उत्तर प्रदेश के मेरठ जिले में शनिवार को हाईटेंशन तार की चपेट में आने से पांच कांवड़ियों की मौत हो गई। पांच अन्य घायल हो गए। गुस्साए लोगों ने सड़क जाम कर दी। पुलिस और प्रशासनिक अधिकारी लोगों को शांत करने का प्रयास कर रहे हैं। वहीं,INDW vs BDW: भारत और बांग्लादेश के बीच पहला वनडे, मीरपुर में सुबह 9 बजे से,महाराष्ट्र विधानमंडल का मॉनसून सत्र आज से, मुद्दों की भरमार लेकिन विपक्ष कमजोर,विंबलडन फाइनल आज, वर्ल्ड नंबर 1 रैंकिंग के लिए भिड़ेंगे अल्काराज और जोकोविच,ल्ली में बाढ़: यमुना के जलस्तर में गिरावट जारी, आज मध्यम बारिश होने का अनुमान,विदेश से लौटते ही ऐक्शन में पीएम मोदी, दिल्ली में बाढ़ पर LG वीके सक्सेना से की बात दिल्ली के कई इलाकों में बाढ़ से हालात खराब हैं। यमुना में उफान के चलते जलभराव और ट्रैफिक जाम की समस्या बनी हुई है। रविवार को भी मध्यम वर्षा होने एवं गरज के साथ बौछारें पड़ने का अनुमान है। यमुना पिछले कई दिनों से खतरे के निशान से ऊपर बह रही है। यमुना का जलस्तर हर घंटे करीब 2 से 5 सेंटीमीटर की दर से कम हो रहा है। सीएम अरविंद केजरीवाल ने कहा कि वजीराबाद और चंद्रावल में वाटर ट्रीटमेंट प्लांट रविवार तक फिर काम करना शुरू कर देंगे।
पड़ोसी देश पाकिस्तान ने साउथ एशिया का सबसे ऊंचा झंडा फहराने का ऐलान किया है। हम इस झंडे की ऊंचाई भी बताएंगे…।
आज के प्रमुख इवेंट्स
- भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा जयपुर जाएंगे। वे यहां कांग्रेस के खिलाफ ’नहीं सहेगा राजस्थान’ अभियान की शुरुआत करेंगे।
- विम्बलडन टेनिस टूर्नामेंट 2023 में मेंस सिंगल्स का फाइनल। दुनिया के नंबर एक खिलाड़ी कार्लोस अलकरेज का सामना 7 बार के चैम्पियन नोवाक जोकोविच से होगा।
मोदी सरनेम केस में SC पहुंचे राहुल; गुजरात हाईकोर्ट ने 7 दिन पहले अर्जी खारिज की थी
राहुल गांधी ने मोदी सरनेम केस में गुजरात हाईकोर्ट के फैसले को सुप्रीम कोर्ट में चुनौती दी है। 23 मार्च को सूरत की सेशन कोर्ट ने राहुल को 2 साल की सजा सुनाई थी। इसके खिलाफ राहुल गुजरात हाईकोर्ट गए थे। लेकिन हाईकोर्ट ने दोष सिद्धि पर रोक लगाने से इनकार कर दिया था।
सूरत कोर्ट से सजा मिलने के अगले दिन ही राहुल की सांसदी चली गई थी। अगर ये सजा बरकरार रहती है तो वे 8 साल तक चुनाव नहीं लड़ पाएंगे। ऐसे में कांग्रेस चाहती है कि 2024 के लोकसभा चुनाव से पहले उनकी सजा खत्म हो जाए।
धीरेंद्र शास्त्री बोले- मांग में सिंदूर और गले में मंगलसूत्र न हो, तो समझिए प्लॉट खाली है
बागेश्वर वाले बाबा पंडित धीरेंद्र शास्त्री ने कहा कि जिस स्त्री की शादी हो गई है। उसकी दो पहचान होती है। पहला- मांग का सिंदूर, दूसरा-गले का मंगलसूत्र। जिस स्त्री की मांग में सिंदूर और गले में मंगलसूत्र न हो, तो समझिए प्लॉट खाली है। जिसकी मांग में सिंदूर और गले में मंगलसूत्र है, तो हम लोग दूर से देखकर समझ जाते हैं कि रजिस्ट्री हो गई है।
