अग्नि आलोक
script async src="https://pagead2.googlesyndication.com/pagead/js/adsbygoogle.js?client=ca-pub-1446391598414083" crossorigin="anonymous">

ताजा समाचार:विनेश एशियाड टीम से हटीं,अक्षय कुमार 12 साल बाद फिर भारतीय बने; इंडिया से दवाइयां नहीं खरीदेगा पाकिस्तान,बिट्‌टू बजरंगी गिरफ्तार

Share

आज के प्रमुख इवेंट्स..

  1. भाजपा के दिल्ली हेडक्वार्टर में पार्टी की सेंट्रल इलेक्शन कमेटी (CEC) की मीटिंग होगी। 5 राज्यों में चुनाव की तैयारियों पर बात होगी। मीटिंग में PM मोदी, अमित शाह, जेपी नड्डा सहित CEC के 15 मेंबर्स शामिल होंगे।
  2. राहुल गांधी हिमाचल जाएंगे। वे कुल्लू में बाढ़ प्रभावित परिवारों से मिलेंगे। इसके बाद टूरिज्म कॉन्क्लेव में शामिल होंगे।

PM मोदी ने स्वतंत्रता दिवस पर देश को 3 गारंटी दीं; मिडिल क्लास के लिए घर का वादा किया

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने लाल किले पर 10वीं बार तिरंगा फहराया और देश को 3 गारंटी दी। इसके अलावा PM ने अगले साल भी लाल किले पर तिरंगा फहराने की बात कही। जवाब में कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने कहा कि प्रधानमंत्री अहंकार दिखा रहे हैं। वे अगले साल अपने घर पर झंडा फहराएंगे।

 मोदी ने इन 3 गारंटी का जिक्र किया। पहली- 5 साल में भारत दुनिया की तीसरी सबसे बड़ी आर्थिक शक्ति बनेगा। दूसरी- शहरों में किराए पर रहने वालों को बैंक लोन में रियायत मिलेगी। तीसरी- देशभर में 25 हजार जन औषधि केंद्र खोले जाएंगे।


विनेश एशियाड टीम से हटीं, ट्रेनिंग के दौरान चोटिल हुईं; अंतिम पंघाल को मौका मिला
विनेश फोगाट ने ट्रेनिंग के दौरान चोटिल होने के बाद एशियन गेम्स से नाम वापस ले लिया है। उनकी जगह अंतिम पंघाल एशियन गेम्स में भारत का प्रतिनिधित्व करेंगी। बजरंग पूनिया और विनेश फोगाट को एशियन गेम्स में डायरेक्ट एंट्री के विरोध में अंतिम पंघाल और सुजीत कलकल दिल्ली हाइकोर्ट पहुंचे थे। हालांकि उनकी अर्जी खारिज हो गई। इसके बाद विनेश-बजरंग के एशियन गेम्स में हिस्सा लेने का रास्ता साफ हो गया।

विनेश 2018 एशियन गेम्स में गोल्ड मेडल जीत चुकी हैं। - Dainik Bhaskar

विनेश 2018 एशियन गेम्स में गोल्ड मेडल जीत चुकी हैं।

विनेश ने बताया कि ट्रेनिंग के दौरान 13 अगस्त को उनके बाएं घुटने में चोट लग गई थी। वे 17 अगस्त को मुंबई में सर्जरी कराएंगी। 22 और 23 जुलाई को दिल्ली के इंदिरा गांधी स्टेडियम में हुए ट्रायल में पंघाल टॉप पर रही थीं। वे अंडर-23 वर्ल्ड कुश्ती चैंपियनशिप में गोल्ड मेडल जीतने वाली पहली महिला पहवान हैं। चीन के होंगजोऊ शहर में 23 सितंबर से 8 अक्टूबर तक एशियन गेम्स का आयोजन होगा।

भारत की स्टार रेसलर विनेश फोगाट ने एशियन गेम्स खेलने वाली भारतीय टीम से अपना नाम वापस ले लिया है, क्योंकि वे रोहतक में ट्रेनिंग के दौरान चोटिल हो गई हैं। फोगाट के हटने के बाद ट्रायल जीतने वाली अंतिम पंघाल चीन के होंगजोऊ में अगले महीने होने वाले गेम्स में भारत का प्रतिनिधित्व करेंगी।

विनेश ने मंगलवार को एक सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए यह जानकारी दी। उन्होंने लिखा- ‘ट्रेनिंग के दौरान 13 अगस्त को मेरे बाएं घुटने में चोट लग गई है। डॉक्टरों ने सर्जरी का सुझाव दिया है।’

विनेश 17 अगस्त को मुंबई में सर्जरी कराएंगी। ऐसे में वे एशियन गेम्स से अपना नाम वापस ले रही हैं। एशियन गेम्स 23 सितंबर से 8 अक्टूबर तक होना है।

एडहॉक कमेटी ने बिना ट्रायल के भेजने का फैसला किया था
दरअसल ओलिंपिक एसोसिएशन की ओर से गठित एडहॉक कमेटी ने विमेंस के 53 किलो वेट में विनेश को और मेंस के 65 किलो वेट में बजरंग को बिना ट्रायल के ही भेजने का फैसला किया था। यह कमेटी भारतीय कुश्ती संघ में चल रहे विवाद के कारण बनाई गई थी।

