अग्नि आलोक
script async src="https://pagead2.googlesyndication.com/pagead/js/adsbygoogle.js?client=ca-pub-1446391598414083" crossorigin="anonymous">

मध्य प्रदेश-छत्तीसगढ़ :राजगढ़ में रोजा इफ्तार के दौरान हुआ बवाल, 10 थाने की पुलिस बुलाई गई, मेडिकल कॉलेज अस्पताल परिसर में आग

Share

मध्य प्रदेश में टैक्स फ्री हुई ‘शतक’ फिल्म
1925 में संघ की स्थापना से लेकर तत्कालीन समय तक संघ के सफर को दिखाया गया है. हमारे पहले सरसंघचालक केशव बलिराम हेडगेवार जी ने आजादी के समय ही ये परिकल्पना कर ली थी कि देश की आजादी के बाद देश किस दिशा में जाएगा. केशव जी ने कांग्रेस के साथ भी काम किया, लेकिन बाद में इस्तीफा दे दिया. आजादी के बाद राष्ट्र निर्माण में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ ने सराहनीय भूमिका निभाई. बाढ़ भूकंप और अन्य आपदा में भी संघ ने अद्भुत काम किया है.

आरएसएस पर जो फिल्म शतक बनी है यह एकदम अद्भुत फिल्म है. इसको हमने मध्य प्रदेश में टैक्स फ्री किया है. यह युवाओं के लिए प्रेरणा है फिल्म निर्माता को फिल्म निर्माण के लिए बहुत-बहुत बधाई.

सड़क पर रोजा इफ्तारी के दौरान हुआ विवाद
मध्य प्रदेश के राजगढ़ में पचोर थाना क्षेत्र में सड़क पर रोजा इफ्तारी के दौरान गुजर रहे युवकों की टिप्पणी से विवाद हुआ है. पार्षद के भाई और अन्य साथियों ने सड़क पर कार्यक्रम को लेकर की टिप्पणी की. सड़क पर क्यों? घर पर कर लिया करो. इस दौरान पार्षद के भाई ने वीडियो बनाना शुरू कर दिया, जिससे मुस्लिम समुदाय और युवकों में हुई गाली-गलौज हुई.

पार्षद के भाई और अन्य साथियों पर FIR दर्ज हुई है. भीड़ को काबू करने जिले भर से 10 थाने की पुलिस बुलाई गई और इसके बाद हल्का बल प्रयोग भी हुआ. जनप्रतिनिधि व प्रशासन के त्वरित संज्ञान से मामला शांत हुआ है.

महाकालेश्वर में सूतक काल खत्म होते ही किया गया शुद्धिकरण
उज्जैन में चंद्र ग्रहण के कारण लगे सूतक काल के कारण सभी मंदिर बंद थे. वही महाकालेश्वर मंदिर में सूतक काल खत्म होते ही मंदिर का शुद्धिकरण किया गया. फायर बिग्रेड के द्वारा पानी की बौछार से पूरे शिखर को और प्रांगण को धोया गया.

डिण्डौरी में चंद्र ग्रहण की तस्वीरें सामने आई हैं. जिसमें चंद्रमा गेंहुआं रंग लिए हुए है.

भगोरिया पर्व का हुआ समापन
आदिवासी समाज के 7 दिवसीय लोक पर्व भगोरिया का समापन घूमधाम से हुआ है. रेटवां के हाट-बाजार में ढोल मांदल की थाप पर थिरके लोग जमकर थिरके हैं. आदिवासी लोक संस्कृति के सबसे बडे उत्सव भगोरिया पर्व की 7 दिन तक धूम रही. आदिवासी समाज के युवक युवती, महिला पुरूष और बुजूर्ग हर वर्ग में उत्साह देखा गया. भगोरिया का समापन के साथ अब रंगो का त्योहार होली और रंग पंचमी की धूम रहेगी.

