अग्नि आलोक
script async src="https://pagead2.googlesyndication.com/pagead/js/adsbygoogle.js?client=ca-pub-1446391598414083" crossorigin="anonymous">

आज के ताजा समाचार:विपक्षी दलों के नेताओं की बैठक 13-14 जुलाई को बेंगलुरु में होगी,चुनाव से पहले सरकार और संगठन में बड़े फेरबदल की कवायद

Share

भाजपा के खिलाफ रणनीति बनाने के लिए विपक्षी दलों के नेताओं की बैठक 13-14 जुलाई को बेंगलुरु में होगी। NCP नेता शरद पवार ने यह जानकारी दी। पहले यह बैठक शिमला में होने वाली थी।

दिल्ली में आप मंत्रिमंडल में फेरबदल, शिक्षा मंत्री आतिशी को वित्त और राजस्व मंत्रालय भी सौंपा

दिल्ली में आप मंत्रिमंडल में फेरबदल किया गया है। आतिशी को वित्त और राजस्व विभाग भी दे दिया गया है।आतिशी के पास पहले से शिक्षा विभाग की जिम्मेदारी है। LG ने फेरबदल को मंजूरी दे दी है।

दिल्ली में अरविंद केजरीवाल की मंत्रिमंडल में फेरबदल हुआ है। AAP नेता आतिशी को वित्त और राजस्व मंत्री बनाया गया है। अब आतिशी के पास 8 विभाग हो गए हैं।

आतिशी और सौरभ भारद्वाज को इसी साल मार्च में कैबिनेट में शामिल किया गया था। तब आतिशी को छह विभाग दिए गए थे, जिसमें शिक्षा, पीडब्ल्यूडी, महिला और बाल विकास, ऊर्जा, आर्ट कल्चर व भाषा और टूरिज्म जैसे विभाग हैं।

जबकि सौरभ भारद्वाज को हेल्थ, अर्बन डेवलपमेंट, जल, सिंचाई व बाढ़ नियंत्रण, विजिलेंस, सर्विसेस और इंडस्ट्री जैसे 7 विभाग दिए गए थे।

आप ने एलजी पर फाइल रोकने का आरोप लगाया था
इससे पहले गुरुवार को ही दिल्ली सरकार ने उपराज्यपाल वीके सक्सेना पर कैबिनेट में फेरबदल से जुड़ी फाइल रोकने का आरोप लगाया था। आप सरकार ने कहा- हमने कैबिनेट में फेरबदल से जुड़ी फाइल उपराज्यपाल के पास साइन कराने के लिए भेजी थी, जो उन्होंने पिछले 4 दिनों से रोक रखी है। पिछले LG अनिल बैजल ऐसी फाइलों को आधे घंटे के भीतर मंजूरी दे देते थे।

हालांकि, एलजी ऑफिस की ओर से इन आरोपों से इनकार किया था। ऑफिस की ओर से बताया गया कि फाइल पर बुधवार को साइन किए गए और दिल्ली सरकार को वापस भेज दी गई। न्यूज एजेंसी PTI ने सूत्रों के हवाले से यह जानकारी दी थी।

मार्च में आतिशी और सौरभ भारद्वाज ने मंत्री पद की शपथ ली थी
बता दें कि पिछले कुछ महीनों में दिल्ली सरकार में मंत्री पदों पर कई बार फेरबदल हो चुका है। दिल्ली के पूर्व डिप्टी सीएम मनीष सिसोदिया और सत्येन्द्र जैन जेल में बंद हैं, उन्होंने मार्च 2023 में मंत्री पदों से इस्तीफा दे दिया था। जिसके बाद सौरभ भारद्वाज और आतिशी ने मंत्री पद की शपथ ली थी।

मनीष सिसोदिया के जेल जाने के बाद कैलाश गहलोत को वित्त मंत्रालय की जिम्मेदारी मिली थी। उन्होंने ही इस साल का बजट भी पेश किया था।

