अग्नि आलोक
script async src="https://pagead2.googlesyndication.com/pagead/js/adsbygoogle.js?client=ca-pub-1446391598414083" crossorigin="anonymous">

मध्य प्रदेश – छत्तीसगढ़:सागर में बीच बाजार फिर चले कटर, जबलपुर के होटल में लगी आग,भोपाल दुष्कर्म केस: यावर खान की याचिका पर HC सख्त

Share

किन्नर शंकराचार्य विवाद: संत समाज ने दिया 11 दिन का अल्टीमेटम
किन्नर शंकराचार्य विवाद गहराया है. अखिल भारतीय संत समिति के मध्य प्रदेश के कार्यकारी अध्यक्ष महामंडलेश्वर अनिल आनंद ने चेतावनी दी है कि किन्नर समुदाय को 11 दिन में शंकराचार्य, महामंडलेश्वर और जगतगुरु की उपाधियां वापस करनी होंगी. उन्होंने कहा कि सनातन धर्म में सिर्फ चार मठ हैं और पांचवा शंकराचार्य नहीं हो सकता. किन्नर समाज का सम्मान करते हुए, चेतावनी दी गई कि उपाधियां वापस न करने पर कानूनी कार्रवाई, 420 और अन्य विधि सम्मत धाराओं में मुकदमा दर्ज किया जाएगा. संत समाज का यह अल्टीमेटम है कि सनातन धर्म को बदनाम करने की कोशिश बर्दाश्त नहीं की जाएगी.

सागर में बीच-बाजार फिर चले कटर
सागर में कटरबाज युवक को भीड़ ने पकड़ लिया. इसके बाद बीच बाजार भीड़ ने उसकी पिटाई भी की. युवक पर कटर से हमला करके बदमाश भाग रहा था, लेकिन भीड़ ने उसे पकड़ लिया. बीती शाम को कटर के हमले में एक व्यक्ति की मौत हो गई थी. बाद में कटरबाज युवक को पुलिस के हवाले कर दिया गया. वहीं, हमले में घायल हुए युवक को अस्पताल में भर्ती करवाया गया है. विवाद का अभी अज्ञात कारण बताया जा रहा है.

जबलपुर के होटल में लगी आग
जबलपुर के द्वारका स्वीट्स के होटल के किचन में शॉर्ट सर्किट की वजह से आग लग गई. इसके बाद चंद मिनटों में ही आग ने किचन को खाक कर दिया. आग इस कदर भड़की कि काफी दूर से देखने पर लपटें दिखाई दे रही थीं. बाद में दमकल की तीन गाड़ियों ने आग पर काबू पाया. बताया जा रहा है कि किचन में घरेलू सिलेंडर रखे हुए थे. इससे बड़ा हादसा हो सकता था. लेकिन दमकल कर्मियों की अथक मेहनत से आग पर काबू पाया गया. अगर ऐसा न किया जाता, तो आग दूसरी दुकानों में भी फैल सकती थी.

दिव्य स्तंभ लोकार्पण में सीएम मोहन यादव वर्चुअल माध्यम से हुए शामिल
सिवनी स्थित शंकराचार्य चौक पर ब्रह्मलीन स्वामी स्वरूपानंद सरस्वती जी महाराज के दिव्य स्तंभ का लोकार्पण सम्पन्न हुआ. कार्यक्रम में मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव वर्चुअल माध्यम से शामिल हुए और जनसमूह को संबोधित किया. मुख्यमंत्री ने कहा कि स्वामी स्वरूपानंद सरस्वती का जीवन भारतीय संस्कृति, सनातन परंपरा और राष्ट्र निर्माण के प्रति समर्पण का प्रेरक उदाहरण है. उन्होंने इसे सिवनी के लिए गौरव का विषय बताते हुए कहा कि यह दिव्य स्तंभ आने वाली पीढ़ियों को प्रेरणा देगा. कार्यक्रम में जगद्गुरु शंकराचार्य स्वामी सदानंद सरस्वती महाराज की विशेष उपस्थिति रही. उन्होंने आदि शंकराचार्य के जीवन दर्शन और सनातन धर्म में उनके योगदान पर प्रकाश डालते हुए स्वामी स्वरूपानंद सरस्वती के आध्यात्मिक व राष्ट्रधर्म के प्रति समर्पण को स्मरण किया.

