शनिवार को मुंबई एयरपोर्ट पर कई सेलेब्स को स्टाइलिश एयरपोर्ट लुक में स्पॉट किया गया। अनिल कपूर, अरबाज खान, सैफ अली खान, दीया मिर्जा, वाणी कपूर समेत कई अन्य सेलेब्स नजर आए।

सैफ अली खान
मुंबई एयरपोर्ट पर सैफ अली खान को देखा गया। इस दौरान 53 साल के सैफ स्पोर्टी लुक में नजर आए। उन्होंने ग्रे टीशर्ट डार्क ब्लू पैंट के साथ व्हाइट शूज पहने हुए हैं। इसके साथ उन्होंने ब्लैक गॉगल्स और कैप लगा रखी है, जिसमें वह काफी हैंडसम लग रहे हैं।

दिया मिर्जा
दिया मिर्जा एक दम सिंपल लुक में नजर आईं। उन्होंने व्हाइट और पिंक फ्लोरल सलवार कुर्ता पहना हुआ है, जिसमें वह काफी खूबसूरत लग रही हैं। इस दौरान दिया ने एयरपोर्ट पर स्माइल करते हुए पैपराजी को पोज भी दिए।

अरबाज खान
मुंबई एयरपोर्ट पर सलमान खान के भाई और एक्टर अरबाज खान भी नजर आए। इस दौरान वह व्हाइट टीशर्ट और ब्लैक पैंट में दिखाई दिए। अरबाज ने एयरपोर्ट पर पैपराजी को पोज भी दिए।

अनिल कपूर
66 साल के अनिल बॉलीवुड इंडस्ट्री के सबसे फिट एक्टर्स में से एक हैं। एयरपोर्ट पर वह काफी फिट और हैंडसम लुक में दिखाई दिए। उन्होंने बेज शर्ट के साथ ब्लैक जीन्स पहनी हुई है। अनिल ने ब्लैक गॉगल्स भी लगा रखे हैं। उन्होंने स्माइल करते हुए पैपराजी को पोज भी दिए।