रांची खादगड़ा बस स्टैंड में आठ गाड़ियों में लगी आग:; घंटेभर बाद बुझाई गई

रांची के कांटाटोली खादगढ़ा बस स्टैंड में पहले पांच बस में आग लगी फिर लगभग एक घंटे की अंतराल के बाद तीन और बस में आग लगी। खादगड़ा एक के बाद एक आठ बस में भीषण आग लग गयी। आग इतनी भीषण थी की दूर- दूर तक लपटें दिखाई देने लगी। पहली घटना घटना दोपहर एक बजे के आसपास की बताई जा रही है।​​​​​​ पांच बस में आग लगी जिस पर काबू पा लिया गया। इसके लगभग एक घंटे के बाद फिर तीन बस में आग लग गयी। ​निशांत ट्रेवलर्स, मां भवानी ट्रेवल्स, राधेश्याम और एलडी मोटर्स कंपनी की बसें आग की चपेट में आई हैं।

पांच गाड़ियों के बाद तीन और गाड़ियों में लगी आग

पांच गाड़ियों के बाद तीन और गाड़ियों में लगी आग

हादसा या साजिश

यहां मौजूद लोगों को कहना है कि पहले दो बस में आग लगी फिर यहां से दूर खड़ी दो बस में आग लगी। यह कैसे संभव है कि एक साथ दो अलग- अलग जगहों पर आग लगे। यहां मौजूद लोग किसी साजिश की तरफ इशारा कर रहे हैं। खादगड़ा बस स्टैंड के सीसीटीवी फुटेज की जांच की जा रही है। यहां मौजूद लोगों ने बताया कि पहले एक गाड़ी में आग लगी इस तरह एक के बाद एक पांच गाड़ियों तक यह आग फैल गयी। आग पर काबू पाने के बाद कुछ घंटे मे फिर तीन बस में आग लग गयी। इस मामले मे पुलिस अबतक कोई आधिकारिक बयान नहीं दे रही है।

गाड़ियां जलकर हुई राख, लाखों का नुकसान

गाड़ियां जलकर हुई राख, लाखों का नुकसान

एक गाड़ी से दूसरी गाड़ी में फैली आग

एक गाड़ी से दूसरी गाड़ी में फैली आग

कई घंटे की मशक्कत के बाद आग पर पाया गया काबू

कई घंटे की मशक्कत के बाद आग पर पाया गया काबू

आग की सूचना तुरंत अग्निशमन विभाग को दी गयी। मौके पर दो गाड़ियां पहुंची और आग पर काबू पाने की कोशिश की। एक घंटे की लंबी मेहनत के बाद आग पर काबू पा लिया गया है। इस हादसे में किसी के हताहत होने की खबर नहीं है लेकिन एक साथ आठ गाड़ियों को काफी नुकसान पहुंचा है। गाड़ी में काम करने वाले ड्राइवर और दूसरे कर्मचारी भी हैरान है कि आग ने इतना भयावह रूप ले लिया। आग लगने की वजह क्या है इसका अब तक पता नहीं चल सका है। यह पहली बार नहीं है जब यहां खड़ी बस में आग लगी हो इससे पहले भी इस तरह के कई हादसे हो चुके हैं।

दूर खड़ी थी बस फिर भी लग गयी आग
खादगड़ा बैस स्डैंड में पहले दो बस में आग लगी, बताया जा रहा है इसके बाद दूर खड़ी दो बस में भी आग लग गयी। पहले 12 नंबर के पास खड़ी दो बस में आग लगी थी। निशान की दो बस थी जिसमें आग लगी और दूर खड़ी दो बस में भी आग लग गयी। यहां मौजूद लोग किसी साजिश की और इशारा कर रहे हैं उनका कहना है कि इतनी दूर खड़ी बस में आग कैसे लग सकती है। बस स्टैंड में खड़ी पांच बस पर लगी आग पर काबू पा लिया गया है। अगर यह आग फैलती तो बड़ा हादसा हो सकता था क्योंकि यहां 150 से ज्यादा बसें खड़ी रहती है।

मध्यप्रदेश के स्कूलों में पढ़ाई जाएगी वीर सावरकर की जीवनी, कांग्रेस बोली- ये फ्रीडम फाइटर्स का अपमान

मप्र के सरकारी स्कूलों में वीर सावरकर की जीवनी पढ़ाई जाएगी। मप्र के स्कूल शिक्षा मंत्री इंदर सिंह परमार ने सावरकर की जीवनी को मप्र के स्कूली पाठ्यक्रम में शामिल करने की बात कही है। कांग्रेस ने इस कदम को फ्रीडम फाइटर्स का अपमान बताया है। 

