अग्नि आलोक
script async src="https://pagead2.googlesyndication.com/pagead/js/adsbygoogle.js?client=ca-pub-1446391598414083" crossorigin="anonymous">

राजभवन पहुंचने से पहले कांग्रेसियों पर लाठीचार्ज, कई किसान-कांग्रेसजन घायल

Share

भोपाल,  प्रदेश की राजधानी भोपाल में आज केंद्रीय कृषि कानूनों के विरोध में कांग्रेस नेताओं और कार्यकर्ताओं ने प्रदर्शन किया, प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष कमलनाथ की अगुआई में कार्यकर्ता भोपाल के जवाहर चौक पर जुटे, उन्हें राजभवन तक मार्च निकालना था। लेकिन रोशनपुरा के पास ही पुलिस ने कांग्रेसियों को रोक लिया और आगे नहीं बढ़ने दिया। इस दौरान पुलिस ने अश्रु गैस के गोले छोड़े और वॉटरकैनन का उपयोग किया, राजभवन पहुँचने से पहले कांग्रेसियों पर लाठी चार्ज हुआ।

कई किसान और कार्यकर्ताओं को आई चोट

बता दें कि राजभवन घेराव करने पहुंची कांग्रेस पर पुलिस ने ना सिर्फ लाठीचार्ज किया बल्कि वाटर कैनन और अश्रु गैस के गोले भी छोड़े, इस दौरान कई कांग्रेसी घायल हो गए है, लाठीचार्ज में कई लोगों को चोट आई हैं किसी की उंगली कट गई तो किसी के सिर फट गया, वही महिला कांग्रेस अध्यक्ष मांडवी चौहान बेहोश हुई।

MP कांग्रेस ने किया ट्वीट

कांग्रेस कार्यकर्ताओं का ख़ून बहाया_शिवराज जी, किसानों के समर्थन में शांतिपूर्ण प्रदर्शन कर रहे कांग्रेस कार्यकर्ताओं के ख़ून की हर बूँद देश के लोकतंत्र और संविधान की रक्षा करेगी।

कांग्रेस अध्यक्ष विनय बाकलीवाल ने बताया :

इंदौर के कांग्रेस अध्यक्ष विनय बाकलीवाल ने बताया कि हम लोग जवाहर चौक पर जुटे थे, जवानों ने रोशनपुरा से आगे जाने से रोक दिया और आंसू गैस के गोले भी छोड़े गए। इसी दौरान पुलिस ने डंडा बरसाना शुरू कर दिया। बचने के लिए मैं पीछे हटा, तो तीन लाठी पीठ पर और एक लाठी कलाई में लगी।

कमलनाथ ने ट्वीट कर लगाया आरोप :

इस बीच प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष कमलनाथ ने ट्वीट करके आरोप लगाया है कि भोपाल में शांतिपूर्ण ढंग से प्रदर्शन कर रहे किसानों और कांग्रेसियों पर पुलिस ने शिवराज सरकार के इशारे पर लाठीचार्ज, अश्रु गैस और वॉटर कैनन छोड़े। उन्होंने इसकी निंदा करते हुए कहा कि हम कांग्रेसी इससे डरने वाले नहीं हैं। हम लोगों का संघर्ष इसी तरह जारी रहेगा। उन्होंने यह भी कहा कि लाठीचार्ज में अनेक किसान और कांग्रेसजन घायल हुए हैं।

कांग्रेस नेता सलूजा ने कहा :

नरेंद्र सलूजा ने भाजपा पर निशाना साधते हुए कहा कि ये देखिये शिवराज सरकार के ईशारे पर आज भोपाल में किसानो के समर्थन में कमलनाथ जी के नेतृत्व में निकले विशाल मार्च में पुलिस द्वारा किसानो, महिलाओं, कांग्रेसजनो व मीडिया कर्मियों पर बर्बर तरीक़े से किया गया लाठीचार्ज…बेरहमी से लोगों को पिटा गया।

Ramswaroop Mantri

Recent posts

script async src="https://pagead2.googlesyndication.com/pagead/js/adsbygoogle.js?client=ca-pub-1446391598414083" crossorigin="anonymous">

प्रमुख खबरें

चर्चित खबरें