डिण्डौरी में जमीन विवाद को लेकर हुआ खूनी संघर्ष
डिण्डौरी जिले के भिम्पार गांव में जमीन विवाद को लेकर एक ही परिवार के दो पक्षों में खूनी संघर्ष हुआ. जब मामूली कहासुनी के बाद विवाद ने हिंसक रूप ले लिया. इसके बाद दोनों पक्षों के बीच जमकर लाठी और डंडे चले. मारपीट में कई लोगों को चोटें आईं और गांव में देर तक तनाव का माहौल रहा. पुलिस ने दोनों पक्षों की शिकायत सुनकर मामला दर्ज कर लिया. घायलों का प्राथमिक उपचार करवाया गया. वहीं, पुलिस की तरफ से बताया गया है कि मामले की जांच की जा रही है.

सुआतला में 23 ग्राम स्मैक के साथ युवक गिरफ्तार
नरसिंहपुर जिले के सुआतला थाना क्षेत्र में पुलिस ने नशीले पदार्थों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की है. पुलिस ने आंवरिया तिराहे के पास मुखबिर की सूचना पर राजमार्ग निवासी रामसिंह उर्फ युवराज को गिरफ्तार किया, जिसके पास से 23 ग्राम स्मैक बरामद हुई. इस स्मैक की अंतरराष्ट्रीय बाजार में कीमत लगभग 2 लाख 34 हजार रुपये बताई जा रही है. थाना प्रभारी प्रियंका केवट ने बताया कि आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर उसे कोर्ट में पेश किया जाएगा. पुलिस अब यह पता लगाने की कोशिश कर रही है कि स्मैक कहां से लाई गई और इसे किसे सप्लाई किया जाना था. जांच जारी है.

भोपाल: 5 साल के मासूम का अपहरण
भोपाल के टीलाजमलापुरा इलाके से गायब हुए 5 साल के मासूम को पुलिस ने बरामद कर लिया है. मासूम की मां ने अपने पहले पति को बच्चा देने के लिए अपहरण की साजिश रची थी. दरअसल, बच्चे की मां की दूसरी शादी हो चुकी थी, जबकि मासूम पहले पति की संतान था. मां ने अपने पहले पति को बच्चा सौंपने के लिए यह साजिश रची थी. अब पुलिस मामले की जांच कर रही है.

माता टेकरी पर होली प्रतिबंध का विरोध
देवास की सुप्रसिद्ध माता टेकरी पर होली खेलने पर लगाए गए प्रशासनिक प्रतिबंध का हिंदू संगठनों ने विरोध किया. प्रशासन ने टेकरी परिसर में बोर्ड लगाकर होली खेलने पर कड़ी कार्रवाई की चेतावनी दी थी. इस निर्णय के विरोध में संगठन के कार्यकर्ता टेकरी पहुंचे, प्रतिबंधित बोर्ड हटाया और मंदिर प्रांगण में होली खेली. कार्यकर्ताओं का कहना था कि जब त्योहारों की परंपरा देवी-देवताओं से जुड़ी है, तो मंदिर में होली खेलने पर रोक उचित नहीं है. मंदिर के पुजारी राजेंद्र पुजारी ने भी प्रतिबंध पर आपत्ति जताई. विरोध के बाद श्रद्धालुओं ने परिसर में होली मनाई और प्रतिबंध लगाने वाले अधिकारियों पर कार्रवाई की मांग की.

ढोलक की थाप पर फागुन गीतों के साथ मंत्री परमार ने खेली होली
शुजालपुर में मध्य प्रदेश के उच्च शिक्षा और आयुष मंत्री इंदर सिंह परमार ने स्थानीय लोगों के साथ होली का उत्साहपूर्वक जश्न मनाया. मंत्री परमार ढोलक की थाप पर फागुन के गीतों का आनंद लेते दिखे और शोकाकुल परिवारों के घर जाकर उन्हें टीका लगाने की परंपरा का पालन भी किया. वे हर साल इसी तरह अपने विधानसभा क्षेत्र में होली खेलते हैं.

माता टेकरी पर होली प्रतिबंध का विरोध
देवास की सुप्रसिद्ध माता टेकरी पर होली खेलने पर लगाए गए प्रशासनिक प्रतिबंध का हिंदू संगठनों ने विरोध किया. प्रशासन ने टेकरी परिसर में बोर्ड लगाकर होली खेलने पर कड़ी कार्रवाई की चेतावनी दी थी. इस निर्णय के विरोध में संगठन के कार्यकर्ता टेकरी पहुंचे, प्रतिबंधित बोर्ड हटाया और मंदिर प्रांगण में होली खेली. कार्यकर्ताओं का कहना था कि जब त्योहारों की परंपरा देवी-देवताओं से जुड़ी है, तो मंदिर में होली खेलने पर रोक उचित नहीं है. मंदिर के पुजारी राजेंद्र पुजारी ने भी प्रतिबंध पर आपत्ति जताई. विरोध के बाद श्रद्धालुओं ने परिसर में होली मनाई और प्रतिबंध लगाने वाले अधिकारियों पर कार्रवाई की मांग की.

