अग्नि आलोक
script async src="https://pagead2.googlesyndication.com/pagead/js/adsbygoogle.js?client=ca-pub-1446391598414083" crossorigin="anonymous">

वैध और अवैध रुप से युवाओं का कनाडा जाना चिंता का विषय,43000 भारतीय गिरफ्तार

Share

सनत जैन

भारत और कनाडा के बीच में लगातार तनाव बना हुआ है। पिछले कुछ वर्षों में भारत से कनाडा के रास्ते अमेरिका जाने वाले भारतीयों की संख्या लगातार बढ़ती जा रही है। भारतीय प्रवासियों की अवैध घुसपैठ को रोकने के लिए कनाडा और अमेरिका की सरकार द्वारा कठोर कार्रवाई शुरु कर दी गई है। अवैध रूप से अमेरिका और कनाडा जाने वाली भारतीय नागरिकों की संख्या साल दर साल बढ़ती जा रही है। अमेरिका के सीमा सुरक्षा एजेंसी के आंकड़ों के अनुसार 2024 में अब तक 43764 भारतीयों को सीमा पर अवैध रूप से प्रवेश करते हुए गिरफ्तार किया गया है।

अमेरिका ने इस साल कनाडा बॉर्डर पर 198929 लोगों को अभी तक गिरफ्तार किया है। इसमें भारतीयों की संख्या 22 फ़ीसदी है। 2022 में अमेरिका और कनाडा की बार्डर पर अवैध रूप से अमेरिका मे प्रवेश करते हुए पकड़े गए थे। उस समय यह संख्या 16 फ़ीसदी थी। कनाडा के रास्ते अमेरिका में प्रवेश करने वाले भारतीयों की संख्या लगातार बढ़ती जा रही है। इस साल जो भारतीय नागरिक अमेरिकी सीमा में अवैध रुप से घुसपैठ करते हुए पकड़े गए हैं। ऊनमें सबसे ज्यादा संख्या पंजाब के प्रवासियों की है। उसके बाद गुजरात से गए हुए लोग हैं। अवैध रुप से भारत से अमेरिका जाने वाले युवा इसके लिए दलालों को लाखों रुपये का भुगतान करते हैं। बिना बीजा के अवैध रुप से इन्हें कनाडा तक ले जाया जाता है। चोरी छिपे ले जाने के कारण कई बार युवाओं को रास्ते में ही मौत हो जाने की कई घटनायें सामने आ चुकी हैं।

पंजाव, गुजरात, हरियाणा के युवा बड़ी संख्या में अवैध रुप से कनाडा और अमेरिका में प्रवेश करते हैं। अवैध प्रवासी होने के कारण इन्हें तरह – तरह की प्रताड़ना का शिकार होना पड़ रहा है। कई मामलों में अवैध घुसपैठ करने के आरोप में यह जेलों में लंबे समय से बंद हैं। अमेरिकी राष्ट्रपति जो वाईडेन के कार्यकाल में अमेरिका में अवैध रूप से घुसपैठ करने वाले प्रवासियों की संख्या बढ़ी है। जनवरी माह से ट्रंप अमेरिका के नए राष्ट्रपति होंगे। वह अवैध प्रवासियों को लेकर काफी सख्त हैं। उन्होंने अवैध रूप से अमेरिका में रह रहे प्रवासियों को अमेरिका से बाहर निकालने का चुनावी वादा किया था। उनके राष्ट्रपति बनने के बाद अवैध रूप से अमेरिका गए भारतीय प्रवासियों को बाहर निकलने का काम शुरू होगा। वहीं वैध रूप से जो छात्र पढ़ने के लिए गए हैं। जिन्होंने नौकरी के लिए वीजा प्राप्त किया है। उनका वीजा शुल्क बढ़ाने का ट्रंप ने ऐलान किया है। अभी कनाडा में छात्रों को बहुत कम शुल्क में वीजा प्राप्त हो जाता था। जब से कनाडा और भारत के बीच में संबंध खराब हुए हैं। उसके बाद से अमेरिका और कनाडा की सरकारों का रुख भारतीयों के प्रति सद्भाव का नहीं रहा, जैसे पहले रहता था। कनाडा के वीजा में अमेरिका जाना ज्यादा आसान था। लेकिन यह रास्ते भी अब बंद हो रहे हैं।

भारत के नागरिक अवैध रूप से लाखों रुपए खर्च करके कई देशों का चक्कर लगाकर कनाडा और अमेरिका तक पहुंचते हैं। देश में जिस तरह से बेरोजगारी बढ़ रही है। भारत में कानून व्यवस्था और टैक्स को लेकर स्थिति बहुत अच्छी नहीं है। जिसके कारण युवा भारी रिस्क लेकर लाखों रुपए खर्च करके कनाडा और अमेरिका पहुंच रहे हैं। भारत सरकार के लिए यह चिंता का विषय है। भारत की विदेश नीति मे अमेरिका और कनाडा जैसे देशों के साथ जिस तरह से रिश्ते होना चाहिए। वह रिश्ते अच्छे होने के स्थान पर दिनों दिन खराब हो रहे हैं। सरकार को इस दिशा में ध्यान देने की जरूरत है।
भारत में पिछले वर्षों में बड़ी संख्या में वैध और अवैध रुप से पढ़ने एवं नौकरी करने के लिए युवाओं का बाहर जाना चिंता का विषय है। भारत सरकार को विदेश गए भारतीय नागरिकों की सुरक्षा के लिए जरुरी कदम उठाने की जरुरत है।

Ramswaroop Mantri

Recent posts

script async src="https://pagead2.googlesyndication.com/pagead/js/adsbygoogle.js?client=ca-pub-1446391598414083" crossorigin="anonymous">

प्रमुख खबरें

चर्चित खबरें