अग्नि आलोक
script async src="https://pagead2.googlesyndication.com/pagead/js/adsbygoogle.js?client=ca-pub-1446391598414083" crossorigin="anonymous">

देश में धूम मचा रहा है मध्य प्रदेश का धनिया

Share

भोपाल। मध्यप्रदेश खाते में इस बार एक और उपलब्धि जुड़ गई है। यह उपलब्धि मिली है धनिया के क्षेत्र में। दरअसल इस बार बिहार पूरी तरह से धनिया के लिए मप्र पर निर्भर बन गया है। इसकी वजह से अब बिहार के भोजन में पूरी तरह से मप्र के धनिया का जायका मिलेगा। बिहार में धनिया की पूरी आपूर्ति प्रदेश के गुना जिले की कुंभराज की मंडी से की जा रही है। दरअसल मप्र को यह मौका मिला है पश्चिम बंगाल में इस बार धनिया की फसल अत्याधिक बारिश की वजह से पूरी तरह से नष्ट हो जाने की वजह से। दरअसल इसके पहले तक बिहार पश्चिम बंगाल से ही धनिया की खरीदी करता था। मप्र से बिहार को अधिकांश धनिया की आपूर्ति कंभराज मंडी से की जा रही है। कुंभराज का इलाका धनिया का सबसे बड़ा उत्पादक इलाका है।
यही वजह है कि इस मंडी का नाम एशिया के उन मंडियों में शामिल है, जहां पर सर्वाधिक धनिया का कारोबार होता है। फिलहाल अब तक  कुंभराज मंडी से 12500 बोरी धनिया बिहार भेजा जा चुका है। कुंभराज मंडी की देश विदेश में पहचान धनिया के उत्पादन और गुणवत्ता के साथ ही कम दामों की वजह से है। इस इलाके में मुख्य रुप से चार किस्म के धनिये की पैदावार की जाती है। इसमें ग्रीन, बादामी, स्कूटर तथा ईगल ब्रांड का धनिया शामिल है। यह चारों किस्म पूरे देश में बेहद पसंद की जाती हैं, कमी की वजह से इसकी मांग देश में बनी रहती है।
विदेशों में निर्यात होता है धनिया
कुंभराज इलाके में पैदा होने वाले धनिया की मांग देश-विदेश में बड़े  पैमाने में होने की वजह से उसका निर्यात भी खूब किया जाता है। यहां का धनिया मलेशिया, इंडोनेशिया, आॅस्ट्रेलिया सहित कई देशों में निर्यात किया जाता है। इस मंडी की खास बात यह है कि यहां पर राजस्थान के बारां, छबड़ा, मप्र के शिवपुरी, गुना, विदिशा, राजगढ़, शाजापुर आदि जिलों से भी धनिया विक्रय के लिए किसान लेकर आते हैं। फिलहाल यहां से बिहार के पटना, धनबाद, मुगलसराय सहित कई क्षेत्रों में धनिया को भेजा जा रहा है। इसके अलावा राजगढ़ मंडी से भी धनिया का बिहार निर्यात किया जा रहा है। दरअसल यह दोनों ही इलाके प्रदेश के सबसे अधिक धनिया के उत्पादक है। बिहार धनिया के आयात के लिए गुजरात का भी विकल्प था, लेकिन मप्र से बिहार का भाड़ा कम होने से यह सस्ता पड़ता है। बताया जा रहा है कि इस साल कुंभराज से ही बिहार को डेढ़ लाख बोरी धनिया निर्यात किया जाना है।

Ramswaroop Mantri

Recent posts

script async src="https://pagead2.googlesyndication.com/pagead/js/adsbygoogle.js?client=ca-pub-1446391598414083" crossorigin="anonymous">

प्रमुख खबरें

चर्चित खबरें