अग्नि आलोक
script async src="https://pagead2.googlesyndication.com/pagead/js/adsbygoogle.js?client=ca-pub-1446391598414083" crossorigin="anonymous">

कमलनाथ के एजेंडे को आगे बढ़ाएगी महिला कांग्रेस

Share

इंदौर. मध्यप्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ के गौ संरक्षण अभियान को अब महिला कांग्रेस आगे बढ़ाएगी. आज जन्माष्टमी के मौके पर पूरे प्रदेश में एक साथ गौ संरक्षण अभियान शुरू किया गया. इंदौर में प्रदेश महिला कांग्रेस अध्यक्ष अर्चना जायसवाल ने राम मंदिर पहुंचकर गायों की पूजा की और सबको गौ संरक्षण का संकल्प दिलाया.

बीजेपी के हार्ड हिंदुत्व वाले कार्ड के सामने कांग्रेस वैसे तो हमेशा से सेक्युलर कार्ड खेलती रही है, लेकिन एमपी में 2018 में कमलनाथ की सरकार बनने के बाद कांग्रेस भी सॉफ्ट हिंदुत्व की राह पर चल पड़ी थी. हनुमान भक्त कमलनाथ ने मंदिर और गाय को अपने एजेंडे में शामिल किया था. सरकार गिरने के बाद ये मुद्दे गौण हो गए थे.

गाय की पूजा
अब एक बार फिर कमलनाथ के गौ संरक्षण अभियान को महिला कांग्रेस ने आगे बढ़ाने का फैसला किया है. आज जन्माष्टमी के मौके पर इंदौर से इसकी शुरूआत की गई है. महिला कांग्रेस की प्रदेशाध्यक्ष अर्चना जायसवाल ने पंचकुईया राममंदिर पहुंचकर महामण्डलेश्वर लक्ष्मणदास महाराज की उपस्थिति में गायों को तिलक लगाकर उनकी विधि विधान से पूजा की.गायों को गुड़ और चारा खिलाकर सभी को गौ रक्षा का संकल्प दिलाया. उन्होंने कहा भगवान कृष्ण के गौ पालन और गौ संवर्धन को अपनाते हुए जन्माष्टमी पर पूरे प्रदेश के हर जिले में महिला कांग्रेस ने गौ सेवा के आयोजन किए हैं. जिसमें गायों की रक्षा के साथ प्रकृति की सुरक्षा का संकल्प भी महिलाओं को दिलाया गया है.

indore, mp mahila congress

बीजेपी ने कहा-नौटंकी
बीजेपी ने कांग्रेस के गौ संरक्षण के अभियान को नौटंकी बताया है. बीजेपी के प्रदेश प्रवक्ता उमेश शर्मा का कहना है जैसे ही कोई चुनाव या उपचुनाव निकट आता है, तो कांग्रेस के भीतर सनातन धर्म से जुड़ी हुई आस्थाएं हिलोरे मारने लगती हैं. गौ माता, गंगा माता, गायत्री, गीता ये सब उनको याद आने लगते हैं. महिला कांग्रेस की बहनें ये काम कर रही हैं ये अच्छी बात है, लेकिन चिंता इस बात की है कि ये राजनैतिक नौटंकी और पाखंड बनकर न रह जाए.
गौ संरक्षण के लिए 1309 करोड़
कमलनाथ सरकार के दौरान उनके बजट में गौ संरक्षण के लिए 1309 करोड़ रुपए आवंटित किए गए थे. साथ ही प्रदेश के हर गांव में गौशाला खोलने का ऐलान भी किया गया था. कहा गया था कि मंदिर की जमीनों पर सरकारी निधि से गौशाला बनाई जाएंगी. सरकार गिरने के बाद हिंदू वोट बैंक की खातिर कांग्रेस इस मुद्दे को उठाए हुए है.

Ramswaroop Mantri

Recent posts

script async src="https://pagead2.googlesyndication.com/pagead/js/adsbygoogle.js?client=ca-pub-1446391598414083" crossorigin="anonymous">

प्रमुख खबरें

चर्चित खबरें