धीरेंद्र शास्त्री के फेसबुक पर 50 लाख, यूट्यूब पर 50 लाख 84 हजार और ट्विटर पर 1 लाख 63 हजार फॉलोअर्स हैं। ग्रेटर नोएडा में जिस कथा के दौरान उन्होंने ये बयान दिया, उसमें 5 लाख लोग पहुंचे थे। इससे पहले वे देश को हिंदू राष्ट्र बनाने की भी बात कह चुके हैं।
बागेश्वर वाले बाबा पंडित धीरेंद्र शास्त्री ने महिलाओं पर बयान दिया है, जो चर्चा में है। उन्होंने कहा कि जिस स्त्री की शादी हो गई है। उसकी दो पहचान होती है। पहला– मांग का सिंदूर। दूसरा-गले का मंगलसूत्र। जिस स्त्री की मांग में सिंदूर और गले में मंगलसूत्र न हो, तो समझिए प्लॉट खाली है।
उन्होंने आगे कहा कि जिसकी मांग में सिंदूर और गले में मंगलसूत्र है, तो हम लोग दूर से देखकर समझ जाते हैं कि रजिस्ट्री हो गई है। यह बातें धीरेंद्र शास्त्री ने ग्रेटर नोएडा में कथा के दौरान कही थीं। शनिवार को इसका वीडियो सामने आया है।
”सबसे ज्यादा श्राप ब्यूटी पार्लर वालों को है”
धीरेंद्र शास्त्री ने कथा के दौरान शुक्रवार को कहा-सबसे ज्यादा श्राप ब्यूटी पार्लर वालों को है, जो जामुन पर इतना फाउंडेशन लगा देते हैं। हम श्रृंगार के विरोध में नहीं हैं, न हमें इससे कोई दिक्कत है। बस जो ज्यादा चटर-पटर दिखता है, वो सही नहीं है। इसकी पहचान उसके गुणों से होनी चाहिए, न की उसके श्रृंगार से। पागल बागों उठो, एक हाथ में माला और दूसरे हाथ में भाला लेकर प्रभु श्रीराम को पाने का प्रयत्न करो। माला से भगवान आएंगे और भाले से राक्षस भाग जाएंगे।
महिला से बदसलूकी पर दर्ज हुई FIR
सेवादार ने महिला को उठाकर फेंका, धीरेंद्र शास्त्री बोले- वह हमारा सेवादार नहीं
इससे पहले बुधवार को बागेश्वर धाम सरकार के दरबार से एक वीडियो सामने आया था। इसमें दरोगा के सामने एक सेवादार ने महिला को उठाकर बैरिकेड के दूसरे साइड फेंक दिया था। इस मामले में संज्ञान लेते हुए पुलिस ने एफआईआर दर्ज की थी। नोएडा पुलिस कमिश्ननर ने दरोगा को सस्पेंड कर दिया था। हालांकि अगले दिन इस मामले में पं. धीरेंद्र शास्त्री ने सफाई दी थी। उन्होंने कहा था- पंडाल में बहुत बुरी बात हो गई। वह हमारा सेवादार नहीं था।
बुधवार को अफरा-तफरी मचने से 10 लोग घायल हो गए थे
बुधवार को पंडित धीरेंद्र शास्त्री के दिव्य दरबार में भीड़ ज्यादा होने से अफरा-तफरी मच गई थी। इसमें 10 लोगों को चोटें आई थीं। इसके अलावा गर्मी-उमस होने से कई लोग बेहोश हो गए थे। घटना के वक्त कार्यक्रम में करीब 5 लाख लोग मौजूद थे। हालांकि पुलिस ने समय रहते हालात पर काबू पा लिया था। हादसे में किसी की जान नहीं गई थी।