ADVERTISEMENT

खाद्य विभाग की कार्रवाई का विरोध
त्योहारों में मिठाई दुकानों पर खाद्य विभाग की कार्यवाई का विरोध किया गया है. हिन्दू सेवा परिषद ने कलेक्ट्रेट पहुंचकर विरोध जताया है. उनकी तरफ से कहा गया है कि सिर्फ हिन्दू त्योहारों पर मिठाई दुकानों को टारगेट किया जा रहा है. ईद और क्रिसमस में मिठाई दुकानों पर कार्यवाई ना करने का आरोप भी सामने आया है. इसके अलावा सैम्पल जब्त करने की आड़ में खाद्य विभाग पर अवैध वसूली का आरोप भी लगा है. जिला प्रशासन की तरफ से कार्यकर्ताओं को जांच का आश्वासन दिया गया है.

पटवारियों का जारी रहेगा हड़ताल
कलेक्टर अनूपपुर और अनूपपुर पटवारी संघ का वार्तालाप विफल हुआ है. पटवारियों के मांगों का निष्कर्ष नहीं हुआ है. इसी वजह से अनूपपुर पटवारियों का हड़ताल जारी रहेगा. इसके अलावा अन्य जिले के पटवारी भी भारी संख्या में हड़ताल पर रहेंगे. अनूपपुर जिले के पटवारियों के समर्थन में मध्यप्रदेश के सभी जिले के पटवारी कलमबंद हड़ताल पर रहेंगे.

साध्वी रंजना दीदी की तबियत बिगड़ी
साध्वी रंजना दीदी की तबियत बिगड़ गई है और उन्हें अस्पताल में भर्ती करवाया गया है. साध्वी रंजना को सांस लेने में आ रही है. उन पर मिश्रा थाना क्षेत्र में सामाजिक तत्वों ने जानलेवा हमला किया था. गाड़ी आगे पीछे करने को लेकर विवाद हुआ था. इसके बाद सामाजिक तत्वों ने गाड़ी भी तोड़फोड़ दी और साध्वी पर हमला भी किया था. विश्व हिन्दू परिषद बजरंग दल ने इस घटना पर मांग की है कि घटना में शामिल सभी व्यक्तियों के अवैध निर्माण पर हो बुलडोजर करवाई हो.

जिला चिकित्सालय के प्रसूति वार्ड में हंगामा
22 फरवरी को पूजा अहिरवार ने जिला चिकित्सालय में जुड़वा बच्चों को जन्म दिया था. 24 फरवरी को एक नवजात की तबियत बिगड़ने के बाद मौत हो गई. आज दूसरे मासूम ने भी दम तोड़ दिया. लगातार दो मौतों से परिजनों का आक्रोश फूटा और प्रसूति वार्ड के बाहर हंगामा किया. परिजनों ने उपचार में लापरवाही के आरोप लगाए और जिम्मेदारों पर कार्रवाई की मांग की. नवजातों की मौत से परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है.

किन्नर शंकराचार्य विवाद: संत समाज ने दिया 11 दिन का अल्टीमेटम
किन्नर शंकराचार्य विवाद गहराया है. अखिल भारतीय संत समिति के मध्य प्रदेश के कार्यकारी अध्यक्ष महामंडलेश्वर अनिल आनंद ने चेतावनी दी है कि किन्नर समुदाय को 11 दिन में शंकराचार्य, महामंडलेश्वर और जगतगुरु की उपाधियां वापस करनी होंगी. उन्होंने कहा कि सनातन धर्म में सिर्फ चार मठ हैं और पांचवा शंकराचार्य नहीं हो सकता. किन्नर समाज का सम्मान करते हुए, चेतावनी दी गई कि उपाधियां वापस न करने पर कानूनी कार्रवाई, 420 और अन्य विधि सम्मत धाराओं में मुकदमा दर्ज किया जाएगा. संत समाज का यह अल्टीमेटम है कि सनातन धर्म को बदनाम करने की कोशिश बर्दाश्त नहीं की जाएगी.

