अग्नि आलोक
script async src="https://pagead2.googlesyndication.com/pagead/js/adsbygoogle.js?client=ca-pub-1446391598414083" crossorigin="anonymous">

लक्ज़मबर्ग जहां महिलाओं को मिलती है पुरुषों से ज्यादा सैलरी

Share

दुनिया भर में महिलाएं कई सालों से कामकाज के क्षेत्र में आगे बढ़ रही हैं, लेकिन इसके बावजूद ज्यादातर देशों में महिलाओं को पुरुषों से कम वेतन मिलता है.यहां तक कि विकसित देशों में भी यह अंतर बना हुआ है. लेकिन यूरोप का एक देश ऐसा है जो सबसे अलग हैमहिलाएं .जहां दुनिया भर में समान वेतन के हक को लेकर संघर्ष कर रही हैं, वहीं एक देश ऐसा भी है जहां पुरुषों की सैलरी महिलाओं की तुलना में कम है. ये यूरोप का देश लक्ज़मबर्ग है. ये देश यूरोप के सबसे अमीर देशों में से भी एक है.

यूरोप का लक्ज़मबर्ग इकलौता ऐसा देश है जहां न सिर्फ अच्छे नौकरी के मौके और करियर में तरक्की मिलती है, बल्कि उन्हें औसतन पुरुषों से थोड़ा ज्यादा वेतन भी मिलता है. यह छोटा सा देश लैंगिक वेतन समानता हासिल कर चुका है और यहां महिलाओं की उपलब्धियों का सम्मान किया जाता है.

In Luxembourg, women not only enjoy strong job opportunities and career growth, they actually earn slightly more than men. This small nation achieved gender pay equality and celebrates the women leading the way.

लक्ज़मबर्ग में जेंडर पे गैप लगभग -0.7 प्रतिशत है, यानी महिलाएं पुरुषों से थोड़ी ज्यादा कमाती हैं. यह स्थिति यूरोप ही नहीं, बल्कि पूरी दुनिया में ही रेयर है.

In Luxembourg, the gender pay gap is reportedly -0.7 per cent, meaning women earn slightly more than men on average. This is unique in Europe and worldwide.

पिछले 50 सालों में लक्ज़मबर्ग में कामकाजी महिलाओं की संख्या काफी बढ़ी है. आज महिलाएं शिक्षा, हेल्थ, फाइनेंस, तकनीक जैसे लगभग हर क्षेत्र में काम कर रही हैं. कई महिलाएं गर्वमेंट सेक्टर में भी अपनी सेवाएं दे रही हैं.

Over the past 50 years, women’s participation in the workforce has increased significantly in Luxembourg. Today, women are represented in almost every field, from education and healthcare to finance and technology. Many Luxembourgish women work in the public sector, which offers competitive salaries, job security and benefits.

लक्ज़मबर्ग सरकार महिलाओं और पुरुषों के बीच समानता को बढ़ावा देती है. यहां माता-पिता के लिए लंबी छुट्टी, फ्लैक्सिबल वर्किंग टाइम और वेतन में ट्रांसपेरेंसी जैसे नियम हैं, जिससे महिलाओं को आगे बढ़ने में मदद मिलती है.

लक्ज़मबर्ग यूरोप के सबसे छोटे देशों में से एक है. इसके चारों ओर बेल्जियम, फ्रांस और जर्मनी हैं. इसकी राजधानी लक्ज़मबर्ग सिटी है, जो देश का सबसे बड़ा शहर भी है.

लक्ज़मबर्ग दुनिया का एकमात्र ग्रैंड डची राजशाही देश है. यहां ग्रैंड ड्यूक देश के नायक होते हैं, जबकि प्रधानमंत्री सरकार चलाते हैं. यह एक संसदीय लोकतंत्र है और राजनीतिक रूप से स्थिर देश है. लक्ज़मबर्ग यूरोपीय संघ का संस्थापक सदस्य है और यहां कई यूरोपीय संस्थान स्थित हैं.

लक्ज़मबर्ग यूरोप के सबसे अमीर देशों में से एक है और यहां प्रति व्यक्ति आय बहुत ज्यादा है. इसकी अर्थव्यवस्था ज्यादा सेवाओं पर आधारित है, जैसे बैंकिंग, फाइनेंस, आईटी, लॉजिस्टिक्स और कॉर्पोरेट सेवाएं. पहले यहां स्टील और खनन उद्योग थे, लेकिन अब आधुनिक सेक्टर ज्यादा है. हालांकि यहां लोगों की सैलरी बहुत ज्यादा है कि लिए लेकिन रहने का खर्च भी काफी ज्यादा है.

Ramswaroop Mantri

Recent posts

script async src="https://pagead2.googlesyndication.com/pagead/js/adsbygoogle.js?client=ca-pub-1446391598414083" crossorigin="anonymous">

प्रमुख खबरें

चर्चित खबरें