ढोलक की थाप पर फागुन गीतों के साथ मंत्री परमार ने खेली होली
शुजालपुर में मध्य प्रदेश के उच्च शिक्षा और आयुष मंत्री इंदर सिंह परमार ने स्थानीय लोगों के साथ होली का उत्साहपूर्वक जश्न मनाया. मंत्री परमार ढोलक की थाप पर फागुन के गीतों का आनंद लेते दिखे और शोकाकुल परिवारों के घर जाकर उन्हें टीका लगाने की परंपरा का पालन भी किया. वे हर साल इसी तरह अपने विधानसभा क्षेत्र में होली खेलते हैं.

इंदौर के बाजार होली के रंगों से गुलजार
इंदौर के बाजारों में होली की रौनक देखने को मिल रही है. रंग, गुलाल और पिचकारियों की दुकानों पर भीड़ लगी है. इस बार हनुमान थीम, पुष्पा स्टाइल कुल्हाड़ी, अंब्रेला और स्पोर्ट्स किट डिजाइन वाली पिचकारियों बच्चों में खास लोकप्रिय हैं. हर्बल और इको-फ्रेंडली गुलाल की बिक्री भी अच्छी हो रही है. कुल मिलाकर इंदौर के बाजार होली के रंगों से गुलजार हैं.

मेडिकल कॉलेज अस्पताल परिसर में आग, मेडिकल वेस्ट में लगी लपटों से मची अफरा-तफरी

संभाग के सबसे बड़े नेताजी सुभाष चंद्र बोस मेडिकल अस्पताल परिसर में देर रात आग लगने से हड़कंप मच गया. अस्पताल के मैदान में पड़े मेडिकल वेस्ट में अचानक आग भड़क उठी, जिससे कुछ देर के लिए अफरा-तफरी का माहौल बन गया. सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंची और कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया. राहत की बात यह रही कि समय रहते आग बुझा ली गई, जिससे अस्पताल की मुख्य इमारतें सुरक्षित बच गईं. इस घटना में किसी प्रकार की जनहानि नहीं हुई है. मामले की जांच की जा रही है.

मौनी बाबा की पुण्यतिथि पर विशेष आयोजन, 5-6 मार्च को लघु फिल्म और भव्य भजन संध्या

उज्जैन के मंगलनाथ मार्ग स्थित मौन तीर्थ पीठ (गंगाघाट) में ब्रह्मलीन मौनी बाबा की पुण्यतिथि श्रद्धा और भक्ति के साथ मनाई जाएगी. हर वर्ष की तरह इस बार भी आश्रम परिसर में विशेष धार्मिक अनुष्ठान आयोजित होंगे. इस वर्ष आयोजन को खास बनाने के लिए मौनी बाबा के जीवन पर आधारित लघु फिल्म तैयार की गई है, जिसका प्रदर्शन 5 और 6 मार्च को किया जाएगा. इसके साथ ही प्रसिद्ध कलाकारों की प्रस्तुति से सजी भव्य भजन संध्या भी होगी. कार्यक्रम का मार्गदर्शन महामंडलेश्वर सुमन आनंद गिरि जी महाराज द्वारा किया जाएगा.

बैतूल में भीषण हादसा: खड़ी क्रेन से टकराई कार, 3 युवकों की मौत, 2 घायल

बैतूल के कोतवाली थाना क्षेत्र में इटारसी रोड स्थित बसंत पेट्रोल पंप के पास देर रात करीब 3 से 4 बजे के बीच दर्दनाक सड़क हादसा हो गया. तेज रफ्तार कार सड़क किनारे खड़ी क्रेन से जा टकराई. टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि कार सवार तीन युवकों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दो अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए. घायलों को जिला अस्पताल के ट्रामा सेंटर में भर्ती कराया गया है. मृतकों के शव जिला अस्पताल की मर्चुरी में रखवाए गए हैं. युवक कहां जा रहे थे, इसकी जानकारी फिलहाल स्पष्ट नहीं हो पाई है. पुलिस मामले की जांच कर रही है.

