अग्नि आलोक
script async src="https://pagead2.googlesyndication.com/pagead/js/adsbygoogle.js?client=ca-pub-1446391598414083" crossorigin="anonymous">

हिन्दू नव वर्ष की बधाई देने वालोंऔर बधाई स्वीकार करने वालों,दोनों कान खोलकर,सुनो ! 

Share

अब तो छोड़ो मनुवादी विधान
हिन्दू नव वर्ष की
बधाई देने वालों सुनो !,
और बधाई स्वीकार करने वालों,
तुम भी ठहर कर कुछ गुनो।
क्या तुम्हे अब भी स्वीकार है,
उनके असम़ानतावादी धर्मग्रंथ ?
चार वर्णो में विभाजित,
और हजारों जातियों में बिखरा
ऊंच-नीच वाला पंथ।
क्या तुमको अब भी मान्य है ?
केवल ब्राह्मणों का पढ़ना-लिखना,
केवल क्षत्रियों का शस्त्र धारण करना
और उनका ही राजा बनना ?
क्या तुम अब भी यही चाहते हो ?
कि केवल वैश्य ही व्यापार करे !
और शूद्र करे तीनो वर्णों की सेवा !
क्या तुम अपनी पत्नी से
कराना चाहोगे नियोग ?
क्या विधवा को तुम अब भी,
चिता में जीवित जलाओगे ?
क्या तुम अपनी महिलाओं को,
फिर से
देवदासी बनाकर,
पुरोहितों से शोषण करवाओगे ?
क्या तुम अपनी नई दुल्हन को,
उनके घर में
फिर से चार दिऩ तक सुलवाओगे ?
क्या तुम अपनी कमर में झाड़ू,
और गले में हांडी
फिर से लटकाओगे ?
क्या तुम अपने कानों में
पिघला हुआ सीसा व रांगा,
फिर से भरवाओगे ?
क्या तुम फिर से
अपनी जिव्हा,
अंगूठा और शीष कटवाओगे ?
क्या निरीह पशुओं जैसी जिंदगी
तुम फिर से जी पाओगे ?
क्या तुम ऐसा करके,
फिर हिन्दू कहलाओगे ?
यदि हां,
तो शूद्रो, तुम छोड़ो पढ़ना-लिखना,
छोड़ो राजनैतिक सारे पद,
छोड़ो सारी सरकारी नौकरियां,
छोड़ो गैर पुश्तैनी सारे व्यापार।
त्यागो बंगलों में रहना।
और हो जाओ
गरीब,शोषित,
पीड़ित और लाचार।
भूल जाओ तुम
भारत का समतावादी संविधान।
और स्वीकारो मनु का विधान।
तभी तुम देना
हिन्दू नववर्ष की बधाई,
और करना
कथित हिन्दू धर्म का गुणगान।।
और यदि नहीं,तो बंद करो
हिन्दू नववर्ष की
बधाई देने का मनुवादी विधान।।

लक्ष्मीनारायण कुम्भकार "सचेत " दुर्ग,9301322156

     संकलन -निर्मल कुमार शर्मा, 'गौरैया एवम् पर्यावरण संरक्षण तथा देश-विदेश के समाचार पत्र-पत्रिकाओं में पाखंड, अंधविश्वास,राजनैतिक, सामाजिक,आर्थिक,वैज्ञानिक, पर्यावरण आदि सभी विषयों पर बेखौफ,निष्पृह और स्वतंत्र रूप से लेखन ', गाजियाबाद, उप्र,

Ramswaroop Mantri

Recent posts

script async src="https://pagead2.googlesyndication.com/pagead/js/adsbygoogle.js?client=ca-pub-1446391598414083" crossorigin="anonymous">

प्रमुख खबरें

चर्चित खबरें