भोपाल रेप केस: यावर खान की याचिका पर HC सख्त, ट्रायल पर रोक से इंकार
भोपाल में नाबालिग से दुष्कर्म के आरोपी वकील यावर खान की याचिका पर हाईकोर्ट में सुनवाई हुई. हाईकोर्ट ने ट्रायल कोर्ट की सुनवाई पर रोक लगाने से इनकार कर दिया है. हालांकि, कोर्ट ने निर्देश दिया है कि ट्रायल कोर्ट सुनवाई जारी रखे, लेकिन हाईकोर्ट की अनुमति के बिना अंतिम फैसला न सुनाए. मामले से जुड़े दस्तावेज अगली सुनवाई में पेश करने के आदेश दिए गए हैं. अगली सुनवाई 9 मार्च को निर्धारित की गई है.

भोजशाला पर विधायक रामेश्वर शर्मा का बयान
विधायक रामेश्वर शर्मा ने भोजशाला को लेकर बयान दिया. उन्होंने कहा कि भोजशाला, मथुरा और ज्ञानवापी हिंदुओं की है और पहले से यह मां सरस्वती का मंदिर माना जाता रहा है. उन्होंने बताया कि भोजशाला के हर खम्भे पर मां बागेश्वरी की प्रतिमा मौजूद है, इसलिए वहां मस्जिद नहीं हो सकती. रामेश्वर शर्मा ने यह भी कहा कि इस्लाम में प्रतिमा के सामने इबादत स्वीकार नहीं होती, इसलिए भोजशाला में इबादत की संभावना नहीं है. उनके अनुसार, पुरातत्व विशेषज्ञ के. के. मोहम्मद ने भी माना है कि भोजशाला हिंदुओं की संपत्ति है और इस पर विवाद नहीं होना चाहिए.

इंदौर: कलेक्टर कार्यालय के बाहर किसानों का प्रदर्शन
इंदौर में कलेक्टर कार्यालय के बाहर प्रदर्शन कर रहे किसानों में से एक वृद्ध किसान गर्मी में बेहोश हो गया. प्रदर्शनकारी अर्धनग्न होकर अपनी मांगें प्रस्तुत कर रहे हैं. पुलिस और प्रशासनिक अधिकारी मौके पर पहुंचे और वृद्ध किसान को पानी पिलाकर छांव में बैठाया. किसान कलेक्टर शिवम वर्मा से मिलने की मांग पर अड़े हुए हैं और एसडीएम से मुलाकात नहीं कर रहे. उन्होंने साफ किया कि जब तक उनकी मांगें पूरी नहीं होंगी, प्रदर्शन जारी रहेगा.

अबूझमाड़ में नक्सली ठिकाने से विस्फोटक और हथियार बरामद
अबूझमाड़ जंगल में सुरक्षा जवानों को बड़ी सफलता मिली. कुमुराड़ी गांव के पास नक्सली ठिकाने से भारी मात्रा में विस्फोटक सामग्री बरामद हुई है. जवानों ने आधुनिक और इम्प्रोवाइज्ड हथियार, विस्फोटक सामग्री, मेडिकल आपूर्ति और अन्य दैनिक उपयोग की वस्तुएं जब्त की हैं.

जबलपुर: होली से पहले खाद्य विभाग की ताबड़तोड़ कार्रवाई
होली के त्योहार को देखते हुए जिले का खाद्य विभाग सतर्क हो गया है. नमकीन, मिठाई, मावा और पनीर बेचने वाले प्रतिष्ठानों पर विशेष जांच अभियान शुरू किया गया है. जबलपुर में खाद्य सुरक्षा अधिकारियों ने 10 से अधिक दुकानों पर अचानक दबिश देकर सैंपल एकत्र किए. जांच के दौरान कई दुकानों में गंदगी के बीच नमकीन और मिठाइयां बनती पाई गईं, जिस पर विभाग ने नाराजगी जताई. यह कार्रवाई राघवेंद्र सिंह (कलेक्टर) के निर्देश पर की जा रही है. अधिकारियों ने साफ किया है कि मिलावट या अस्वच्छता पाए जाने पर संबंधित प्रतिष्ठानों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी.

