अग्नि आलोक
script async src="https://pagead2.googlesyndication.com/pagead/js/adsbygoogle.js?client=ca-pub-1446391598414083" crossorigin="anonymous">

इस हफ्ते ओटीटी पर रिलीज होंगी कई फिल्में और सीरीज

Share

इन दिनों सिनेमाघरों में कोई ऐसी बड़ी फिल्म नहीं है, जो दर्शकों को अपनी तरफ बुला सके। 19 मार्च को ‘धुरंधर 2’ बड़े पर्दे पर दस्तक देने वाली है। इस बीच इस हफ्ते कई फिल्में और सीरीज ओटीटी पर रिलीज होने वाली हैं। आइए जानते हैं फरवरी के तीसरे हफ्ते में ओटीटी पर कौन सी फिल्में और सीरीज रिलीज होने वाली हैं?

चिरैया
दिव्या दत्ता और संजय मिश्रा की अदाकारी वाली वेब सीरीज ‘चिरैया’ 20 मार्च को जियो हॉटस्टार पर स्ट्रीम होने के लिए तैयार है। दर्शकों को इसका ट्रेलर पसंद आया है। इसमें शादी और रजामंदी का मुद्दा उठाया गया है। इसमें टीनू आनंद, प्रसन्ना विष्ट, सिद्धार्थ शॉ, फैसल राशिद और सरिता जोशी जैसे कलाकार हैं।

Chiraiya Jazz City Kasaragod Embassy these film and series to release on ott this week

जैज सिटी
टीवी सीरीज ‘जैज सिटी’ 19 मार्च को सोनी लिव पर दस्तक देगी। पॉलिटिकल थ्रिलर सीरीज बांग्लादेश मुक्ति युद्ध के दौरान, 1971 के कलकत्ता की पृष्ठभूमि पर आधारित है। इसके निर्देशक, लेखक और निर्माता सौमिक सेन हैं। इसमें सौरासेनी मैत्रा, शांतनु घटक, अनिरुद्ध गुप्ता और एलेक्जेंड्रा टेलर अहम भूमिकाओं में हैं।

Chiraiya Jazz City Kasaragod Embassy these film and series to release on ott this week

कासरगोड एंबेसी
मलयालम वेब सीरीज ‘कासरगोड एंबेसी’ 20 मार्च से जी5 मलयालम पर स्ट्रीम होगी। सात एपिसोड वाली इस सीरीज में नकली पासपोर्ट बनाने वालों के रैकेट के बारे में दिखाया गया है। इसमें अबू सलीम, गोविंद पाई, कबीर दुहान, रॉनी डेविड और दीपक परमबोल जैसे कलाकार हैं। इसके निर्देशक आतिश एम नायर हैं।

Chiraiya Jazz City Kasaragod Embassy these film and series to release on ott this week

फ्यूरीज सीजन 2
वेब सीरीज ‘फ्यूरीज सीजन 2’ 18 मार्च को नेटफ्लिक्स पर दस्तक देगी। इसमें मुख्य कलाकार पेरिस में एक दमनकारी शासन से टकराएंगे। इसमें लीना अल अरबी, मरीना फोइस अहम किरदारों में होंगे। सीरीज का पहला सीजन नेटफ्लिक्स पर उपलब्ध है।

Chiraiya Jazz City Kasaragod Embassy these film and series to release on ott this week

इंपरफेक्ट वुमन
‘इंपरफेक्ट वुमन’ साइकोलोजिकल थ्रिलर टीवी सीरीज है, जो 18 मार्च को एप्पल टीवी पर स्ट्रीम होगी। इसमें दिखाया गया है कि एक अपराध का वर्षों पुरानी दोस्ती पर असर पड़ता है। यह सीरीज अरामिंटा हॉल के नॉवेल ‘इंपरफेक्ट वुमन’ पर आधारित है। इसमें एलिजाबेथ मॉस, केरी वॉशिंगटन, केट मारा, जोएल किन्नामन और कोरी स्टॉल अहम किरदारों में होंगी।

Chiraiya Jazz City Kasaragod Embassy these film and series to release on ott this week

रेडियोएक्टिव इमरजेंसी
‘रेडियोएक्टिव इमरजेंसी’ एक ब्राजीलियन डॉक्यूड्रामा सीरीज है। यह 18 मार्च को नेटफ्लिक्स पर रिलीज होने के लिए तैयार है। यह 1987 में ब्राजील में हुई रेडियोधर्मी दुर्घटना का नाटकीय रूपांतरण है। इसमें जॉनी मासारो, पाउलो गोर्गुल्हो, तुका एंड्राडा और एंटोनियो सबोइया अहम किरदारों में हैं।

Chiraiya Jazz City Kasaragod Embassy these film and series to release on ott this week

अमोर एनिमल
वेब सीरीज ‘अमोर एनिमल’ एक अर्जेंटीनाई रोमांटिक ड्रामा सीरीज है। यह 20 मार्च को अमेजन प्राइम वीडियो पर आएगी। इसमें एक गरीब आर्टिस्ट और एक अमीर लड़की की कहानी दिखाई गई है। इसमें तात्याना ग्लिकमैन, फ्रैंको मासिनी, सैंटियागो अचागा, वैलेंटिना जेनेरे और ओलिविया नस जैसे कलाकार हैं।

Chiraiya Jazz City Kasaragod Embassy these film and series to release on ott this week

डेडलॉक
वेब सीरीज ‘डेडलॉक’ का दूसरा सीजन 20 मार्च 2026 को प्राइम वीडियो पर रिलीज होगा। इसमें छह एपिसोड होंगे। यह जासूसी सीरीज है। इसमें केट बॉक्स, मैडलीन सामी, नीना ओयामा, और एलिसिया गार्डिनर अहम किरदारों में हैं। 

Chiraiya Jazz City Kasaragod Embassy these film and series to release on ott this week

पीकी ब्लाइंडर्स: द इम्मोर्टल मैन
‘पीकी ब्लाइंडर्स: द इम्मोर्टल मैन’ एक ब्रिटिश फिल्म है। इसमें बदले की कहानी दिखाई गई है। यह 20 मार्च को नेटफ्लिक्स पर स्ट्रीम होगी। इसके निर्देशक टॉम हारपर हैं। इसमें किलियन मर्फी, रेबेका फर्ग्यूसन, टिम रोथ, स्टीफेन ग्राहम, और सोफी रंडल अहम किरदारों में होंगे।

Chiraiya Jazz City Kasaragod Embassy these film and series to release on ott this week

द राइज ऑफ द रेड हॉट चिली पेपर्स: अवर ब्रॉदर, हिलेल
93 मिनट की यह डॉक्यूमेंट्री रेड हॉट चिली पेपर्स के शुरुआती वर्षों और मूल गिटारिस्ट हिलेल स्लोवाक के प्रभाव को दर्शाती है। उनकी 1988 में ड्रग की ओवरडोज से मृत्यु हो गई थी। यह 20 मार्च को नेटफ्लिक्स पर रिलीज होगी।

Ramswaroop Mantri

Add comment

Recent posts

script async src="https://pagead2.googlesyndication.com/pagead/js/adsbygoogle.js?client=ca-pub-1446391598414083" crossorigin="anonymous">

प्रमुख खबरें

चर्चित खबरें