अग्नि आलोक
script async src="https://pagead2.googlesyndication.com/pagead/js/adsbygoogle.js?client=ca-pub-1446391598414083" crossorigin="anonymous">

मध्य प्रदेश-छत्तीसगढ़ :राजेश राजौरा बने एमपी के अस्थाई मुख्य सचिव , खरगोन में दो हादसों में तीन युवकों की मौत,भाजपा सांसद की बिगड़ी तबियत

Share

बीजेपी सांसद की बिगड़ी तबियत
बीजेपी से राज्यसभा सांसद सुमित्रा वाल्मीकि की तबियत बिगड़ गई है. वह सतना और बैतूल के दौरे पर थीं. इसके बाद उनकी तबियत खराब हो गई. डॉक्टर्स की सलाह पर उन्हें अस्पताल में भर्ती करवाया गया है. कई भाजपा नेता उनका हाल-चाल लेने के लिए अस्पताल पहुंचे हैं.

भाजपा के मंत्री और आप नेता के बीच हुई बहस
ग्वालियर में ज्ञापन देने आए आम आदमी पार्टी और भाजपा के मंत्री में तगड़ी बहस देखने को मिली, जब ऊर्जा मंत्री प्रधुमन सिंह तोमर और आप नेता रोहित गुप्ता के बीच बहस हुई. मंत्री पर भू माफियाओं को संरक्षण का आरोप लगाने पर बहस हुई. आप नेता मंत्री जी के बंगले पर ज्ञापन देने गए थे.

बहन के घर आए व्यक्ति की हुई हत्या
दमोह जिले से एक रुह कंपा देने वाली घटना सामने आई है, जब गुड्डा पटेल नामक व्यक्ति ने भरत विश्वकर्मा की हत्या कर दी है. मृतक व्यक्ति अपनी बहन के घर दूज पर आया था. आरोपी गुड्डा पटेल पत्नी की हत्या के मामले में कुछ ही दिनों पहले जेल से रिहा हुआ था. ऐसा बताया जा रहा है कि हत्या के बाद आरोपी ने मृतक का मांस खाया. इस घटना से पूरे इलाके में दहशत का माहौल है. पुलिस ने आरोपी को मौके से पकड़ लिया है और उसे मानसिक रूप से साइको बताया जा रहा है.

बैतूल में 10 एकड़ के खेत में लगी आग
बैतूल जिले में 10 एकड़ के खेत में भीषण आग लग गई. इसके बाद एक एकड़ में लगी गेंहू की फसल पूरी तरह से राख हो गई. इसके बाद फायर बिग्रेड ने किसी तरह से आग पर काबू पाया है और अब नुकसान का आकलन किया जा रहा है.

गोंडवाना गणतंत्र पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष ने लिया बड़ा एक्शन
मध्य प्रदेश गोंडवाना गणतंत्र पार्टी ने मंडला जिले में पत्रकारवार्ता का आयोजन किया. सिवनी और छिंदवाड़ा के कार्यकर्ताओं पर बड़ा एक्शन लिया. प्रदेश अध्यक्ष कमलेश तेकाम ने पार्टी विरोधी गतिविधियों पर सख्त कार्रवाई की घोषणा की. छिंदवाड़ा और सिवनी के चार पदाधिकारियों को 6 माह के लिए पार्टी से निष्कासित कर बाहर का रास्ता दिखाया गया है. इसके अलावा 10 से 15 कार्यकर्ताओ को किया कारण बताओ नोटिस जारी किया गया है.

भोपाल में जीतू यादव के गुर्गों का आतंक
भोपाल में हिस्ट्रीशीटर बदमाश जीतू यादव के गुर्गों आतंक जारी है. कोलार थाना क्षेत्र के कुख्यात बदमाश जीतू यादव 2 महीने से फरार हैं. जीतू के गुर्गे एक युवक को कार में उठाकर ले गए और इसके बाद जमकर पीटा है. युवक को गंभीर चोटें आई हैं और उसने तलवार मारने का भी आरोप लगाया है. युवक के परिजनों का कहना युवक का हाथ और पैर भी तोड़ दिए गए हैं. फरियादी ने कोलार थाने के चक्कर काटे, लेकिन एफआईआर नहीं सकी. इसके बाद उसने सीएम हेल्पलाइन पर शिकायत दर्ज करवाई. दो दिन पहले भी जीतू यादव के गुर्गों पर कजली खेड़ा थाने में मामला दर्ज हुआ है.