विनेश ने साथी पहलवान बजरंग पूनिया और साक्षी मलिक के साथ मिलकर संघ के अध्यक्ष बृजभूषण शरण सिंह पर यौन उत्पीड़न के आरोप लगाए थे। इसके बाद आगे की जांच और संघ की वर्किंग के लिए एडहॉक कमेटी का गठन किया था।

अंतिम पंघाल और सुजीत कलकल ने हाईकोर्ट में अपील की थी
ओलिंपिक मेडलिस्ट बजरंग पूनिया और विनेश फोगाट को एशियन गेम्स-2022 में डायरेक्ट एंट्री के विरोध में अंतिम पंघाल और सुजीत कलकल ने दिल्ली हाई कोर्ट में अपील की थी। हालांकि हाईकोर्ट ने उनकी अपील को खारिज कर दिया था। इसके बाद विनेश और बजरंग के एशियन गेम्स में भाग लेने का रास्ता साफ हो गया था।

ट्रायल में अंतिम रही थी टॉप पर
एडहॉक कमेटी की ओर से 22 और 23 अगस्त को दिल्ली के इंदिरा गांधी स्टेडियम में हुए ट्रायल में 53 किलो वेट में अंतिम टॉप पर रही थीं। अंतिम अंडर-23 वर्ल्ड कुश्ती चैंपियनशिप में गोल्ड मेडल जीतने वाली पहली महिला पहवान थीं।

पहलवानों ने दिल्ली में दिया था धरना
बजरंग पूनिया, साक्षी मलिक, विनेश फोगाट सहित देश के अन्य कई शीर्ष पहलवानों ने बृजभूषण सिंह के खिलाफ दिल्ली के जंतर-मंतर पर धरना-प्रदर्शन किया था। नाबालिग सहित 7 महिला पहलवानों ने WFI के पूर्व प्रमुख बृज भूषण शरण सिंह पर यौन उत्पीड़न के आरोप लगाए थे। मामले में दिल्ली पुलिस ने चार्जशीट दाखिल कर दी थी, जो कोर्ट में विचाराधीन है।

पहलवानों की कॉन्फ्रेंस से पहले राजघाट में धारा 144:विनेश फोगाट बोलीं- पुलिस ने लगाई, जल्द नई जगह-टाइम तय कर बताएंगे

पहलवान बजरंग पूनिया, विनेश फोगाट व साक्षी मलिक और WFI के पूर्व अध्यक्ष बृजभूषण के बीच विवाद फिर गर्माने लगा है। तीनों पहलवानों ने ऐलान किया कि वे गुरुवार दोपहर राजघाट में प्रेस कॉन्फ्रेंस करेंगे। इससे तीनों के फिर जंतर-मंतर पर लौटने की संभावना जताई जा रही थी।

नूंह हिंसा के आरोप में बिट्टू बजरंगी गिरफ्तार; दंगों से पहले भड़काऊ वीडियो पोस्ट किए थे

बिट्‌टू बजरंगी को गिरफ्तार करके ले जाती पुलिस। सोशल मीडिया पर उसकी गिरफ्तारी की मांग की जा रही थी।

बिट्‌टू बजरंगी को गिरफ्तार करके ले जाती पुलिस। सोशल मीडिया पर उसकी गिरफ्तारी की मांग की जा रही थी।

हरियाणा के नूंह में 31 जुलाई को हुई हिंसा के मामले में बिट्टू बजरंगी को फरीदाबाद से अरेस्ट किया गया है। उस पर सरकारी काम में बाधा डालने, हथियार छीनने और पुलिस से मिसबिहेव करने का आरोप है। नूंह में ब्रजमंडल यात्रा से पहले बिट्‌टू बजरंगी ने सोशल मीडिया पर कई भड़काऊ वीडियो पोस्ट किए थे।

सोशल मीडिया पर पोस्ट किए गए वीडियो में बिट्‌टू ने कहा, ‘उनको पूरी लोकेशन दे दो, मैं कहां-कहां आ रहा हूं। नहीं तो बाद में बोलेंगे, बताया नहीं कि हम आए और मुलाकात नहीं हुई। इसलिए हम पूरी लोकेशन दे रहे हैं। हमारे लिए फूल माला तैयार रखना’। नूंह हिंसा में 6 लोगों की मौत हुई थी।

नूंह में ब्रजमंडल यात्रा से पहले बिट्‌टू बजरंगी ने कई भड़काऊ वीडियो सोशल मीडिया पर डाले थे। इस मामले में उस पर केस दर्ज हुआ था। हालांकि उसे जमानत पर छोड़ दिया गया था। इसके बाद से बिट्‌टू की गिरफ्तारी के लिए सोशल मीडिया पर मांग की जा रही थी। पुलिस सूत्रों के मुताबिक, बिट्‌टू को नूंह जिले के तावडू थाने की क्राइम इन्वेस्टीगेशन एजेंसी (CIA) ने गिरफ्तार किया है।

नूंह पुलिस के प्रवक्ता कृष्ण कुमार ने बताया कि 31 जुलाई को नूंह में हुई हिंसा के बाद सदर थाने में IPC की धारा 148,149, 332, 353, 186, 395, 397, 506 और आर्म्स एक्ट के तहत एसीपी उषा कुंडू की शिकायत पर मामला दर्ज किया गया था। जिसके बाद पुलिस टीमों ने हिंसा से जुड़े वीडियो की जांच भी की। इस एफआईआर के आधार पर ही बिट्‌टू की गिरफ्तारी हुई।

