टीम इंडिया की जीत पर सीएम मोहन ने दी बधाई
टी-20 वर्ल्ड कप फाइनल को लेकर कटनी और मंडला में उत्साह, बड़ी स्क्रीन पर देख रहे मैच
टी-20 वर्ल्ड कप फाइनल में भारत और न्यूजीलैंड के बीच मुकाबले को लेकर मध्यप्रदेश के कटनी और मंडला में जबरदस्त उत्साह देखने को मिला. कटनी के सुभाष चौक पर क्रिकेट प्रेमी अवकाश जायसवाल ने एलईडी स्क्रीन लगवाकर मैच का लाइव प्रसारण कराया, जहां बड़ी संख्या में लोग जुटकर टीम इंडिया का उत्साह बढ़ाते नजर आए. वहीं मंडला जिले में भी बड़ी स्क्रीन लगाकर लोगों ने ढोल-नगाड़ों के साथ मैच देखा. हर बाउंड्री और चौके पर लोग खुशी से झूम उठे और नाचकर जश्न मनाते दिखाई दिए. क्रिकेट प्रेमियों ने टीम इंडिया की जीत का भरोसा जताते हुए मैच के बाद तिरंगा लेकर जश्न मनाने की तैयारी भी कर ली.
उज्जैन में नगर भ्रमण पर भगवान
उज्जैन में ज्योतिर्लिंग भगवान श्री महाकाल मंदिर से रंगपंचमी पर भगवान वीरभद्र जी महाकालेश्वर ध्वज का पूजन किया गया. इसके बाद झांकी नगर भ्रमण पर निकली. इसमें शिव बारात समेत तमाम झांकियां शामिल की गईं. इसी के साथ भगवान महाकाल का ध्वज झांकी में शामिल रहा.

कोंडागांव में टी20 वर्ल्डकप का रोमांच
टी20 वर्ल्डकप की खिताबी भिड़ंत में भारत और न्यूजीलैंड आमने-सामने हैं. छत्तीसगढ़ के कोंडागांव के बस स्टैंड में बड़ी स्क्रीन पर फाइनल का प्रसारण हो रहा है. बड़ी संख्या में शहरवासी मौजूद हैं. वे मैच के पल-पल का मजा ले रहे हैं. अहमदाबाद में भारत और न्यूजीलैंड के बीच फाइनल मुकाबला हो रहा है.

मुख्यमंत्री ने करीला धाम में माता जानकी के किए दर्शन, खेली फूलों की होली
मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने रविवार को अशोकनगर जिले के तहसील बहादुरपुर के ग्राम पंचायत जसैया के ग्राम कानीखेड़ी स्थित मां जानकी माता मंदिर करीला धाम पहुंचकर माता जानकी के दर्शन किए. साथ ही प्रदेशवासियों की सुख-समृद्धि की कामना की. मंदिर परिसर में उन्होंने विधि विधान से पूजा-अर्चना कर दर्शन किए. उन्होंने मंदिर परिसर में ढोल बजाकर शंखनाद किया. इसके बाद सीएम मोहन यादव ने नारी सशक्तिकरण पर आधारित प्रदर्शनी का अवलोकन किया. इस दौरान उन्होंने श्रद्धालुओं के साथ फूलों की होली भी खेली.
राज्य मानवाधिकार आयोग के अध्यक्ष पहुंचे टीकमगढ़
राज्य मानवाधिकार आयोग के अध्यक्ष डॉ अवधेश प्रताप सिंह यादव टीकमगढ़ पहुंचे. उन्होंने जिले के अधिकारियों के साथ बैठक की. वह मानव अधिकार आयोग में लंबित शिकायतों का निराकरण करेंगे. उन्होंने कहा कि समाज के सशक्तिकरण के लिए मानव अधिकार आयोग का संरक्षण होना चाहिए. इस दौरान मानवाधिकार आयोग के अध्यक्ष से पीड़ित महिलाओं ने शिकायत की. उन्होंने बताया कि दिगौडा थाना प्रभारी छेड़छाड़ की रिपोर्ट नहीं लिख रहे थे. महिलाओं ने दो वनकर्मियों पर छेड़छाड़ का आरोप लगाया. डॉ अवधेश प्रताप सिंह यादव सोमवार को कलेक्ट्रेट कार्यालय में मामलों की समीक्षा करेंगे.
