इंदौर। मध्य प्रदेश के संत तपस्वी समाजवादी नेता मामा बालेश्वर दयाल की पुण्यतिथि पर लोहिया विचार मंच के अध्यक्ष रामबाबू अग्रवाल की अध्यक्षता में संगोष्ठी का आयोजन किया गया । संगोष्ठी में बोलते हुए विभिन्न वक्ताओं ने कहा कि मध्य प्रदेश के मामा बालेश्वर दयाल ऐसे नेता थे जिन्होंने न केवल आदिवासियों को उनका हक और अधिकार दिलाया बल्कि अन्याय और जुल्म के खिलाफ संघर्ष करना भी सिखाया । उनके द्वारा आदिवासियों को शिक्षित कर राजनीतिक रूप से प्रशिक्षित करने का काम भी मामा जी ने किया । उनके द्वारा किए गए आदिवासियों के उत्थान और अंतिम व्यक्ति की तरक्की के लिए किए गए कामों के चलते ही आज भी उनके समाधि स्थल पर हजारों की तादाद में लोग जुटते हैं । आदिवासियों में मान्यता है कि मामा जी की समाधि पर नमन करने और मानता करने से उनकी हर मुराद पूरी होती है । इसी के चलते आदिवासी अपनी पहली फसल का अनाज मामा जी की समाधि पर समर्पित करते हैं । वही घर में कहीं भी कोई भी शुभमंगल कार्य में भी मानता करते हैं । संगोष्ठी को सर्वश्री रामस्वरूप मंत्री, एसके दुबे, प्रमोद नामदेव, दिनेश कुशवाह, जीवन मंडलेचा आदि ने संबोधित किया । संगोष्ठी में राजेश यादव, छेदी लाल यादव, रजनीश जैन, भरत सिंह यादव ,सहित बड़ी संख्या में समाजवादी कार्यकर्ता उपस्थित थे ।
You may also like
बच्चों को दी सड़क सुरक्षा संबंधी जानकारी
Share कांगड़ा,हिमाचल प्रदेश राजकीय उत्कृष्ट वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला गाहलियां के बच्चों ने सड़क सुरक्षा पर जागरूकता रैली निकाल कर लोगों को यातायात के नियमों का सख्ती से पालन करने हेतु प्रेरित किया। इस मौके पर...
1 min read
राजस्थान जल जीवन मिशन में करोड़ों का घोटाला : 9 अधिकारियों ने लूट लिया राजस्थान
Share जल जीवन मिशन घोटाले में एसीबी की एसआईटी ने जयपुर, बाड़मेर, उदयपुर, करौली, दिल्ली समेत कई जगहों पर दबिश देकर 9 आरोपी अधिकारियों को गिरफ्तार किया, 960 करोड़ के फर्जी टेंडर का खुलासा हुआ. जांच में सामने आया कि केस...
3 min read
राज्यों के टैक्स बंटवारे में बड़ा बदलाव:कर्नाटक- केरल की मौज, एमपी, बंगाल को झटका
Share केंद्र से राज्यों को मिलने वाले टैक्स हिस्से के बंटवारे में बड़ा बदलाव करते हुए 16वें वित्त आयोग ने नया फॉर्मूला पेश किया है. इस फॉर्मूले में आर्थिक मजबूती और योगदान को ज्यादा महत्व दिया गया है, जिससे कुछ राज्यों...
3 min read




