आरती शर्मा
कोई चाहता है कि उसकी स्किन नेचुरली ग्लो करें. गर्मियों के दिनों में ऐसी चाहत कई लोगों के लिए महज एक चाहत ही रह जाती है. तेज धूप और गर्म हवाएं स्किन के नेचुरल ग्लो को खत्म कर देती हैं.
केमिकलयुक्त बाज़ारू फेसपैक महंगे तो होते ही हैं, कई बार नुकसानदायक भी सावित होते हैं. होममेड स्वनिर्मित कारगर फेसपैक के लिए आपको सिर्फ दो चीज चाहिए : दूध और केला.
दूध और केला दोनों ही स्किन के लिए बेहद फायदेमंद होते हैं. दूध का इस्तेमाल टैनिंग दूर करने से लेकर स्किन टाइटनिंग के लिए भी किया जाता है. केला और केले के छिलके का इस्तेमाल भी स्किन को ग्लोइंग बनाने में डेड स्किन सेल्स को खत्म करने में किया जाता है.
सोचिये दोनों चीजों का इस्तेमाल अगर एक साथ किया जाए तो यह स्किन के लिए कितना लाभदायी होगा. जी हाँ, बेशक एक साथ इनका इस्तेमाल स्किन के लिए और ज्यादा प्रभावी होगा.
ड्राई स्किन को मॉइश्चराइज करने के साथ ही दूध और केला स्किन के नेचुरल ग्लो को बनाए रखने में भी मदद करेगा. यह डल स्किन को दूर कर स्किन को नेचुरली शाइन कराने में मदद करेगा.
*कैसें बनाएं फेस पैक :*
इसके लिए आपको केले को छीलकर काट लेना है और फिर उसे मिक्सर में डाल कर उसमें दूध डाल देना है. अब इसे अच्छे से पीसकर पेस्ट बना लें. अगर आप चाहे तो इसमें थोड़ा सा कॉफी पाउडर भी मिला सकती हैं.
*लगाने का तरीका :*
इस फेस पैक को लगाने का सही समय सुबह या शाम है. इसे लगाने से पहले चेहरे पर मुल्तानी मिट्टी का लेप लगाएं. सूखने पर नॉर्मल पानी से धो लें. चेहरे को किसी भी साबुन के बजाए मुल्तानी मिट्टी से ही धोना चाहिए.
चेहरा साफ करने के बाद इस फेसपैक को फेस पर लगाकर लगभग 15 मिनट के लिए छोड़ दें. अब चेहरे को गुनगुने पानी से धो लें. चेहरे को धोने के लिए किसी तरह के साबुन या फेश वॉस का इस्तेमाल कभी नहीं करें.