फूड पॉइजनिंग की चपेट में दर्जनों लोग
बिलासपुर के मस्तूरी के मुकुंदपुर गांव में फूड पॉइजनिंग का मामला सामने आया है. खाना खाने के बाद एक-एक कर लोगों की तबीयत बिगड़ने लगी. करीब 40 लोग फूड पॉइजनिंग की चपेट में आए हैं. बीमारों में महिला, पुरुष और बच्चे शामिल हैं. मस्तूरी के प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में सभी का इलाज चल रहा है. बीएमओ मौके पर हैं. पचपेड़ी क्षेत्र के ग्राम मुकुंदपुर का यह मामला है. स्वास्थ्य विभाग की टीम भी अलर्ट पर है. हालात पर नजर रखी जा रही है.
शाजापुर जिले में रंगपंचमी की धूम
शाजापुर जिले में भी रंगपंचमी का त्योहार पूरे उत्साह और रंगारंग माहौल के साथ मनाया गया. शहर के आजाद चौक से दोपहर करीब एक बजे फाग यात्रा निकली, जो शहर के प्रमुख मार्गों से होते हुए बस स्टैंड पहुंची. इस यात्रा में हजारों लोग रंग-गुलाल के बीच झूमते नजर आए. नगरपालिका की फायर ब्रिगेड और पानी के टैंकरों से पानी की बौछारें की गईं. छतों से लोगों ने गुब्बारे फेंके. वहीं जगह-जगह होल्यारों का आलू वड़ा और लस्सी से स्वागत किया गया. कुछ इसी तरह का नजारा शुजालपुर में भी देखने को मिला. शुजालपुर मंडी में महाकाल शोभायात्रा समिति द्वारा गेर का जुलूस निकाला गया, जिसमें नगरपालिका की फायर ब्रिगेड ने रंग गुलाल की बौछार की. युवाओं की टोली नाचते हुए शामिल हुई. राम मंदिर में ठंडाई का वितरण हुआ और टेम्पो चौराहे पर अलग-अलग वेशभूषा में शामिल हुए होली के होल्यारों का सम्मान भी किया गया. कॉलेज खेल मैदान में भी सैकड़ों खिलाड़ियों ने देशभक्ति गीत पर नाचते हुए गुलाल उड़ाया और रंगपंचमी मनाई. सुरक्षा को लेकर प्रमुख चौराहों पर पुलिसबल तैनात रहा.

CA रिजल्ट में भोपाल का जलवा
इंस्टीट्यूट ऑफ चार्टर्ड अकाउंटेंट्स ऑफ इंडिया (ICAI) ने सीए फाउंडेशन और सीए इंटरमीडिएट परीक्षा जनवरी 2026 के परिणाम घोषित कर दिए हैं. इस बार भोपाल के छात्रों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए शहर का नाम रोशन किया है. भोपाल ब्रांच ऑफ सीआईआरसी ऑफ आईसीएआई के अनुसार इस बार भोपाल का परिणाम राष्ट्रीय औसत से बेहतर रहा है. सीए इंटरमीडिएट परीक्षा में भोपाल सेंटर से जाजा जुनैद ने 600 में से 467 अंक प्राप्त कर 77.83 प्रतिशत के साथ पहला स्थान हासिल किया. दूसरे स्थान पर निर्मित ठाकुर रहे, जिन्होंने 417 अंक (69.50 प्रतिशत) प्राप्त किए. तीसरे स्थान पर यश ओझा ने 385 अंक (64.17 प्रतिशत) हासिल किए. वहीं कार्तिक जोशी 380 अंक के साथ चौथे और उत्सव नुना 377 अंक के साथ पांचवें स्थान पर रहे. सीए फाउंडेशन परीक्षा में स्वास्तिक गुप्ता ने 400 में से 330 अंक प्राप्त कर 82.50 प्रतिशत के साथ भोपाल में पहला स्थान हासिल किया. दूसरे स्थान पर माही गुप्ता (325 अंक, 81.25 प्रतिशत) और तीसरे स्थान पर नयन जैन (322 अंक, 80.50 प्रतिशत) रहे. देशभर में सीए इंटरमीडिएट परीक्षा में कुल 2,16,801 अभ्यर्थी शामिल हुए थे, जिनमें से 29,455 छात्र सफल घोषित हुए. इस तरह इस बार कुल पास प्रतिशत 13.59 रहा.
