानकारी दी। दिव्यांग व्यक्ति, 80 वर्ष से अधिक आयु के मतदाता और कोविड से पीड़ित लोग घर पर मतदान की सुविधा का लाभ उठा सकते हैं। निर्धारित गोपनीयता मानदंडों के तहत मतपत्र का उपयोग करके घरेलू मतदान विकल्प का प्रयोग किया जाता है और इस प्रक्रिया की वीडियोग्राफी की जाती है। राजनीतिक दलों के प्रतिनिधि और मतदान कर्मी पूर्व निर्धारित समय पर ऐसे मतदाताओं के आवास पर जाते हैं जो घर पर मतदान का विकल्प चुनते हैं। 

ममता ने प्रधानमंत्री मोदी से मिलने का वक्त मांगा
पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ने महात्मा गांधी राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारंटी कानून (मनरेगा) का फंड जारी करने के सिलसिले में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात का वक्त मांगा है। ममता ने कहा कि उन्होंने प्रधानमंत्री को पत्र लिखकर समय देने का अनुरोध किया है। ममता 18 से 20 दिसंबर तक दिल्ली की यात्रा पर रहेंगी। साथ ही उन्होंने चेतावनी भी दी है कि यदि प्रधानमंत्री इस दौरान उन्हें मुलाकात का वक्त नहीं देते हैं तो जो जरूरी होगा वह करेंगी। 

भारत के साथ अधिक गहराई से जुड़ना चाहती है दुनिया : पीयूष
केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल ने कहा, भारत की पर्याप्त मांग के कारण उसके साथ और अधिक गहराई से जुड़ने की आवश्यकता को इस समय पूरी दुनिया पहचान रही है। कंज्यूमर इलेक्ट्रॉनिक्स एंड अप्लायंसेज मैन्युफैक्चरर्स एसोसिएशन के 44वें वार्षिक पुरस्कार समारोह में उन्होंने कहा, भारत में अवसर बहुत बड़े हैं। हमारे सामने आने वाले अवसर और भी बड़े होंगे। दुनिया भारत में उन अवसरों को देखती है। 

सॉवरेन गोल्ड बॉन्ड की दो किस्तों में सस्ते में निवेश का मौका
सरकार सॉवरेन गोल्ड बॉन्ड में फिर से निवेश का मौका मिलेगा। पहली किस्त 18-22 दिसंबर को खुलेगी। दूसरी किस्त 12-16 फरवरी को खुलेगी। हालांकि, इन दोनों किस्तों की दरें बाद में घोषित की जाएंगी। इस बॉन्ड की परिपक्वता अवधि आठ साल की होती है, पर पांच साल पूरा होने पर भी इससे निकलने का विकल्प होता है। पांच साल में निकलने पर 20.80 फीसदी टैक्स लगता है, जबकि परिपक्वता पर कोई टैक्स नहीं लगता है।

कोटा की स्कूली छात्रा ने घर में फांसी लगाकर दी जान
कोटा की बापू कॉलोनी में स्कूली छात्रा निकिता कोली (15) ने अपने कमरे की छत के पंखे से फांसी लगा ली। वह सरकारी स्कूल की 10वीं की छात्रा थी। कमरे से कोई सुसाइड नोट बरामद नहीं हुआ है। आत्महत्या के पीछे का कारण अभी तक पता नहीं चल सका है। पुलिस ने बताया कि लड़की के पिता उस समय घर से बाहर थे। मकान मालिक ने उन्हें फोन करके घटना की जानकारी दी। 

हर महीने क्यों घटता-बढ़ता है चंद्रमा, क्या है क्रोधित दक्ष के शाप की कहानी

Why does moon wax and wane every month, mythology of angry Daksha cursed Chandra

क्रोधित दक्ष ने चंद्रमा को शाप दिया कि तुम्हें अपने रंग-रूप और तेज पर बहुत अभिमान है। मैं तुम्हें शाप देता हूं कि तुम क्षय रोग से ग्रस्त हो जाओगे तथा तुम्हारा तेज एवं रूप नष्ट हो जाएगा। 