पंडित शास्त्री के ये 2 बयान पढ़िए, जो सुर्खियों में रहे…
1- पिछले साल अप्रैल में धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री का एक वीडियो आया था। इसमें वे भक्तों से कह रहे थे कि तुम अभी नहीं जागे, तो यह तुम्हें अपने गांव में भी भोगना पड़ेगा। इसलिए मेरी अपील है कि सभी हिंदू एक हो जाओ और पत्थर फेंकने वालों के घर बुलडोजर चलवाओ। कुछ दिन बाद हम भी बुलडोजर खरीदने वाले हैं।’
2- इस साल अप्रैल में भी धीरेंद्र शास्त्री का एक बयान सामने आया था। इसमें उन्होंने कथा के दौरान राजा सहस्त्रबाहुजी को बलात्कारी और राक्षस बताया था। उन्होंने कहा था कि हैहयवंश को खत्म करने के लिए ही भगवान परशुराम ने फरसा उठाया था। इस वंश का राजा बड़ा ही क्रूर था। वह न केवल साधुओं पर अत्याचार करता था, बल्कि महिलाओं के साथ भी बलात्कार जैसा कुकर्म करता था।
दिल्ली में यमुना का पानी घटा, आज हल्की से मध्यम बारिश का अलर्ट; PM ने LG से बात की

दिल्ली में यमुना का वाटर लेवल कम हो रहा है। शनिवार रात 10 बजे यमुना का जलस्तर घटकर 206.87 मीटर पर आ गया। इसके और कम होने की उम्मीद है। राजधानी में आज हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है। पुरानी दिल्ली, कश्मीरी गेट और यमुना बाजार समेत दिल्ली के 30 इलाके बाढ़ 206.87 मीटरसे प्रभावित हैं। PM मोदी ने विदेश दौरे से लौटते ही LG से बाढ़ राहत कार्यों को लेकर फोन पर बात की।
: राजधानी के बाढ़ प्रभावित इलाकों से 25 हजार से ज्यादा लोगों को रेस्क्यू किया गया है। करीब 22 हजार लोग टेंट और शेल्टर होम में रह रहे हैं। NDRF की 16 टीमें तैनात हैं। राजधानी से सटे नोएडा के सेक्टर-135 से 700 लोगों को रेस्क्यू किया गया है।
साउथ अफ्रीका के एक्सपर्ट का दावा- चीतों की मौत की वजह उन्हें पहनाए गए रेडियो कॉलर
MP के कूनो नेशनल पार्क में एक हफ्ते में दो चीतों की मौत की वजह उनके गले में पहनाए गए रेडियो कॉलर से हुआ इन्फेक्शन है। ये दावा अफ्रीका के चीता एक्सपर्ट विंसेंट वान डेर मेरवे ने किया है। मेरवे ने कहा कि कॉलर से गर्दन के आसपास नमी बनी रही और बैक्टीरिया पैदा हुए। इसके बाद ब्लड इन्फेक्शन से चीतों की मौत हो गई।
मेरवे दक्षिण अफ्रीका से भारत में चीतों को लाने वाले ग्रुप में शामिल थे। उन्होंने जिस ब्लड इन्फेक्शन की बात की है, उसे सेप्टीसीमिया नाम से जाना जाता है। इससे खून में जहर बनने लगता है। कूनो में साउथ अफ्रीका से 12 और नामीबिया से 8 चीते लाए गए थे। नामीबिया से लाई गई चीता ज्वाला ने 4 शावक जन्में थे, जिनमें 3 की मौत हो चुकी है। अब सिर्फ 16 चीते बचे हैं।