जिला अस्पताल में मरीज की मौत पर परिजनों का हंगामा
शाजापुर के जिला अस्पताल में इलाज के दौरान दो माह पहले हुई एक मरीज की मौत मामले में परिजनों ने जिला अस्पताल पहुंच कर जमकर हंगामा किया. कमलेश जादमे निवासी आदर्श नवीन नगर शाजापुर नामक मरीज की मौत जिला अस्पताल में बीते 11 दिसंबर 2025 की हुई थी. मृतक मरीज के परिजनों ने गलत इलाज़ का हवाला देते हुए डॉक्टर की लापरवाही से मरीज की मौत होने की शिकायत कलेक्टर एवं सीएमएचओ को की थी लेकिन दो माह बाद भी कोई कार्रवाई न होने पर आज जिला अस्पताल और सीएमएचओ कार्यालय में पहुंच कर हंगामा कर दिया, इन लोगों का कहना था कि कई बार शिकायत के बाद भी इस मामले में कोई कार्रवाई नहीं हो रही है. जिला अस्पताल में हंगामे की जानकारी लगते ही कोतवाली थाना प्रभारी मौके पर पहुंचे और परिजनों को समझाइश दी, परिजन उसके बाद सीएमएचओ कार्यालय भी पहुंचे और इस मामले में सीएमएचओ को शिकायत की. अस्पताल में हंगामे के बाद जिला अस्पताल के कई डॉक्टर भी आक्रोशित होकर एसपी कार्यालय पहुंचे और एडिशनल एसपी घनश्याम मालवीय को शिकायती आवेदन सौंपकर कार्रवाई की मांग की.

राजेश राजौरा बने एमपी मुख्य सचिव के अस्थाई प्रभारी
एमपी के मुख्य सचिव अनुराग जैन छुट्टी पर हैं, इस दौरान राजेश राजौरा को उनका अस्थाई प्रभार सौंपा गया है.

अवैध शराब तस्करी का भंडाफोड़
मंडला जिले में बीजाडांडी पुलिस ने फिल्मी अंदाज़ में की जा रही अवैध शराब तस्करी का भंडाफोड़ किया है. जबलपुर से आ रहे एक मालवाहक वाहन में दूध की टंकियों के बीच चालाकी से शराब की पेटियां छिपाकर ले जाई जा रही थीं. पुलिस ने कार्रवाई करते हुए करीब 60 पेटियां अवैध शराब जब्त की हैं. इस मामले में तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है और दो वाहनों को भी जब्त किया गया है. फिलहाल बीजाडांडी पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है.

हरदा में टीचिंग ग्राउंड में भीषण आग, गेंहू के खेतों तक फैलने का खतरा
हरदा शहर के टीचिंग ग्राउंड में कचरे में भीषण आग लगी. लगभग 8 दमकल गाड़ियों ने आग बुझाने का प्रयास किया. आग पर काबू पाने का काम जारी है. आसपास के खेतों में सैकड़ों एकड़ गेंहू की फ़सल लगी है, आग खेतों तक पहुंची तो बड़ा नुकसान हो सकता है.

छत्तीसगढ़ HC ने पूर्व CMO अधिकारी सौम्या चौरसिया को दी जमानत
छत्तीसगढ़ हाई कोर्ट ने शराब घोटाले मामले में पूर्व CMO अधिकारी सौम्या चौरसिया को जमानत दे दी है.

रतलाम में होली का रंग: डीजे पर थिरकी कलेक्टर मिशा सिंह, अधिकारियों ने उड़ाया गुलाल

ADVERTISEMENT

रतलाम में होली का उत्साह प्रशासनिक अधिकारियों के बीच भी देखने को मिला. होली मिलन कार्यक्रम के दौरान कलेक्टर मिशा सिंह डीजे की धुन पर जमकर थिरकती नजर आईं. इस दौरान अधिकारियों और कर्मचारियों ने एक-दूसरे को गुलाल लगाकर होली की शुभकामनाएं दीं. कार्यक्रम में पुलिस अधीक्षक अमित कुमार सहित कई वरिष्ठ अधिकारी भी मौजूद रहे. रंग, गुलाल और संगीत के माहौल में सभी ने मिलकर त्योहार की खुशियां साझा कीं. डीजे पर बज रहे होली के गीतों पर अधिकारियों ने भी ठुमके लगाए और पूरा माहौल उत्साह और उमंग से भर गया.