ग्वालियर के मकान में लगी भीषण आग
ग्वालियर के एक मकान में भीषण आग लग गई. मकान में 5 से 6 लोग फंसे थे. खिड़की तोड़कर सभी को बाहर निकाला. फायर ब्रिगेड की गाड़ियां मौके पर पहुंचीं. आग बुझाने का प्रयास जारी है. पुलिस और अन्य लोग भी मदद में जुटे. कोतवाली थाना क्षेत्र की यह घटना है.
राज्य के धान को जीआई टैग नहीं दिया जा रहा है: पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह
मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह ने भोपाल में कहा कि रंगपंचमी के दिन प्रेसवार्ता सामान्य तौर पर नहीं होती है लेकिन मध्य प्रदेश के किसानों के साथ लंबे समय से भेदभाव हो रहा है. राज्य के धान को जीआई टैग नहीं दिया जा रहा है जबकि बासमती चावल वर्षों से प्रदेश में उगाया जा रहा है. अंतर्राष्ट्रीय बाजार में चावल की कीमत तिगुनी है. 27 लाख किसान धान उगाते हैं लेकिन केंद्र सरकार जीआई टैग नहीं दे रही है. मनमोहन सिंह सरकार ने हमारे चावल को जीआई टैग दिया था. इंटरनेशनल मार्केट में हमारा कंपटीशन पाकिस्तान से है. पाकिस्तान में 40 से ज्यादा जिलों को जीआई टैग दिए गए हैं जबकि भारत में सिर्फ 12 जिलों में हैं. 2025 में भी पीएम मोदी को इस विषय पर पत्र लिखा था. प्रधानमंत्री को बताना चाहिए कि वह भारत के किसानों को दरकिनार कर पाकिस्तान को एडवांटेज क्यों दे रहे हैं.
कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान पर जुबानी वार
पूर्व सीएम दिग्विजय सिंह ने कहा कि 16 साल से ज्यादा प्रदेश के मुख्यमंत्री रहे शिवराज सिंह चौहान कृषि मंत्री हैं लेकिन इसके बावजूद अपने ही किसानों के लाभ का ध्यान नहीं रख रहे हैं. सवाल यही है कि आखिर क्यों मध्य प्रदेश के किसानों के साथ अन्याय हो रहा है. यदि हमारे किसानों को जीआई टैग नहीं मिला, तो वह अनशन पर बैठेंगे. इसकी पूरी जिम्मेदारी पीएम मोदी, केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान और पीयूष गोयल की होगी. शिवराज सिंह चौहान अगर प्रदेश के किसानों से न्याय कर रहे होते, तो मिला हुआ जीआई टैग कैंसिल नहीं होता. बासमती का ग्रोथ 2003 के बाद से हुआ है. उससे पहले रकबा ज्यादा नहीं था, इसलिए जो पूर्व में हुआ, उससे इसे रिलेट नहीं किया जाना चाहिए.
भोपाल में इनकम टैक्स विभाग ने की छापेमारी
भोपाल में मिलन स्वीट्स और अन्य जगहों पर इनकम टैक्स विभाग ने छापेमारी की है. अनियमितता की शिकायतों के बाद आईटी डिपार्टमेंट ने यह कार्रवाई की है. इनकम टैक्स से विभाग के उपनिदेशक सहित कई और अधिकारी पहुंचे. एमपी नगर सहित कई और ठिकानों पर आयकर की दबिश जारी है. स्थानीय पुलिसकर्मी और अधिकारी भी मौजूद हैं.