MP के कूनो नेशनल पार्क में एक हफ्ते में दो चीतों की मौत का कारण उनके गले में पहनाए गए रेडियो कॉलर से हुआ इन्फेक्शन है। रेडियो कॉलर के कारण गर्दन के आसपास नमी बनी रही और बैक्टीरिया पैदा हो गए। इस कारण चीतों को सेप्टीसीमिया हो गया जिससे उनकी मौत हो गई। यह कहना है दक्षिण अफ्रीकी चीता मेटापॉपुलेशन विशेषज्ञ विंसेंट वान डेर मेरवे का।
मेरवे शनिवार को मंगोलिया में थे। न्यूज एजेंसी PTI ने मेरवे से बात की। उन्होंने बताया कि दोनों नर चीतों की मौत सेप्टीसीमिया के कारण हुई है। सेप्टीसीमिया एक गंभीर ब्लड इन्फेक्शन है। इससे खून में जहर बनने लगता है।सुरक्षा और चीतों की गतिविधियों पर नजर रखने के लिए उनकी गर्दन में रेडियो कॉलर लगाए गए हैं।
दक्षिण अफ्रीका से लाए गए नर चीता सूरज की शुक्रवार को जबकि नर चीता तेजस की मंगलवार को मौत हो गई थी।मेरवे ने कहा कि गीला रहने के कारण रेडियो कॉलर इन्फेक्शन पैदा कर रहे हैं। चीतों की गर्दन के आसपास बने घाव मैटिंग के दौरान या अन्य जानवर से लड़ाई में बने घाव नहीं थे। वे डर्मेटाइटिस और मायियासिस के बाद सेप्टीसीमिया के मामले थे।
मेरवे ने कहा कि वह द चीता मेटापॉपुलेशन इनिशिएटिव की ओर से दक्षिण अफ्रीका में चीता मेटापॉपुलेशन प्रोजेक्ट का प्रबंधन करते हैं। साथ ही दक्षिण अफ्रीका से भारत में चीतों को लाने वालों में वे भी शामिल थे।
भारत में चीता परियोजना के भाग्य के बारे में पूछे जाने पर उन्होंने कहा, भारत में भेजे गए चीतों की आबादी का 75 प्रतिशत अभी भी जीवित और स्वस्थ हैं। इतनी मौतें जंगली चीता के रिइंट्रोडक्शन के लिए सामान्य पैरामीटर के भीतर है। यानी अभी सब कुछ अभी भी ट्रैक पर है।
4 महीने में आठ चीतों की गई जान, एक हफ्ते में दूसरी मौत
मध्यप्रदेश के कूनो नेशनल पार्क में पिछले चार महीने में 8 चीतों की मौत हो चुकी है।अधिकारियों ने बताया कि वे चीता सूरज की मौत के सही कारण का पता लगाने की कोशिश कर रहे हैं।
70 साल बाद देश में चीतों की वापसी हुई थी, जब 17 सितंबर 2022 को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपने जन्मदिन पर नामीबिया से आए 8 चीतों को कूनो नेशनल पार्क में रिलीज किया था। इस साल 18 फरवरी को साउथ अफ्रीका से 12 और चीतों को कूनो में छोड़ा गया था। यानी कुल 20 चीते लाए गए थे।
चीतों की मौत कब-कब हुई
26 मार्च 2023: साशा की किडनी इन्फेक्शन से मौत
नामीबिया से लाई गई 4 साल की मादा चीता साशा की किडनी इन्फेक्शन से मौत हो गई। वन विभाग ने बताया कि 15 अगस्त 2022 को नामीबिया में साशा का ब्लड टेस्ट किया गया था, जिसमें क्रियेटिनिन का स्तर 400 से ज्यादा था। इससे ये पुष्टि होती है कि साशा को किडनी की बीमारी भारत में लाने से पहले ही थी। साशा की मौत के बाद चीतों की संख्या घटकर 19 रह गई।
27 मार्च 2023: ज्वाला ने 4 शावकों को जन्म दिया
नामीबिया से लाई गई मादा चीता ज्वाला ने चार शावकों को जन्म दिया था। इसके साथ ही कूनो में शावकों सहित चीतों की संख्या 23 हो गई।