क्ष प्रजापति की बहुत-सी कन्याएं थीं। एक दिन चंद्रमा भ्रमण करते हुए निकला तो उसकी दृष्टि दक्ष की पुत्रियों पर पड़ गई। उन सब में रोहिणी सबसे सुंदर थी। रोहिणी को देखते ही चंद्रमा उस पर आसक्त हो गया। चंद्रमा के तेज एवं सौंदर्य से प्रभावित होकर रोहिणी समेत दक्ष की अन्य छब्बीस पुत्रियों का मन भी चंद्रमा पर आ गया। वे सब चंद्रदेव से विवाह करने की इच्छुक हो गईं। यह जानकर चंद्रमा ने दक्ष के सामने सभी सत्ताईस कन्याओं से विवाह करने का प्रस्ताव रख दिया। दक्ष ने चंद्रमा का प्रस्ताव सहर्ष स्वीकार करते हुए सभी कन्याओं का विवाह चंद्रमा से कर दिया।

चंद्रमा ने दक्ष की पुत्रियों से विवाह तो कर लिया किंतु वह सबसे अधिक प्रेम रोहिणी से करता था। इस कारण चंद्रमा की शेष छब्बीस पत्नियां उपेक्षित महसूस करने लगीं। यह उपेक्षा धीरे-धीरे ईर्ष्या में बदल गई। फिर एक दिन उन्होंने चंद्रमा की शिकायत अपने पिता से कर दी।

दक्ष ने सुना तो उन्होंने चंद्रमा से मिलकर उसे समझाया और पक्षपात न करने का तथा सभी पत्नियों को समान रूप से प्रेम करने का सुझाव दिया। चंद्रमा ने धैर्य से दक्ष की बातें सुनीं परंतु फिर भी रोहिणी के प्रति उसका स्नेह कम नहीं हुआ। कुछ दिन बाद दक्ष को पता लगा कि चंद्रमा ने उनकी अवहेलना की है तो वह क्रोधित हो उठे और उन्होंने चंद्रमा को शाप दे दिया : ‘तुम्हें अपने रंग-रूप और तेज पर बहुत अभिमान है और तुमने मेरी अवहेलना की है इसलिए मैं तुम्हें शाप देता हूं कि तुम क्षय रोग से ग्रस्त हो जाओगे तथा तुम्हारा तेज एवं रूप नष्ट हो जाएगा!’

दक्ष के शाप का चंद्रमा पर तुरंत प्रभाव हुआ और उसे क्षय रोग हो गया। उस रोग के कारण चंद्रमा का तेज घटता चला गया और अंत में पूरी तरह समाप्त हो गया। अब चंद्रमा के पास न प्रकाश रहा और न ही पहले-सा सौंदर्य! चंद्रमा को मिले इस शाप का प्रभाव संपूर्ण सृष्टि पर भी पड़ने लगा क्योंकि चंद्रमा के प्रकाश के अभाव में पृथ्वी रात्रि के समय अंधकार में डूब गई और काल-गणना भी गड़बड़ाने लगी। सृष्टि के नियमों में उथल-पुथल हुई तो परेशान होकर सभी देवता, चंद्रमा को साथ लेकर भगवान ब्रह्मा के पास पहुंचे और उन्होंने ब्रह्मा से इस समस्या का उपाय पूछा।

ब्रह्मा ने कहा कि चंद्रमा को शाप से मुक्ति दिलाने का सामर्थ्य केवल भगवान शिव के पास है। इसलिए उन्होंने चंद्रमा को शिवलिंग स्थापित करने और शिव की उपासना का सुझाव दिया…
यह सुनकर चंद्रमा के मन में पुनः स्वस्थ होने की आशा जग गई और उसने पश्चिमी समुद्र के तट पर एक शिवलिंग का निर्माण किया और वहीं बैठकर शिव के नाम का जाप आरंभ कर दिया। काफी समय बीत गया। आखिर एक दिन चंद्रमा की कठोर तपस्या से प्रसन्न होकर भगवान शिव ने चंद्रमा को दर्शन दिए। शिव ने चंद्रमा की इच्छा पूछी तो चंद्रमा ने शिव से वरदान में अपना तेज और सौंदर्य वापस माँग लिया।

