अग्नि आलोक
script async src="https://pagead2.googlesyndication.com/pagead/js/adsbygoogle.js?client=ca-pub-1446391598414083" crossorigin="anonymous">

ताजा समाचार:कल श्रीहरिकोटा से लॉन्च होगा आदित्य L1 मिशन:गहलोत बोले- ज्यूडिशियरी में भयंकर भ्रष्टाचार:एशिया कप में पाकिस्तान की सबसे बड़ी जीत,75 साल बाद सऊदी पहुंची इजराइली फ्लाइट

Share

कर्नाटक में कांग्रेस सरकार ने आज एक और चुनावी वादा पूरा किया। कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे और सांसद राहुल गांधी की मौजूदगी में ‘गृह लक्ष्मी योजना’ की शुरुआत हुई। इसके तहत परिवारों की करीब 1.1 करोड़ महिला मुखिया को प्रति माह 2,000 रुपये की सहायता दी जाएगी। इधर, मुंबई में विपक्षी दलों के गठबंधन I.N.D.I.A की बैठक गुरुवार से शुरू होनी है। गठबंधन में दो दर्जन से अधिक राजनीतिक दल शामिल हैं। बैठक की पूर्व संध्या पर बुधवार को शिवसेना (यूबीटी) प्रमुख उद्धव ठाकरे और शरद पवार ने संवाददाता सम्मेलन को संबोधित किया। एशिया कप के पहले मुकाबले में पाकिस्तान ने नेपाल को 238 रनों से करारी मात दी। भारतीय टीम टूर्नामेंट के शुरुआती मुकाबले में दो सितंबर को पाकिस्तान और उसके बाद चार सितंबर को नेपाल से भिड़ेगी।

आज का प्रमुख इवेंट

  1. I.N.D.I.A गठबंधन की तीसरी बैठक मुंबई के ग्रांड हयात होटल में शुरू होगी। दो दिन तक चलने वाली बैठक में गठबंधन का लोगो, एजेंडा, सीटों के बंटवारे, कॉडिर्नेशन कमेटी और संयोजक के नाम पर चर्चा होगी।
  2. 1 जुलाई से शुरू हुई अमरनाथ यात्रा का आज समापन होगा। 62 दिन तक चली इस यात्रा के दौरान 5 लाख से ज्यादा श्रद्धालुओं ने बाबा बर्फानी के दर्शन किए।

चंद्रयान-3 के रोवर ने लैंडर की पहली तस्वीर भेजी, चांद की सतह पर ड्रिलिंग करता दिखा

चंद्रयान-3 के प्रज्ञान रोवर ने विक्रम लैंडर की पहली तस्वीर भेजी है। ये तस्वीर रोवर पर लगे नेविगेशन कैमरे से ली गई हैं, जिसमें विक्रम लैंडर पर लगा पेलोड ‘चास्टे’ सतह पर ड्रिलिंग करता दिखा। ये पेलोड सतह और गहराई में तापमान मापता है। चांद पर पहुंचने के छठे दिन चंद्रयान ने साउथ पोल पर सल्फर की मौजूदगी की पुष्टि की थी।

जिस रोवर ने ये तस्वीर खींची है। उसने मिशन के दौरान दो अहम ऑब्जर्वेशन भेजे हैं। पहला ऑब्जर्वेशन तापमान से जुड़ा था। दूसरा- चांद की सतह पर सल्फर और ऑक्सीजन सहित 9 एलिमेंट्स की पुष्टि। तापमान से ये पता चलेगा कि साउथ पोल की मिट्टी वास्तव में कितनी क्षमता रखती है। वहीं सल्फर की मौजूदगी से चांद के इतिहास और संरचना से जुड़ी जानकारी पता करने में मदद मिलेगी।

उद्धव बोले- गैस सिलेंडर सस्ता होने की वजह I.N.D.I.A अलायंस, केंद्र सरकार फ्री सिलेंडर भी देगी
विपक्षी गठबंधन की तीसरी बैठक से पहले उद्धव ठाकरे ने दावा कि गठबंधन बनते ही सरकार ने गैस के दाम कम कर दिए हैं। उन्होंने कहा कि देखते जाइए, केंद्र सरकार आगे फ्री सिलेंडर भी देगी। सरकार को 9 साल से बहनों की याद नहीं आई, इस बार रक्षाबंधन का गिफ्ट दे रहे हैं। क्या पहले रक्षाबंधन नहीं मनाया गया था।

केंद्र सरकार ने रक्षाबंधन के दिन से देश भर में घरेलू गैस सिलेंडर के दामों में 200 रुपए की कटौती की है। माना जा रह है कि केंद्र ने ये फैसला इस साल 5 राज्यों के विधानसभा चुनाव को देखते हुए लिया है। वहीं शिवसेना (उद्धव गुट) और एनसीपी (शरद गुट) मुंबई में विपक्ष की तीसरी मीटिंग की मेजबानी कर रहे हैं।

अशोक गहलोत बोले- ज्यूडिशियरी में भयंकर भ्रष्टाचार, वकील जो लिखकर ले जाते हैं, वही जजमेंट आता है

राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने ज्यूडिशियरी में करप्शन के आरोप लगाए हैं। उन्होंने कहा- आज ज्यूडिशियरी में भयंकर भ्रष्टाचार हो रहा है। मैंने सुना है कि कई वकील तो जजमेंट लिखकर ले जाते हैं। वही जजमेंट आता है। ज्यूडिशियरी के अंदर यह क्या हो रहा है? चाहे लोअर ज्यूडिशियरी हो या अपर, हालात गंभीर हैं। देशवासियों को सोचना चाहिए।

इससे पहले पूर्व केंद्रीय कानून मंत्री किरेन रिजिजू भी न्यायपालिका की कार्यवाही पर सवाल उठा चुके हैं। उन्होंने अक्टूबर 2022 में कहा था कि अगर जज न्याय देने से हटकर एग्जीक्यूटिव का काम करेंगे तो हमें पूरी व्यवस्था का फिर से आकलन करना होगा। वहीं ललित मोदी ने 5 महीने पहले न्यायपालिका के खिलाफ टिप्पणी की थी, इस पर कोर्ट ने उन्हें बिना शर्त माफी मांगने का निर्देश दिया था।
गहलोत जयपुर में मीडिया से बातचीत कर रहे थे। उन्होंने कहा- भाजपा विधायक कैलाश मेघवाल ने केंद्रीय कानून मंत्री अर्जुन राम मेघवाल पर जो आरोप लगाए हैं, वो सही हैं। मुझे मालूम पड़ा है कि उनके (अर्जुन राम मेघवाल) वक्त बहुत बड़ा करप्शन हुआ था। उसे दबा दिया गया है। इन लोगों ने हाईकोर्ट से स्टे ले रखा है।

इन्होंने किसी की परवाह ही नहीं की। हम तो कभी किसी के पीछे पड़ते नहीं हैं। ज्यूडिशियरी, आरपीएससी, एसीबी में कभी इंटरफियर नहीं करता हूं। मैंने जीवन में कभी इन संस्थाओं के काम में हस्तक्षेप नहीं किया। न कभी करना चाहिए।

विधानसभा के पूर्व अध्यक्ष और शाहपुरा (भीलवाड़ा) से भाजपा विधायक कैलाश मेघवाल ने अपनी ही पार्टी के केंद्रीय मंत्री अर्जुन राम मेघवाल को भ्रष्ट बता दिया।

विधानसभा के पूर्व अध्यक्ष और शाहपुरा (भीलवाड़ा) से भाजपा विधायक कैलाश मेघवाल ने अपनी ही पार्टी के केंद्रीय मंत्री अर्जुन राम मेघवाल को भ्रष्ट बता दिया।

हमने भी कई हाईकोर्ट जज बनाने में मदद की होगी
गहलोत ने कहा- हमने कई हाईकोर्ट जज बनवाने में मदद की होगी। उन सिफारिशों की कहीं वैल्यू हुई होगी। कई जज बन गए होंगे। जज बनने के बाद मैंने जिंदगी भर उन लोगों से बात नहीं की। मैं मेरी खुद की अप्रोच रखता हूं।

आज से 25 साल पहले मुख्यमंत्री हाईकोर्ट जज बनाने की रिकमेंडेशन देते थे। वो जमाना भी हमने देखा है। हम भी सांसद थे, केंद्रीय मंत्री थे। कई सिफारिशें होती थीं।

चाल, चरित्र, चेहरा कहां चला गया?
गहलोत ने कहा- आरएसएस अपने चाल, चरित्र, चेहरे की बात करता था। लोग विश्वास करते थे कि आरएसएस अलग तरह का संगठन है। यह खुद कहते थे हम अलग हैं। आज उनका चाल, चरित्र, चेहरा कहां चला गया?

हिंदुओं और गोमाता के लिए जो हमने किया, वह कोई नहीं कर सकता
गहलोत ने कहा- हिंदुओं के लिए जो हमने किया, वह कोई नहीं कर सकता। गाय माता के लिए हमने जो फैसले किए हैं, वह कोई नहीं कर सकता। हम गोमाता के लिए 3 हजार करोड़ रुपए खर्च कर रहे हैं। लंपी रोग में मरने वाली गाय के लिए 40 हजार दे रहे हैं। देश में कौन दे रहा है। हम कामधेनु योजना लेकर आ रहे हैं। मंदिरों का निर्माण करवा रहे हैं। गोविंद देव जी के मंदिर में 100 करोड़ की लागत से कॉरिडोर बनवा रहे हैं।

वैदिक स्कूल हम बना रहे हैं। पहला संस्कृत विश्वविद्यालय हमने बनवाया। हिंदुत्व की बात बीजेपी वाले कर रहे हैं। अब इनकी पोल खुलती जा रही है। जनता का मिजाज कब बदल जाए। यह जनता बहुत होशियार है। उनका दिमाग बहुत चलता है। जनता चुप रहती है, अनपढ़ हो सकती है। कम पढ़ी-लिखी हो सकती है, लेकिन उनकी समझ शानदार है। इंडिया शाइनिंग के नारे के बीच वाजपेयी सरकार चली गई। पता ही नहीं लगा।

