रक्षा करो माँ जगदंबे काली
रक्षा करो माँ जगदंबे काली……
तुम हो दुर्गा तूम ही काली
करती हो तुम अपने बल से
सारे जगत की रखवाली
मेरी भी रक्षा करो माँ बजगदंबे काली।
रक्षा करो माँ जगदंबे काली……
तुम हो विद्या
तुम ही हो महाविद्या
मुझे भी विद्या का दान दो माँ काली।
रक्षा करो माँ जगदंबे काली……
तो तुम हो आदि
तुम हो अनंत
तुमसे है सृष्टि का आरंभ
तुमसे ही सृष्टि का अंत
रक्षा करो माँ जगदंबे काली……
तुम हो दयालु
तुम हो परम् दयालु
मेरे सिर पर भी दया का हाथ
रख दो माँ काली
रक्षा करो माँ जगदंबे काली
रक्षा करो माँ जगदंबे काली……
राजीव डोगरा
(भाषा अध्यापक)
गवर्नमेंट हाई स्कूल ठाकुरद्वारा
पता-गांव जनयानकड़
पिन कोड -176038
कांगड़ा हिमाचल प्रदेश