हार्डवेयर की दुकान लगी भीषण आग
रतलाम में एक हार्डवेयर की दुकान में भीषण आग लग गई. प्लास्टिक का सामान जलकर खाक हो गया. नयागांव टैंकर रोड क्षेत्र की यह घटना है. दमकल विभाग ने करीब एक घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया. आग लगने का कारण अज्ञात है. आग लगने से क्षेत्र में दहशत फैल गई. औद्योगिक थाना पुलिस मौके पर है. मामले की जांच जारी है.
बाइक सवार परिवार पर गिरा कंटेनर
बैतूल-नागपुर फोरलेन पर दर्दनाक सड़क हादसा हुआ है. बाइक सवार परिवार पर अनियंत्रित कंटेनर गिर गया. कंटेनर अनियंत्रित होकर दूसरी लेन पर जा पलटा. हादसे में बाइक सवार शख्स की मौत हो गई. पत्नी और बेटा घायल हुए हैं. कंटेनर के नीचे से शव को बाहर निकाला गया. महिला और बच्चे का जिला अस्पताल में इलाज जारी है. परिवार नर्मदापुरम से मुलताई की तरफ जा रहा था. बैतूल बाजार थाना पुलिस घटना की जांच में जुटी.
बैतूल के फागुन मेले में युवक की हत्या
बैतूल के फागुन मेले में एक युवक की चाकू मारकर हत्या कर दी गई. पुरानी रंजिश के चलते दो पक्षों के बीच चाकूबाजी हुई. चाकूबाजी में एक पक्ष के दो युवक जख्मी हुए थे. एक युवक गोविंद की मौत हो गई जबकि दूसरे की हालत नाजुक है. आठनेर पुलिस ने मुख्य आयोपी मोहित वड़ीवा को गिरफ्तार किया. पिछले महीने एक विवाह समारोह के दौरान डीजे पर डांस को लेकर विवाद शुरू हुआ था. पुलिस अन्य आरोपियों की तलाश में जुटी.
हार्डवेयर की दुकान लगी भीषण आग
रतलाम में एक हार्डवेयर की दुकान में भीषण आग लग गई. प्लास्टिक का सामान जलकर खाक हो गया. नयागांव टैंकर रोड क्षेत्र की यह घटना है. दमकल विभाग ने करीब एक घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया. आग लगने का कारण अज्ञात है. आग लगने से क्षेत्र में दहशत फैल गई. औद्योगिक थाना पुलिस मौके पर है. मामले की जांच जारी है.
बाइक सवार परिवार पर गिरा कंटेनर
बैतूल-नागपुर फोरलेन पर दर्दनाक सड़क हादसा हुआ है. बाइक सवार परिवार पर अनियंत्रित कंटेनर गिर गया. कंटेनर अनियंत्रित होकर दूसरी लेन पर जा पलटा. हादसे में बाइक सवार शख्स की मौत हो गई. पत्नी और बेटा घायल हुए हैं. कंटेनर के नीचे से शव को बाहर निकाला गया. महिला और बच्चे का जिला अस्पताल में इलाज जारी है. परिवार नर्मदापुरम से मुलताई की तरफ जा रहा था. बैतूल बाजार थाना पुलिस घटना की जांच में जुटी.
बैतूल के फागुन मेले में युवक की हत्या
बैतूल के फागुन मेले में एक युवक की चाकू मारकर हत्या कर दी गई. पुरानी रंजिश के चलते दो पक्षों के बीच चाकूबाजी हुई. चाकूबाजी में एक पक्ष के दो युवक जख्मी हुए थे. एक युवक गोविंद की मौत हो गई जबकि दूसरे की हालत नाजुक है. आठनेर पुलिस ने मुख्य आयोपी मोहित वड़ीवा को गिरफ्तार किया. पिछले महीने एक विवाह समारोह के दौरान डीजे पर डांस को लेकर विवाद शुरू हुआ था. पुलिस अन्य आरोपियों की तलाश में जुटी.
