अग्नि आलोक
script async src="https://pagead2.googlesyndication.com/pagead/js/adsbygoogle.js?client=ca-pub-1446391598414083" crossorigin="anonymous">

मंदसौर के मीत ने मॉरिशस में बनाया रेकॉर्ड, मंत्रों के उच्चारण में नहीं है कोई सानी

Share

मंदसौर
नौ साल के मीत जोशी ने 1 मिनट में सर्वाधिक मंत्रों का उच्चारण करके एशिया बुक ऑफ रेकॉर्ड में ग्रैंड मास्टर का खिताब अपने नाम कर लिया है। मीत ने एक मिनट के अंदर नौ हिन्दू मंत्रों का उच्चारण कर यह उपलब्धि हासिल की है।

संस्कृत के जिन मंत्रों को बोलने में बड़े लोगों को परेशानी होती है, उन्हें मीत आंखें बंद कर भी फर्राटेदार तरीक़े से बोल लेता है। पढ़ाई में भी अव्वल रहने वाला मीत चौथी कक्षा में पढ़ता है।

मूलतः मंदसौर जिले के पिपल्या मंडी का रहने वाला मीत फ़िलहाल अपने माता-पिता के साथ मॉरिशस में रह रहा है। उसके पिता विवेक जोशी एक सॉफ्टवेयर इंजीनियर हैं। मीत की इस उपलब्धि के पीछे उसकी मां नेहा जोशी की अहम भूमिका है। नेहा ने अपने बेटे की प्रतिभा को पहचाना और उसे ये मंत्र याद कराए। मां ही मीत को मंत्रों का नियमित अभ्यास कराती हैं।

मीत ने एक मिनिट में 9 मंत्रों का उच्चारण करके रेकॉर्ड अपने नाम किया। इतने कम समय मे सर्वाधिक मंत्र बोलने का रेकॉर्ड बनाने पर मीत को मेडल और सर्टिफिकेट की एक किट मिली है। मीत की इस उपलब्धि से परिवार के लोग बेहद खुश हैं। मॉरिशस में रहने के बावजूद मीत का परिवार अपने संस्कारों को नहीं भूला। परिवार के साथ मीत नियमित मंदिर जा है।

मीत

Ramswaroop Mantri

Recent posts

script async src="https://pagead2.googlesyndication.com/pagead/js/adsbygoogle.js?client=ca-pub-1446391598414083" crossorigin="anonymous">

प्रमुख खबरें

चर्चित खबरें