9 मई 2023: मादा चीता दक्षा की मेटिंग के दौरान मौत
दक्षा को दक्षिण अफ्रीका से कूनो लाया गया था। जेएस चौहान ने बताया कि मेल चीते को दक्षा के बाड़े में मेटिंग के लिए भेजा गया था। मेटिंग के दौरान ही दोनों में हिंसक इंटरैक्शन हो गया। मेल चीते ने पंजा मारकर दक्षा को घायल कर दिया था। बाद में उसकी मौत हो गई। इसके बाद कूनों में शावकों सहित चीतों की संख्या 21 रह गई।
23 मई 2023: ज्वाला के एक शावक की मौत
मादा चीते ज्वाला के एक शावक की मौत हो गई। जेएस चौहान ने बताया कि ये शावक जंगली परिस्थितियों में रह रहे थे। 23 मई को श्योपुर में भीषण गर्मी थी। तापमान 46 से 47 डिग्री सेल्सियस था। दिनभर गर्म हवा और लू चलती रही। ऐसे में ज्यादा गर्मी, डिहाइड्रेशन और कमजोरी इसकी मौत की वजह हो सकती है। इसके बाद कूनो में शावकों सहित चीतों की संख्या 20 रह गई।
25 मई 2023: ज्वाला के दो और शावकों की मौत
पहले शावक की मौत के बाद तीन अन्य को चिकित्सकों की देखरेख में रखा गया था। इनमें से दो और की मौत हो गई। अधिक तापमान होने और लू के चलते इनकी तबीयत खराब होने की बात सामने आई है। एकमात्र बचे शावक की हालत अभी भी गंभीर बनी हुई है। इसके बाद कूनो में एक शावक सहित अब 18 चीते ही बचे हैं।
11 जुलाई 2023: मेल चीता तेजस की मौत
चीते तेजस की मौत हो गई। उसकी गर्दन पर घाव था, जिसे देखकर अनुमान लगाया जा रहा है कि चीतों के आपसी संघर्ष में तेजस की जान गई है।
14 जुलाई 2023: मेल चीता सूरज की मौत
चीते सूरत की गर्दन पर घाव मिला है। अनुमान लगाया जा रहा है कि चीतों के आपसी संघर्ष में तेजस की जान गई है।
चीतों की मौत का सिलसिला क्यों नहीं थम रहा?
साउथ अफ्रीका की एक स्टडी में 293 चीते की मौतों को डॉक्यूमेंट किया गया है। इसमें चीतों की मौत की दर बताई गई है। इसमें बताया कि…
- शिविर लगाने की वजह से 6.5% चीतों की मौत हुई।
- एक जगह से दूसरी जगह ले जाने यानी रिलोकेशन पर 7.5% चीतों की मौत होती है।
- ट्रैकिंग डिवाइस की वजह से 0.7% चीतों की मौत होती है।
इन तीन वजहों से 15% चीतों की मौत होती है। यानी हर सात में से एक चीते की मौत इनकी देखभाल और रखरखाव के लिए किए गए बाकी इंतजामों की वजह से होती है।
इस स्टडी में चीते की मौत का सबसे बड़ा कारण 53.2% शिकार होना है। इसके लिए शेर, तेंदुआ, लकड़बग्घे और सियार को मुख्य रूप से जिम्मेदार बताया गया।
स्टडी में बताया गया कि इनके अलावा वार्थोग, बबून, सांप, हाथी, मगरमच्छ, गिद्ध, जेबरा और यहां तक कि शुतुरमुर्ग सहित कई अन्य वन्यजीवों ने भी चीतों को मारा है।
23 अप्रैल 2023: नर चीता उदय की दिल के दौरे से मौत