फरीदाबाद में बिट्‌टू बजरंगी को पकड़ने के लिए दौड़कर जाते और फिर दबोचकर ले जाते नूंह पुलिस के कर्मचारी।

फरीदाबाद में बिट्‌टू बजरंगी को पकड़ने के लिए दौड़कर जाते और फिर दबोचकर ले जाते नूंह पुलिस के कर्मचारी।

नूंह हिंसा से ठीक पहले बिट्‌टू बजरंगी का वीडियो वायरल हुआ था
31 जुलाई से पहले सोशल मीडिया पर बिट्‌टू बजरंगी का वीडियो वायरल हुआ था। जिसमें बिट्‌टू ने कहा, ”उनको पूरी लोकेशन दे दो, मैं कहां-कहां आ रहा हूं। नहीं तो बाद में बोलेंगे, बताया नहीं कि हम आए और मुलाकात नहीं हुई। इसलिए हम पूरी लोकेशन दे रहे हैं। हमारे लिए फूल माला तैयार रखना’।

वीडियो के दौरान बिट्‌टू बजरंगी अपने समर्थकों को भी दिखाता है। बिट्‌टू बजरंगी कहता है कि वह इस वक्त फरीदाबाद के पाली में है। सोशल मीडिया पर दावा किया जा रहा है कि बिट्‌टू का ये वीडियो हिंसा वाले दिन यानी 31 जुलाई की सुबह का है।

वायरल वीडियो में नजर आ रहा बिट्‌टू बजरंगी। उस पर नूंह हिंसा से पहले भड़काऊ वीडियो सोशल मीडिया पर पोस्ट करने का आरोप है।

वायरल वीडियो में नजर आ रहा बिट्‌टू बजरंगी। उस पर नूंह हिंसा से पहले भड़काऊ वीडियो सोशल मीडिया पर पोस्ट करने का आरोप है।

नूंह में यात्रा के दौरान हुई थी हिंसा, 5 जिलों में असर
नूंह में 31 जुलाई को ब्रजमंडल यात्रा निकाली जा रही थी। इसी दौरान तिरंगा चौक पर हिंसा शुरू हो गई। यहां यात्रा पर पथराव हुआ। दंगाईयों ने यात्रा में आए लोगों की गाड़ियों से जमकर तोड़फोड़ की और आग लगा दी। इसके अलावा दुकानों में भी लूटपाट कर आग लगा दी गई। नूंह हिंसा का असर गुरुग्राम, फरीदाबाद, पलवल, रेवाड़ी और पानीपत में हिंसक और तोड़फोड़ की घटनाएं हुईं।

नूंह में हिंसा के दौरान कार को आग लगाकर तोड़फोड़ करते दंगाई।

नूंह में हिंसा के दौरान कार को आग लगाकर तोड़फोड़ करते दंगाई।

नूंह हिंसा के बाद 160 FIR, 393 गिरफ्तार
ब्रजमंडल यात्रा को लेकर नूंह जिले में हुई हिंसा के मामले में अब तक पुलिस ने नूंह में अब तक 59 FIR दर्ज कर चुकी है। इसमें 230 लोग गिरफ्तार किए जा चुके हैं। हिंसा में 6 लोगों के मृत होने की पुष्टि (मृतक 4 नूंह व 2 गुरुग्राम) हुई है। 88 लोग घायल हुए हैं। सोशल मीडिया पर अफवाह फैलाने संबंधी 11 लोगों पर केस दर्ज किया गया है।

हरियाणा के नूंह में 31 जुलाई को हुई हिंसा में अब तक कुल 393 लोगों की गिरफ्तारी हो चुकी है। वहीं 118 लोगों को एहतियातन हिरासत में लिया गया है। हिंसा के मामले में 160 एफआईआर दर्ज की गई हैं।

अक्षय कुमार को भारत की नागरिकता मिली; कहा – अब दिल और सिटिजनशिप दोनों हिंदुस्तानी
बॉलीवुड एक्टर अक्षय कुमार को भारत की नागरिकता मिल गई है। इस मौके पर उन्होंने कहा- अब दिल और सिटिजनशिप दोनों हिंदुस्तानी हैं। अक्षय के पास 2011 से कनाडा की नागरिकता थी। इसके चलते लोग उन्हें अक्सर कैनेडियन कुमार कहकर ट्रोल भी करते थे। उन्होंने दिसंबर 2019 में भारतीय पासपोर्ट के लिए अप्लाई किया था।

 अक्षय की जब भारत में बैक-टू-बैक फिल्में फ्लॉप हो रही थीं, तब उन्होंने दोस्त की सलाह पर कनाडा की नागरिकता लेने का प्लान किया था। एक इंटरव्यू में अक्षय ने कहा था- मुझे बुरा लगता है जब लोग मेरी नागरिकता पर सवाल करते हैं। कई लोग मुझे कैनेडियन कुमार भी बुलाते हैं, जो मुझे चुभता है।

बॉलीवुड एक्टर अक्षय कुमार को भारत की नागरिकता मिल गई है। 15 अगस्त के मौके पर अक्षय ने ट्विटर पर इसकी जानकारी शेयर की। उन्होंने लिखा- अब दिल और सिटिजनशिप दोनों हिंदुस्तानी हैं। हैप्पी इंडिपेंडेंस डे.. जय हिंद। गौरतलब है कि अक्षय कुमार के पास अभी तक कनाडा की नागरिकता थी। इसके चलते लोग उन्हें अक्सर कैनेडियन कुमार कहकर ट्रोल भी करते थे।