विधानसभा-लोकसभा चुनाव साथ हों तो हम तैयार हैं
विधानसभा और लोकसभा चुनाव एक साथ करवाने की तैयारियों के सवाल पर गहलोत ने कहा- विधानसभा और लोकसभा चुनाव एक साथ होते हैं तो भी हम पूरी तरह तैयार हैं। केंद्र की सरकार कुछ भी करवा सकती है।

ईडी, इनकम टैक्स के अफसर अब ऊपर दो टूक बात करें, अन्यथा इतिहास माफ नहीं करेगा
गहलोत ने कहा- आज जांच एजेंसियों की हालत क्या है। सीबीआई, ईडी, इनकम टैक्स ​बिना असेसमेंट किए हुए लोगों के घरों में घुस रही हैं। जांच एजेंसियों के अफसरों से पूछना चाहिए कि तुम ऊपर के आदेश पर पहले बिना कोई छानबीन किए घरों में घुस रहे हो। असेसमेंट करके गड़बड़ी पहचान की नहीं और सीधे घरों में घुस रहे हो। आपकी अंतरात्मा, आपका परिवार, आपका जमीर, क्या इसकी गवाही दे रहा है?

यह सोचने का समय आ गया है। उनको चाहिए कि वह ऊपर वालों से दो टूक बात करें कि हम नहीं कर सकते। हमारी प्रीमियर जांच एजेंसियां सीबीआई, ईडी पर हमें गर्व है, लेकिन केंद्र ने इनकी हालत खराब कर दी है। एजेंसियों की साख खराब कर दी है।

आदित्य L1 मिशन के इंटरनल चेक पूरे हुए, 2 सितंबर को श्रीहरिकोटा से लॉन्च होगा मिशन
इसरो का कहना है कि आदित्य L1 मिशन के लॉन्चिंग व्हीकल के इंटरनल चेक पूरे कर लिए गए हैं। इसे PSLV XL रॉकेट के जरिए 2 सितंबर को श्रीहरिकोटा के सतीश धवन स्पेस सेंटर से लॉन्च किया जाएगा। आदित्य L1 भारत का पहला सोलर मिशन है। ये 4 महीने बाद सूर्य और पृथ्वी के बीच लैगरांजे पॉइंट-1 यानी L1 पॉइंट तक पहुंचेगा।

 आदित्य यान, सूर्य-पृथ्वी के लैग्रेंजियन पॉइंट (L1) पर रहकर सूर्य पर उठने वाले तूफानों को समझेगा। ये पॉइंट पृथ्वी से करीब 15 लाख किलोमीटर दूर है। यहां तक पहुंचने में इसे 4 महीने लगेंगे। ये फोटोस्फियर, क्रोमोस्फियर के अलावा सूर्य की सबसे बाहरी परत कोरोना की 7 पेलोड के जरिए टेस्टिंग करेगा।

आदित्य यान L1 पॉइंट पर ही क्यों भेजा जाएगा
आदित्य को सूर्य और पृथ्वी के बीच हेलो ऑर्बिट में स्थापित किया जाएगा। L1 पॉइंट के चारों ओर की ऑर्बिट को हेलो ऑर्बिट कहा जाता है। इसरो का कहना है कि L1 पॉइंट के आस-पास हेलो ऑर्बिट में रखा गया सैटेलाइट सूर्य को बिना किसी ग्रहण के लगातार देख सकता है।

इससे रियल टाइम सोलर एक्टिविटीज और अंतरिक्ष के मौसम पर भी नजर रखी जा सकेगी। उम्मीद की जा रही है कि आदित्य L1 के पेलोड कोरोनल हीटिंग, कोरोनल मास इजेक्शन, प्री-फ्लेयर और फ्लेयर एक्टिविटीज की विशेषताओं, पार्टिकल्स की मूवमेंट और स्पेस वेदर को समझने के लिए जानकारी देंगे।

L1 क्या है?
लैगरांजे पॉइंट का नाम इतालवी-फ्रेंच मैथमैटीशियन जोसेफी-लुई लैगरांजे के नाम पर रखा गया है। यह सामान्य तौर पर एल-1 के नाम से जाना जाता है। ऐसे पांच पॉइंट धरती और सूर्य के बीच हैं, जहां सूर्य और पृथ्वी का गुरुत्वाकर्षण बल बैलेंस हो जाता है और सेंट्रिफ्युगल फोर्स बन जाता है।

ऐसे में इस जगह पर अगर किसी ऑब्जेक्ट को रखा जाता है तो वह आसानी से दोनों के बीच स्थिर रहता है और एनर्जी भी कम लगती है। पहला लैग्रेंज पॉइंट धरती और सूर्य के बीच 15 लाख किलोमीटर की दूरी पर है। आम शब्दों में कहें तो एल-1 ऐसा पॉइंट है जहां पर कोई भी ऑब्जेक्ट सूर्य और धरती से बराबर दूरी पर स्थिर रह सकता है।

