*नवनियुक्त प्रदेश कार्य. अध्यक्ष प्रकाश महावर सहित अन्य पदाधिकारियों का सम्मान होगा*
इन्दौर । श्री महावर विचार मंच के संयोजक नंदराम मेहर एवं अध्यक्ष रूपचंद चौधरी ने बताया कि कोली/कोरी समाज में विवाह योग्य युवक-युवतियों के वैवाहिक सम्बंध खोजने में उनके माता-पिता और अभिभावकों को बैहद परेशानियां का सामना करना पड़ रहा है, ऐसे में सामाजिक परिचय सम्मेलन की आवश्यकता को महसूस करते हुए श्री महावर कोली समाज ने भी आगामी 22 फरवरी 2026 को कोली / कोरी समाज का निशुल्क हायटेक परिचय सम्मेलन आयोजित करने का निर्णय लिया है, इसकी व्यापक स्तर पर तैयारियां की जा रही है, परिचय सम्मेलन में इन्दौर मध्यप्रदेश सहित राजस्थान, गुजरात, महाराष्ट्र, उत्तरप्रदेश के समाजबंधुओं के विवाह योग्य युवक-युवतियों की प्रविष्ठियां आमंत्रित की गई है। परिचय सम्मेलन की कार्ययोजना को अंतिम रूप देने के लिए श्री महावर कोली समाज के प्रबुद्धजनों, सामाजिक संगठनों के पदाधिकारी एवं सामाजिक कार्यकर्ताओं की अतिआवश्यक बैठक 26 जनवरी को शाम 6 बजे शिव मंदिर प्रांगण, महावर नगर, अन्नपूर्णा रोड़, इन्दौर पर आयोजित की गई है। इसके पश्चात सम्मान समारोह आयोजित होगा।
*नवनियुक्त प्रदेश कार्य. अध्यक्ष प्रकाश महावर सहित पदाधिकारियों का सम्मान होगा :-*
श्री महावर विचार मंच के संयोजक नंदराम मेहर ने बताया कि बैठक के पश्चात अखिल भारतीय कोली समाज (रजि.) नई दिल्ली शाखा मध्ययप्रदेश की प्रदेश कार्यकारिणी में नवनियुक्त प्रदेश पदाधिकारियों के सम्मान में एक सम्मान समारोह भी आयोजित किया गया है, जिसमें नवनियुक्त प्रदेश कार्यवाहक अध्यक्ष प्रकाश महावर कोली, प्रदेश उपाध्यक्ष दिनेश वर्मा दानिश, संगठन मंत्री ओमप्रकाश धीमान तथा प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य देवीशंकर कोटिया एवं नवीन चौधरी का सम्मान भी किया जाएगा। श्री मेहर एवं श्री चौधरी ने सभी समाजबंधुओं से बैठक एवं सम्मान समारोह में शामिल होने की अपील की है।