अक्षय कुमार ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर भी भारतीय पासपोर्ट की फोटो शेयर की है। यहां भी उन्होंने कैप्शन लिखा- दिल और सिटिजनशिप दोनों हिंदुस्तानी।

अक्षय कुमार ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर भी भारतीय पासपोर्ट की फोटो शेयर की है। यहां भी उन्होंने कैप्शन लिखा- दिल और सिटिजनशिप दोनों हिंदुस्तानी।

दिसंबर 2019 में भारतीय पासपोर्ट के लिए आवेदन किया था
अक्षय कुमार को साल 2011 में कनाडाई संघीय चुनाव के बाद वहां की कंजरवेटिव सरकार ने कनाडा की नागरिकता दी थी। अक्षय ने दिसंबर 2019 में भारतीय पासपोर्ट के लिए आवेदन किया, तब उन्होंने कहा था कि वो अपनी कनाडाई नागरिकता छोड़ने वाले हैं।

फिल्में फ्लॉप होने पर कनाडा की नागरिकता ली थी
अक्षय कुमार की जब भारत में बैक-टु-बैक फिल्में फ्लॉप हो रही थीं, तब उन्होंने दोस्त की सलाह पर कनाडा में बसने का फैसला किया था। उन्होंने पासपोर्ट के लिए आवेदन किया था और उन्हें वहां की नागरिकता मिल गई।

एक इंटरव्यू में अक्षय ने बताया था- मैंने सोचा मेरी फिल्में चल नहीं रही हैं और मुझे काम करते रहना है। मैं कनाडा काम करने के लिए गया था। वहां दोस्त ने मुझे बसने की सलाह दी और इस दौरान मैंने कनाडा की नागरिकता के लिए अप्लाई कर दिया था।

उस वक्त मेरी सिर्फ दो ही फिल्में रिलीज होने के लिए बची थीं। खुशकिस्मती से ये दोनों ही सुपरहिट हो गईं। उसके बाद से मैं नहीं रुका, काम करता चला गया। इस दौरान मैंने कभी सोचा भी नहीं कि मुझे यह पासपोर्ट बदलवा लेना चाहिए।

अक्षय ने कुछ डॉक्यूमेंट्स की तस्वीरें शेयर की हैं, जिनमें लिखा है कि पहले वे कैनेडियन नागरिक थे।

अक्षय ने कुछ डॉक्यूमेंट्स की तस्वीरें शेयर की हैं, जिनमें लिखा है कि पहले वे कैनेडियन नागरिक थे।

लोग कैनेडियन कुमार बुलाते हैं तो बुरा लगता है
कई इंटरव्यूज में अक्षय ने कनाडा की सिटिजनशिप को लेकर हुई ट्रोलिंग पर रिएक्शन भी दिया था। अक्षय ने कहा था- भारत मेरे लिए सब कुछ है। मैंने जो भी कमाया है, यहीं रहकर कमाया है। खुद को खुशनसीब मानता हूं कि मुझे इसी देश को सब कुछ लौटाने का मौका भी मिला है।

मुझे बुरा लगता है जब लोग मेरी नागरिकता पर सवाल करते हैं। कई लोग मुझे कैनेडियन कुमार भी बुलाते हैं, जो मुझे चुभता है। अगर आप किसी के बारे में कुछ नहीं जानते तो आपको बातें नहीं बनानी चाहिए। अक्षय ने करण जौहर के शो कॉफी विद करण में भी इस बारे में बात की थी।

अक्षय कुमार की फिल्म OMG-2 थिएटर्स में 11 अगस्त को रिलीज हुई थी, जिसे फैंस काफी पसंद कर रहे हैं। इसमें अक्षय कुमार के अलावा, पंकज त्रिपाठी और यामी गौतम मुख्य भूमिकाओं में हैं।

अक्षय कुमार की फिल्म OMG-2 थिएटर्स में 11 अगस्त को रिलीज हुई थी, जिसे फैंस काफी पसंद कर रहे हैं। इसमें अक्षय कुमार के अलावा, पंकज त्रिपाठी और यामी गौतम मुख्य भूमिकाओं में हैं।

55 करोड़ पहुंची OMG 2 की कमाई
अगर अक्षय कुमार के फिल्मी करियर की बात करें तो हाल ही में रिलीज हुई उनकी फिल्म ‘OMG 2’ अच्छा प्रदर्शन कर रही है। फिल्म ने रिलीज के चौथे दिन सोमवार को 12 करोड़ रुपए की कमाई की। फिल्म का टोटल कलेक्शन 55 करोड़ हो चुका है।

राजस्थान में फ्री फूड पैकेट योजना लॉन्च; गहलोत बोले- हम स्कीम चलाकर एहसान नहीं कर रहे

CM अशोक गहलोत ने जयपुर के बिड़ला ऑडिटोरियम में फ्री अन्नपूर्णा फूड पैकेट योजना को लॉन्च किया।

CM अशोक गहलोत ने जयपुर के बिड़ला ऑडिटोरियम में फ्री अन्नपूर्णा फूड पैकेट योजना को लॉन्च किया।