मोदी चंद्रयान-3 के वैज्ञानिकों से मिलकर भावुक हुए

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी शनिवार सुबह ISRO के कमांड सेंटर में चंद्रयान-3 टीम के वैज्ञानिकों से मिले। यहां उन्होंने 3 घोषणाएं कीं। पहली- 23 अगस्त को हर साल भारत नेशनल स्पेस डे मनाएगा। दूसरा- चांद पर लैंडर जिस जगह उतरा, वह जगह शिव-शक्ति पॉइंट कहलाएगी। तीसरी- चांद पर जिस जगह चंद्रयान-2 के पद चिन्ह हैं, उस पॉइंट का नाम ‘तिरंगा’ होगा।


एशिया कप में पाकिस्तान ने नेपाल को 238 रन से हराया, बाबर और इफ्तिखार ने शतक जड़े

बाबर आजम और इफ्तिखार अहमद ने सिर्फ 131 गेंदों पर 214 रन की बड़ी पारी खेली।

बाबर आजम और इफ्तिखार अहमद ने सिर्फ 131 गेंदों पर 214 रन की बड़ी पारी खेली।

एशिया कप में पाकिस्तान ने धमाकेदार शुरुआत करते हुए टूर्नामेंट के पहले मुकाबले में नेपाल को 238 रन के बड़े अंतर से हरा दिया। पाकिस्तान ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 343 रन का टारगेट दिया। लेकिन नेपाल टीम 104 रन पर ही सिमट गई। कप्तान बाबर आजम ने 151 रन की शानदार पारी खेली। ये एशिया कप के इतिहास में पाकिस्तान की सबसे बड़ी जीत है।

 पाकिस्तान ने इससे पहले बांग्लादेश को साल 2000 में 233 रन से हराया था। ये पाकिस्तान की अब तक की सबसे बड़ी जीत थी। वहीं पाकिस्तान के वनडे इतिहास की ये तीसरे सबसे बड़ी जीत रही। टीम ने इससे पहले साल 2016 में आयरलैंड को 256 रन और साल 2018 में जिम्बाब्वे को 244 रन से हराया था।​​​​​​​​​​​​​
एशिया कप की दूसरी बड़ी जीत
पाकिस्तान ने नेपाल को 238 रन से हराया। रन के लिहाज से ये एशिया कप इतिहास की दूसरी सबसे बड़ी जीत है। सबसे बड़ी जीत का रिकॉर्ड भारत के नाम है, टीम ने 2008 में हॉन्गकॉन्ग को 256 रन से हराया था।

ये पाकिस्तान की एशिया कप इतिहास में सबसे बड़ी जीत है। टीम ने इससे पहले बांग्लादेश को साल 2000 में 233 रन से हराया था। पाकिस्तान के वनडे इतिहास की ये तीसरे सबसे बड़ी जीत रही। टीम ने इससे पहले साल 2016 में आयरलैंड को 256 रन और साल 2018 में जिम्बाब्वे को 244 रन से हराया था।​​​​​​

बड़े स्कोर के सामने बिखरे नेपाली बैटर, तीनों डिपार्टमेंट में फीके रहे
एशिया कप के मंच पर पहली बार खेल रही नेपाल की टीम में अनुभव की खासी कमी देखने को मिली। टीम तीनों ही डिपार्टमेंट (बैटिंग, बॉलिंग और फील्डिंग) में फीकी दिखे।

पहले फील्डिंग करते हुए तेज गेंदबाजों ने पाकिस्तान को शुरुआती झटके जरूर दिए, लेकिन बीच के ओवर्स में कोई विकेट नहीं आया। खिलाड़ियों ने अहम मौकों पर कैच भी टपकाए। ऐसे में जीवनदान का फायदा उठाते हुए पाकिस्तानी कप्तान बाबर आजम और इफ्तिखार अहमद ने शतक जड़ दिए। इन्हीं शतकों के दम पर पाकिस्तान ने 342 रन का स्कोर खड़ा कर दिया।

342 रन के बड़े स्कोर के दवाब ने टीम का टॉप ऑर्डर बिखर गया और कप्तान सहित टॉप-3 बैटर 14 रन के टीम स्कोर पर पवेलियन लौट गए। बीच में आरिफ शेख ने सोमपाल कामी के साथ अर्धशतकीय साझेदारी कर पारी संभालने की कोशिश की, लेकिन पाकिस्तान के बॉलर्स के सामने यह जोड़ी ज्यादा देर तक टिक नहीं सकी। आरिफ का विकेट गिरने के बाद फिर लगातार विकेट गिरने लगे और टीम को बड़ी हार झेलनी पड़ी।आगे नेपाल की हार को 3 पॉइंट्स के जरिए समझिए…