यह सुनकर शिव दुविधा में पड़ गए। वह बोले, ‘मैं प्रजापति दक्ष के शाप को समाप्त तो नहीं कर सकता किंतु उसे संशोधित अवश्य कर सकता हंू। तुम पर दक्ष के शाप का प्रभाव तो होगा किंतु वह प्रभाव स्थायी नहीं होगा। इसलिए तुम्हारी आभा पूर्ण लुप्त होने के बाद अगले दिन से ही फिर बढ़ने लगेगी। तुम पंद्रह दिनों में फिर से दीप्तिमान हो जाओगे। परंतु अगले पंद्रह दिन तक फिर शाप के असर से तुम्हारा तेज घटना शुरू हो जाएगा। इस प्रकार तुम्हारा यह तेज घटता-बढ़ता रहेगा और इसी से माह के शुक्ल और कृष्ण पक्ष बनेंगे। दक्ष से तुम्हारी रक्षा के लिए मैं तुम्हें अपने मस्तक पर धारण करूंगा!’

चंद्रमा को अपने शीष पर धारण करने के कारण शिव का नाम ‘चंद्रशेखर’ पड़ा। चंद्रमा का एक नाम ‘सोम’ है इसलिए जिस स्थान पर उसने शिव की आराधना की थी, उसे भी पवित्र नाम मिला – सोमनाथ। देश के बारह ज्योर्तिलिंगों में इसकी गिनती होती है।

छठी कक्षा की लड़कियों ने जताई शिक्षा को लेकर चिंता, कहा- हमें आगे पढ़ने से न रोके तालिबान

Afghanistan Sixth class girls expressed concern about education said Taliban stop us from studying further

टोलो न्यूज के मुताबिक, दो साल से ज्यादा समय बीत चुका है और तालिबान ने अब तक छठी कक्षा से ऊपर की लड़कियों के लिए स्कूल फिर से खोलने के संबंध में कोई घोषणा नहीं की है।

टोलो न्यूज के मुताबिक, दो साल से ज्यादा समय बीत चुका है और तालिबान ने अब तक छठी कक्षा से ऊपर की लड़कियों के लिए स्कूल फिर से खोलने के संबंध में कोई घोषणा नहीं की है।

जहरा और जैनब ने अभी-अभी छठी कक्षा पूरी की है। वह बताती हैं कि हम तनाव में हैं। छठी कक्षा की छात्रा जैनब ने कहा, हमारे स्कूल का आखिरी दिन बहुत दुखद था। मैं और मेरे सभी सहपाठी रो रहे थे क्योंकि हम अब स्कूल नहीं जा सकते। शिक्षक भी रो रहे थे। 

युवा छात्राओं के सपने टूटे
काबुल विश्वविद्यालय में समाजशास्त्र के तीसरे वर्ष की छात्रा 23 वर्षीय मदीना ने कहा कि शिक्षा के दरवाजे बंद होने से उसके सपने छिन गए हैं। उनका सपना कानून में मास्टर डिग्री लेना था ताकि वह अफगान लड़कियों के अधिकारों की रक्षा कर सकें, लेकिन मौजूदा सरकार में यह संभव नहीं लग रहा।

  दलितों की बरात में घुसे दबंग, महिलाओं के साथ जबरन किया डांस, चलाई गोली, किशोरी घायल

Ballabhgarh : Bullies enter Dalit wedding procession, forcibly dance with women

इसी दौरान डांस करने समय दो दबंग बीच में घुस आए। दबंगों ने युवतियों और महिलाओं पर रुपये फेंके और बदसलूकी की।गांव तिगांव में दलितों के एक परिवार के घर घुड़चढ़ी की रस्म चल रही थी। इसी दौरान डांस करने समय दो दबंग बीच में घुस आए। दबंगों ने युवतियों और महिलाओं पर रुपये फेंके और बदसलूकी की।

