अग्नि आलोक
script async src="https://pagead2.googlesyndication.com/pagead/js/adsbygoogle.js?client=ca-pub-1446391598414083" crossorigin="anonymous">

ईद की पार्टी में मोहब्बत और सियासत साथ साथ 

Share

{ हम भी मौजूद थे वहां}

सिलसिला यारी ने कल रात ईद मिलन पार्टी का मजमा लगाया था, जिसमें शहर के विधायक, नेता،सामाजिक कार्यकर्ता और पत्रकारों के साथ साथ दोस्त अहबाब भी जमा थे। जहां  हल्के-फुल्के अंदाज में एक तफरीही माहौल मयस्सर था।हंसी औ ठहाकों के बीच लोग एक खास तरह की सियासत को भी समझ रहे थे , मोहब्बत और सियासत का हसीन मिलन था ,दो वरिष्ठ पत्रकारों ने गंभीर बातें बड़ी आसानी से रखी , उन्हें तालियों का साथ मिला।

थोड़े वक्त तक यह सिलसिला जारी रहा फिर सब दस्तरख्वान की तरफ कूच कर गए, बहुत खामोशी से लोग खाना तनावुल करते रहे,खाने को लेकर किसी तरह का उत्साह और प्रतिस्पर्धा नही थी,इस खामोशी के पीछे क्या राज़ है बताना ज़रूरी नही है, इदूलफित्र को आमतौर पर मीठी ईद के नाम से जाना जाता है,उस मुनासेबत से ” सिवइयां” वाली डिश बहुत भारी थी।

विधायक जीतू पटवारी,संजय शुक्ला और सत्यनारायण पटेल को स्क्रीन पर बुलवाकर जिस तरह के सवाल किए गये वह एक खास तरह की रिवायती सियासत का अक्स था। सत्यनारायण पटेल ने बहुत सादगी से सभी को ईद की मुबारकबाद दी और अपने सियासी संकल्प का एलान भी कर दिया। विधायक जीतूं पटवारी ने  एंकरिंग कर रहे हिदायतुल्लाह से  बहुत बेतकल्लुफी करते हुए माहौल को काफी गुदगुदाया और मज़ाक़ ही मज़ाक़ में आगे की सियासी कामयाबी का पूरे यक़ीन के साथ बखान कर डाला,इस बीच उन्होंने सिंधिया पर भी चुटकी ले ली और गुरु सत्य नारायण सत्तन को अपना बजरंग बली भी बता दिया। विधायक संजय शुक्ला अयोध्या यात्रा और क्रिकेट पालिटिक्स की बखान के साथ बुलाए गए उनकी बातचीत काम पर फोकस रही खुद को काम का बताकर वह स्क्रीन से रुखसत हुए।

दूसरा फेस गंभीर किस्म का था, जिसमें पत्रकार तपेंद्र सुगंधी ने वर्तमान मीडिया के संदर्भ में उसकी हक़ीक़त को लेकर आम राय की तस्दीक की,अपने पेशे से मुताल्लिक इस तरह की सच्चाई कम ही लोग बोल पाते हैं।हेमंत शर्मा ने मौजूदा सियासी हथकंडों में किसी नई बात से इन्कार किया और इसे राजनीति का परंपरागत तसलसुल बताया।

सारे मेहमानों को बुलाकर सवाल -जवाब करने वाले एंकर हिदायतुल्लाह खान ने माइक सत्यनारायण सत्तन के हवाले कर दिया, जिसमें बहुत सारी सियासी मस्लेहतें रही होंगी।सत्तन गुरु ने अपने चिर परिचित अंदाज में पूरे समय मोहब्बत की मिठास घोली, लोगों को तालियों की अपील नही करनी पड़ी।इस तरह सिलसिला यारी ने शहर में एक बार फिर शानदार रिवायत के सिलसिले को आगे बढ़ाया…..

-लिखारीसलीम अंसारी की कलम से

Ramswaroop Mantri

Recent posts

script async src="https://pagead2.googlesyndication.com/pagead/js/adsbygoogle.js?client=ca-pub-1446391598414083" crossorigin="anonymous">

प्रमुख खबरें

चर्चित खबरें