राजस्थान के CM अशोक गहलोत ने राज्य में फ्री अन्नपूर्णा फूड पैकेट योजना लॉन्च की। सभी जिला-ब्लॉक मुख्यालयों और राशन की 25 हजार दुकानों पर इसकी शुरुआत की गई है। गहलोत ने कहा- मोदी जी ने उज्जवला योजना शुरू की। पूरे देश में फोटो लगाकर जगह-जगह प्रचार किया। हम सोशल सिक्योरिटी की स्कीम्स देकर अहसान नहीं कर रहे।

 अन्नपूर्णा फूड पैकेट योजना के तहत गेहूं के साथ नमक, चीनी, दाल, रिफाइंड तेल और मसाले दिए जाएंगे। इस योजना का लाभ 1.04 करोड़ परिवारों को मिलेगा। दो महीने बाद राज्य में विधानसभा चुनाव होने हैं। ऐसे में कांग्रेस चाहती है कि राज्य के 1.04 करोड़ घरों में वोटर्स तक अपनी उपस्थिति दर्ज कराई जाए।

पाकिस्तान ने कहा- हम भारत से मेडिसिन नहीं खरीदेंगे; हॉस्पिटल या आम नागरिक चाहें तो बिल्कुल नहीं रोकेंगे
ड्रग रेग्युलेटरी अथॉरिटी ऑफ पाकिस्तान (DRAP) ने कहा है कि पाकिस्तान भारत से किसी तरह की दवाइयां इम्पोर्ट नहीं करेगा, लेकिन हॉस्पिटल या आम नागरिक चाहें तो वो सरहद पार से दवाएं खरीद सकते हैं। इसके लिए उन्हें नो ऑब्जेक्शन सर्टिफिकेट हासिल करना जरूरी होगा।

5 अगस्त 2019 को कश्मीर से आर्टिकल 370 और धारा 35A हटाए जाने के बाद पाकिस्तान ने भारत के साथ सारे ट्रेड एग्रीमेंट होल्ड कर दिए थे। पाकिस्तान ने ऐलान किया था कि भारत जब तक ये कदम वापस नहीं लेता, तब तक आपसी कारोबार बहाल नहीं किया जाएगा।

भारत से रिश्तों को लेकर पाकिस्तान सरकार का दोहरा रवैया फिर सामने आ गया है। पाकिस्तान सरकार ने कहा है कि वो भारत से खुद किसी तरह की दवाइयां इम्पोर्ट नहीं करेगी, लेकिन हॉस्पिटल या आम पाकिस्तानी नागरिक चाहें तो वो सरहद पार से दवाएं खरीद सकते हैं।

मेडिसिन इम्पोर्ट पर नया ऑर्डर या पॉलिसी ड्रग रेग्युलेट्री अथॉरिटी ऑफ पाकिस्तान (DRAP) ने जारी की है। इसमें साफ कहा गया है कि अगर हॉस्पिटल्स या जरूरतमंद लोग भारत से लाइफ सेविंग ड्रग या वैक्सीन मंगाना चाहते हैं, तो वो कानूनन ऐसा कर सकते हैं।

NOC जरूरी होगा

  • ड्रग रेग्युलेट्री अथॉरिटी ऑफ पाकिस्तान के मुताबिक- अगर हॉस्पिटल्स या आम नागरिक भारत से कोई भी दवा या वैक्सीन इम्पोर्ट करना चाहते हैं तो उन्हें नो ऑब्जेक्शन सर्टिफिकेट हासिल करना जरूरी होगा। भारत से मेडिसिन और वैक्सीन की मांग संसद में कई बार उठी, लेकिन सरकार चुप रही।
  • पाकिस्तान की वेबसाइट ‘द न्यूज’ की रिपोर्ट में कहा गया- सीनेट में ड्रग इम्पोर्ट और ट्रेड को लेकर एक कमेटी है। इसके मेंबर प्रोफेसर मेहर ताज रोघानी ने पिछले दिनों मीटिंग में कहा था कि देश के हॉस्पिटल्स में लाइफ सेविंग मेडिसिन और वैक्सीन की भारी कमी है और अमीर तबका इनकी ब्लैक मार्केटिंग में शामिल है। इसकी वजह से गरीब लोग मारे जा रहे हैं।
  • मीटिंग में फैसला हुआ कि अगर हॉस्पिटल्स और आम नागरिक NOC हासिल कर लेते हैं तो वो भारत से दवाइयां या वैक्सीन खरीद सकते हैं। रोघानी ने कहा- मेरे पास हर रोज पाकिस्तान के हर कोने से डॉक्टर्स और आम लोगों के फोन आते हैं। वो दवाइयां भारत से मंगाना चाहते हैं, उनकी लिस्ट बहुत लंबी है और ये अगर हम किसी और देश से मंगाते हैं तो कई गुना ज्यादा कीमत चुकानी पड़ेगी।
अगर हॉस्पिटल्स या आम नागरिक भारत से कोई भी दवा या वैक्सीन इम्पोर्ट करना चाहते हैं तो उन्हें नो ऑब्जेक्शन सर्टिफिकेट हासिल करना जरूरी होगा। (प्रतीकात्मक)

अगर हॉस्पिटल्स या आम नागरिक भारत से कोई भी दवा या वैक्सीन इम्पोर्ट करना चाहते हैं तो उन्हें नो ऑब्जेक्शन सर्टिफिकेट हासिल करना जरूरी होगा। (प्रतीकात्मक)

