अग्नि आलोक
script async src="https://pagead2.googlesyndication.com/pagead/js/adsbygoogle.js?client=ca-pub-1446391598414083" crossorigin="anonymous">

*इन्दौर में झलकारी बाई की प्रतिमा लगाने में हो रही देरी को लेकर महावर ने जबलपुर में समाजजनों की बीच की साझा*

Share

*कोरी समाज के परिचय  सम्मेलन में युवक-युवतियों ने अपने जीवन साथी की तलाश में बैबाकी से दिया अपना परिचय*

इन्दौर । कोरी तंतुवाय समाज कल्याण संगठन जबलपुर के तत्वावधान में दमोहनाका के समीप बारात घर में कोरी/कोली समाज के प्रदेश स्तरीय युवक-युवती परिचय सम्मेलन में प्रदेश के विभिन्न जिलों के लगभग 150 प्रतिभागियों ने अपने जीवन साथी की तलाश में मंचासीन होकर बैसाखी के साथ अपना परिचय दिया। वहीं आयोजकों के साथ अतिथियों ने युवकों की शिक्षा पर चिंता व्यक्त करते हुए कहा कि लड़कियों के मुकाबले लड़के शिक्षा के क्षेत्र में काफी पीछे हैं, ऐसे में रिस्ते जोड़ने में माता-पिता को बैहद परेशानी का सामना करना पड़ता है।

परिचय सम्मेलन में लगभग 1500 से ज्यादा लोग शामिल  हुए।

कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि जबलपुर महापौर जगतबहादुर सिंह तथा विशेष अतिथि के रूप में विधायक अभिलाष पांडेय, पूर्व मंत्री नारायणप्रसाद कबीरपंथी मौजूद थे। कार्यक्रम की अध्यक्षता इंजि. जी पी कोरी ने की। कार्यक्रम में संगठन के अध्यक्ष एस एल कोरी, महामंत्री गोपालदास कोरी, सचिव मुन्नालाल कोरी, कोषाध्यक्ष अशोक कोरी, झलकारी महिला मंडल की अध्यक्ष श्रीमती सिया कोरी, श्रीमती मीरा राज, कोरी/कोली समाज महापंचायत इन्दौर के संरक्षक कैलाशचंद चौधरी, अखिल भारतीय कोली समाज शाखा मध्यप्रदेश के कार्यवाहक अध्यक्ष प्रकाश महावर कोली, गणेश वर्मा, सागर से दीपक कोरी, सागर समाज के अध्यक्ष दिनेश तन्तुवाय, ठाकुरदास  कोरी, छत्तीसगडढ़ से अरविंद  वैश्य, नरसिंहपुर से सोमराज  कोरी आदि ने समाज का  प्रतिनिधित्व करते हुए अपने विचार रखे।

*विघ्न संतोषियों के कारण इन्दौर में प्रतिमा लगाने में हो रही है देरी*

इस अवसर पर अखिल भारतीय वीरांगना झलकारी महासंघ के राष्ट्रीय अध्यक्ष प्रकाश महावर कोली ने अपने सारगर्भित उद्बोधन में संगठन, शिक्षा और राजनीति पर जोर देते हुए इन्दौर में वीरांगना झलकारी बाई की प्रतिमा के लिए विघ्न संतोषियों द्वारा बाधा उत्पन्न करने पर समाजबंधुओं से सहयोग की अपेक्षा करते हुए कहा कि हमारी 29 साल पुरानी मांग के आधार पर महापौर ने एक चौराहे का नामकरण झलकारी बाई के नाम पर कर प्रतिमा लगाने की घोषणा भी की, लेकिन समाज के ही कुछ विध्न संतोषी लोगों द्वारा राजनीतिक सहारा लेकर इस काम में बाधा उत्पन्न की जा रही है, जो सामाजिक एकता और संगठन को तोड़ने की साज़िश है। 

इस अवसर पर समाज के वरिष्ठ अधिकारी और कर्मचारी भी उपस्थित थे, जिनमें जनपद पंचायत सीईओ डॉक्टर अजय  राज, डॉक्टर सुभाष राज,  इंजी. गौरव तन्तुवाय, के सी कोरी, आर पी कोरी, आर के  तन्तुवाय, के एल तन्तुवाय आदि शामिल हैं।

Ramswaroop Mantri

Recent posts

script async src="https://pagead2.googlesyndication.com/pagead/js/adsbygoogle.js?client=ca-pub-1446391598414083" crossorigin="anonymous">

प्रमुख खबरें

चर्चित खबरें