अग्नि आलोक
script async src="https://pagead2.googlesyndication.com/pagead/js/adsbygoogle.js?client=ca-pub-1446391598414083" crossorigin="anonymous">

सचिन, युवराज और वाटसन सहित कई पूर्व दिग्गज क्रिकेटर इंदौर पहुंचे

Share

रोड सेफ्टी वर्ल्ड लीग के इंदौर के होलकर स्टेडियम में प्रस्तावित मैच के लिए दिग्गज क्रिकेटरों के इंदौर आने का सिलसिला गुरुवार शाम शुरू हुआ। सचिन तेंदुलकर, ब्रायन लारा, ब्रेट ली, युवराज सिंह, शेन वाटसन और दिलशान सहित कई क्रिकेटर 17 से 19 सितम्बर तक खेले जाने वाले पांच मुकाबलों के लिए इंदौर पहुंच गए हैं। इंदौर आने के पूर्व फ्लाइट में बैठने के बाद सचिन तेंदुलकर ने अपने ट्विटर हैंडल से एक ट्विट किया। जिसमें उन्होंने क्रिकेटरों का एक फ्रेम में फोटो लिया और लिखा है कि क्या आप मुझे इन तस्वीर में अंतरराष्ट्रीय रन और विकेट की संख्या बता सकते हैं।

इंदौर एयरपोर्ट पर युवराज सिंह।

इंदौर एयरपोर्ट पर युवराज सिंह।

अब रविवार की जगह सोमवार को होगा इंडिया-न्यूजीलैंड मैच, बदला रोड सेफ्टी वर्ल्ड सीरीज शेड्यूल

रोड सेफ्टी टी-20 वर्ल्ड सीरीज 2022 के तहत इंदौर में होने वाला इंडिया लिजेंड्स वर्सेस न्यूजीलैंड लिजेंड्स का मैच का शेड्‌यूल बदल दिया गया है। रोड सेफ्टी वर्ल्ड सीरीज मैचेस की अधिकारिक वेबसाइट पर इसकी घोषणा की गई है। इसके मुताबिक इंडिया लिजेंड्स वर्सेस न्यूजीलैंड लिजेंड्स का मैच सोमवार 19 सितंबर को शाम 7.30 बजे होगा। इंदौर के होलकर स्टेडियम में होने वाला यह मैच पहले 18 सितंबर रविवार की शाम 7.30 बजे होने वाला था।

ब्रेट ली और शेन वाटसन।

ब्रेट ली और शेन वाटसन।

इन दिग्गज खिलाड़ियों के बीच होगी भिड़ंत

सचिन तेंदुलकर, हरभजनसिंह, युवराजसिंह, इरफान पठान, सुरेश रैना। जबकि न्यूजीलैंड की ओर से शेन बांड, रॉस टेलर, क्रैग मैकमिलन, जैकब ओरम, कायली मिल्स जैसे दिग्गज खिलाड़ी मैदान में उतरेंगे।

15 को होने वाले मैच के कारण फैला असमंजस

इसी वेबसाइट पर 15 सितंबर को इंदौर के होलकर स्टेडियम में इग्लैंड लिजेंड्‌स और साउथ अफ्रीका लिजेंड्स का मैच शाम 7.30 बजे होना बताया जा रहा है। इसी तरह आस्ट्रेलिया लिजेंड्स और बांग्लादेश लिजेंड्स का मैच 18 सिंतबर को दोप. 3.30 बजे होलकर स्टेडियम में खेला जाएगा। अचानक हुए इस बदलाव के बारे में स्थानीय प्रशासन व पुलिस को कोई जानकारी नहीं दी गई है। इस बदलाव के कारण क्रिकेट के प्रशंसकों को हैरानी हो रही है।

Ramswaroop Mantri

Recent posts

script async src="https://pagead2.googlesyndication.com/pagead/js/adsbygoogle.js?client=ca-pub-1446391598414083" crossorigin="anonymous">

प्रमुख खबरें

चर्चित खबरें