मध्यप्रदेश के सरकारी स्कूलों में वीर सावरकर की जीवनी पढ़ाई जाएगी। स्कूल शिक्षा मंत्री इंदर सिंह परमार ने इसे स्कूली पाठ्यक्रम में शामिल करने की बात कही है। कांग्रेस ने इस कदम को फ्रीडम फाइटर्स का अपमान बताया है।

मंत्री इंदर सिंह परमार ने कहा, वीर सावरकर हमारे उन महान क्रांतिकारियों में से एक हैं जिनको एक जन्म में दो – दो आजीवन कारावास की सजा हुई। 1857 के स्वतंत्रता संग्राम में वे पहले लेखक हुए, जिन्होंने 1857 के आंदोलन को स्वतंत्रता संग्राम कहा। नहीं तो लोग गदम ही कहते थे।

मंत्री ने कहा, भारत की आजादी में उनका अभूतपूर्व योगदान है, इसलिए उनको हर जगह सम्मान मिलना चाहिए। दुर्भाग्य से इस देश में कांग्रेस की सरकारों ने भारत के महान क्रांतिकारियों को इतिहास के पन्नों में जगह नहीं दी। विदेशी आक्रांताओं को महान लिखा और देशभक्तों को महान नहीं बताया गया। राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 भारत केंद्रित शिक्षा पर काम कर रही है। देश के लिए काम करने वाले देश के हीरो बनेंगे। हम बच्चों को उनके बारे में पढ़ाने का काम करेंगे।

स्कूलों में बच्चों को गीता का सार भी पढ़ाएंगे

इंदर सिंह परमार ने कहा कि हम सही महापुरुषों की जीवनी को सिलेबस में जोड़ेंगे, इसलिए मुख्यमंत्री ने गीता के संदेश, परशुराम, भगत सिंह, सुखदेव, राजगुरु जैसे तमाम क्रांतिकारियों को पाठ्यक्रम में शामिल करेंगे। 2018 में जब कुछ समय के लिए कांग्रेस की सरकार बनी थी, तब वीर सावरकर की किताब एक स्कूल में बांट दी गई थी। कमलनाथ ने उस स्कूल के प्राचार्य को निलंबित कर दिया था। कांग्रेस के लोग हमारे देश के क्रांतिकारियों को बच्चों तक नहीं पहुंचाना चाहते।

कांग्रेस बोली- सावरकर को किस हैसियत से शामिल कर रहे

कांग्रेस विधायक आरिफ मसूद ने कहा, स्कूल के सिलेबस में सावरकर को किस हैसियत से शामिल करना चाहते हैं, यह बड़ा सवालिया निशान है। यह बहुत अफसोस जनक है। हमने जो पढ़ा है, उसमें सावरकर की कहीं कोई पृष्ठभूमि स्वतंत्रता संग्राम में नजर नहीं आती। उनके कई पत्र पढ़े, अनेक बार सोशल मीडिया में पत्र आ चुके हैं, जिसमें उन्होंने अंग्रेजों से माफी मांग ली। ऐसे व्यक्ति का इतिहास पाठ्यक्रम में जोड़ना शर्मनाक है।

वह फ्रीडम फाइटर्स तो थे ही नहीं। वे जिस पृष्ठभूमि से आते हैं उनके (बीजेपी-आरएसएस) मार्गदर्शक हैं, संस्थापक हैं, इसलिए उनकी मजबूरी है। हम देश के चाहने वाले लोग हैं। हम ऐसे गलत कामों को प्राथमिकता नहीं देंगे। यह मजाक है, स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों का मजाक उड़ाया जा रहा है। जिन्होंने देश के लिए अपनी जान की बाजी लगा दी, उनका इतिहास पढ़ाना चाहिए ना कि माफी मांगने वालों के इतिहास पढ़ाया जाना चाहिए।

पूर्व राष्ट्रपति अब्दुल कलाम के नाम से जानी जाएगी दिल्ली की औरंगजेब लेन

दिल्ली की औरंगजेब लेन का नाम बदल दिया गया है। अब इसे डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम रोड नाम से जाना जाएगा। नई दिल्ली म्यूनिसिपल कॉर्पोरेशन (NDMC) ने बुधवार को इस पर सहमति दी। NDMC के वाइस चेयरमैन सतीश उपाध्याय ने कहा कि औरंगजेब ने भारतीय संस्कृति को नष्ट करने की कोशिश की, इसलिए औरंगजेब के नाम पर कोई रोड नहीं होनी चाहिए।

