अग्नि आलोक
script async src="https://pagead2.googlesyndication.com/pagead/js/adsbygoogle.js?client=ca-pub-1446391598414083" crossorigin="anonymous">

गर्मी मिटाने दुश्मन देश की यात्रा पर निकले ‘महावीर’

Share

दिगंबर जैन समाज़ के ‘सठियाये’ हुए कपल 13 दिन पाँच सितारा में मौज करेंगे

प्रवीण खारीवाल
इंदौर। ऐसे समय में जब पाकिस्तान की मदद करने के मुद्दे पर भारत ने टर्की से रिश्ते खत्म कर लिए हैं राष्ट्रवादी कहे जाने वाले जैन समाज़ ने इंदौर से दुश्मन देश टर्की की दो सप्ताह की पांच सितारा यात्रा का आयोजन किया है। यात्रा में शामिल सदस्यों को सख्त निर्देश दिये गए हैं कि किसी भी सूरत में यात्रा के फोटो वाइरल न करें।

दिगंबर जैन सोशल ग्रुप जीनियस ने
उद्योगपति अशोक बड़जात्या,संजय बड़जात्या,विजय बड़जात्या,सचिन जैन की अगुआई में यह यात्रा संयोजित की है। 23 मई से 04 जून की इस विदेश यात्रा में साठ उम्र से अधिक के 45 मेंबर्स शामिल हैं जिन्होंने 3.50 लाख प्रति मेंबर्स के हिसाब से भुगतान किया हैं। यह यात्रा आज इस्ताम्बूल पहुंचेगी फिर अंकारा,अंटालिया, बॉडरम,पम्मूकाले और कप्पाडोसिया जैसे ठंडे शहर जाएंगे। यात्रा में अधिकांश कपल हैं। सभी यात्रियों ने मार्च-अप्रैल माह में बुकिंग करवाई थी। पहलगाम हमले के बाद हवाई युद्ध में पाकिस्तान की मदद करने पर इंडिया के टर्की से रिश्ते खराब हो गए।पीएम नरेंद्र मोदी ने कहा भी टॉक और ट्रेड संग नहीं चल सकते।

बताते हैं जब देश के अधिकांश यात्रियों ने इस दुश्मन देश की यात्रा रद्द कर दी तब भी ‘जीनियस’ ने बड़ी आर्थिक नुक्सानी का हवाला देते हुए दुश्मन देश की पर्यटन यात्रा यथावत रखने का फैसला किया। अशोक बड़जात्या ने कुछ ढुलमूल हो रहे मेंबर्स से कहा फोटो वीडियो वाइरल नहीं होंगे किसी को पता नहीं चलेगा आप तो चलिये। बताते हैं कुछ देशप्रेमी यात्रियों ने एन वक़्त पर बड़ी नुकसानी के बावजूद टिकट कैंसिल करवा लिए।उनका कहना था कि दुश्मन देश में पर्यटन नहीं करेंगे।बताते चले कि सरकार ने कई एयरपोर्ट सुरक्षा और मेट्रो ट्रैन में टर्की के साथ किए कई करार रद्द कर दिए हैं।

बड़जात्या के वाट्सएप ग्रुप से
जानिए यात्रा के बारे में

जीनियस सोशल ग्रुप लाया है 5 स्टार रॉयल तुर्की यात्रा। 23 मई को रात्रि 8 बजे इंदौर एयरपोर्ट पर एकत्रित होकर इंडिगो की रात्रि 10.20 की फ्लाइट से मुंबई रवाना रात्रि 11.45 मुंबई टर्मिनल 2 पर आगमन उपरांत अपना लगेज लेकर इमिग्रेशन करके इंडिगो की फ्लाइट से(टर्मिनल 2 से ही )24 मई सुबह 6.50 बजे इसतम्बूल(तुर्की) के लिए रवाना। फ्लाइट में नाश्ते के पैकेट दिए जायेंगे दोपहर 12 बजे ऐतिहासिक यूरोपीयन देश इसतम्बूल आगमन लक्सजरी 49 सीटर बस से रमाडा इंटरनेशनल होटल (5*) में चेकिंग। हमारे इंडिया से गए शेफ द्वारा शुद्ध भोजन। होटल में स्वीमिंग करके आराम करने फ्री।इसतम्बूल जो की फर्स्ट वर्ल्ड वार के समय का विश्व का मुखिया देश था जाना रोमन, एजीपटियन सुल्तानो ने राज किया सुन्दर आर्किटेक्चर के सजी तुर्की की राजधानी में शाम 5 बजे ब्लैक सी और मारामर सी के मध्य बोस्फोरस क्रूस पर सिटी के सुन्दर नजारों को देखने जायेंगे। रात्रि भोजन त्यागी लोगों के लिए भोजन के पैकेट दिए जायेंगे क्रूस ट्रिप के बाद डिनर और विश्राम होटल में। इसतम्बूल में रात्रि में मार्किट का आनंद ले सकते हैं।
25 मई – सुबह 8 बजे (होटल के नास्ते के साथ आपने कुक द्वारा बनी डिश ) करके वर्ल्ड की वहुत इम्पोर्टेन्ट ऐतिहासिक सिटी इसतम्बूल के साइड सीन करने जायेंगे। आजकल बॉलीवुड की ज्यादातर फिल्मो की शूटिंग इसी शहर मै होती है (टाइगर जिन्दा है,एक था टाइगर, दिल धड़काने दो ) वर्ल्ड फेमस यूंन्सको में दर्ज सुल्तान अहमद मस्जिद- इसे नीली मस्जिद के नाम से भी जाना जाता है।ये ऑटोमन वास्तुकला पर बनी पहली और एकमात्र छह मीनार मस्जिद है। इस मस्जिद का निर्माण 1617 में समाप्त हुआ था. इसे हागिया सोफिया ग्रैंड मस्जिद के ठीक सामने बनाया गया था। ये मस्जिद इस्तांबुल के कई ऐतिहासिक स्थलों में से एक है एक दो और साइड सीन करते हुए लंच के लिए होटल आएंगे लंच उपरांत hippodrome of constantinpol जायेंगे जो हमेशा से सत्ता के केंद्र की लड़ाई की जगह रही है, फिर byzantium palace, topkapi palace (रॉयल palace ) के साथ कई ऐतिहासिक बिल्डिंग को देखेंगे डिनर होटल मै रात्रि विश्राम
26 मई – सुबह 9 बजे नास्ते उपरांत बहूत ही सुन्दर pieere lote vally कैबेल कार से जायेंगे जहाँ पर कई मूवी के शूटिंग हुई है स्वर्ग जैसे दृश्य को देखेंगे वापसी मै लंच होटल मै करके दोपहर बाद विश्व प्रशिद्ध स्पाइस और ग्रैंड बाजार शोपिंग।

