अग्नि आलोक
script async src="https://pagead2.googlesyndication.com/pagead/js/adsbygoogle.js?client=ca-pub-1446391598414083" crossorigin="anonymous">

मलयालम सिंगर एडवा बशीर का स्टेज पर निधन; येसुदास का गीत- माना हो तुम बेहद हसीन… गाते हुए थम गई सांसें

Share

अलप्पुझा

मलयालम के मशहूर प्लेबैक और स्टेज सिंगर एडवा बशीर का शनिवार रात एक परफॉर्मेंस के दौरान मंच पर ही निधन हो गया। 87 साल के बशीर उस वक्त हजारों दर्शकों के सामने साउथ के मोहम्मद रफी कहे जाने वाले केजे. येसुदास का गीत सुना रहे थे। इस गीत के बोल थे- माना हो तुम बेहद हसीन, ऐसे बुरे हम भी नहीं…।

यह कार्यक्रम अलप्पुझा शहर के एक मशहूर टाउन हॉल में आयोजित किया गया था। बशीर ब्लू डायमंड नामक एक ऑर्केस्ट्रा ग्रुप भी चलाते थे। उन्हें हॉस्पिटल ले जाया गया, लेकिन बचाया नहीं जा सका। मलयालम फिल्मों के लिए उन्होंने कई गीत गाए। हालांकि, स्टेज पर वो ज्यादा मशहूर थे। इस पूरे घटनाक्रम का वीडियो सामने आया है

दो वर्जन थे इस गीत के
माना हो तुम….ये गीत फिल्म टूटे खिलौने का है। 1978 में आई इस फिल्म में शेखर कपूर, शबाना आजमी और उत्पल दत्त प्रमुख भूमिकाओं में थे। माना हो तुम गीत के फिल्म में 2 वर्जन थे। पहला वर्जन येसुदास साहब ने गाया था, जबकि दूसरा और स्लो वर्जन म्यूजिक डायरेक्टर बप्पी लहरी ने गाया था। यह येसुदास के बॉलीवुड में गाए गीतों में सबसे फेमस नंबर्स में से एक था।

Ramswaroop Mantri

Recent posts

script async src="https://pagead2.googlesyndication.com/pagead/js/adsbygoogle.js?client=ca-pub-1446391598414083" crossorigin="anonymous">

प्रमुख खबरें

चर्चित खबरें