साउथ अफ्रीका से लाए गए चीते उदय की मौत हो गई। शॉर्ट पीएम रिपोर्ट में बताया गया कि चीता उदय की मौत कार्डियक आर्टरी फेल होने से हुई। मध्यप्रदेश के चीफ वाइल्ड लाइफ वार्डन जेएस चौहान ने बताया कि हृदय धमनी में रक्त संचार रुकने के कारण चीते की मौत हुई। यह भी एक प्रकार का हार्ट अटैक है। इसके बाद कूनों में शावकों सहित चीतों की संख्या 22 रह गई।
UAE के राष्ट्रपति ने मोदी को फ्रेंडशिप बैंड बांधा; दोनों देश अब रुपए और दिरहम में व्यापार करेंगे

संयुक्त अरब अमीरात (UAE) के दौरे पर पहुंचे PM मोदी को राष्ट्रपति मोहम्मद बिन जायद अल नाहयान ने फ्रेंडशिप बैंड बांधा। दोनों देशों के बीच द्विपक्षीय बैठक हुई। भारत और UAE के बीच डॉलर की बजाय रुपए और दिरहम में व्यापार करने पर सहमति बनी। बुर्ज खलीफा पर तिरंगे और PM मोदी की तस्वीर के साथ उनके लिए वेलकम मैसेज लिखा गया।
PM बनने के बाद मोदी का ये 5वां UAE दौरा है। 2019 में PM मोदी को UAE ने अपने सर्वोच्च सम्मान ‘ऑर्डर ऑफ जायद’ से सम्मानित किया था। रूस, सऊदी अरब और इराक के बाद UAE भारत का चौथा सबसे बड़ा तेल सप्लायर है। पाकिस्तान से अच्छे संबंध होने के बावजूद UAE कश्मीर को लेकर भारत के खिलाफ कोई भी बयान देने से बचता है।
RPSC भर्ती के लिए कांग्रेस नेता ने 7.5 लाख लिए; डील करने वाले 3 दलाल भी गिरफ्तार
राजस्थान पब्लिक सर्विस कमीशन (RPSC) की भर्ती परीक्षा में नौकरी दिलाने के नाम पर घूस लेने वाले कांग्रेस नेता को एंटी करप्शन ब्यूरो (ACB) ने गिरफ्तार कर लिया। जयपुर ACB ने पूर्व राज्य मंत्री गोपाल केसावत सहित चार दलालों को साढ़े 18.5 लाख की रिश्वत लेते गिरफ्तार किया। 7.5 लाख रुपए केसावत ने लिए थे। RPSC में EO (एग्जीक्यूटिव ऑफिसर) की भर्ती के नाम पर 25 लाख में डील हुई थी।
RPSC में करप्शन और पेपर लीक के मामले पर हजारों आंदोलन हो चुके हैं। दिसंबर 2022 में सीनियर टीचर भर्ती में पेपर लीक हुआ था, जिसमें RPSC मेंबर अरेस्ट हुआ था। CM अशोक गहलोत ने बीते दिनों ऐलान किया था कि पेपर लीक रोकने के लिए विधानसभा में नया बिल लाया जाएगा। एंटी चीटिंग बिल में संशोधन करके उम्रकैद का प्रावधान किया जाएगा।
तंगहाल पाकिस्तान झंडे पर 40 करोड़ रुपए खर्च करेगा; इसकी ऊंचाई 500 फीट होगी

तस्वीर अटारी-वाघा बॉर्डर की है, जहां BSF और पाकिस्तान के जवान अपने-अपने राष्ट्रध्वजों के साथ नजर आ रहे हैं। (फाइल)
आर्थिक तंगी से जूझ रहे पाकिस्तान में 76वें स्वतंत्रता दिवस यानी 14 अगस्त पर 500 फीट ऊंचा झंडा फहराया जाएगा। यहां के पंजाब प्रांत में फहराए जाने वाले झंडे की लागत करीब 40 करोड़ पाकिस्तानी रुपए है। पंजाब को विदेशी कर्ज चुकाने के लिए 2 हजार करोड़ रुपए की जरूरत है। कुछ दिन पहले ही IMF ने पाकिस्तान को 3 अरब डॉलर कर्ज देने के फैसले को मंजूरी दी है।