भोपाल: सरकारी स्कूलों की मरम्मत में लापरवाही पर विधानसभा में हंगामा
सरकारी स्कूलों के रखरखाव और मरम्मत कार्यों में लापरवाही को लेकर विधानसभा में ध्यानाकर्षण प्रस्ताव के तहत गंभीर सवाल उठे. लखन घनघोरिया ने स्कूलों की मरम्मत के नाम पर प्रदेश भर में करोड़ों रुपये के घोटाले का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि पिछले तीन वर्षों में लोक शिक्षण संचालनालय द्वारा कराए गए कार्यों की उच्च स्तरीय जांच कराई जानी चाहिए. उन्होंने मैहर में सामने आए कथित घोटाले का उदाहरण देते हुए कहा कि वहां FIR दर्ज की जा चुकी है, जो पूरे मामले की गंभीरता को दर्शाता है. इस पर मंत्री राव उदय प्रताप सिंह ने जवाब देते हुए कहा कि मैहर मामले में FIR दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है। साथ ही, इस घटना को देखते हुए पूरे प्रदेश में जांच कराई जाएगी. विधानसभा अध्यक्ष नरेंद्र सिंह तोमर ने निर्देश दिए कि जांच को प्रभावित करने वाले अधिकारियों को हटाकर निष्पक्ष जांच सुनिश्चित की जा. मंत्री ने आसंदी के निर्देशों का पालन करते हुए विस्तृत जांच कराने का आश्वासन दिया.

ग्वालियर में कार में तोड़फोड़ कर लगाई आग
पटरी रोड इलाके में देर रात बाइक सवार बदमाशों ने एक कार में तोड़फोड़ कर आग लगा दी. पूरी घटना आसपास लगे CCTV कैमरों में कैद हो गई है. यह मामला ग्वालियर के गोला का मंदिर थाना क्षेत्र का है. फरियादी ने थाने में शिकायत दर्ज कराई, जिसके आधार पर पुलिस ने दो अज्ञात बदमाशों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है.पुलिस CCTV फुटेज के आधार पर आरोपियों की तलाश में जुटी है.

CM मोहन यादव का सख्त एक्शन! वल्लभ भवन में टाइमिंग पर छापामार जांच के आदेश
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने वल्लभ भवन में अधिकारियों-कर्मचारियों की समय पर उपस्थिति सुनिश्चित करने के लिए सख्त कदम उठाए हैं. उन्होंने मुख्यमंत्री सचिवालय और सामान्य प्रशासन विभाग को सुबह 10 बजे से शाम 6 बजे तक वल्लभ भवन, विंध्याचल और सतपुड़ा भवन में औचक निरीक्षण कर उपस्थिति का पूरा ब्यौरा जुटाने के निर्देश दिए हैं. इसमें आने-जाने का समय और अनाधिकृत अनुपस्थिति की जानकारी भी शामिल होगी. सामान्य प्रशासन विभाग ने अलग-अलग टीमें बनाकर तीनों भवनों में तैनात कर दी हैं, ताकि अनुशासन और कार्य संस्कृति में सुधार सुनिश्चित किया जा सके.

होली से पहले एमपी में बसों के पहिए थमने का खतरा! नई परिवहन नीति के खिलाफ हड़ताल की चेतावनी

मध्यप्रदेश में होली से पहले यात्रियों की परेशानी बढ़ सकती है. नई परिवहन नीति के विरोध में बस ऑपरेटर्स हड़ताल पर जाने की तैयारी में हैं. प्रदेश में परमिट और नॉन-परमिट मिलाकर करीब 20 हजार बसें संचालित होती हैं, जिन पर हड़ताल का असर पड़ सकता है. सभी 55 जिलों में इसका प्रभाव देखने को मिल सकता है. दरअसल, नई नीति के तहत पब्लिक-प्राइवेट पार्टनरशिप मॉडल में 7 कंपनियों को बस संचालन के टेंडर देने की योजना है. बस संचालकों का कहना है कि इससे उनका व्यवसाय प्रभावित होगा, इसलिए वे विरोध की रणनीति बना रहे हैं.

