ज़िलाधिकारियों के साथ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की बातचीत पर पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने कहा कि यदि राज्यों को बोलने की अनुमति नहीं थी तो उन्हें क्यों बुलाया गया… बोलने की अनुमति नहीं दिए जाने को लेकर सभी मुख्यमंत्रियों को विरोध करना चाहिए…
बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने केंद्र सरकार और पीएम मोदी पर गंभीर आरोप लगाने का काम किया है. ममता बनर्जी ने कहा कि बैठक में दस राज्यों के सीएम मौजूद थे जब बतौर सीएम मैं वहां पर थीं तो हमने डीएम को वहां शामिल नहीं होने दिया. इस मीटिंग के बाद ममता बनर्जी ने प्रेस कॉन्फ्रेंस की और कहा कि सिर्फ भाजपा के कुछ सीएम और पीएम मोदी ने अपनी बात रखी, हमको बोलने नहीं दिया.