दरअसल, 2017 में भारत ने अटारी-वाघा बॉर्डर पर साउथ एशिया का सबसे ऊंचा (360 फीट) झंडा फहराया था, जिसकी लागत 3.5 करोड़ थी। कुछ महीने बाद पाकिस्तान ने अटारी-वाघा बॉर्डर पर 400 फीट ऊंचा झंडा फहरा दिया। इसके बाद भारत ने इसी साल बॉर्डर के पास जॉइंट चेक पोस्ट पर पाकिस्तानी झंडे से ऊंचा तिरंगा फहराने के लिए 418 फीट का टावर इंस्टॉल किया है।
इंटरनेशनल मॉनेटरी फंड (IMF) से लोन अप्रूव होते ही पाकिस्तान ने सबसे ऊंचा झंडा फहराने की होड़ शुरू कर दी है। पाकिस्तान के पंजाब प्रांत की सरकार ने 76वें स्वतंत्रता दिवस यानी 14 अगस्त पर 500 फीट ऊंचे पाकिस्तानी ध्वज को फहराने का फैसला किया है। इसकी लागत करीब 40 करोड़ पाकिस्तानी रुपए होगी।
आर्थिक तंगी से जूझ रहे पंजाब प्रांत को विदेशी कर्ज चुकाने के लिए अगले 2 साल में कम से कम 2 हजार करोड़ रुपए की जरूरत है। इस बीच पंजाब सरकार ने लाहौर के लिबर्टी चौक पर झंडा फहराने की घोषणा की है। कुछ दिन पहले ही IMF ने पाकिस्तान को स्टाफ लेवल एग्रीमेंट के तहत 3 अरब डॉलर का कर्ज देने के फैसले को मंजूरी दी थी।

तस्वीर अटारी-वाघा बॉर्डर पर मौजूद भारत-पाकिस्तान के राष्ट्रीय ध्वजों की है। (फाइल)
IMF से डील के बाद सऊदी अरब-UAE ने भी की मदद
IMF और पाकिस्तान की सरकार के बीच 9 महीने का स्टैंड-बाय अरेंजमेंट हुआ। इसके बाद 11 जुलाई को सऊदी अरब ने पाकिस्तान की मदद करने के लिए 2 अरब अमेरिकी डॉलर उसके सेंट्रल बैंक में ट्रांसफर किए थे। इसके अगले ही दिन UAE ने भी पाकिस्तान को 1 अरब डॉलर की मदद दी।
2017 में भारत-पाकिस्तान के बीच शुरू हुई सबसे ऊंचे झंडे की रेस
भारत-पाकिस्तान के बीच सबसे ऊंचा झंडा फहराने की रेस 6 साल पहले शुरू हुई थी। दरअसल, 2017 में भारत ने अटारी-वाघा बॉर्डर पर साउथ एशिया का सबसे ऊंचा झंडा फहराया था। इस तिरंगे की ऊंचाई 360 फीट थी। इस पर साढ़े तीन करोड़ की लागत आई थी। इसके बाद पाकिस्तान ने कई बार भारत पर तिरंगे के जरिए जासूसी करने का आरोप लगाया था।
फिर कुछ महीने बाद पाकिस्तान ने अटारी-वाघा बॉर्डर पर साउथ एशिया का सबसे ऊंचा 400 फीट ऊंचा झंडा फहरा दिया। इसे तत्कालीन आर्मी चीफ जनरल कमर जावेद बाजवा ने फहराया था। इसके बाद इसी साल भारत ने बॉर्डर के पास जॉइंट चेक पोस्ट पर पाकिस्तानी झंडे से ऊंचा तिरंगा फहराने के लिए 418 फीट का टावर इंस्टॉल कर दिया था।
अब भारत पाकिस्तान का रिकॉर्ड न तोड़ पाए इसके लिए पड़ोसी देश ने पहले ही 500 फीट ऊंचा झंडा फहराने की घोषणा कर दी है।

पाकिस्तान में महंगाई से लोगों का बुरा हाल है। यहां टमाटर, प्याज, नमक जैसे सभी जरूर चीजें बेहद महंगी हो चुकी हैं।
पाकिस्तान को मिला उम्मीद से ज्यादा का राहत पैकेज