एमपी विधानसभा बजट सत्र का 9वां दिन: बजट पर घमासान जारी, बिजली अनियमितता और स्कूलों की बदहाली उठेगी सदन में

मध्यप्रदेश विधानसभा के बजट सत्र का आज नौवां दिन है और सदन में एक बार फिर बजट को लेकर चर्चा गरम रहने के आसार हैं. आज विभागवार बजट पर विस्तार से बहस होगी, जिसमें पक्ष और विपक्ष अपनी-अपनी बात मजबूती से रखेंगे. कार्यवाही की शुरुआत से पहले दो ध्यानाकर्षण प्रस्ताव और याचिकाएं भी सदन के पटल पर रखी जाएंगी. इसके बाद मुख्य एजेंडा बजट चर्चा का रहेगा. विधायक अभय मिश्रा रीवा जिले में बिजली कार्यों में कथित अनियमितताओं का मुद्दा उठाएंगे और जवाब मांगेंगे. वहीं विधायक लखन घनघोरिया प्रदेश के शासकीय स्कूलों में बरती जा रही उदासीनता और व्यवस्थाओं की कमी का मामला सदन में रखेंगे. आज की कार्यवाही में तीखी बहस और जवाब-तलब की संभावना जताई जा रही है.

गढ़ाकोटा में रहस मेले का आगाज आज! CM डॉ. मोहन यादव करेंगे करोड़ों की सौगात का वितरण

सागर जिले के गढ़ाकोटा में आज बहुप्रतीक्षित रहस मेले का शुभारंभ होने जा रहा है. इस खास मौके पर मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होंगे. मेले के उद्घाटन के साथ ही प्रदेशभर के लाखों हितग्राहियों को बड़ी सौगात भी मिलेगी. मुख्यमंत्री सामाजिक सुरक्षा पेंशन योजना के तहत माह जनवरी (पेमेंट फरवरी 2026) की राशि हितग्राहियों के खातों में अंतरित करेंगे. करीब 32 लाख लाभार्थियों के खातों में कुल 196.72 करोड़ रुपये की राशि ट्रांसफर की जाएगी. कार्यक्रम में स्थानीय विधायक और पूर्व मंत्री गोपाल भार्गव सहित जिले के कई जनप्रतिनिधि और नेता मौजूद रहेंगे. मेले के शुभारंभ को लेकर क्षेत्र में खासा उत्साह है और बड़ी संख्या में लोगों के पहुंचने की संभावना है.

भीलवाड़ा में आज ‘इन्वेस्ट मध्यप्रदेश’ का दमदार रोडशो! उद्योगपतियों से सीधा संवाद करेंगे CM डॉ. मोहन यादव

मध्यप्रदेश में निवेश की संभावनाओं को रफ्तार देने के लिए आज राजस्थान के भीलवाड़ा में बड़ा इंटरैक्टिव सेशन आयोजित किया जा रहा है. यह कार्यक्रम भीलवाड़ा के ‘द ऑरियम रिसॉर्ट्स एंड इंटरनेशनल कन्वेंशन सेंटर’ में सुबह 11 बजे से दोपहर 2 बजे तक चलेगा. ‘इन्वेस्ट मध्यप्रदेश’ पहल के तहत आयोजित इस सेशन में उद्योग जगत के प्रतिनिधि, प्रमुख औद्योगिक समूह और संभावित निवेशक भाग लेंगे. कार्यक्रम की खास बात यह है कि मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव उद्योगपतियों के साथ वन-टू-वन संवाद करेंगे और उनकी जिज्ञासाओं का सीधा जवाब देंगे.इस दौरान मुख्यमंत्री राज्य की नई औद्योगिक नीतियों, निवेश-अनुकूल माहौल और विभिन्न सेक्टरों में उपलब्ध अवसरों की विस्तृत जानकारी देंगे. साथ ही औद्योगिक नीति एवं निवेश प्रोत्साहन तथा एमएसएमई विभाग के प्रमुख सचिव राघवेंद्र कुमार सिंह निवेश से जुड़ी संभावनाओं पर प्रेजेंटेशन प्रस्तुत करेंगे.