  • मिडिल ओवर्स में विकेट नहीं आए नेपाली पेसर्स ने फखर और इमाम को आउट करके पाकिस्तान को दवाब में डाल दिया था। टीम ने 25 रन पर पाकिस्तानी ओपनर्स को पवेलियन भेजा, लेकिन बाबर-रिजवान ने पारी संभाल ली। फिर नेपाली गेंदबाज बीच के ओवर्स में विकेट लेने में नाकाम रहे। जिसके बाद पाकिस्तान ने 342 रन का पहाड़ सा स्कोर खड़ा कर दिया।
  • बड़े स्कोर के सामने खराब शुरुआत 343 रन का टारगेट चेज करने उतरी नेपाल की टीम की शुरुआत खराब रही। टीम ने टॉप-3 विकेट 14 रन के स्कोर पर गंवा दिए। ऐसे में पूरा दवाब मिडिल ऑर्डर पर आ गया, हालांकि आरिफ शेख और सोमपाल कामी ने कुछ समय क्रीज पर गुजारा, लेकिन वह काफी नहीं था। लोअर मिडिल ऑर्डर पर ऑलराउंडर्स भी खास प्रदर्शन नहीं कर सके।
  • वर्ल्ड क्लास बॉलिंग का सामना नहीं कर सके नेपाली बल्लेबाज पाकिस्तान के वर्ल्ड क्लास पेस अटैक के सामने संघर्ष करते नजर आए। इस बात का अंदाजा इसी से लगाया जा सकता है कि आरिफ, सोमपाल और गुलशन के अलावा कोई अन्य बल्लेबाज डबल डिजिट के स्कोर तक नहीं पहुंच सका।

पावरप्ले में नेपाल से बेहतर रहा पाकिस्तान
पावरप्ले में दोनों टीमों ने विकेट गंवाए, लेकिन पाकिस्तान की टीम नेपाल से बेहतर स्थिति में रही। टीम ने पावरप्ले के 10 ओवर में 44 रन बनाने में दो विकेट गंवाए, जबकि नेपाल की ओर से 47 रन बनाने में 3 बैटर पवेलियन लौट गए। दोनों टीमों का रन रेट 4 के आसपास ही रहा।

कौन कैसे आउट हुआ…?

ऐसे गिरे नेपाल के विकेट

  • पहला: कुशल भुर्तेल (8 रन)- शाहीन शाह अफरीदी ने पहले ओवर की 5वीं बॉल पर मोहम्मद रिजवान के हाथों कैच कराया। शाहीन ने डाउन द लेग बॉल फेंकी, जो बल्ले का अंदरूनी किनारा लेकर विकेटकीपर के पास चली गई। रिजवान ने कैच पकड़ने में गलती नहीं की।
  • दूसरा: रोहित पौडेल (0 रन)- पहले ओवर की आखिरी बॉल पर शाहीन शाह अफरीदी ने LBW कर दिया। अफरीदी की फुलर लेंथ बॉल को पौडेल समझ ही नहीं पाए, बॉल सीधा उनके पैड्स पर लगी और वह LBW हो गए।
  • तीसरा: आसिफ शेख (5 रन)- दूसरे ओवर की चौथी बॉल पर नसीम शाह ने इफ्तिखार के हाथों कैच कराया। नसीम ने ऑफ स्टंप पर गुड लेंथ बॉल फेंकी, आसिफ कवर ड्राइव करना चाहते थे, लेकिन बॉल बल्ले का बाहरी किनारा लेकर फर्स्ट स्लिप में खड़े इफ्तिखार के हाथों पर चली गई।
  • चौथा: आरिफ शेख (26 रन)- हारिस रऊफ ने 15वें ओवर की चौथी बॉल पर बोल्ड कर दिया। मिडिल-ऑफ स्टंप की बॉल को आरिफ समझ नहीं पाए, बॉल उनके बैट को मिस करते हुए स्टंप्स से जा लगी।
  • पांचवां: सोमपाल कामी (28 रन)- 17वें ओवर की आखिरी बॉल पर हारिस रऊफ ने मोहम्मद रिजवान के हाथों कैच कराया। ऑफ स्टंप की गुड लेंथ बॉल ने बैट का बाहरी किनारा लिया और पीछे चली गए। विकेटकीपर मोहम्मद रिजवान ने डाइव लगाई और शानदार कैच पकड़ लिया।
  • छठा: दीपेंद्र सिंह ऐरी (3 रन)- 21वें ओवर की 5वीं बॉल पर मोहम्मद नवाज ने बोल्ड कर दिया। नवाज ने ऑफ स्टंप तेज बॉल फेंकी, बॉल बैट से लगकर स्टंप्स से टकरा गई।
  • सातवां: गुलशन झा (13 रन)- 22वें ओवर की तीसरी बाॅल पर शादाब खान ने फखर जमान के हाथों कैच कराया।
  • आठवां: संदीप लामिछाने (0 रन)- 22वें ओवर की 5वीं बॉल पर शादाब खान ने बोल्ड कर दिया।
  • नौवां: कुशल माला (6 रन)- 24वें ओवर की दूसरी बॉल पर शादाब खान ने इफ्तिखार अहमद के हाथों कैच कराया।
  • दसवां: ललित राजबंशी (0 रन)- 24वें ओवर की चौथी बॉल पर शादाब ने LBW कर दिया।