27 मई – सुबह 8 बजे नास्ता करके होटल चेकउट करके टर्कीश एयरलाइन्स की फ्लाइट tk 2320 से 11 बजे की फ्लाइट से इज़मीर के लिए रवाना 12.20 पर आगमन उपरांत कुसदासी के aria claros /tusan beach resort (5*) होटल मै चेकिंग लंच होटल मै करने के उपरांत शाम को बीच पर sunset देखते हुए समुन्दर का आनंद लेंगे डिनर होटल मै रात्रि विश्राम।

दिन 05: कुसादसी 28 मई
नाश्ते के बाद, हम इफिसस के दौरे के लिए निकलेंगे; यह दुनिया के सबसे बेहतरीन प्राचीन शास्त्रीय शहर में से एक है। ओडियन के पुराने महल , हरक्यूलिस गेट, हैड्रियन का मंदिर, शानदार पुस्तकालय, अगोरा और शानदार ग्रीको-रोमन थिएटर देखें। बाद में हम पहाड़ की चोटी पर स्थित सुंदर पुराने तुर्की-रूढ़िवादी सिरिंस गांव का दौरा करेंगे, जहाँ कोई भी प्रभावशाली वाइन यार्ड, फलों के पेड़ और जैतून के बाग, कीनू और अंजीर के खेत और देवदार के जंगल से ढकी चट्टानी चट्टानों का आनंद ले सकता है। इस गांव में तुर्की-ग्रीक संस्कृति का संश्लेषण है।

दिन 06: 29मई कुसादसी-पामुक्काले (190 किमी 03 घंटे बस द्वारा )

नाश्ते के बाद, चेक आउट करें और पामुक्काले के लिए आगे प्रस्थान करेंगे हिरापोलिस के प्राचीन शहर, प्राचीन दुनिया के सबसे बड़े नेक्रोपोलिस कब्रिस्तान के खंडहर, रोमन स्नान, बेसिलिका और कैल्शियम चट्टानों की यात्रा करें। आपको घूमते समय सबसे अच्छे स्थानों की तस्वीरें लेने का मौका मिलेगा। होटल adam pira thermal hotel (5*) में चेक इन करेंगे । होटल में हॉट स्प्रिंग्स का आनंद लें। शाम के भोजन के बाद मार्किट हेतु फ्री (भोजन: नाश्ता, दोपहर का भोजन और रात का खाना भारतीय सेफ द्वारा )
दिन 07 :30 मई पामुक्काले – antalya (240 किमी 03 घंटे 30 मिनट बस द्वारा )

नाश्ते के बाद, चेक आउट करें और अंताल्या के लिए आगे बस से रवाना होंगे । Castival hotel (5*) में पहुँच कर चेक इन करेंगे लंच भारतीय सेफ द्वारा । शाम को मौज-मस्ती के लिए फ्री,अंताल्या में रात बिताएँ।
(भोजन: नाश्ता, दोपहर का भोजन और रात का खाना)