आगर मालवा जिले में रंगपंचमी की धूम
आगर मालवा जिले में रंगपंचमी की धूम मची हुई है. लोग सुबह से ही अबीर-गुलाल में रंगे हुए नजर आ रहे हैं. आगर शहर में जगह-जगह पारंपरिक गेर निकाली जा रही है. गेर में भगोरिया नृत्य करते हुए निकले कलाकार आकर्षक का केंद्र रहे. नगरपालिका परिवार में रंगपंचमी का अलग ही रंग चढ़ा हुआ है. ढोल-ताशों और डीजे की धुन पर युवा झूम रहे हैं. जगह-जगह एक-दूसरे को रंग लगाकर बधाइयां दी जा रही हैं. रंगपंचमी को लेकर शहर में उत्साह और उमंग का माहौल है. पर्व को देखते हुए पुलिस प्रशासन भी मुस्तैद है.

सोमवार से शुरू बजट सत्र
होली के बाद सोमवार से छत्तीसगढ़ विधानसभा का बजट सत्र दोबारा से शुरू होगा. विभागों के बजट पर 9 दिन चर्चा होगी. मुख्यमंत्री सहित सभी मंत्रियों से संबंधित 33 विभागों के अनुदान मांगों पर चर्चा होगी. अंतिम दो दिनों में सत्र में लाए जाने वाले विधेयकों पर चर्चा कर पारित किया जाएगा. 9 दिन के सत्र में कांग्रेस सरकार के खिलाफ हमलावर रहेगी.
रंगपंचमी पर सांसद और मंत्री का डांस
रंगपंचमी पर राजगढ़ के सांसद रोडमल नागर और मंत्री गौतम टेटवाल के जुगलबंदी डांस ने रंग जमा दिया. दोनों नेताओं ने जमकर डांस किया. उड़ते गुलाल के बीच दोनों नेताओं ने जमकर डांस किया. उन्होंने कार्यकर्ताओं के साथ रंगों का पर्व उत्साह से मनाया. डांस देख समर्थकों का जोश दोगुना हो गया. कार्यक्रम में उत्सव जैसा माहौल दिखा. नेताओं की जुगलबंदी ने रंगपंचमी के जश्न को खास बनाया.
इंदौर के गेर में बेहोश हुई युवती, पुलिसकर्मियों ने दिखाई मुस्तैदी
इंदौर के गेर में तमन्ना नाम की युवती बेहोश हो गई. पुलिसकर्मियों ने मुस्तैदी दिखाई. तुरंत युवती को उठाकर एंबुलेंस तक पहुंचाया. तमन्ना को ऑक्सीजन देकर एमवाय अस्पताल रवाना किया गया. परिजनों ने पुलिसकर्मियों का शुक्रिया अदा किया.
अनूपपुर में प्रेमी-प्रेमिका ने खाया जहर, दोनों की मौत
अनूपपुर जिला चिकित्सालय में बीती रात 18 साल की एक लड़की की इलाज के दौरान मौत हो गई. वहीं दूसरी तरफ अभय सिंह राठौड़ उम्र लगभग 19 वर्ष की भी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र जैतहरी में इलाज के दौरान मौत हो गई. जानकारी के अनुसार, युवक और युवती घर से तीन मार्च को निकले थे. दोनों की जहर खाने से मौत हुई है. हालांकि आधिकारिक तौर पर इस बात की कोई पुष्टि नहीं की गई है. परिजनों के आने के बाद पोस्टमार्टम की कार्यवाही कर शव परिजनों को सौंपे जाएंगे.
राजनांदगाव: T20 फाइनल से पहले महिलाओं का विशेष हवन
भारतीय क्रिकेट टीम की जीत के लिए शनि मंदिर धाम में महिलाओं ने विशेष हवन और पूजा-अर्चना की. यह आयोजन भारत और न्यूजीलैंड के बीच आज होने वाले T20 वर्ल्ड कप फाइनल के मौके पर किया गया.
सीहोर में विधायक के बेटे का हाईवोल्टेज ड्रामा
सीहोर के आष्टा में बीजेपी विधायक गोपाल इंजीनियर के बेटे और जिला पंचायत सदस्य महेंद्र सिंह ने पूर्व पार्षद बाबू लाल मालवीय के घर में घुसकर कथित रूप से अभद्रता और धक्का-मुक्की की. घटना का वीडियो परिजनों ने बनाया और पुलिस को सूचना दी. आरोपी ने कहा कि वह केवल समझाने गया था, जबकि परिजन ने आरोप लगाए. आष्टा थाना पुलिस ने दोनों पक्षों की शिकायत पर एनसीआर दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है.
