*शीतला माता बाजार में कर्मचारीयो को हिंदू मुसलमान में बांटना देशद्रोह*
*मंगलवार को पुलिस कमिश्नर को देंगे ज्ञापन, 2 अक्टूबर को गांधी प्रतिमा पर धरना*
इंदौर। वामपंथी समाजवादी दलों ने गत दिनों शहर के व्यावसायिक क्षेत्र शीतला माता बाजार में भाजपा नेता एकलव्यसिंह गोड़ द्वारा द्कान दारों से मुस्लिम कर्मचारियों को नौकरी से निकाले जाने के बयान की तीखी आलोचना करते हुए इसे इंदौर जैसे सद्भाव प्रिय शहर के लिए बदनुमा दाग बताया है । भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी, मार्क्सवादी कम्युनिस्ट पार्टी, समाजवादी पार्टी और विभिन्न ट्रेड यूनियन से जुड़े नेताओं की आज हुईं बैठक में इसे संविधान विरोधी तथा देशद्रोह जैसा मामला बताते हुए इंदौर पुलिस और प्रशासन से मांग की है कि ऐसे व्यक्ति के खिलाफ
तत्काल संविधान विरोधी क्रत्य करने, धार्मिक स्वतंत्रता पर हमला करने तथा धार्मिक विद्वेष फैलाने की धाराओं में मुकदमा दर्ज करें और यदि ऐसा नहीं होता है तो वामपंथी समाजवादी दल आंदोलन का रास्ता अख्तियार करेंगे और उसके लिए जिला प्रशासन पूर्ण रूप से जिम्मेदार होगा।
बैठक म रुद्रपाल यादव, विनीत तिवारी, रामस्वरूप मंत्री, सीएल सर्रावत, कैलाश लिंबोदिया ,अरुण चौहान, राहुल निहुरे, फादर पायस,भागीरथ कछवाय,शफी शेख,दिलीप कौल आदि मौजूद थे ।
बैठक में ऐसी घटनाओं को रोकने के लिए पूर्ण प्रतिबद्धता जताते हुए मंगलवार को पुलिस कमिश्नर संभाग आयुक्त और अन्य अधिकारियों से प्रतिनिधिमंडल मिलेगा तथा एकलव्य के खिलाफ एफआईआर दर्ज करने की मांग करेगा । इसी के साथ 2 अक्टूबर को सभी कार्यकर्ता गांधी प्रतिमा पर एकत्रित होंगे और शहर की अस्मिता बचाने धार्मिक सद्भाव बनाए रखने तथा विद्वेष फैलाने वालों को सद्बुद्धि देने की प्रार्थना करेंगे ।
सभी दल व श्रम संगठन मिलकर आगामी दिनों में
यदि प्रशासन कार्रवाई नहीं करता है तो शहर के व्यावसायिक क्षेत्र में शांति मार्च भी निकालेंगे ।