बुरहानपुर में शोक की लहर: अयातुल्लाह अली खामेनेई के निधन की खबर पर नम आंखों से दी गई श्रद्धांजलि

ईरान के सर्वोच्च नेता Ayatollah Ali Khamenei के निधन की खबर सामने आने के बाद बुरहानपुर में शोक की लहर फैल गई. शहर का माहौल गमगीन हो गया और मुस्लिम समाज के लोगों ने गहरा दुख व्यक्त किया. शिया और सुन्नी मुस्लिम समुदाय एक मंच पर नजर आए. लोगों ने हाथों में खामेनेई की तस्वीरें लेकर नम आंखों से उन्हें श्रद्धांजलि दी. शहर की कई मस्जिदों में विशेष दुआओं का आयोजन किया गया और खामोशी के बीच शोक संदेश पढ़ा गया. सभा के दौरान शिया समाज के इमाम मोहम्मद हसन ने अपने संबोधन में तीखी प्रतिक्रिया व्यक्त की. उन्होंने अंतरराष्ट्रीय घटनाक्रम पर नाराजगी जताई और समुदाय से एकजुट रहने की अपील की. समुदाय के लोगों ने इसे “उम्मत का बड़ा नुकसान” बताया. वक्ताओं ने कहा कि यह समय धैर्य और सब्र का है, लेकिन भावनाओं में आक्रोश भी साफ दिखाई दिया. पूरे आयोजन के दौरान पुलिस और प्रशासन की नजर बनी रही, जबकि लोगों ने शांति और एकता बनाए रखने की अपील भी की.

दतिया पहुंचे मनीष सिसोदिया, पीतांबरा पीठ में किए दर्शन; बोले मां की कृपा से नाकाम हुईं साजिशें

दतिया में दिल्ली के पूर्व डिप्टी सीएम और आम आदमी पार्टी के नेता मनीष सिसोदिया पहुंचे. उन्होंने प्रसिद्ध पीतांबरा पीठ में पहुंचकर पूजा-अर्चना की और मां के दर्शन किए. इसके बाद वनखंडेश्वर महादेव मंदिर में अभिषेक कर आशीर्वाद लिया. मीडिया से बातचीत में सिसोदिया ने कहा कि मां की कृपा से उनके खिलाफ रची गई सभी साजिशें नाकाम हुईं. उन्होंने कहा कि उन्हें न्याय व्यवस्था पर पूरा भरोसा है और सच की जीत हुई है. उनके दौरे को लेकर स्थानीय कार्यकर्ताओं में भी उत्साह देखने को मिला.

भोपाल में 1500 जगहों पर होलिका दहन, 4 मार्च को रंगों की धूम; 2000 पुलिसकर्मी और ड्रोन से कड़ी निगरानी

भोपाल में आज करीब 1500 स्थानों पर होलिका दहन के साथ रंगोत्सव की शुरुआत हो रही है. चंद्र ग्रहण के कारण अधिकांश जगहों पर आज रंग खेलने का कार्यक्रम नहीं रखा गया है. शहर में रंग-गुलाल के साथ होली 4 मार्च को मनाई जाएगी. अलग-अलग इलाकों से भव्य चल समारोह निकलेंगे, जिनमें बड़ी संख्या में लोग शामिल होंगे. सुरक्षा के लिए 2 हजार से ज्यादा पुलिस बल तैनात किया गया है. हर प्रमुख चौराहे पर ड्रोन कैमरों से निगरानी की जा रही है. शहरभर में चेक पॉइंट बनाकर सघन चेकिंग अभियान चल रहा है. हुड़दंग करने वालों पर तुरंत कार्रवाई होगी.

Ramswaroop Mantri

Add comment

Recent posts

script async src="https://pagead2.googlesyndication.com/pagead/js/adsbygoogle.js?client=ca-pub-1446391598414083" crossorigin="anonymous">

प्रमुख खबरें

चर्चित खबरें