भारत-इंग्लैंड सेमीफाइनल से पहले भोपाल में हाई जोश, युवाओं ने जताया भरोसा टीम इंडिया ही जीतेगी मैच

भारत और इंग्लैंड के बीच होने वाले सेमीफाइनल मुकाबले को लेकर भोपाल में क्रिकेट प्रेमियों का उत्साह चरम पर है. शहर के युवा क्रिकेटर्स का कहना है कि टीम इंडिया एक बार फिर जीत दर्ज करेगी. युवाओं को उम्मीद है कि अभिषेक शर्मा, सूर्यकुमार यादव, संजू सैमसन और ईशान किशन अपने बल्ले से शानदार प्रदर्शन करेंगे. उनका मानना है कि अगर भारत पहले गेंदबाजी करता है तो मैच जीतने की संभावना और बढ़ जाएगी. युवाओं का कहना है कि भारतीय टीम के पास 200 रन तक का लक्ष्य भी आसानी से चेज करने की क्षमता है और इस बार भी जीत भारत की ही होगी.

जन्मदिन पर शिवराज सिंह चौहान ने लगाए पौधे, लिए 5 संकल्प; लोकसभा क्षेत्र में फ्री कोचिंग और चलित क्लिनिक शुरू करने का ऐलान

केंद्रीय कृषि मंत्री Shivraj Singh Chouhan ने अपने जन्मदिन के मौके पर परिवार और सामाजिक कार्यकर्ताओं के साथ मिलकर पौधारोपण किया. उन्होंने कहा कि वे पिछले कई वर्षों से जन्मदिन पर पौधे लगाकर पर्यावरण संरक्षण का संदेश देते आ रहे हैं. इस अवसर पर उन्होंने पांच संकल्प भी लिए, जिनमें पर्यावरण को स्वस्थ रखना, सामाजिक समरसता बनाए रखना, दिव्यांगजनों की सेवा, नागरिक कर्तव्यों का पालन और महिला उत्थान के लिए काम करना शामिल है. साथ ही उन्होंने अपने लोकसभा क्षेत्र में गरीब छात्रों के लिए निशुल्क प्रतियोगी परीक्षा कोचिंग सेंटर शुरू करने और ग्रामीण क्षेत्रों में हर विधानसभा में चलित क्लिनिक शुरू करने की घोषणा भी की, जहां सामान्य बीमारियों की जांच और इलाज किया जाएगा.

भोपाल में पुलिस का होली मिलन समारोह: रंग-गुलाल और डांस के साथ झूमे अधिकारी-कर्मचारी

भोपाल के नेहरू नगर स्थित पुलिस लाइन के परेड ग्राउंड में पुलिस का होली मिलन समारोह आयोजित किया गया. इस मौके पर पुलिस अधिकारी, कर्मचारी और उनके परिवार के सदस्य बड़ी संख्या में शामिल हुए. सभी ने एक-दूसरे को रंग-गुलाल लगाकर होली की शुभकामनाएं दीं. कार्यक्रम के दौरान होली के गीतों पर पुलिसकर्मी जमकर डांस करते नजर आए. वहीं रंग, गुलाल और पानी की बौछारों के बीच पूरा मैदान उत्साह और उमंग से भर गया. त्योहार के इस मौके पर पुलिस परिवार ने मिलकर खुशी और भाईचारे के साथ होली का पर्व मनाया.