भारत का पलड़ा हमेशा भारी रहा
आपसी कारोबार के लिहाज से भारत का पलड़ा हमेशा भारी रहा। हमने इम्पोर्ट की तुलना में एक्सपोर्ट ज्यादा किए। 2018-19 में भारत ने 550.33 मिलियन डॉलर की कपास और 457.75 मिलियन डॉलर के ऑर्गनिक कैमिकल एक्सपोर्ट किए।

अप्रैल 2020 से जनवरी 2021 के बीच एक्सपोर्ट में करीब 2 मिलियन डॉलर की गिरावट दर्ज की गई। हालांकि, इसी दौरान फार्मास्युटिकल एक्सपोर्ट बढ़ा। पाकिस्तान ने 67.26 मिलियन डॉलर की दवाइयां आयात कीं। इसी दौरान 115 मिलियन डॉलर के ऑर्गनिक कैमिकल भी इम्पोर्ट किए गए।

पाकिस्तान के एक ट्रेड एक्सपर्ट के मुताबिक- भारत से दवाएं आयात करना आसान और बहुत सस्ता है। दूसरा- भारत को वैक्सीन और मेडिसन का हब कहा जाता है। इससे क्वॉलिटी को लेकर कभी सवालिया निशान नहीं लगते। (प्रतीकात्मक)

पाकिस्तान के एक ट्रेड एक्सपर्ट के मुताबिक- भारत से दवाएं आयात करना आसान और बहुत सस्ता है। दूसरा- भारत को वैक्सीन और मेडिसन का हब कहा जाता है। इससे क्वॉलिटी को लेकर कभी सवालिया निशान नहीं लगते। (प्रतीकात्मक)

दवाओं और मेडिकल टूरिज्म पर झुक जाता है पाकिस्तान
13 मई 2020 को पाकिस्तान के ड्रग मैन्यूफेक्चरर्स ने तब के प्रधानमंत्री इमरान से मुलाकात की थी। उन्होंने खान को बताया कि भारत से दवाएं आयात करना कितना जरूरी है।

‘द न्यूज’ के बिजनेस एनालिस्ट वकार भट्टी ने अपने आर्टिकल में लिखा- अगर हम भारत से दवाएं या इनमें इस्तेमाल होने वाला कच्चा माल आयात करना बंद कर दें तो मुल्क में ज्यादातर दवाओं की कीमत 45% तक बढ़ जाएगी। हर साल पाकिस्तान से सैकड़ों गंभीर मरीज मेडिकल वीजा पर भारत इलाज के लिए जाते हैं। इन बातों का ध्यान कौन रखेगा? वकार की तमाम बातें दो साल से सच साबित हो रही हैं।

दूसरे देशों से दवाएं क्यों नहीं लेता पाकिस्तान

  • इसकी दो खास वजह हैं। पहला- भारत से दवाएं आयात करना आसान और बहुत सस्ता है। दूसरा- भारत को वैक्सीन और मेडिसन का हब कहा जाता है। इससे क्वॉलिटी को लेकर कभी सवालिया निशान नहीं लगते।
  • दुनिया के ज्यादातर देशों यहां तक कि अमेरिका, ब्रिटेन और यूरोप में एंटी रैबीज, एंटी स्नैक सेरा और पोलियो की वैक्सीन भारत से ही खरीदी जाती हैं। कैंसर, डायबिटीज, टायफाइड के इलाज में इस्तेमाल होने वाली दवाएं तो छोड़िए विटामिन्स टेबलेट भी पाकिस्तान हमारी कंपनियों से ही खरीदता है।
  • वकार भट्टी के मुताबिक- चीन या दूसरे देशों से दवाएं खरीदना इसलिए मुमकिन नहीं है, क्योंकि वहां ये बहुत महंगी हैं और क्वॉलिटी को लेकर भी लोगों को शंका रहती है। कोरोना के दौर में पाकिस्तानी या तो भारत की वैक्सीन दूसरे देशों से मंगवा रहे थे, या उन्होंने रूस की स्पूतनिक वैक्सीन खरीदी।
13 मई 2020 को पाकिस्तान के ड्रग मैन्यूफेक्चरर्स ने तब के प्रधानमंत्री इमरान से मुलाकात की थी। उन्होंने खान को बताया कि भारत से दवाएं आयात करना कितना जरूरी है। इसके बावजूद इमरान और बाद में शाहबाज ने सरकारी स्तर पर इम्पोर्ट पर बैन जारी रखा।

13 मई 2020 को पाकिस्तान के ड्रग मैन्यूफेक्चरर्स ने तब के प्रधानमंत्री इमरान से मुलाकात की थी। उन्होंने खान को बताया कि भारत से दवाएं आयात करना कितना जरूरी है। इसके बावजूद इमरान और बाद में शाहबाज ने सरकारी स्तर पर इम्पोर्ट पर बैन जारी रखा।