विरोध करने पर डांस कर रही महिलाओं पर फायर कर दिया। गोली एक किशोरी के पैर में लगने पर वह घायल हो गई। घटना से डरे परिजन तुरंत बरात लेकर दुल्हन के घर की ओर निकल गए। वहीं दूल्हे के भाई और अन्य बराती किशोरी को अस्पताल ले गए। इसी बीच दबंग मौका देखकर फरार हो गए। थाना तिगांव पुलिस ने किशोरी के पिता की शिकायत पर केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी गांव तिगांव निवासी जगदीश ने बताया कि आठ दिसंबर को गांव में रात 8 बजे पड़ोसी सचिन पुत्र कर्मवीर की घुड़चढ़ी हो रही थी। कॉलोनी में स्थित शिव मंदिर पर दूल्हा सचिन दर्शन करने के लिए गया। दर्शन करने के बाद घुड़चढ़ी होने लगी। कुछ समय के बाद बरात बाबू नागर के घर के सामने से गुजर रही थी। 

आरोप है कि बाबू नागर बरात में शामिल महिलाओं के बीच में जाकर डांस करते हुए बदसलूकी करते हुए पैसे फेंकने लगा। बरातियों ने जब विरोध किया तो आरोपी बाबू नागर ने जातिसूचक शब्द कहते हुए बरात नहीं चढ़ने देने की धमकी दी। आरोप है कि बाबू नागर अपने साथी हीरा से पिस्तौल लेकर आया और गोली चला दी। गोली उनकी 17 वर्ष की बेटी सोनिया के पैर के घुटने में लग गई।

गोली चलाने के बाद दोनों आरोपी बाबू और आरोपी हीरा मौके से फरार हो गए। बारात तिगांव से नीलम चौक के पास एनआईटी क्षेत्र पर जानी थी। बरात में शामिल दूल्हे के छोटे भाई व अन्य लोग सोनिया को उपचार के सरकारी अस्पताल लेकर गए,

दो बूंद जिंदगी की: आज से पल्स पोलियो अभियान

Pulse polio drops will be given to seven lakh children in Bareilly

सीएमओ डॉ. विश्राम सिंह ने बताया कि रविवार को 2823 बूथों पर पोलियो की खुराक पिलाने की मुहिम शुरू होगी। 11 से 15 दिसंबर तक टीमें घर-घर पहुंचेगी।बरेली जिले में पोलियो के खतरे से बच्चों को बचाने के लिए रविवार से पल्स पोलियो अभियान शुरू होगा। जागरूकता के लिए शनिवार को सीएमओ कार्यालय से जागरूकता रैली निकाली गई। अभियान के तहत शून्य से पांच वर्ष तक के 7.27 लाख बच्चों को ‘दो बूंद जिंदगी की’ दी जाएगी। 

पॉक्सो के 2.43 लाख केस, 20 साल में भी नहीं निपटेंगे, 2022 में मात्र तीन फीसदी रही सजा की दर

Report 2.43 lakh POCSO cases will not be resolved even in 20 years, conviction rate only three percent in 2022

रिपोर्ट के मुताबिक, केंद्र सरकार ने 2019 में बाल यौन शोषण पीड़ितों को न्याय सुनिश्चित करने के लिए फास्ट-ट्रैक अदालतें स्थापित करने का एक ऐतिहासिक फैसला लिया था और इस पर करोड़ों रुपये भी खर्च कर रही है।

श की विभिन्न फास्ट-ट्रैक अदालतों में यौन अपराधों से बच्चों के संरक्षण (पॉक्सो) कानून के तहत 2.43 लाख से ज्यादा मामले जनवरी 2023 तक लंबित थे। एक एनजीओ के शोध पत्र में यह जानकारी देने के साथ बताया गया है कि फास्ट ट्रैक कोर्ट जिस गति से मामले निपटा रहे हैं उसे देखते हुए अगर कोई नया मामला दर्ज न भी हो तो भी इन्हें निपटाने में कई राज्यों को दो-तीन दशक तक का समय लग सकता है।

रिपोर्ट के मुताबिक, वर्ष 2022 में ऐसे मामलों में राष्ट्रीय स्तर पर दोषसिद्धि या आरोपियों को सजा सुनाए जाने की दर मात्र तीन फीसदी रही। इंडिया चाइल्ड प्रोटेक्शन फंड (आईसीपीएफ) की तरफ से जारी शोधपत्र न्याय प्रतीक्षा भारत में बाल यौन शोषण के मामलों में न्याय वितरण तंत्र की प्रभावकारिता का विश्लेषण में कहा गया है कि विशेष फास्ट-ट्रैक अदालतें गठित किए जाने के बावजूद यह दर न्यायिक प्रणाली के प्रभावी होने पर एक सवाल है।