खरगोन में दो हादसों में तीन युवकों की मौत, बाइक टक्कर और कार-पिकअप भिड़ंत में गई जान

खरगोन जिले में दो अलग-अलग सड़क हादसों में तीन युवकों की मौत हो गई, जबकि चार लोग घायल हो गए. पहली घटना बिस्टान के पास पिपरखेड़ा में हुई, जहां दो बाइकों की आमने-सामने टक्कर में दो युवकों की मौके पर मौत हो गई और चार लोग घायल हो गए. घायलों में से एक की हालत गंभीर होने पर उसे इंदौर रेफर किया गया है. दूसरी घटना कसरावद रोड पर हुई, जहां कार और पिकअप की जोरदार भिड़ंत में कार सवार 23 वर्षीय विजय गोयल की मौके पर ही मौत हो गई. पुलिस मामले की जांच में जुटी है. तीनों शवों का पोस्टमार्टम जिला अस्पताल खरगोन में जारी है.

दतिया में खून की होली: रंग-गुलाल को लेकर दो पक्षों में भिड़ंत, लाठी-डंडों से हमला, वीडियो वायरल

दतिया जिले के जिगना थाना क्षेत्र में होली के दौरान रंग-गुलाल डालने को लेकर दो पक्षों के बीच विवाद हो गया, जो देखते ही देखते मारपीट में बदल गया. दोनों पक्षों के लोगों ने एक-दूसरे पर लाठी-डंडों से हमला कर दिया. हैरानी की बात यह रही कि इस झगड़े में महिलाओं को भी नहीं बख्शा गया और महिलाओं के साथ भी मारपीट की गई. इस घटना में दो से तीन लोग घायल बताए जा रहे हैं. पूरी मारपीट का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है. बताया जा रहा है कि यह घटना जिगना थाना क्षेत्र में कल शाम की है. पुलिस मामले की जांच में जुटी है.

AIIMS भोपाल सुसाइड केस में राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग सख्त, स्वास्थ्य मंत्रालय, डायरेक्टर और पुलिस कमिश्नर को नोटिस

भोपाल के AIIMS में महिला असिस्टेंट प्रोफेसर सृष्टि द्वारा HOD डॉक्टर परवेज़ की प्रताड़ना और हुमिलियेशन से तंग आ कर स्वयं बेहोश करने वाली दवाई के ओवरडोज से आत्महत्या करने वाली घटना की शिकायत प्राप्त हुई है कि महिला द्वारा तीन बार प्रताड़ना देने वाले डॉक्टर परवेज़ के विरुद्ध शिकायत… pic.twitter.com/f2iojSXVlb

— प्रियंक कानूनगो Priyank Kanoongo (@KanoongoPriyank) March 5, 2026 

एम्स भोपाल में महिला असिस्टेंट प्रोफेसर की आत्महत्या के मामले में राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग ने संज्ञान लिया है. आयोग की पीठ, जिसकी अध्यक्षता प्रियंक कानूनगो कर रहे हैं, ने इस मामले में भारत सरकार के स्वास्थ्य मंत्रालय के सचिव, एम्स भोपाल के डायरेक्टर और भोपाल पुलिस कमिश्नर को नोटिस जारी किया है. आयोग ने पूरे मामले की जांच कर 15 दिन के भीतर रिपोर्ट पेश करने के निर्देश दिए हैं. साथ ही इस मामले से जुड़ी एफआईआर और पोस्टमार्टम रिपोर्ट भी दिल्ली तलब की गई है. महिला डॉक्टर ने कथित तौर पर विभागाध्यक्ष की प्रताड़ना से परेशान होकर आत्महत्या की थी.

होली की रात खून से लाल हुआ गांव: हथना में युवक की गोली मारकर हत्या, आरोपी की तलाश में पुलिस

जिले के हथना गांव में होली की रात एक युवक की गोली मारकर हत्या कर दी गई. मृतक की पहचान चंदू रैकवार के रूप में हुई है, जो महर्षि स्कूल में प्यून के पद पर कार्यरत था. घटना की सूचना देर रात पुलिस को मिली, जिसके बाद पुलिस टीम तुरंत मौके पर पहुंची और जांच शुरू की. प्रारंभिक जानकारी के मुताबिक अज्ञात आरोपी ने चंदू रैकवार को गोली मार दी, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई. पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है और आरोपी की पहचान कर उसकी तलाश में जुट गई है.

Ramswaroop Mantri

Add comment

Recent posts

script async src="https://pagead2.googlesyndication.com/pagead/js/adsbygoogle.js?client=ca-pub-1446391598414083" crossorigin="anonymous">

प्रमुख खबरें

चर्चित खबरें