क्यों बेपटरी हुए कारोबारी ताल्लुकात

  • दोनों देशों के रिश्तों में जब भी तनाव बढ़ा तो इसका सीधा असर ट्रेड पर पड़ा। उरी, पठानकोट और पुलवामा हमले के बाद भी सामान्य कारोबार जैसे सब्जियों, फलों और शकर पर गंभीर असर पड़ा। इसका नुकसान सरहद के दोनों तरफ हुआ। हां, इसमें कोई दो राय नहीं कि महंगाई को देखते हुए पाकिस्तान को खामियाजा बहुज ज्यादा भुगतना पड़ा, क्योंकि दोनों की इकोनॉमी के साइज में भी जमीन-आसमान का फर्क है।
  • 5 अगस्त 2019 को जब आर्टिकल 370 और धारा 35ए हटाई गई तो रहे-सहे कारोबारी रिश्ते भी खत्म हो गए। पाकिस्तान ने ऐलान किया कि भारत जब तक ये कदम वापस नहीं लेता, तब तक आपसी कारोबार बहाल नहीं किया जाएगा। सीधी सी बात है कि भारत ये कदम वापस नहीं लेगा और ट्रेड भी बहाल नहीं होगा।

. बांके बिहारी मंदिर के पास हादसा, 5 की मौत; दो मंजिला मकान का ऊपरी हिस्सा गिरा

यह हादसे का सीसीटीवी फुटेज है। इस समय गली में लगभग 60 श्रद्धालु मंदिर की ओर जा रहे थे।

यह हादसे का सीसीटीवी फुटेज है। इस समय गली में लगभग 60 श्रद्धालु मंदिर की ओर जा रहे थे।

यूपी के मथुरा में बांके बिहारी मंदिर के पास दो मंजिल मकान का बड़ा हिस्सा गिर गया। मलबे में 11 श्रद्धालु दब गए। इसमें 5 श्रद्धालुओं की मौत हो गई। 6 गंभीर रूप से घायल हैं। मकान का ऊपरी हिस्सा काफी जर्जर हो गया था। यहां बंदर लड़ रहे थे, तभी मकान का ऊपरी हिस्सा भरभराकर गिर गया।

हादसा बांके बिहारी मंदिर से महज 100 मीटर दूर हुआ। यहां से हजारों श्रद्धालु रोज गुजरते हैं। इलाके में कई जर्जर इमारतें हैं, जो कभी भी ढह सकती हैं। यहां सरकार कॉरिडोर बनाना चाह रही है, जिसका स्थानीय लोग विरोध कर रहे हैं। मंदिर के आस-पास 5 एकड़ जमीन का अधिग्रहण होना है। 300 मंदिरों और 200 से ज्यादा इमारतों की मार्किंग की जा चुकी है।

ताया जा रहा है कि बांके बिहारी मंदिर के पास स्थित दो मंजिला मकान का ऊपरी हिस्सा काफी जर्जर हो गया था। यहां बंदर लड़ रहे थे। तभी मकान का ऊपरी हिस्सा भरभराकर गिर गया, जिससे नीचे से गुजर रहे 11 श्रद्धालु दब गए। मौके पर पहुंची पुलिस ने रेस्क्यू कर कर घायलों को अस्पताल भेजा। ​​​​​​

हादसा वृंदावन कोतवाली क्षेत्र में बांके बिहारी मंदिर से महज 100 मीटर दूर स्थित स्नेह बिहारी जी मंदिर के पास हुआ। यहां पर दोसायत मोहल्ले में विष्णु शर्मा पुराना दो मंजिला मकान है। इसी का ऊपरी हिस्सा श्रद्धालुओं पर गिरा है।

हादसे के बाद की ये तस्वीरें

स्थानीय युवक ने छत पर चढ़कर जर्जर हिस्से को तोड़ा जिससे दूसरा कोई राहगीर हादसे का शिकार न हो।

स्थानीय युवक ने छत पर चढ़कर जर्जर हिस्से को तोड़ा जिससे दूसरा कोई राहगीर हादसे का शिकार न हो।

हादसे के चलते अफरा-तफरी का माहौल रहा।

हादसे के चलते अफरा-तफरी का माहौल रहा।

पुलिस ने स्थानीय लोगों की मदद से मलबे में दबे घायल श्रद्धालुओं को बाहर निकाला।

पुलिस ने स्थानीय लोगों की मदद से मलबे में दबे घायल श्रद्धालुओं को बाहर निकाला।

हादसे के समय गली में मौजूद थे 60 श्रद्धालु
हादसा करीब शाम साढ़े 5 बजे हुआ। मौके पर मौजूद लोगों का कहना है कि जिस समय हादसा हुआ, उस समय गली में लगभग 60 श्रद्धालु मंदिर की ओर जा रहे थे। तभी एक कार गली में आ गई। जिससे भीड़ रुक गई। इसी दौरान मकान का ऊपरी हिस्सा गिर गया। रास्ते से निकल रहे श्रद्धालु मलबे में दब गए।

हादसे की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुुंची और रेस्क्यू में जुट गई।

हादसे की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुुंची और रेस्क्यू में जुट गई।

हादसा देख मौके पर चीख पुकार मच गई। आसपास के लोग भागकर पहुंचे। उन्होंने पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलते ही पुलिस और प्रशासनिक अधिकारी मौके पर पहुंचे। मलबे में दबे लोगों को रेस्क्यू करके बाहर निकाला गया। उन्हें तत्काल एंबुलेंस की मदद से सौ शैय्या अस्पताल पहुंचाया गया।