दिन 08:
अंताल्या 31 मई

नाश्ते के बाद अंताल्या शहर के दौरे के लिए जायेंगे । यह दौरा अंताल्या के ऐतिहासिक पुराने शहर की घुमावदार, संकरी गलियों से होते हुए शुरू होगा, जिसे “कालेसी” के नाम से भी जाना जाता है, जिसका शाब्दिक अर्थ है “महल के अंदर”। हम हैड्रियन गेट, रोमन सम्राट हैड्रियन के सम्मान में बनाया गया एक शानदार मेहराब; हिदिर्लिक टॉवर जो शहर की सबसे पुरानी बची हुई इमारतों में से एक है; ओटोमन युग के घर और बगीचे और रिपब्लिक स्क्वायर जैसी जगहों से गुज़रेंगे। बाद में, हम मानवगत झरने का भी दौरा करेंगे। अंताल्या में रात बिताएँ। (भोजन: नाश्ता, दोपहर का भोजन और रात का खाना होटल मै )

दिन 09:01 जून
अंताल्या-कोन्या कप्पाडोसिया (540 किमी 07 घंटे 30 मिनट बस द्वारा )
सुबह 7 बजे नाश्ते के बाद कोन्या के लिए ड्राइव करेंगे । हम कोन्या में मेवलाना संग्रहालय (यदि समय अनुमति देता है) पहुंचेंगे। रूमी का मकबरा, जिसे तुर्की भाषा में “मेवलाना मुज़ेसी” कहा जाता है, कोन्या की अवश्य देखने वाली सूची में एक स्थान है। बाद में केपेडोसिया के लिए आगे बढ़ेंगे । Emin kocak होटल(5*) में पहुँचें और चेक इन करेंगे केपेडोसिया में रात बिताएँ।
(भोजन: नाश्ता, दोपहर का भोजन और रात का खाना होटल मै )

दिन:10(2 जून )
कप्पाडोसिया

सुबह 05:00 बजे हॉट एयर बैलून (ओपशनल) के लिए जा सकते है (जिनको hot एयर बेलून हेतु जाना हो लगभग 25000 rs प्रति व्यक्ति से कर सकते है )और 09:00 बजे होटल वापस लौटकर
भारतीय नाश्ते के बाद, हम क्षेत्र के दर्शनीय स्थलों की यात्रा के लिए आगे बढ़ते हैं; उचिसार, कप्पाडोसिया का सबसे ऊँचा स्थान, जिसमें लगभग 300 गुफाओं वाला एक विशाल बड़ा रॉक कैसल है। पासाबाग घाटी, सुन्दर व्यूज के मामले में कप्पाडोसिया का सबसे दिलचस्प हिस्सा है। सबसे बड़ी परी चिमनी (मशरूम के आकार की चट्टानें), कप्पाडोसिया का हस्तशिल्प केंद्र अवनोस, अवनोस 4000 वर्षों से मिट्टी के बर्तनों का केंद्र है। गोरेमे घाटी भी जाएँगे ; अपनी नई चट्टान संरचनाओं के लिए प्रसिद्ध है। प्रारंभिक ईसाइयों की भूमिगत बस्तियों को देखने के लिए खाली समय, जिन्हें कबूतर घाटी कहा जाता है, घाटी के साथ-साथ चट्टानों में कबूतर घर। कप्पाडोसिया में रात्रि विश्राम hotel मै
(भोजन: नाश्ता, दोपहर का भोजन और रात का खाना भारतीय सेफ द्वारा )

दिन 11:
कप्पाडोसिया – इस्तांबुल-दिल्ली-इंदौर 03 जून

होटल में नाश्ते के बाद, सुबह स्वीमिंग पूल का आनंद लेंगे hotel चेक आउट करके एयरपोर्ट के लिए रवाना होंगे वहां से टर्कीश एयरलाइन की फ्लाइट tk 2007 से दोपहर 3.35 की फ्लाइट से इसतम्बूल शाम 5.10 मिनिट पर पहुंचेंगे वहाँ से इमिग्रेशन करके इंडिगो की फ्लाइट no 6E से रात्रि 8 बजे delhi के लिए रवाना होंगे, delhi आगमन रात्रि 4.30 बजे, सामान कलेक्ट करके इमिग्रेशन करके टर्मिनल 2 से सुबह 9 बजे की फ्लाइट से इंदौर को रवाना होंगे यात्रा सुखद और मीठी यादों के साथ समाप्त होती है।

भोजन:
होटल का नाश्ता (कॉन्टिनेंटल) + 01 भारतीय गरम नाश्ता मसाला चाय खाखरा + गाठिया + चटनी। दोपहर का भोजन और रात का खाना भारतीय शेफ़ द्वारा तैयार किया जाएगा।रात्रि भोजन त्यागी लोगों के लिए दोपहर के लंच के समय शाम के खाने के पैकेट दिए जायेंगे
हमारे पास सभी होटलों में एक अलग रसोई है जहाँ हमारे महाराज सभी भोजन तैयार करेंगे।

Ramswaroop Mantri

Recent posts

script async src="https://pagead2.googlesyndication.com/pagead/js/adsbygoogle.js?client=ca-pub-1446391598414083" crossorigin="anonymous">

प्रमुख खबरें

चर्चित खबरें