अग्नि आलोक
script async src="https://pagead2.googlesyndication.com/pagead/js/adsbygoogle.js?client=ca-pub-1446391598414083" crossorigin="anonymous">

*मंगल का मकर में प्रवेश, जानें किन राशियों को मिलेगी खुशियां और किसकी बढ़ेगी टेंशन*

Share

ज्योतिष में मंगल को ग्रहों का सेनापति कहा जाता है और वह साहस, ऊर्जा, शक्ति और भूमि के कारक माने जाते हैं। चूंकि मंगल ऊर्जा का प्रतिनिधित्व भी करते हैं, इसलिए वह जब भी राशि परिवर्तन करते हैं, तो देश-दुनिया और सभी राशियों के निजी जीवन पर इसका खास असर दिखाई देता है। वर्तमान में मंगल शनि की राशि मकर में प्रवेश कर चुके हैं। उनका यह गोचर 16 जनवरी को सुबह 4 बजकर 27 मिनट पर हो चुका है। ज्योतिषियों के मुताबिक, सूर्य और शुक्र इसी राशि में पहले से विराजमान है। मंगल के यहां आने से त्रिग्रही योग का निर्माण भी हो रहा है। ऐसे में मंगल के मकर में आने से किन राशियों को लाभ और किसकी समस्याएं बढ़ सकती हैं। आइए विस्तार से जानते हैं।

मेष राशि
मेष राशि वालों के दसवें भाव में मंगल गोचर कर रहे हैं।
आपके जीवन में कई तरह की समस्याएं आ सकती हैं।
काम की अधिकता होने से मन प्रभावित हो सकता है।

वृषभ राशि
वृषभ राशि वालों के नौवें भाव में मंगल गोचर कर रहे हैं।
धन खर्च की अधिकता रहेगी।
नए कामों को लेकर सावधानी बरते की आवश्यकता रहेगी।
रिश्तों के प्रति ईमानदारी रखें।

मिथुन राशि वालों के आठवें भाव में मंगल गोचर कर रहे हैं।
काम को लेकर सामान्य से अधिक प्रयास करने होंगे।
फायदे में दूर का नुकसान करने से बचना चाहिए।
किसी नई यात्रा पर अभी न जाएं।

कर्क राशि के जातकों के सातवें भाव में मंगल देव गोचर कर रहे हैं।
करियर-कारोबार में लाभ हो सकता है।
निवेश से लाभ और नया वाहन आप खरीद सकते हैं।

सिंह राशि
मंगल सिंह राशि वालों के छठे भाव में गोचर कर रहे हैं।
नई संपत्ति खरीदने की इच्छा पूरी होगी।
व्यापार में साझेदारी से लाभ होने के संकेत हैं।
रिश्तों में बढ़ता प्रेम आपका मन प्रसन्न रहेगा।

कन्या राशि
कन्या राशि वालों के पांचवें भाव में मंगल गोचर कर रहे हैं।
धन हानि और समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है।
प्रेम संबंध में सावधानी के साथ कदम आगे बढ़ाएं।
कारोबार में मंदी का सामना भी करना पड़ सकता है।

तुला राशि
तुला राशि वालों के चौथे भाव में मंगल गोचर कर रहे हैं।
समय आपके लिए सामान्य रहने वाला है।
जूनियर और सीनियर दोनों के साथ विनम्रता से पेश आना होगा।
काम में भूलकर भी आप लापरवाही न करें।

वृश्चिक राशि
मंगल वृश्चिक राशि वालों के पहले भाव और छठे भाव के स्वामी हैं।
यह गोचर आपके तीसरे भाव में हो रहा है।
मान-सम्मान में वृद्धि होने के योग हैं।
लव पार्टनर के साथ अच्छी ट्यूनिंग देखने को मिलेगी।

धनु राशि वालों के दूसरे भाव में मंगल गोचर कर रहे हैं।
इस अवधि में धन लाभ और सफलता की प्राप्ति हो सकती हैं।
मनचाहा लाभ होगा और कारोबार में प्रगति होती नजर आएगी।

मकर राशि
मकर राशि वालों के लग्न/पहले भाव में मंगल गोचर कर रहे हैं।
सफलताओं की राह में समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है।
आपको कामकाज संबंधी दिक्कतें आ सकती हैं।

कुंभ राशि
कुंभ राशि वालों के बारहवें भाव में मंगल प्रवेश कर रहे हैं।
आपको सामान्य रहेगा।
किसी यात्रा पर जा सकते हैं लेकिन भूलकर भी लापरवाही न करें।
कोई वस्तु आप खरीदें।

मीन राशि
मीन राशि वालों के ग्यारहवें भाव में मंगल गोचर कर रहे हैं।
करियर-कारोबार में लाभ होगा।
परिवार की ओर से कोई शुभ समाचार आपको मिलेगा।
मनचाहा लाभ होने से आर्थिक स्थिति बेहतर होगी।

Ramswaroop Mantri

Recent posts

script async src="https://pagead2.googlesyndication.com/pagead/js/adsbygoogle.js?client=ca-pub-1446391598414083" crossorigin="anonymous">

प्रमुख खबरें

चर्चित खबरें