ऐसे गिरे पाकिस्तान के विकेट

  • पहला: फखर जमान (14 रन)- छठे ओवर की तीसरी बॉल पर करण केसी ने विकेटकीपर आसिफ शेख के हाथों कैच कराया। एंगल बनाती गुड लेंथ बॉल को फ्रंट फुटपर खेलना चाहते थे, लेकिन बॉल हल्का एज लेकर विकेटकीपर के दस्तानों में पहुंच गई।
  • दूसरा : इमाम-उल-हक (5 रन)- रनआउट हुए। बॉल को मिडऑफ की ओर खेलकर सिंगल लेना चाहते थे, रोहित ने अपनी दाईं ओर दौड़कर बॉल उठाई और नॉन स्ट्राइक एंड पर डायरेक्ट थ्रो मारा, तब इमाम क्रीज से बाहर थे।
  • तीसरा : मोहम्मद रिजवान (44 रन)- 24वें ओवर की चौथी बॉल पर एक रन लेने की कोशिश में रनआउट हो गए। रिजवान ने कवर्स पर शॉट खेलकर रन लेना चाहा, लेकिन दीपेंद्र सिंह ऐरी ने डायरेक्ट थ्रो मार कर रिजवान को पवेलियन भेज दिया।
  • चौथा: सलमान अली आगा (5 रन)- 28वें ओवर की 5वीं बॉल पर संदीप लामिछाने ने कुशल भुर्तेल के हाथों कैच कराया। सामने की बॉल को रिवर्स स्वीप करना चाहते थे, पर कामयाब नहीं हुए और शॉर्ट थर्ड मैन पर खड़े भुर्तेल को कैच थमा बैठे।
  • पांचवां: बाबर आजम (151 रन)- 50वें ओवर की चौथी बॉल सोमपाल कामी ने फुलर लेंथ फेंकी। बाबर ने बड़ा शॉट खेला, लेकिन लॉन्ग ऑफ पर कैच हो गए।
  • छठा: शादाब खान (4 रन)- 50वें ओवर की आखिरी बॉल सोमपाल ने राउंड द विकेट आकर यॉर्कर फेंकी। शादाब स्कूप करने की कोशिश में बोल्ड हो गए।

75 साल बाद सऊदी पहुंची इजराइली फ्लाइट, पैसेंजर बोले- हम शॉर्ट्स में थे, कुछ देर तो डर लगा

सोमवार रात सऊदी अरब के जेद्दाह एयरपोर्ट पर फ्लाइट की लैंडिंग के बाद कुछ इजराइली नागरिक।

सोमवार रात सऊदी अरब के जेद्दाह एयरपोर्ट पर फ्लाइट की लैंडिंग के बाद कुछ इजराइली नागरिक।

सऊदी सरकार ने इजराइली फ्लाइट को जेद्दाह एयरपोर्ट पर इमरजेंसी लैंडिंग की मंजूरी दी। ऐसा 75 साल बाद हुआ है, जब इजराइल की कोई फ्लाइट सऊदी पहुंची है। कुछ पैसेंजर ने माना कि उन्हें सऊदी में लैंडिंग करते वक्त डर लग रहा था। क्योंकि ज्यादातर पैसेंजर शॉर्ट्स और टी-शर्ट में थे।

1948 में इजराइल एक अलग मुल्क बना। इसके बाद यह पहली बार है जब पब्लिकली कोई इजराइली फ्लाइट सऊदी अरब में लैंड हुई। दोनों देशों के बीच डिप्लोमैटिक रिलेशन नहीं हैं। बाद में कुछ पैसेंजर ने माना कि उन्हें सऊदी में लैंडिंग करते वक्त डर लग रहा था।

1948 में इजराइल एक अलग मुल्क बना। इसके बाद यह पहली बार है जब पब्लिकली कोई इजराइली फ्लाइट सऊदी अरब में लैंड हुई। (प्रतीकात्मक)

1948 में इजराइल एक अलग मुल्क बना। इसके बाद यह पहली बार है जब पब्लिकली कोई इजराइली फ्लाइट सऊदी अरब में लैंड हुई। (प्रतीकात्मक)

पहले मामला जान लीजिए
एयर सेशेल्स के एक प्लेन ने सोमवार दोपहर सेशेल्स से इजराइल की एडिमिनिस्ट्रेटिव कैपिटल (प्रशासनिक राजधानी) तेल अवीव के लिए उड़ान भरी। इस दौरान एयरक्राफ्ट के इलेक्ट्रिकल सिस्टम में फॉल्ट आ गया। इससे इंजन फेल होने का खतरा भी था।

पायलट ने फौरन मदद मांगी। सबसे करीब में सऊदी अरब का जेद्दाह एयरपोर्ट था, लेकिन इजराइल और सऊदी अरब के बीच डिप्लोमैटिक रिलेशन नहीं हैं। लिहाजा, वहां लैंडिंग की मंजूरी मिलना मुश्किल था। बहरहाल, फ्लाइट में मौजूद 128 इजराइली नागरिकों की जान बचाने के लिए कुछ बैकडोर डिप्लोमैटिक एफर्ट्स किए गए। इसके बाद फ्लाइट को जेद्दाह में इमरजेंसी लैंडिंग की मंजूरी मिल गई।