मरने वालों में कानपुर के 3 श्रद्धालु
डॉक्टरों ने जांच के बाद कानपुर के अरविंद यादव, गीता कश्यप, रश्मि गुप्ता, देवरिया के चंदन राय और पंजाब की अंजू को मृत घोषित कर दिया। जबकि 6 लोगों का गंभीर हालत में इलाज चल रहा है। वहीं, एसएसपी शैलेश पांडेय ने बताया कि नगर निगम की टीम मौके पर मौजूद है। मलबा हटाया जा रहा है। मकान का जो पोर्शन और डेंजरस है, उसको भी हटाया जा रहा है।

जिस वक्त हादसा हुआ, पुलिस पास में ही मौजूद थी। वह तुरंत रेस्क्यू में जुट गई।

जिस वक्त हादसा हुआ, पुलिस पास में ही मौजूद थी। वह तुरंत रेस्क्यू में जुट गई।

मकान का ऊपरी हिस्सा गिरने से स्कूटी भी क्षतिग्रस्त हो गई।

मकान का ऊपरी हिस्सा गिरने से स्कूटी भी क्षतिग्रस्त हो गई।

घायलों को सो शैय्या अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

घायलों को सो शैय्या अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

100 शैय्या अस्पताल की मोर्चर में पांच शव रखे गए हैं।

100 शैय्या अस्पताल की मोर्चर में पांच शव रखे गए हैं।

दो दिन पहले पहुंचे थे लाखों श्रद्धालु…हो सकता था बड़ा हादसा
दो दिन पहले यानी रविवार को बांके बिहारी मंदिर में लाखों की संख्या में श्रद्धालु पहुंचे थे। श्रद्धालुओं की भीड़ इतनी ज्यादा थी कि मंदिर के सभी रास्ते ब्लॉक हो गए थे। 2 किलोमीटर लंबी लाइन लग गई। यही नहीं, भक्तों को 100 मीटर आगे बढ़ने में 2 घंटे से ज्यादा का वक्त लग गया। इसकी वजह से शहर के लोग घरों में कैद हो गए। ऐसे में अगर यह घटना उस समय होती तो बड़ा हादसा हो सकता था।

यह फोटो रविवार को बांके बिहारी मंदिर की है। यहां पर लाखों की संख्या में श्रद्धालु पहुंचे थे।

यह फोटो रविवार को बांके बिहारी मंदिर की है। यहां पर लाखों की संख्या में श्रद्धालु पहुंचे थे।

प्रशासन की गलती से हुआ हादसा क्षेत्रीय लोगों ने बताया कि भीड़भाड़ वाले एरिया में कई इमारते जर्जर हैं, जो कभी भी ढह सकती हैं। बावजूद प्रशासन इसकी अनदेखी कर रहा है। जर्जर इमारतों के खिलाफ अगर प्रशासन ने एक्शन लिया होता तो आज यह हादसा न होता। प्रशासन की लापरवाही के ही चलते आज हादसे में 5 लोगों को जान गंवानी पड़ी।

होटल, क्लब, रेस्तरां संचालकों के लिए 15 सितंबर तक सत्यापन प्रमाणपत्र जमा कराना अनिवार्य

दिल्ली सरकार ने शहर में होटल, क्लब और रेस्तरां चलाने वाले मालिकों और फर्म भागीदारों के लिए 15 सितंबर तक अपना पुलिस सत्यापन प्रमाणपत्र जमा करना अनिवार्य कर दिया है। अधिकारियों ने मंगलवार को यह जानकारी दी। अधिकारियों ने बताया कि यह कदम इस बात को सुनिश्चित करने के लिए उठाया गया है कि आबकारी लाइसेंस रखने वाला व्यक्ति अच्छे नैतिक चरित्र का है और और उसका कोई आपराधिक रिकॉर्ड तो नहीं है। आबकारी विभाग ने अपने हालिया आदेश में कहा कि होटल, क्लब और रेस्तरां के संचालक या मालिकों के साथ-साथ ऐसे प्रतिष्ठान चलाने वाली फर्मों के भागीदारों और निदेशकों को अपना पुलिस सत्यापन जमा करना होगा।

खालिस्तान समर्थकों के विरोध को देखते हुए वाशिंगटन में भारतीय दूतावास की सुरक्षा बढ़ाई

भारत के स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर खालिस्तान समर्थक समूहों के विरोध प्रदर्शन के मद्देनजर मंगलवार वाशिंगटन में भारतीय दूतावास के बाहर सुरक्षा मुस्तैद रखी गई। भारतीय दूतावास में भारत के 77वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर समारोह आयोजित किया गया था। इस देखते हुए खालिस्तान समर्थक समूहों ने दूतावास के बाहर विरोध प्रदर्शन करने की योजना बनाई थी। अलगाववादी सिखों का एक छोटा समूह मंगलवार सुबह दूतावास पर एकत्र हुआ। लेकिन यहां अमेरिका पार्क पुलिस, अमेरिका सीक्रेट सर्विस और वाशिंगटन डीसी पुलिस सहित काफी संख्या में सुरक्षाकर्मियों मौजूद रहे। अमेरिका में भारतीय राजदूत तरणजीत सिंह संधू ने अपने आधिकारिक आवास इंडिया हाउस पर राष्ट्रीय ध्वज फहराया। समारोह में अमेरिक में रह रहे भारतीय बड़ी संख्या में शामिल हुए।

Ramswaroop Mantri

Recent posts

script async src="https://pagead2.googlesyndication.com/pagead/js/adsbygoogle.js?client=ca-pub-1446391598414083" crossorigin="anonymous">

प्रमुख खबरें

चर्चित खबरें