गोरखापाली हिंसा: शराब विवाद में कोटवार रथराम सिदार की मौत, गांव में तनाव
गोरखापाली में होली के दिन दो पक्षों के बीच हुई हिंसक झड़प में गंभीर रूप से घायल कोटवार रथराम सिदार का इलाज के दौरान बिलासपुर अस्पताल में निधन हो गया. विवाद शराब को लेकर हुआ था और हमला लाठी-डंडों से किया गया था. उनकी मौत के बाद गांव में तनावपूर्ण माहौल बन गया. शव गांव लाने की सूचना के बाद 180 से अधिक पुलिस बल तैनात किए गए.


रंगपंचमी के बीच क्रिकेट फैंस ने टीम इंडिया के लिए दिखाया जोश
टी20 वर्ल्ड कप फाइनल को लेकर भोपाल में क्रिकेट फैंस में जबरदस्त उत्साह देखा गया. रंग पंचमी के जश्न के साथ क्रिकेट प्रेमियों ने टीम इंडिया की जीत के लिए दुआएं कीं. फैंस ने अपने पसंदीदा खिलाड़ियों के पोस्टर और टैटू बनवाकर टीम इंडिया की जर्सी पहनकर समर्थन जताया और जीत के बाद जश्न मनाने की तैयारी दिखाई.
ट्रैफिक नियमों की नसीहत देना पड़ा भारी, बाइक सवारों ने कार चालक को पीटा
ग्वालियर के डबरा में ट्रैफिक नियमों का पालन करने की नसीहत देना कार चालक को भारी पड़ गया. दतिया निवासी जितेंद्र मिश्रा जब मंदिर से दर्शन कर लौट रहे थे, तभी दीदार कॉलोनी रोड पर बाइक सवार युवकों ने उनके साथ मारपीट की और कार में तोड़फोड़ कर दी. पीड़ित की शिकायत पर डबरा सिटी थाना पुलिस ने चार युवकों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है.
छत्तीसगढ़ के पूर्व डीजीपी विश्वरंजन का पटना में निधन
छत्तीसगढ़ के पूर्व डीजीपी विश्वरंजन का पटना के Medanta Hospital में निधन हो गया. वे कुछ समय से बीमार थे और कार्डियक समस्या के चलते अस्पताल में भर्ती थे. 1973 बैच के आईपीएस अधिकारी विश्वरंजन वर्ष 2007 से 2011 तक छत्तीसगढ़ के डीजीपी रहे. उनके निधन से पुलिस और प्रशासनिक महकमे में शोक की लहर है.

महाकाल मंदिर में CM मोहन यादव ने परंपरागत गैर और ध्वजा का पूजन
उज्जैन में मुख्यमंत्री मोहन यादव ने महाकाल मंदिर में परंपरागत गैर और ध्वजा का पूजन किया. इसके साथ ही उन्होंने अखाड़े के शास्त्रों का भी पूजन कर उनका संचालन और प्रदर्शन किया.



रायपुर में निगम की बड़ी कार्रवाई
रायपुर में जरवाय क्षेत्र में अवैध प्लाटिंग और निर्माण पर निगम की बड़ी कार्रवाई की गई.लगभग 1 एकड़ निजी भूमि पर अवैध कॉलोनी विकसित की जा रही थी. निगम टीम ने मुरूम मार्ग को जेसीबी से काटकर 12 अवैध निर्माणों को पूरी तरह जमींदोज कर दिया.
मॉक ड्रिल ने प्रशासन की तैयारियों पर डाला सवाल
मंडला के नेहरू गार्डन में आयोजित मॉक ड्रिल में आपदा प्रबंधन की तैयारियों पर सवाल उठे हैं. एसडीईआरएफ की टीम छोटी आग को भी बुझाने में संघर्ष करती नजर आई, फायर एक्सटिंग्विशर खत्म होने के कारण दूसरी लानी पड़ी. नगर पालिका की दमकल टीम नोजल बदलने में समय गंवाती रही. इन तस्वीरों और घटनाओं से प्रशासन की आपदा तैयारी की क्षमता पर गंभीर शंका खड़ी हुई है.
