अग्नि आलोक
script async src="https://pagead2.googlesyndication.com/pagead/js/adsbygoogle.js?client=ca-pub-1446391598414083" crossorigin="anonymous">

ओबीसी महासभा द्वारा आयोजित क्रांतिवीरों के सम्मान में उमड़ा जन सैलाब

Share

लखनादौन/ ओबीसी महासभा के  आह्वान पर विगत दिनों मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल में ओबीसी वर्ग को 27% आरक्षण की मांग को लेकर मुख्यमंत्री निवास का घेराव किया गया था जिसमें मध्यप्रदेश  के प्रत्येक जिले तहसील स्तर से ओबीसी के साथियों ने अपने हक व अधिकारों के लिए भोपाल पहुँचकर हिस्सा लिया  हजारों की संख्या में जमघट देख मुख्यमंत्री दिल्ली कूच कर गए  और ओबीसी के साथियों द्वारा मुख्यमंत्री निवास के घेराव को रोकने मध्यप्रदेश पुलिस ने लाठी डंडे के बल पर रोकने का प्रयास किया गया किंतु क्रांतिवीर साथियों के कदम नहीं रुके गिरफ्तार हो गए उन्ही क्रांतिवीर साथियों के सम्मान में ओबीसी महासभा लखनादौन  द्वारा आज आयोजित कार्यक्रम में भारी जनसैलाब उमड़ा। 

 

    कार्यक्रम को प्रमुख रूप से क्रन्तिवीर ओबीसी महेंद्र सिंह लोधी सहित जिले के पदाधिकारियों ने सम्बोधित किया जिसमें प्रमुख रुप से ओबीसी के प्रदेश उपाध्यक्ष राजेन्द्र जयसवाल सयोंजक   लोकेश साहू जिला अध्यक्ष राधेश्याम देशमुख व अन्य शामिल है महेंद्र सिंह उर्फ मोनु राय कार्यकारी अध्यक्ष ने मंच संचालन किया। ग्रामीणों ने जगह जगह सड़को में सड़को में स्वागत किया  स्वागत गीत के साथ कार्यक्रम की शुरुआत की गई।वही 08 अक्टूबर को जिला मुख्यालय के पैराडाइज लान मरझोर छिंदवाड़ा रोड  में आयोजित कार्यक्रम को सफल बनाने की अपील की गई है

Ramswaroop Mantri

Recent posts

script async src="https://pagead2.googlesyndication.com/pagead/js/adsbygoogle.js?client=ca-pub-1446391598414083" crossorigin="anonymous">

प्रमुख खबरें

चर्चित खबरें