अग्नि आलोक
script async src="https://pagead2.googlesyndication.com/pagead/js/adsbygoogle.js?client=ca-pub-1446391598414083" crossorigin="anonymous">

सावन के दूसरे सोमवार को महाकाल की शाही सवारी

Share

सावन के दूसरे सोमवार के मौके पर शाम 4 बजे से बाबा महाकाल की शाही सवारी निकली। सवारी बड़े गणेश मंदिर से होते हुए शिप्रा के रामघाट पर पहुंची। इसके बाद पालकी हरसिद्धि मंदिर से निकलकर महाकाल मंदिर पहुंची। शाही सवारी में पुजारी, पालकी उठाने वाले कहार, प्रशासनिक अफसर और पुलिस जवान समेत 500 लोग शामिल हुए। आम श्रद्धालुओं को इसमें शामिल होने की इजाजत नहीं थी।

इससे पहले महाकाल मंदिर में सुबह 4 बजे से ही श्रद्धालुओं का तांता लगना शुरू हो गया। महाकाल के द्वार खुलते ही बाबा का धाम जयकारों से गूंज उठा। मंदिर के गेट से हरसिद्धि मंदिर तक भक्तों की 1 किलोमीटर लंबी लाइन लग गई थी। श्रद्धालुओं की भीड़ देखकर सभी के लिए एंट्री फ्री कर दी गई, जबकि पहले ऑनलाइन परमिशन वालों के लिए ही अनुमति दी गई थी। दोपहर 1 बजे के बाद महाकाल के प्रवेश बंद कर दिए गए। अब शाम 7 से 9 बजे तक श्रद्धालु महाकाल के दर्शन कर सकेंगे। आज 251 रुपए शुल्क दर्शन का काउंटर भी बंद है।

महाकाल को 1008 बेल पत्राें की माला अर्पित की गई।

महाकाल को 1008 बेल पत्राें की माला अर्पित की गई।

यह किया शृंगार

विश्व प्रसिद्ध 12 ज्योतिर्लिंगों में से एक बाबा महाकाल को विशेष 1008 बेल पत्रों की माला अर्पित की गई। बाबा का भांग, चंदन, फल, वस्र आदि से अलौकिक शृंगार किया गया।

महाकाल का विशेष पूजन करते पुजारी।

महाकाल का विशेष पूजन करते पुजारी।

शाम 4 बजे निकली

हर की तरह इस साल भी बाबा महाकाल सलामी के बाद पालकी में सवार होकर शाम 4 बजे मंदिर प्रांगण से लाव लश्कर के साथ निकले। इस साल भी कोरोना की वजह से सवारी मार्ग प्रतिबंधित की गई। बाबा की शाही सवारी मंदिर के ऐप और सोशल मीडिया के माध्यम से लाइव रही। सवारी मंदिर के मुख्य द्वार से बड़ा गणेश होती हुई हरसिद्धि की पाल नरसिंह घाट से क्षिप्रा नदी पहुंची। यहां पूजन के बाद रामानुजकोट आश्रम, हरिसिद्धि द्वार होते हुए शाम 6 बजे तक दोबारा मंदिर लौटी। सवारी में शामिल पुजारियों, पंडों और कहारों ने मास्क पहना। साथ ही सोशल डिस्टेंसिंग का भी पालन किया।

श्रद्धालु घर बैठे बाबा के दर्शन http://www.mahakaleshwar.nic.in पर वर्चुअल कर सकते हैं।

हरिसिद्धि मंदिर तक भक्तों की लाइन लगी है।

हरिसिद्धि मंदिर तक भक्तों की लाइन लगी है।

Ramswaroop Mantri

Recent posts

script async src="https://pagead2.googlesyndication.com/pagead/js/adsbygoogle.js?client=ca-pub-1446391598414083" crossorigin="anonymous">

प्रमुख खबरें

चर्चित खबरें