मुरैना में सियासी भूचाल! भाजपा जिला उपाध्यक्ष का वीडियो वायरल, महिलाओं पर टिप्पणी से मचा बवाल

मुरैना जिले के अंबाह में सियासत उस वक्त गरमा गई जब भाजपा के जिला उपाध्यक्ष और अंबाह नगर पालिका अध्यक्ष के पति जिनेश जैन का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया. वीडियो में वे एक सार्वजनिक कार्यक्रम के दौरान महिलाओं को लेकर आपत्तिजनक और अशोभनीय भाषा का प्रयोग करते नजर आ रहे हैं. बताया जा रहा है कि यह बयान अंबाह नगर पालिका के जायेश्वर महादेव मेले में आयोजित एक रंगारंग कार्यक्रम के दौरान दिया गया. वीडियो में वे कहते सुनाई दे रहे हैं कल जो सारेगामापा के कार्यक्रम में आई थी, उसने पेंट पहनी थी… मैंने पब्लिक से पूछा, आपको अच्छी लगती है?” साथ ही फिल्मों और फैशन को लेकर भी टिप्पणी की. यही नहीं, नगर पालिका चुनाव को लेकर भी जिनेश जैन का बयान चर्चा में है. वीडियो में वे कहते सुनाई दे रहे हैं मेरे बिना यहां कोई नगर पालिका अध्यक्ष बन ही नहीं सकता. इस बयान को लेकर विपक्ष और आम लोग सवाल उठा रहे हैं कि क्या लोकतांत्रिक प्रक्रिया से ऊपर कोई व्यक्ति खुद को मान रहा है?

“किराया एक्सप्रेस” की लूट! 195 की जगह 300 वसूले, बुरहानपुर बस स्टैंड पर फूटा गुस्सा

बुरहानपुर से इंदौर रूट पर निजी बस संचालकों की मनमानी सामने आई है. तय किराया 195 रुपये होने के बावजूद यात्रियों से 300 रुपये तक वसूले जा रहे हैं. बस स्टैंड पर उस वक्त हंगामा मच गया जब यात्रियों ने इस “किराया कलेक्शन लीला” का विरोध किया. कहीं किराया सूची गायब मिली तो कहीं अलग-अलग दरें लिखी थीं. यात्रियों ने आरोप लगाया कि खुलेआम जेब पर डाका डाला जा रहा है. ड्राइवरों और यात्रियों के बीच तीखी बहस हुई और परिवहन विभाग से सख्त कार्रवाई की मांग उठी. रोजाना सफर करने वाले सैकड़ों लोग इस मनमानी से परेशान हैं.

बुरहानपुर में ‘प्रोजेक्ट अमृत’ की गूंज! ताप्ती किनारे चला मेगा सफाई अभियान, 12 लाख लोगों ने थामा जल-संरक्षण का संकल्प

बुरहानपुर में संत निरंकारी मिशन के ‘प्रोजेक्ट अमृत’ ने जल संरक्षण को जनआंदोलन का रूप दे दिया. संत निरंकारी चैरिटेबल फाउंडेशन के बैनर तले ‘स्वच्छ जल, स्वच्छ मन’ अभियान का चौथा चरण पूरे जोश के साथ सम्पन्न हुआ. सतगुरु माता सुदीक्षा जी महाराज और निरंकारी राजपिता रमित जी के मार्गदर्शन में देश के 25 राज्यों के 930 शहरों में करीब 12 लाख स्वयंसेवकों ने भाग लिया. बुरहानपुर में राजघाट पर ताप्ती नदी के किनारे मेगा सफाई अभियान चलाया गया. सेवादल और संगत ने प्लास्टिक व पॉलीथिन हटाकर ट्रॉली भर कचरा नगर निगम को सौंपा. संदेश साफ रहा जल बचेगा तो कल सजेगा, सेवा से ही स्वच्छ भविष्य बनेगा.

Ramswaroop Mantri

Add comment

Recent posts

script async src="https://pagead2.googlesyndication.com/pagead/js/adsbygoogle.js?client=ca-pub-1446391598414083" crossorigin="anonymous">

प्रमुख खबरें

चर्चित खबरें