एक साल में करना था पूरा
रिपोर्ट के मुताबिक, केंद्र सरकार ने 2019 में बाल यौन शोषण पीड़ितों को न्याय सुनिश्चित करने के लिए फास्ट-ट्रैक अदालतें स्थापित करने का एक ऐतिहासिक फैसला लिया था और इस पर करोड़ों रुपये भी खर्च कर रही है। इन अदालतों को ऐसे मामलों में कार्यवाही को एक साल में पूरा करना था, लेकिन विचाराधीन कुल मामलों में 2022 में केवल 8,909 मामलों में ही दोषसिद्धि हो पाई है।

एक सजा पर नौ लाख का खर्च
केंद्र सरकार ने हाल में 1,900 करोड़ रुपये से अधिक के बजटीय आवंटन के साथ 2026 तक केंद्र प्रायोजित योजना के रूप में फास्ट ट्रैक अदालतें जारी रखने की मंजूरी दी थी। रिपोर्ट में इस बात को रेखांकित किया गया है कि देश में प्रत्येक फास्ट ट्रैक कोर्ट प्रति वर्ष औसतन केवल 28 मामलों का निपटारा करती है, जिसका मतलब है कि एक सजा पर खर्च लगभग नौ लाख रुपये का खर्च आता है।

लक्ष्य से कोसों दूर
कानून एवं न्याय मंत्रालय, महिला एवं बाल विकास मंत्रालय और राष्ट्रीय अपराध रिकॉर्ड ब्यूरो के आंकड़ों पर आधारित इस रिपोर्ट में यह भी बताया गया कि लॉन्च के तीन साल बाद भी ये विशेष फास्ट-ट्रैक अदालतें निर्धारित लक्ष्य से कोसों दूर हैं। हर फास्ट-ट्रैक कोर्ट में एक तिमाही में 41-42 मामलों यानी सालभर में कम से कम 165 मामलों के निपटारे की उम्मीद जताई गई थी।

दिल्ली: इस सोमवार को खुला रहेगा लाल किला

आम तौर पर सोमवार को बंद रहने वाला दिल्ली का ऐतिहासिक लाल किला इस बार 11 दिसंबर को खुला रहेगा। अधिकारियों ने सोमवार को यह जानकारी दी।यूनेस्को धरोहर स्थल लालकिला में देश-विदेश से बड़ी संख्या में पर्यटक पहुंचते हैं। भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि 17वीं सदी के इस स्मारक को ‘भारतीय कला, वास्तुकला एवं डिजायन द्विवार्षिक’ कार्यक्रम की तैयारी के सिलसिले में तीन दिनों से विजिटर्स के लिए बंद कर दिया गया था।

अयोध्या में राम मंदिर के उद्घाटन को लेकर कैसी चल रही तैयारी

यूपी के अयोध्या में राम मंदिर के उद्घाटन की तैयारियां जोरशोर से चल रही हैं। अयोध्या DM नीतीश कुमार ने कहा कि धर्मपथ पर आरंभिक बिंदु और अंतिम बिंदु के बीच नियमित अंतर है, लता मंगेश्कर चौक पर वहां हम सूर्य स्तंभ बना रहे हैं। इसके साथ ही वहां 90 साइन बोर्ड बनेंगे जिनपर रामायण आधारित प्रसंग को चित्रित किया जाएगा। उन्होंने कहा कि हमलोग वहां रोड का भी चौड़ीकरण कर रहे हैं… हम प्रमुख मार्गों पर अयोध्या की थीम पर द्वार भी बना रहे हैं।