PM निवास पर लंबी बैठक, चुनाव से पहले सरकार और संगठन में बड़े फेरबदल की कवायद

लोकसभा चुनाव को देखते हुए भाजपा ने सरकार और संगठन के स्तर पर बड़े फेरबदल की कवायद तेज कर दी है। अब किसी भी समय फेरबदल हो सकता है। इसे लेकर बुधवार को PM मोदी ने अपने निवास पर गृह मंत्री अमित शाह, भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्‌डा और महासचिव बीएल संतोष के साथ 4 घंटे लंबी बैठक की।

सूत्र बता रहे हैं कि केंद्रीय कैबिनेट में फेरबदल के तुरंत बाद संगठन में बड़ा बदलाव होगा। भाजपा के जानकारों का कहना है कि PM आवास पर संगठन के साथ इतनी लंबी बैठक सामान्य नहीं है।

मतलब साफ है कि मिशन-2024 के लिए संगठन और सरकार में ‘उपयुक्त’ लोगों की अदला-बदली की औपचारिकताओं और इसके नफा-नुकसान का आकलन हो रहा है। शनिवार को मोदी मप्र में रहेंगे और सोमवार को राष्ट्रपति दिल्ली से बाहर हैं, इसलिए सरकार में शुक्रवार या रविवार को बदलाव की संभावना है।

दिल्ली के शाहबाद डेयरी इलाके में नाबालिग से रेप, 3 आरोपी गिरफ्तार

राजधानी दिल्ली के शाहबाद डेयरी इलाके में 27 जून को एक 16 साल की लड़की के साथ रेप हुआ। मामले में आरोपी ने 3 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। 27 जून की रात को नाबालिग अपनी दोस्त के साथ पार्क में गई थी। इस दौरान 3 लड़के भी वहां आए। उन्होंने नाबालिग का रेप किया और फरार हो गए। शिकायत मिलने के बाद पुलिस ने शिकायत दर्ज कर तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया।

राजस्थान में तीन ट्रकों की आपस में टक्कर, आग लगने से 5 की मौत

राजस्थान में जयपुर-अजमेर हाईवे पर एक एक्सीडेंट में पांच लोगों की मौत हो गई। ASP ग्रामीण दिनेश शर्मा ने बताया, एक ट्रक में भैंसे बंधी थीं वे सामने खड़ी एक ट्रक से टकरा गई। टक्कर के कारण ट्रक में आग लग गई। आग लगने के कारण भैंसों से भरे ट्रक में सवार लोगों की जलने के कारण मृत्यु हो गई। ट्रक मालिक से संपर्क कर लिया गया है। 

ममता बनर्जी की हालत में सुधार, डॉक्टरों ने दी आराम की सलाह

पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी की स्वास्थ्य स्थिति में बुधवार को सुधार हुआ, हालांकि डॉक्टरों ने उन्हें चलने-फिरने से मना किया है। मंगलवार को खराब मौसम के कारण सिलीगुड़ी के पास आपातकालीन लैंडिंग करने वाले हेलीकॉप्टर से उतरते समय बनर्जी को बाएं घुटने और बाएं कूल्हे के जोड़ में चोट लग गई। फिलहाल वह घर पर ही इलाज करा रही हैं।

अधिकारी ने बताया कि मुख्यमंत्री की दो घंटे तक फिजियोथेरेपी की गई और दो वरिष्ठ डॉक्टरों ने भी उनकी जांच की। अधिकारी ने कहा, “मुख्यमंत्री की हालत में आज थोड़ा सुधार हुआ है। हालांकि, उन्हें अभी भी दर्द हो रहा है जो हिलने-डुलने से और बढ़ गया है।

Ramswaroop Mantri

Recent posts

script async src="https://pagead2.googlesyndication.com/pagead/js/adsbygoogle.js?client=ca-pub-1446391598414083" crossorigin="anonymous">

प्रमुख खबरें

चर्चित खबरें