अग्नि आलोक
script async src="https://pagead2.googlesyndication.com/pagead/js/adsbygoogle.js?client=ca-pub-1446391598414083" crossorigin="anonymous">

भागीरथपुरा की  टंकी के परिसर से लेकर उन तमाम गलियों और क्षेत्रों का महापौर का दौरा

Share

इंदौर के भागीरथपुरा क्षेत्र में वर्तमान में नर्मदा पाइपलाइन के संधारण का कार्य युद्धस्तर पर संचालित किया जा रहा है। इसी कड़ी में गुरुवार को इंदौर महापौर पुष्यमित्र भार्गव स्वयं जमीनी स्थिति का जायजा लेने के लिए क्षेत्र में पहुंचे। निरीक्षण के इस कार्यक्रम में उनके साथ एमआईसी सदस्य बबलू शर्मा और नगर निगम के विभिन्न विभागों के वरिष्ठ अधिकारी भी विशेष रूप से उपस्थित रहे। महापौर ने भागीरथपुरा स्थित पानी की टंकी के परिसर से लेकर उन तमाम गलियों और क्षेत्रों का भ्रमण किया जहां पाइपलाइन बिछाने और सुधारने का कार्य प्रगति पर है।

लोग बोले पानी कम आ रहा, उबालकर पी रहे
क्षेत्र के लोगों ने महापौर से कहा की पानी अभी भी कम मिल रहा है। आज नर्मदा लाइन का पानी नहीं आ पाया है। इसके साथ क्षेत्र के लोग पानी अभी भी उबालकर पी रहे हैं। लोगों ने कहा कि लगातार लोगों की जान जा रही है इसलिए अभी भी डर बना हुआ है। महापौर ने लोगों को आश्वासन दिया कि पानी की कोई कमी नहीं होने दी जाएगी, जल्द ही नर्मदा लाइन भी पूरे क्षेत्र में सुचारू रूप से संचालित हो जाएगी। 

कार्यों की प्रगति और तकनीकी सुधार पर अधिकारियों से बात की
निरीक्षण के दौरान महापौर भार्गव ने नर्मदा जलप्रदाय लाइन में किए जा रहे तकनीकी बदलावों की गहराई से समीक्षा की। उन्होंने मौके पर मौजूद इंजीनियरों और अधिकारियों से पुराने वाल्व को बदलने, लीकेज की रिपेयरिंग और अन्य आवश्यक सुधार कार्यों के बारे में विस्तृत जानकारी प्राप्त की। महापौर ने अधिकारियों को सख्त लहजे में निर्देश दिए कि भागीरथपुरा के निवासियों को हो रही असुविधा को देखते हुए जल्द से जल्द व्यवस्थाओं को सामान्य किया जाए और सुचारू रूप से जल वितरण की प्रक्रिया आरंभ की जाए।

Ramswaroop Mantri

Recent posts

script async src="https://pagead2.googlesyndication.com/pagead/js/adsbygoogle.js?client=ca-pub-1446391598414083" crossorigin="anonymous">

प्रमुख खबरें

चर्चित खबरें