चीन ने जलवायु सूचना एवं पूर्वानुमान प्रणाली शुरू करने का प्रस्ताव रखा

चीन प्रायोजित ‘चाइना इंडियन ओसियन रिजन फोरम ऑन डेवलपमेंट कॉपरेशन (सीआईओआरएफ) की दूसरी बैठक में जलवायु सूचना एवं पूर्वानुमान प्रणाली परियोजना शुरू करने तथा रणनीतिक दृष्टि से इस महत्वपूर्ण क्षेत्र के देशों में ‘छोटी लेकिन स्मार्ट’ आजीविका परियोजना चलाने का प्रस्ताव रखा गया है।हिंद महासागर में भारत के समीप ही अपने वर्चस्व का विस्तार करने की कोशिश में जुटे चीन ने दक्षिण चीन के कुनमिंग में सात और आठ दिसंबर को ‘चाइना इंटरनेशनल डेवलपमेंट कॉपरेशन एजेंसी’ (सीआईडीसीए) के तत्वाधान में सीआईओआरएफ की दूसरी बैठक की है। सीआईडीसीए एक ऐसा संगठन है जो सत्तारूढ़ चीनी कम्युनिस्ट पार्टी लीडरशिप ग्रुप का हिस्सा है। सीआईडीसीए के अगुवा पूर्व विदेश मंत्री और भारत में चीन के राजदूत रह चुके लुओ झाओहुई हैं।

जलवायु कार्रवाई का आधार समानता और जलवायु न्याय होना चाहिए : सीओपी28 में भारत ने कहा

केंद्रीय पर्यावरण मंत्री भूपेन्द्र यादव ने शनिवार को यहां सीओपी28 में कहा कि भारत का दृढ़ विश्वास है कि समानता और जलवायु न्याय, जलवायु कार्रवाई का आधार होना चाहिए तथा यह तभी सुनिश्चित किया जा सकता है जब विकसित देश जलवायु परिवर्तन से निपटने में अग्रणी भूमिका निभाएंगे। उन्होंने वार्षिक जलवायु सम्मेलन के दौरान उच्चस्तरीय खंड में राष्ट्रीय वक्तव्य देते हुए उत्सर्जन तीव्रता को कम करके तापमान वृद्धि रोकने के वैश्विक कार्य में भारत के योगदान और जलवायु परिवर्तन के प्रभावों से निपटने के लिए देश की कार्ययोजना पर भी प्रकाश डाला। मंत्री ने जोर देकर कहा, ‘‘ग्रीनहाउस गैस उत्सर्जन से आर्थिक विकास को अलग करने के हमारे प्रयास में, भारत ने 2005 और 2019 के बीच अपने सकल घरेलू उत्पाद की तुलना में उत्सर्जन की तीव्रता को 33 प्रतिशत तक सफलतापूर्वक कम कर दिया है और इस प्रकार 2030 के लिए प्रारंभिक एनडीसी लक्ष्य को निर्धारित समय से 11 साल पहले हासिल कर लिया है।’’

मैंने कोई पार्टी विरोधी काम नहीं किया, निलंबन पर छलका दानिश का दर्द

निलंबित बसपा नेता दानिश अली ने पार्टी से निलंबित किए जाने पर कहा कि मुझे हमेशा बहन जी(मायावती) का बहुत समर्थन मिला है लेकिन उनका आज का फैसला दुर्भाग्यपूर्ण है। उन्होंने कहा कि मैंने अपनी पूरी मेहनत और लगन के साथ बसपा को मजबूत करने का प्रयास किया और कभी भी कोई पार्टी विरोधी काम नहीं किया… मैंने भाजपा सरकार की जनविरोधी नीतियों का विरोध जरूर किया है और आगे भी करता रहूंगा। दानिश अली ने कहा कि चंद पूंजीपतियों की लूट के खिलाफ मैंने आवाज उठाई है और आगे भी उठाता रहूंगा, यदि ऐसा करना जुर्म है तो मैंने जुर्म किया है और मैं इसकी सजा भुगतने के लिए तैयार हूं।

लोकसभा चुनाव को लेकर शिवराज ने की अपील

मध्य प्रदेश: मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने भोपाल में जनसभा को संबोधित करते हुए कहा कि मैं आपसे एक निवेदन करता हूं, विधानसभा में पीछे रह गए लेकिन लोकसभा चुनाव में उत्तर भोपाल में हारने मत देना। चौहान ने कहा कि PM मोदी दुनिया के सबसे लोकप्रिय नेता हैं, उनके नेतृत्व में देश लगातार आगे बढ़ रहा है।

Ramswaroop Mantri

script async src="https://pagead2.googlesyndication.com/pagead/js/adsbygoogle.js?client=ca-pub-1446391598414083" crossorigin="anonymous">

प्रमुख खबरें

चर्चित खबरें