जियो न्यूज के मुताबिक, पाकिस्तान को 3 अरब डॉलर का राहत पैकेज उसकी उम्मीद से ज्यादा है। 2019 में हुए समझौते के आधार पर उसे 2.5 अरब डॉलर मिलने का इंतजार था। दरअसल, पाकिस्तान और IMF के बीच 6.5 अरब डॉलर के कर्ज पर 2019 में सहमति बनी थी। इसकी दो किश्तें पाकिस्तान को मिल चुकी हैं।
दिवालिया होने की कगार पर था पाकिस्तान
पाकिस्तान IMF के साथ डील से पहले दिवालिया होने की कगार पर आ गया था। पिछले कुछ महीनों में नौबत ये आ गई थी कि लोग फ्री के राशन के लिए लूट मचा रहे थे। देश की जनता की बुनियादी जरूरतें भी पूरी नहीं हो पा रही थीं। पाकिस्तान में जून में आई आर्थिक तंगी का अंदाजा रोजमर्रा के सामानों के दाम से लगाया जा सकता है…
- टमाटर के दाम 1.11% तक बढ़े
- चिकन के दाम 2.87% तक बढ़े
- प्याज के दामों में 7.31% की बढ़ोतरी
- चाय के दाम 1.56% बढ़े
- नमक के दाम में 1.08% की बढ़ोतरी
- आटे के दाम 4.06% बढ़े
- LPG के दाम 4.46% बढ़े

तस्वीर 31 जनवरी की है, जब पाकिस्तान सरकार और IMF के बीच इस्लामाबाद में बैठक हुई थी।
IMF की शर्तें पूरी नहीं कर पा रही थी शाहबाज सरकार
पाकिस्तान को IMF की तरफ से कर्ज मिलने की मंजूरी 8 महीने देरी से मिली है। इसकी वजह यह रही कि इमरान खान ने सरकार गिरने के ठीक दो दिन पहले पेट्रोल-डीजल 10 रुपए तक सस्ता कर दिया था, जिससे IMF नाराज हो गया था। शाहबाज शरीफ ने प्रधानमंत्री बनने के बाद कई बार पेट्रोल के दाम बढ़ाए थे, इसके बाद भी वो IMF की शर्तें पूरी नहीं कर पा रहे थे।
दिल्ली: आज दोपहर तक पानी की सप्लाई हो जाएगी सामान्य
दिल्ली जल बोर्ड के वाइस चेयरमैन सोमनाथ भारती ने दावा किया है कि रविवार दोपहर तक दिल्ली में पानी की सप्लाई सामान्य हो जाएगी। वजीराबाद वॉटर ट्रीटमेंट प्लांट का दौरा करने के बाद भारती ने बताया कि शुक्रवार रात ही वजीराबाद का ट्रीटमेंट प्लांट चालू कर दिया गया था। रविवार दोपहर तक बाकी दोनों ट्रीटमेंट प्लांट भी चालू कर दिए जाएंगे। इसके बाद दिल्ली में पेयजल की सप्लाई सामान्य हो जाएगी। उन्होंने कहा कि दिल्ली जल बोर्ड के कर्मचारी लगातार बंद हो गए इन पावर प्लांट को चालू करने के लिए मेहनत कर रहे हैं। ट्रीटमेंट प्लांट बंद होने की वजह से दिल्ली के कुछ इलाकों में पेयजल की कमी हो रही थी। इनमें पश्चिमी और उत्तरी दिल्ली का बड़ा इलाका शामिल है।
दिल्ली: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी फ्रांस और संयुक्त अरब अमीरात की अपनी यात्रा के समापन के बाद दिल्ली के पालम हवाई अड्डे पर पहुंचे।
- प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ट्वीट किया, “एक उपयोगी यूएई यात्रा का समापन। हमारे ग्रह को बेहतर बनाने के उद्देश्य से हमारे देश कई मुद्दों पर एक साथ काम कर रहे हैं। मैं गर्मजोशी भरे आतिथ्य के लिए महामहिम शेख मोहम्मद बिन जायद अल नाहयान को धन्यवाद देता हूं।”

- 06:03 PM,Jul 15 2023