मुख्यमंत्री ने अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर शुभकामनाएं दी
मुख्यमंत्री Mohan Yadav ने अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर सभी महिलाओं को शुभकामनाएं दी हैं. सोशल मीडिया पर साझा अपने संदेश में उन्होंने मातृशक्ति को देश, समाज और परिवार की प्रगति में सक्रिय योगदान देने के लिए सम्मानित किया और महिलाओं की सफलता और नए प्रतिमान स्थापित करने की मंगलकामनाएं व्यक्त की.
ममता बनर्जी के अमर्यादित व्यवहार पर सीएम मोहन यादव का कड़ा विरोध
भोपाल में मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री Mohan Yadav ने पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री Mamata Banerjee द्वारा राष्ट्रपति Droupadi Murmu के साथ अमर्यादित व्यवहार को लेकर कड़ी आपत्ति जताई है. सीएम ने इसे राष्ट्रपति पद का अपमान बताया और कहा कि ममता बनर्जी को माफी मांगनी चाहिए. उन्होंने साफ किया कि राष्ट्रपति का पद राजनीति से ऊपर है और इसकी गरिमा बनाए रखना जरूरी है.
CM साय ने अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर बधाई
CM साय ने प्रदेश के सभी माताओं बहनों को अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस की बधाई दी. वीडियो जारी कर CM साय ने शुभकामना संदेश में लिखा कि माताएं, बहनें और बेटिया हमारे समाज की शक्ति, संवेदना और सृजन की आधारशिला हैं. महतारी वंदन योजना जैसी पहल से प्रदेश की माताओं-बहनों के जीवन में सकारात्मक बदलाव आ रहा है. हमारा संकल्प है कि प्रदेश की महिलाएं सशक्त हों, आगे बढ़ें और छत्तीसगढ़ की विकास यात्रा में बराबर की भागीदार बनें. आप सभी माता-बहनों को पुनः हार्दिक शुभकामनाएं. वहीं, मुख्यमंत्री CM Sai आज उड़ीसा के दौरे पर रहेंगे. वे दोपहर 12:40 बजे नवरंगपुर से उड़ीसा के लिए रवाना होंगे और वहां लाल बहादुर शास्त्री स्टेडियम में आयोजित कार्यक्रम में शामिल होंगे. इसके बाद बस्तर में मिनी स्टेडियम जनपद पंचायत में आयोजित वृहद महतारी वंदन सम्मलेन 2026 में भाग लेंगे. संध्या में 3:15 बजे आरंग के लिए रवाना होंगे, जहां आयोजित कार्यक्रम में शामिल होंगे. फिर 4:40 बजे पारागांव में वार्षिक अधिवेशन 2026, चंद्रनाथु कुर्मी क्षत्रिय समाज के कार्यक्रम में भाग लेंगे. शाम 6:20 बजे वे अपने निवास लौट आएंगे.
ग्वालियर में बेखौफ चोर, शटर तोड़कर शोरूम से बाइक और 50 हजार उड़ाए
Gwalior के गोविंदपुरी इलाके में एक शोरूम में चोरी की वारदात सामने आई है. देर रात एक चोर शटर का ताला तोड़कर अंदर घुस गया और वहां से एक लक्जरी बाइक के साथ करीब 50 हजार रुपये नकद लेकर फरार हो गया. पूरी घटना शोरूम में लगे सीसीटीवी कैमरों में कैद हो गई है. पुलिस मामले की जांच में जुटी है.
मुख्यमंत्री मोहन यादव का अशोकनगर दौरा
मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव आज अशोकनगर जिले के दौरे पर रहेंगे. वे दोपहर करीब 2 बजे प्रसिद्ध Karila Mela में शामिल होकर Janaki Mata Temple Karila में दर्शन करेंगे. इसके बाद चंदेरी के पूर्व विधायक स्व. Rajkumar Yadav को उनके पैतृक गांव महुअन पहुंचकर श्रद्धांजलि अर्पित करेंगे.






Add comment