सोमवार रात इजराइली फ्लाइट की इमरजेंसी लैंडिंग के वक्त एस्कॉर्ट गाड़ी में पैसेंजर्स का इंतजार करते जेद्दाह एयरपोर्ट के कर्मचारी।

सोमवार रात इजराइली फ्लाइट की इमरजेंसी लैंडिंग के वक्त एस्कॉर्ट गाड़ी में पैसेंजर्स का इंतजार करते जेद्दाह एयरपोर्ट के कर्मचारी।

एयरपोर्ट से सीधे होटल गए पैसेंजर

  • जेद्दाह एयरपोर्ट पर जब यह फ्लाइट लैंड हुई तो इसमें मौजूद सभी 128 पैसेंजर्स को एयरपोर्ट बिल्डिंग में लाया गया। इसके बाद कुछ देर तक वो यहीं रुके। जब यह तय हो गया कि ये फ्लाइट तेल अवीव के लिए उड़ान नहीं भर सकेगी तो सभी पैसेंजर्स को एक स्पेशल बस से करीब के एक होटल में ले जाया गया। इन लोगों ने रात यहीं बिताई।
  • इसके बाद मंगलवार दोपहर सेशेल्स से एक एयरक्राफ्ट जेद्दाह पहुंचा। इसमें सभी पैसेंजर्स बैठे और इसके बाद फ्लाइट ने तेल अवीव के लिए टेक ऑफ किया। इस दौरान कुछ पैसेंजर्स एयरपोर्ट अथॉरिटीज का शुक्रिया अदा करते भी देखे गए।
  • एयरपोर्ट से होटल और होटल से एयरपोर्ट के रास्ते में इजराइली पैसेंजर्स की बस को सऊदी अरब की स्पेशल फोर्स ने सिक्योरिटी दी। बाद में इजराइल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने सोशल मीडिया पर सऊदी अरब सरकार का शुक्रिया अदा किया। उन्होंने कहा- सऊदी अरब ने हमारे नागरिकों की मदद के लिए जो जज्बा दिखाया, उसके लिए शुक्रिया। नेतन्याहू की इस पोस्ट को हिब्रू के साथ ही अरबी और इंग्लिश में भी पोस्ट किया गया।

​​​​​​​

पंजाब सरकार ने एस्मा लागू किया

पंजाब सरकार ने राजस्व अधिकारियों और उपायुक्त कार्यालय के कर्मचारियों की हड़ताल के आह्वान के मद्देनजर बुधवार को पूर्वी पंजाब आवश्यक सेवा (रखरखाव) अधिनियम (एस्मा) को लागू कर दिया। मुख्यमंत्री भगवंत मान ने राजस्व अधिकारियों और उपायुक्त कार्यालयों के कर्मचारियों को हड़ताल पर जाने पर सख्त कार्रवाई की चेतावनी दी थी जिसके कुछ घंटों के बाद एस्मा के प्रावधान लागू किए गए हैं। राजस्व विभाग की ओर से जारी एक आदेश के अनुसार, सभी राजस्व अधिकारियों और उपायुक्त कार्यालय के कर्मचारियों को 31 अक्टूबर या अगले आदेश तक कार्यालय नहीं छोड़ने का निर्देश दिया गया है। आदेश में कहा गया है कि आदेश का उल्लंघन करने पर एस्मा के तहत सख्त कार्रवाई की जाएगी।

क्वाड देशों के विदेश मंत्री अगले महीने यूएनजीए से अलग कर सकते हैं बैठक

क्वाड देशों के विदेश मंत्रियों की अगले महीने न्यूयॉर्क में संयुक्त राष्ट्र महासभा से इतर बैठक होने की संभावना है, जिसमें हिंद-प्रशांत क्षेत्र में समग्र सहयोग बढ़ाने पर ध्यान केंद्रित किया जाएगा। भारत, अमेरिका, जापान और ऑस्ट्रेलिया के गठबंधन वाला क्वाड चीन की बढ़ती सैन्य आक्रामकता की पृष्ठभूमि में एक स्वतंत्र एवं मुक्त हिंद-प्रशांत को सुनिश्चित करने के लिए व्यावहारिक सहयोग पर ध्यान केंद्रित कर रहा है। क्वाड के विदेश मंत्री गठबंधन के ढांचे के तहत हिंद-प्रशांत क्षेत्र में सहयोग को और बढ़ावा देने के तौर-तरीकों पर विचार-विमर्श कर सकते हैं। विदेश मंत्री एस. जयशंकर, अमेरिकी विदेश मंत्री एंटनी ब्लिंकन, ऑस्ट्रेलियाई विदेश मंत्री पेनी वोंग और जापानी विदेश मंत्री योशिमासा हयाशी ने पिछली बार मार्च में भारत में चर्चा की थी।

कांग्रेस नेता अधीर रंजन चौधरी का लोकसभा से निलंबन रद्द

कांग्रेस नेता अधीर रंजन चौधरी का लोकसभा से निलंबन निरस्त कर दिया गया है। लोकसभा की विशेषाधिकार कमेटी ने अधीर रंजन चौधरी का निलंबन रद्द किया। बुधवार विशेषाधिकार समिति ने अधीर रंजन का निलंबन रद्द करने के प्रस्ताव को मंजूरी दी। कांग्रेस सांसद को संसद के मॉनसून सत्र के दौरान निलंबित किया गया था।

ताइवान को डराने के लिए चीन सैन्य ताकत का इस्तेमाल कर रहा

ताइवान के विदेश मंत्री जोसेफ वू ने बुधवार को कहा कि ताइवान को डराने-धमकाने के लिए चीन तेजी से अपनी सैन्य ताकत बढ़ा रहा है। उन्होंने यह भी कहा कि ताइवान को संयुक्त राष्ट्र प्रणाली में सार्थक रूप से भाग लेने की अनुमति देना शांति के लिए एकजुट होने के वैश्विक निकाय के दृढ़ संकल्प को प्रदर्शित करेगा। बीजिंग द्वारा एक नया मानचित्र जारी करने के कुछ दिनों बाद वू ने कहा कि चीन का विस्तारवाद ताइवान पर नहीं रुकता है और पूर्वी तथा दक्षिण चीन सागर में गतिविधियों का इस्तेमाल अपनी शक्ति का विस्तार करने और अपने क्षेत्रीय दावों को साबित करने के लिए किया जाता है। बीजिंग ताइवान को अपना अलग प्रांत मानता है और इस बात पर जोर देता है कि यदि आवश्यक हो तो बलपूर्वक इसे मुख्य भूमि के साथ एकीकृत किया जाना चाहिए। हालांकि, ताइवान खुद को चीन से पूरी तरह अलग मानता है।

भारत में यूट्यूब से 3 महीने में 19 लाख वीडियो हटाए गए

यूट्यूब ने इस साल जनवरी-मार्च तिमाही के दौरान भारत में नियमों के उल्लंघन पर 19 लाख से अधिक वीडियो हटा दिए थे। यह आंकड़ा किसी भी अन्य देश में मंच से हटाए गए वीडियो के मुकाबले अधिक है। यूट्यूब की एक रिपोर्ट में यह जानकारी दी गई। वैश्विक स्तर पर सामुदायिक मानदंडों का उल्लंघन करने पर 64.8 लाख से अधिक वीडियो हटाए थे। इनमें 19 लाख से अधिक वीडियो भारत के ही रहे। यूट्यूब की ‘सामुदायिक दिशानिर्देश प्रवर्तन’ रिपोर्ट से यह जानकारी मिलती है कि वीडियो स्ट्रीमिंग मंच को किस तरह की शिकायतें मिलीं और उसने उन पर क्या कार्रवाई की। यूट्यूब ने भारत में शिकायतों पर कार्रवाई करते हुए जनवरी-मार्च 2023 के दौरान 19 लाख से अधिक वीडियो हटा दिए। इसकी तुलना में अमेरिका में 6.54 लाख वीडियो, रूस में 4.91 लाख वीडियो और ब्राजील में 4.49 लाख वीडियो हटाए गए।

केजरीवाल होंगे पीएम कैंडिडेट? आतिशी ने नकारा

आम आदमी पार्टी की मुख्य राष्ट्रीय प्रवक्ता प्रियंका कक्कड़ ने अरविंद केजरीवाल को प्रधानमंत्री पद के उम्मीदवार के रूप में देखने की इच्‍छा जताई थी। दिल्ली सरकार में मंत्री आतिशी ने कहा, ‘यह मुख्य प्रवक्ता की निजी राय हो सकती है। लेकिन अरविंद केजरीवाल पीएम की रेस में बिल्कुल भी शामिल नहीं हैं। आम आदमी पार्टी INDIA गठबंधन का हिस्सा है क्योंकि आज भारत को बचाना है। देश के संविधान और इसके लोकतंत्र को बचाने की जरूरत है…मैं आधिकारिक तौर पर कहती हूं कि अरविंद केजरीवाल प्रधानमंत्री पद के उम्मीदवार नहीं हैं।’

समाजवादी पार्टी के सांसद शफीकुर्रहमान बर्क का कहना है कि I.N.D.I.A गठबंधन में अभी किसी व्यक्ति के प्रधानमंत्री पद के उम्मीदवार बनाने की बात नहीं है। उन्होंने कहा कि सभी विपक्षी पार्टियां एकजुट होकर लड़ रही हैं। अगर अभी चेहरा घोषित किया तो फूट पड़ जाएगी। इसके अलावा शफीकुर्रहमान बर्क स्वामी प्रसाद मौर्य के हालिया बयानों से किनारा करते हुए कहा कि ये उनकी निजी राय है। उनके मजहब की बात है। इससे मुझे कोई लेना देना नहीं है।

Ramswaroop Mantri

Recent posts

script async src="https://pagead2.googlesyndication.com/pagead/js/adsbygoogle.js?client=ca-pub-1446391598414083" crossorigin="anonymous">

प्रमुख खबरें

चर्चित खबरें